राजस्थान-एसआई भर्ती पर आज फैसला संभव, कैबिनेट में परीक्षा समिति की सिफारिश पर विचार

जयपुर। राजस्थान पुलिस में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में नकल प्रकरण को लेकर राज्य सरकार आज फैसला कर सकती है। सूत्रों के अनुसार शनिवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में परीक्षा को लेकर बनी मंत्रिमंडलीय समिति की सिफारिश पर विचार होगा। इसमें तय होगा कि परीक्षा रद्द होगी या नहीं। इस भर्ती में भी पेपर लीक और नकल के आरोपों को लेकर एसओजी 50 से अधिक गिरफ्तारियां कर चुकी हैं, जिनमें प्रशिक्षणाधीन उप निरीक्षक भी शामिल हैं। राजस्थान में राजस्व अधिकारी (आरओ) एवं अधिशासी अधिकारी (ईओ)-2022 भर्ती परीक्षा में…

Read More

राजस्थान-टोंक में थप्पड़ कांड के आरोपी नरेश की रिहाई को लेकर महापंचायत कल, परिजन और समर्थकों ने सबसे माँगा समर्थन

टोंक। टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा में उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की रिहाई को लेकर कल टोंक के नगर फोर्ट में महापंचातय होगी। मीणा के परिजन और समर्थक महापंचायत को सफल बनाने के लिए कई नेताओं से समर्थन मांग चुके हैं। इनमें आरएलपी के हनुमान बेनीवाल और बीएपी के राजकुमार रोत ने नरेश मीणा के समर्थन में बयान भी दिया था। हालांकि, इनमें से कोई भी नेता महापंचायत में आएगा, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। महापंचायत की तैयारियों को लेकर…

Read More

छत्तीसगढ़-स्वास्थ्य मंत्री ने शुरू करवाई ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा, आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में फ्री में होगी सर्जरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने नये साल पर प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। इतना ही नहीं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत मरीजों की फ्री हार्ट सर्जरी होगी। पहले दिन हार्ट सर्जन डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में 50 वर्षीय महिला की ओपन हार्ट सर्जरी सफल रही। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट सर्जरी विभाग के कुशल डॉक्टरों…

Read More

छत्तीसगढ़-सूरजपुर में बेरहम पति ने रॉड से किया हमला, अस्पताल ले जाने आए बेटे को धमकाया

सूरजपुर. जिले के ग्राम पिऊरी में पति ने मामूली बात पर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी पति ने खाना नहीं बनाने पर अपनी पत्नी से विवाद करते हुए हमला कर दिया और उसकी मौत का इंतजार करते रहा. मदद के लिए आए परिजनों को भी धमका कर भगा दिया. जिससे सुबह पत्नी की तड़प-तड़पकर मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी उदयराज को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी उदयराज अपनी पत्नी से खाना नहीं बनाने को लेकर विवाद करने लगा. इस बीच आक्रोशित होकर उदयराज…

Read More

छत्तीसगढ़-केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल आज बस्तर में देखेंगी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, मां दंतेश्वरी के करेंगी दर्शन

दंतेवाड़ा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल दो दिवसीय प्रवास पर आज शाम दंतेवाड़ा पहुंचेगी. अपने दौरे के दौरान मंत्री स्वास्थ्य महकमे का जायजा और कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों की बैठक के साथ दंतेश्वरी मन्दिर में दर्शन करेगी. दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने फील्ड विजिट भी कर सकती है. अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर सीट से सांसद हैं. चुनाव में उन्होंने 471,631 वोट हासिल किए थे. इस सीट पर समाजवादी पार्टी से रमेश चंद बिंद चुनाव मैदान में थे, जिन्हें 433,821 वोट मिले. वहीं बसपा…

Read More

राजस्थान-भरतपुर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, घर के बाहर से उठा ले गया आरोपी

भरतपुर। भरतपुर संभाग के डीग जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक नाबालिग के साथ उसके गांव के ही रहने वाले युवक ने दुष्कर्म कर डाला। मामला कामां थाना इलाके में एक आठ साल की बच्ची से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पेट में दर्द की शिकायत होने पर बच्ची को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पुलिसकर्मी और परिजन लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने उसे जनाना अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बता दें कि जहां डॉक्टर को दिखाने के…

Read More

हावड़ा-मुंबई लाईन रूकी, OHE में आई तकनीकी खराबी

डोंगरगढ़ हावड़ा-मुंबई लाईन रूक गई है. इसके पीछे की वजह ओएचई केबल में तकनीकी खराबी का कटना बताया जा रहा है. इसके कारण डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में 3-3 घंटे से ट्रेनों के खड़े होने की जानकारी मिल रही है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक दरभंगा एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस को डोंगरगढ़ में रोक दिया गया है. इसके अलावा नागपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनें भी डिटेन हो रही है. रेलवे के उच्च पदस्थ सूत्रों ने  बताया है कि 28 दिसंबर को SCNL/NGP के USF के माध्यम से सूचना रेसुब गोंदिया…

