राजस्थान में भजनलाल सरकार ने अशोक गहलोत के 9 नए जिलों को निरस्त कर दिया, कैबिनेट का बड़ा फैसला

जयपुर राजस्थान में भजनलाल सरकार ने अशोक गहलोत के 9 नए जिलों को निरस्त कर दिया है। सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में खाद्य सुरक्षा योजना में नए लाभार्थी जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है। कैबिनेट ने दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, गंगापुरसिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़ और सांचौर निरस्त कर दिया है। वहीं, गहलोत सरकार में बनाए नए 17 जिलों में 8 नए जिले भजनलाल कैबिनेट ने यथावत रखे हैं। इन जिलों में बालोतरा, ब्यावर, डीग, खैरथल-तिजारा, डीडवाना-कुचामन, कोटपूतली-बहरोड़, फलोदी और सलूंबर शामिल…

Read More

भुखमरी के बावजूद कैसे बढ़ा रहा आसमानी ताकत, भारत से 12 साल आगे निकल जाएगा पाकिस्तान?

इस्लामाबाद पाकिस्तान ने चीन से 40 J-35 फिफ्थ-जेनरेशन स्टील्थ फाइटर जेट्स खरीदने की योजना को मंजूरी दे दी है। इससे भारत और पाकिस्तान के बीच रक्षा क्षेत्र में कंपटीशन बढ़ने की संभावना है। ये विमान अगले दो वर्षों में पाकिस्तान को डिलीवर किए जाएंगे। J-35, चीन के J-31 का एक नया वर्जन है जिसे उसने बेचने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बनाया है। कहा जा रहा है कि इन विमानों की डिलीवरी के साथ पाकिस्तान आसमानी ताकत में भारत से 12 साल आगे निकल जाएगा। हालांकि ये दावा…

Read More

वर्दी पहनकर 2 महिलाएं कर रही थी वसूली, सामने आ गई असली पुलिस, किया गिरफ्तार

रीवा मध्य प्रदेश  के रीवा में असली पुलिस का नकली पुलिस से सामना हो गया। दरअसल, पुलिस की वर्दी पहनकर दो महिलाएं वसूली कर रही थी। दोनों अपना दबदबा दिखाने के लिए नकली ड्रेस  पहनकर इलाके में घूम रही थी और पैसे उगाही कर रही थी। जिसके बाद लाडली लक्ष्मी पथ से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रीवा मध्य प्रदेश  के रीवा में असली पुलिस का नकली पुलिस से सामना हो गया। दरअसल, पुलिस की वर्दी पहनकर दो महिलाएं वसूली कर रही थी। दोनों अपना दबदबा दिखाने के…

Read More

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एक मिथेन ऑयल का टैंकर पलट गया है जिसके बाद एक किलोमीटर का एरिया ख़ाली करवाया

जयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एक मिथेन ऑयल का टैंकर पलट गया है जिसके बाद एक किलोमीटर का एरिया ख़ाली करवाया गया है. टैंकर से गैस लीक होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है जिसके बाद मौके सिविल डिफेंस की टीम पहुंची है. जयपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर चंदवाजी के सेवन माता मंदिर के पास हुए इस हादसे के बाद जयपुर से दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर भी तैनात किया गया है. टीम…

Read More

आबकारी विभाग ने न्यायधानी के FL-3 बार हैवेन्स पार्क पर जड़ा ताला

बिलासपुर आबकारी विभाग ने न्यायधानी के FL-3 बार हैवेन्स पार्क पर ताला जड़ दिया है. आबकारी विभाग की टीम ने बार से बाहरी राज्यों की शराब बेचने के जुर्म में पन्द्रह दिनों के लिए लायसेंस निलंबित कर बार में ताला जड़ दिया है. बता दें, कि आबकारी की टीम ने बीते 6 दिसम्बर को हैवेन्स पार्क में आकस्मिक कार्रवाई के दौरान हरियाणा राज्य की 9 बोतल शराब बरामद किया. मामले में बार कर्मचारी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कराया गया. साथ ही बार संचालक को कारण बताओ…

Read More

अमेठी के जगदीशपुर इलाके में बहन से छेड़खानी का विरोध पड़ा महंगा, भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

अमेठी उत्तर प्रदेश के अमेठी के जगदीशपुर इलाके में बहन के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध करने पर 26 वर्षीय एक शख्स आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित व्यक्ति की बहन कक्षा 9 की छात्रा है. उसके साथ कुछ लड़कों का समूह अक्सर छेड़छाड़ करके परेशान किया करता था. पीड़ित के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. आलाधिकारियों के दखल के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार…

Read More

किसानों ने कहा – फसलें लहलहाएंगी, पलायन रुकेगा

भोपाल देश की पहली अति महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र में फसलें लहलहाएंगी और पलायन रुकेगा। वहां के बहुत से गांवों के निवासियों को, जो पानी की कमी के चलते काम की तलाश में समीपवर्ती राज्यों में पलायन कर जाते थे, अब उन्हें अपना घर – गांव छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ेगा। खेतों में पर्याप्त पानी होगा तो वे वर्ष भर फसल ले सकेंगे। यह किसानों के लिए किसी सपने के पूरे हो जाने से कम नहीं होगा और इसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री…

