चालू पावर ट्रांसफार्मर से कॉपर स्ट्रिप चोरी किये जाने के प्रयास को आउटसोर्स कर्मियों ने किया नाकाम

भोपाल एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) के विदिशा जिले में स्थित 132 के.व्ही. सबस्टेशन शमशाबाद के चालू पावर ट्रांसफामर्स से तांबे की अर्थिंग पट्टी (कॉपर स्ट्रिप) को निकालने के प्रयास को सबस्टेशन के आउटसोर्स ऑपरेटर धीरेन्द्र राठौर, निरंजन विश्वकर्मा एवं सुरक्षा सैनिक दीपक पॉल ने अपनी हिम्मत, सूझबूझ और कर्तव्य निष्ठा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुये असफल कर दिया। जिससे रबी के इस सीजन में शमशाबाद, बैरसिया, सिरोंद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लंबे समय तक प्रभावित होने की आंशका को टाला जा सका। यह भूमिका है कॉपर…

Read More

राजस्थान-अलवर में पैंथर को वन विभाग ने किया ट्रैंकुलाइज, धर्मशाला के पास दिखने से फैली दहशत

अलवर। अलवर शहर के बीचों-बीच स्थित सुगना बाई धर्मशाला के पास मंगलवार सुबह पैंथर दिखने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। जैसे ही पैंथर होने की जानकारी फैली, बस्ती के लोग डर के मारे इधर-उधर दौड़ने लगे। वहीं, केडलगंज बाजार के दुकानदार सतर्क हो गए। पैंथर की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसे उसे ट्रैंकुलाइज करने की तैयारी शुरू की। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी है। करीब तीन घंटे बाद वन विभाग की…

Read More

पुलिस टीम ने अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, इनकी पहचान नईम खान और नजमा खान के रूप में हुई

नई दिल्ली दक्षिण पश्चिम दिल्ली की पुलिस टीम ने अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नईम खान और उसकी मां नजमा खान के रूप में हुई है। नईम खान (22 वर्ष) बांग्लादेश के खुलना जिले के ग्राम सुंदर गुना का निवासी है। नईम ने 2020 में पश्चिम बंगाल की सीमा के माध्यम से भारत में प्रवेश किया था। मां-बेटा कटवारिया सराय में रहते हैं। पुलिस टीम को 29 दिसंबर 2024 को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक दिल्ली के पिप्पल…

Read More

राजस्थान-जयपुर में गलत दिशा में खोद दी सुरंग, कलेक्टर बोलीं- ट्रेस नहीं हो रहा बोरवेल

जयपुर। राजस्थान के कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में तीन साल की चेतना 9वें दिन भी फंसी हुई है। चेतना को रेस्क्यू करने के लिए खोदे गए 170 फीट गड्ढे में उतरकर एनडीआरएफ के जवान सुरंग खोद रहे थे। लेकिन, अब इसमें बहुत बड़ी गड़बड़ हो गई। 10 फीट लंबी सुरंग की खोदाई पूरी हो चुकी है, लेकिन उसकी दिशा ही गलत निकली। सुरंग बोरवेल तक नहीं पहुंची है। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा कि सुरंग के जरिए अब तक बोरवेल को ट्रेस नहीं किया जा सका है। हमारी…

Read More

वर्ष 2024 किसानों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने वाला रहा : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 2024 विकसित भारत के विराट संकल्प की सिद्धि का आधार बना है। किसानों की आय बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2024 विकसित भारत के विराट संकल्पों की सिद्धि का आधार बना है। इस दौरान कृषि क्षेत्र में भी हमने अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक कैबिनेट में कृषि और किसान से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण सौगात दी गईं।…

Read More

बस्तर में 2024 में अब तक 237 नक्सली ढेर, 792 ने हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे

जगदलपुर  छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 2024 में अब तक 237 नक्सली ढेर किए जा चुके है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि इस वर्ष मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद जवानों का हौंसला बढ़ा हुआ है। बस्तर में नक्सलियों के लिए कोई रास्ता नहीं बच गया है। नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटें क्योंकि आने वाले दिनों में अभियान और भी तेज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बस्तर में अब तक 237 नक्सलियों को ढेर किया जा…

Read More

नए साल से पहले श्रद्धालु पहुंच रहे खाटू श्याम के दरबार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सीकर देश और दुनिया में नए साल का आगाज होने में अब कुछ घंटो का ही समय बचा है। लोग नए साल के स्वागत और जश्न की तैयारियों में जुटे हैं। नए साल के मद्देनजर धार्मिक स्थानों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राजस्थान में सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध बाबा श्याम की धार्मिक नगरी में आज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। वर्ष 2024 का अंतिम दिन होने के कारण यहां श्रद्धालुओं के आना सिलसिला लगातार जारी…