Read More

छत्तीसगढ़-उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान, भाजपा संगठन में महिलाओं को मिलेगी जिम्मेदारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल के अध्यक्षों की नियुक्ति विवाद के बीच बड़ी बैठक की गई, इसमें प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल हुए. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि मंडल अध्यक्षों का अच्छे से चुनाव संपन्न हुआ है. 400 से ज्यादा मंडल है, एक दो में शिकायत आई है. जिला अध्यक्षों के चयन में बहुत अच्छे से राय सुमारी हुई है. तीन नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है. नारी सशक्तिकरण के लिए काम उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीजेपी ने नारी…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में लिव इन में प्रेमी जोड़े ने अपने ही घर में लगाई आग, पहले दोनों में हुआ था विवाद

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में शुक्रवार की दोपहर लिव इन में रह रहे प्रेमी जोड़े के बीच उपजा विवाद उस समय बड़ी घटना में तब्दील हो गया जब उन्होंने अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया। आगजनी की इस घटना में घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बजरंग पारा अटल आवास में रहने वाले प्रेमी जोड़े के बीच शुक्रवार की दोपहर दो बजे के आसपास किसी बात को लेकर विवाद हो गया…

Read More

राजस्थान-जालौर में चाइनीज मांझा पर रोक, मकर संक्रांति पर पतंगबाजी को लेकर जारी हुआ आदेश

जालौर। जालौर जिले में मकर संक्रांति के पर्व पर पतंगबाजी के लिए धातुओं के मिश्रण से निर्मित पतंगबाजी में प्रयुक्त लिए जाने वाले मांझा (चाइनीज मांझा) के उपयोग और बिक्री को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा पतंगबाजी का समय भी प्रशासन की ओर से तय किया गया है। अब मकर संक्रांति के दिन सिर्फ नौ घंटे ही पतंगबाजी कर सकेंगे। जालौर जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे ने जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत धातु निर्मित मांझे के उपयोग…

Read More

छत्तीसगढ़-धमतरी और गरियाबंद में NIA की दबिश में डेढ़ लाख कैश व IED मिला, पोलिंग पार्टी पर हमले के संदिग्धों के 11 ठिकानों पर छापा

रायपुर। पोलिंग पार्टी पर हमला करने वाले 11 संदिग्धों के धमतरी और गरियाबंद जिले में स्थित ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दबिश दी है. इन संदिग्धों के घरों से करीब डेढ़ लाख रुपए कैश समेत IED, नक्सल साहित्य समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं. एनआईए ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और धमतरी जिले के अंदरूनी और नक्सल प्रभावित इलाके सेमरा, मैनपुर, केराबहरा, घोरागांव समेत कुल 11 संदिग्ध लोगों के अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई है. उन्हें प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) आतंकवादी संगठन के…

Read More

सीएम साय ने कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की पुण्य तिथि और अरुण जेटली की जयंती किया याद

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 28 दिसंबर को स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की पुण्य तिथि और अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें नमन किया है. मुख्यमंत्री साय ने कुशाभाऊ ठाकरे के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा कि कुशाभाऊ जी नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ थे. राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अटूट था. कुशाभाऊ ठाकरे जी ने समाज के प्रत्येक वर्ग की सुख-समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से काम किया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जैसे निष्काम कर्मयोगी के…

Read More

MP में ओले और बारिश का अलर्ट, भोपाल उज्जैन समेत कई जिलों में बिगड़ा मौसम

भोपाल  मध्य प्रदेश में आज का मौसम (शनिवार, 28 दिसंबर) कैसा रहेगा। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर को सागर, छिंदवाड़ा, कटनी सहित 13 जिलों ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन जबलपुर समेत 25 जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है। रविवार (29 दिसंबर ) को पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम का असर कम होगा। सिस्टम के गुजरने के बाद टेम्प्रेचर लुढ़केगा और ठंड बढ़ेगी। कोहरा भी छाएगा। जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। इन जिलों में…

Read More

राजस्थान-जयपुर में बोरवेल में चेतना को बचाने सुंरग खोदने नीचे उतरे जवान, मां बोली-तड़प रही मेरी बच्ची

जयपुर। राजस्थान के कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में फंसी तीन साल की चेतना को आज छठवां दिन है। मासूम बच्ची 120 फीट की गहराई पर एक हुक से लटकी हुई है। इतने दिन से न तो उसने कुछ खाया और न ही पिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि चेतना को रेस्क्यू करने के लिए बोरवेल के पास खोदे गए गड्ढे में रेस्क्यू टीम के जवानों को नीचे उतारा गया है। यह जवान बोरवेल तक सुरंग खोदेंगे। हालांकि, यह अधिकारी भी नहीं बता रहे हैं कि…

Read More

कटनी में आमने-सामने से ट्रकों की भिडंत… दो ड्राइवरों की मौत, क्लीनर गंभीर घायल

कटनी  कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में लाटपहाडी के पास दो ट्रकों की टक्कर हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों ट्रक के ड्राइवरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों के सहायक की हालत गंभीर। मौके पर पहुंची रीठी पुलिस ने ट्रकों में फंसे शव व घायलों को मशक्कत के बाद निकाला। इसके बाद घायलों को रीठी अस्पताल भेजा गया है। रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि लाटपहाड़ी गांव के पास कटनी दमोह मार्ग पर सुबह ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 6893 व ट्रक क्रमांक…

Read More