Read More

अंबिकापुर में जमीन से कब्जा खाली कराने वाले गैंग गिरफ्तार

सरगुजा  अंबिकापुर में जमीन से कब्जा खाली कराने वाले गैंग को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है. अंबिकापुर में हरियाणा के गुर्गे जमीन पर कब्जा खाली कराने का काम करते थे. सीतापुर इलाके में बाइक लूट के बाद गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अमोलक सिंह ढिल्लो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरोह जमीन माफियाओं के लिए अंबिकापुर में काम करने का प्लान बनाया था. सीतापुर इलाके में बाइक लूट के बाद गिरोह को पकड़ा गया है. ठेकेदार…

Read More

श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे ने राजनीति के साथ समाज और संस्कृति के उत्थान में भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वतंत्रता के बाद देश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को स्थापित करने, सामान्य व्यक्तियों को सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बनाने के लिए प्रेरित करने जैसी सकारात्मक गतिविधियों में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने प्रदेश की राजनीति के साथ समाज और संस्कृति के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन को विस्तार देने और पारिवारिक स्तर पर राष्ट्रवादी विचारों के प्रसार में श्रद्धेय ठाकरे जी का योगदान अविस्मरणीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्य-तिथि पर कुशाभाऊ…

Read More

पेसा कानून के समस्त दावों का समय-सीमा में करें निराकरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पेसा कानून में प्रस्तुत समस्त दावों का निराकरण समय-सीमा निर्धारित कर प्राथमिकता पर किया जाए, आगामी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में इसकी समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेसा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनजातीय कार्य विभाग में पेसा सेल गठित करने पर सहमति प्रदान की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं में समस्त पात्र भाई-बहनों का शत-प्रतिशत सेचुरेशन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश तेंदूपत्ते का…

Read More

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर, दोनों देश युद्ध के कगार पर खड़े नजर आ रहे

इस्लामाबाद दक्षिण एशिया में एक बार फिर युद्ध की आहट सुनाई दे रही है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर है और दोनों देश युद्ध के कगार पर खड़े नजर आ रहे हैं। टीटीपी यानि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के हमले और पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस बीच तालिबान के 15 हजार लड़ाके पाकिस्तान की सीमा की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने भी पेशावर और क्वेटा से अपनी सेना को सीमा पर तैनात कर…

Read More

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में नियुक्त किए गए 50 जूनियर डॉक्टरों की नौकरी पर खतरा

रायपुर लोक सेवा आयोग के जरिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में नियुक्त किए गए 50 जूनियर डॉक्टरों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है. एनएमसी के नियम विपरीत होने के कारण इन पदों को सरेंडर करने के लिए पत्र लिखा गया है. रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के डीन ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है. जिसमें बताया गया कि एनएमसी के अनुसार, भर्ती पोस्ट ग्रेजुएट की होनी थी, लेकिन अंडर ग्रेजुएट की मेडिकल शिक्षा विभाग द्वारा नियम विरुद्ध भर्ती की गई है. कांग्रेस शासनकाल में हुई इन नियुक्तियों पर पत्र के अनुसार…

Read More

मध्य प्रदेश में 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया कैलेंडर

भोपाल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है। इसमें 15 भर्ती परीक्षा और पांच प्रवेश परीक्षा की तिथियों का जिक्र है। कैलेंडर में मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों में 15,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। कर्मचारी चयन मंडल ने पहली बार भर्ती के लिए विभिन्न पदों की संख्या को सार्वजनिक किया…

Read More

भोपाल स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी तिरुपति-मदार-तिरुपति स्पेशल ट्रेन

भोपाल रेल प्रशासन द्वारा "अजमेर उर्स" के दौरान अतिरिक्त यातायत क्लियर करने एवं श्रद्धालुओं/यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 07119/07120 तिरुपति-मदार-तिरुपति स्पेशल ट्रेन 01-01 ट्रिप चलाई जा रही है, जो भोपाल स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 07119 तिरुपति-मदार स्पेशल ट्रेन दिनांक 02 जनवरी 2025 को तिरुपति स्टेशन से सुबह 07.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 15.50 बजे भोपाल और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 05.15 बजे मदार स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 07120 मदार-तिरुपति स्पेशल ट्रेन…

Read More

इंदौर-भोपाल रोड पर आए दिन हादसे हो रहे, तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत

सीहोर इंदौर-भोपाल रोड पर अंधी रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों की चपेट में आने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। शनिवार को भी जब कोठरी के चचेरे भाई बाइक से जा रहे थे, तो ट्राले की चपेट में आने से दोनो की मौके पर मौत हो गई। घटना इतनी दर्दनाक थी कि सड़क पर चारों तरफ खून ही खून नजर आ रहा था। मौके पर पहुंची अमलाहा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। ट्राले को डोडी चौकी पर…

Read More