Read More

सिलतरा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल

रायपुर सिलतरा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब तूफान गाड़ी में तकनीकी खराबी के कारण ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क किनारे पार्क कर दिया था। गाड़ी से उतरे यात्री सड़क किनारे बैठे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने आकर उन्हें कुचल दिया। गाड़ी में 13 लोग सवार थे, 2 की मौत हादसे में 14 वर्षीय मोनिका और 12 वर्षीय आराध्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग…

Read More

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामना

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की है कि नव वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा है कि अच्छा स्वास्थ्य समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और…

Read More

किसान आंदोलन के चलते मुरादाबाद मंडल की 22 ट्रेन प्रभावित

मुरादाबाद पंजाब में जारी किसान आंदोलन का असर मुरादाबाद में भी देखने को मिल रहा है। आंदोलन के कारण यहां से गुजरने वाली 22 ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ है। रेलवे के सीनियर डीसीएम मुरादाबाद मंडल के आदित्य गुप्ता ने बताया कि पंजाब में जो किसान आंदोलन हो रहा है, फिरोजपुर और अम्बाला मंडल में चलने वाली कई गाड़ियां में परिवर्तन किया गया है। वर्तमान में मुरादाबाद मंडल की 22 गाड़ियां है जो आंदोलन के चलते प्रभावित हुई हैं। वहीं पांच ऐसी गाड़ियां है जिनकी ट्रिप को रद्द किया गया…

Read More

इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष ने कई क्षेत्रों को प्रभावित किया, 16000 भारतीय श्रमिकों का बढ़ेगा योगदान

इजराइल इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष ने कई क्षेत्रों को प्रभावित किया है, जिनमें निर्माण उद्योग भी शामिल है। इस युद्ध के चलते इजराइल ने हजारों फिलिस्तीनी श्रमिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में भारतीय निर्माण श्रमिकों ने तेजी से इस कमी को भरने में मदद की है। पिछले वर्ष में लगभग 16,000 भारतीय श्रमिकों ने इजराइल के निर्माण स्थलों पर अपनी जगह बनाई है। निर्माण स्थलों पर बदलाव मध्य इजराइल के बीर याकोव में निर्माण स्थलों पर अब हिंदी, हिब्रू और मंदारिन बोलने वाले…

Read More

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामना

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नया वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और सफलता लेकर आए। वित्तीय दृष्टिकोण से हम देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि नए वर्ष में हम सभी मिलकर आर्थिक समृद्धि, रोजगार सृजन और समाज में समावेशी विकास की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर भारत को एक आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा…

Read More

इसरो जनवरी में 100वें प्रक्षेपण मिशन के साथ इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार : सोमनाथ

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग के हिस्से के रूप में पीएसएलवी-सी-60/स्पैडेक्स अंतरिक्षयानों के एक मील के पत्थर मिशन के साथ नए साल की शुरुआत करने के बाद जो भविष्य के अंतर-ग्रहीय मिशनों और पहले मानव अंतरिक्ष यान गगनयान के लिए महत्वपूर्ण था , जनवरी के मध्य में 100वें प्रक्षेपण मिशन के साथ प्रक्षेपणों की शताब्दी के लिए तैयार होकर एक और इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मिशन कंट्रोल सेंटर से वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए…

Read More

उज्जैन को मूर्ति-शिल्प का केन्द्र बनाने के प्रयास किए जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन में स्मार्ट सिटी कार्यालय के सभा कक्ष में आगामी विक्रमोत्सव-2025 और विक्रम व्यापार मेले के आयोजन की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में विक्रम व्यापार मेले का आयोजन एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सम्राट विक्रमादित्य न्याय, दानशीलता, सुशासन, वीरता की अद्वितीय मिसाल है। वे एक महान शासक थे। उन्होंने न केवल विदेशी आक्रमणकारियों को पराजित कर देश से बाहर किया बल्कि सुशासन के सभी क्षेत्रों में उनका विशेष स्थान रहा…

Read More

प्रदेश में गौ-संरक्षण और संवर्धन के नाम रहा वर्ष 2024, दुग्ध और दुग्ध उत्पादों से किसानों को मिल रहा है अच्छा मुनाफा

भोपाल वर्ष 2024 प्रदेश में गौ-संरक्षण और संवर्धन के नाम रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में इस भारतीय वर्ष (चैत्र माह से फाल्गुन माह तक) को गौ-संरक्षण और संवर्धन वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने इस वर्ष पशुपालकों के लिए कई नई योजनाएं लाकर उन्हें आमदनी के नए अवसर भी प्रदान किए। पशुपालकों एवं गौ-संवर्धन के विकास व संरक्षण के लिए वर्ष 2024-25 के लिए 590 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। इस वर्ष मुख्यमंत्री सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के लिए बजट में 150…

Read More