रायपुर छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला में ED को जांच में कवासी लखमा के खिलाफ ऐसे कई सबूत मिले हैं जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी तय है। जांच में पहले पता चला कि अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और अन्य लोगों का शराब सिंडिकेट छत्तीसगढ़ राज्य में काम कर रहा था। इस घोटाले की रकम 2161 करोड़ रुपए है। शराब की खरीद और बिक्री के लिए राज्य निकाय द्वारा उनसे खरीदी गई शराब के प्रति ‘केस’ के लिए डिस्टिलर्स से रिश्वत ली जाती थी। कवासी लखमा को शराब घोटाले से…
Read MoreDay: January 3, 2025
सुंदर प्राकृतिक परिवेश, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और शांत वातावरण अब फिर से बन रही है बस्तर की पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर बस्तर की मूल पहचान उसके सुंदर प्राकृतिक परिवेश, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और शांत वातावरण से रही है। हमने एक साल में बस्तर की मूल पहचान वापस देने का महती कार्य किया है।आज बस्तर की प्रशंसा केवल भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में हो रही है। संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने ग्राम धुड़मारास को विश्व के 20 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में सम्मिलित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जगदलपुर के पीजी कॉलेज हॉस्टल मैदान में आयोजित विकास कार्यो के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ करेंगे। 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का 4 दिवसीय आयोजन 3 से 6 जनवरी तक होगा। भारत के विभिन्न राज्यों के 700 से अधिक बाल वैज्ञानिक, शिक्षक और मेंटर्स इस आयोजन में भाग लेंगे। साथ ही बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कुवैत, ओमान और सऊदी अरब जैसे ग़ल्फ़ देशों के बाल वैज्ञानिक भी अपनी प्रस्तुतियों के साथ शामिल होंगे। इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय "स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को…
Read Moreपनिका समाज के प्रदेश अध्यक्ष का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
झगड़ाखांड/एमसीबी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पनिका समाज एवं जिला संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी रमेश कुमार पंत जी का बीते रात 2 जनवरी को मेन रोड, बड़ी दफाई नई लेदरी स्थित प्रो. मक़बूल अख्तर नेक्स्ट वर्ल्ड रेडीमेड स्टोर मे जन्मदिन का केक काटकर एवं एक-दूसरे को केक खिलाकर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों नें उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनायें दी। जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार पंत जी ने गाँधी चौक पहुंचकर राधा कृष्णा मंदिर मे बिराजमान भगवान के दर्शन…
Read Moreविधायक अरविंद पटेरिया ने किया मेला ग्राउंड का निरीक्षण…
विधायक अरविंद पटेरिया ने किया मेला ग्राउंड का निरीक्षण… राजनगर राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने आज खजुराहो मेला ग्राउंड पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया और मेला ग्राउंड को खिलाड़ियों के लिए खेलने लायक बनाने हेतु समतलीकरण एवं साफ सफाई के साथ अन्य कार्यों को किए जाने हेतु निर्देशित भी किया । विदित हो की 25 दिसंबर को खजुराहो के मेला ग्राउंड में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के केंन वेतवा लिंक परियोजना हेतु आधारशिला रखे जाने के दौरान सभा स्थल के तौर पर उसे उपयोग करने के कारण मैदान काफी…
Read Moreपीथमपुर और सागौर में यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने के विरोध में पूर्ण बंद का आह्वान
महू-पीथमपुर पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड कचरा जलाने का विरोध दिन पर दिन तेज हो रहा है। गुरुवार तड़के कचरा पहुंचने के बाद विरोध में अब एकता नजर आने लगी है। साथ ही विरोध के स्वर भी मुखर हो रहे हैं। पीथमपुर के छत्र छाया गेट के सामने प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम करने का प्रयास भी किया। गुरुवार को विरोध रैली के बाद शुक्रवार को पीथमपुर बंद का आह्वान किया गया था। जिसके चलते शुक्रवार सुबह से ही पूरा पीथमपुर बंद है। सभी बाजार, मोहल्ले व मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा…
Read Moreमुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित आदित्य सिंह के देश सेवा के जज्बे को सराहा फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित आदित्य सिंह के देश सेवा के जज्बे को सराहा फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री ने वीणा साहू से फोन पर बात कर उनकी उपलब्धि के लिए दी बधाई, कहा आपने छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है मुख्यमंत्री ने आदित्य सिंह के पिता से बात कर दी बधाई, कहा आदित्य की पढ़ाई के लिए करेंगे हर संभव मदद साधारण परिवार के इन युवाओं की उपलब्धि ने प्रदेश को गौरवान्वित किया रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
Read Moreसिमट रहा बस्तर से माओवादी आतंक, बदल रही बस्तर की पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर इस वर्ष जब मैं नये साल में अखबार पढ़ रहा था तो समाचारपत्रों के मुख्य पृष्ठ में बस्तर सुर्खियों में था। यह सुर्खियां किसी माओवादी हिंसा को लेकर नहीं थी, यह सुर्खियां बस्तर में पहुंचे विकास के उजाले को लेकर थी। बस्तर से माओवादी आतंक अब सिमट गया है। बस्तर की पहचान अब बदल गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिला पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बस्तर की अपनी चुनौतियां है और इस…
Read Moreमध्यप्रदेश के कपिल परमार और रुबीना फ्रांसिस को अर्जुन अवार्ड
भोपाल मध्यप्रदेश के दो पैरालंपिक खिलाड़ी सुरूबीना फ्रांसिस और कपिल परमार ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों को भारत के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार “अर्जुन अवार्ड’’ से सम्मानित किया जायेगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस बड़ी उपलब्धि पर दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। दोनों खिलाड़ियों की लगन, मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस राष्ट्रीय पुरस्कार को हासिल करने के काबिल बनाया है। सारंग ने कहा…
Read Moreदिव्यांगजन को चिन्हित करने विशेष शिविरों का आयोजन 7 से 13 जनवरी तक होगा
भोपाल मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा भोपाल शहर के दिव्यांगों के चिन्हांकन, परीक्षण और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविर 7 जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक आयोजित किये जायेंगे। आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण डॉ. आर.आर. भोसले ने बताया कि एडीआईपी योजना के तहत इन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दिव्यांगजनों का शत-प्रतिशत चिन्हित कर उन्हें सहायक उपकरण प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के अन्य जिलों में भी किया जाएगा। भोपाल में 7 जनवरी को…
Read Moreमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने “शक्ति दीदी” के रूप में जिला प्रशासन की पहल
ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में ग्वालियर जिले में "शक्ति दीदी" के नाम से जिला प्रशासन द्वारा यह प्रेरणादायी पहल की गई है। जिन महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल वर्कर के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया है, वे ऐसी महिलायें हैं जो अपनों द्वारा उपेक्षित हैं अथवा जिनके पति का असमय निधन हो चुका है। पेट्रोल पंप संचालकों ने इस सराहनीय पहल में सहयोग करने का भरोसा दिलाया और कहा कि वे अपने पेट्रोल पंपों पर…
Read Moreवर्तमान में प्रदेश की कुल रिकार्ड विद्युत उत्पादन क्षमता के साथ आगे बढ़ता मध्यप्रदेश
भोपाल प्रदेश हर बिजली उपभोक्ता को सतत एवं निर्वाध विद्युत आपूर्ति करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश पर्याप्त बिजली उपलब्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में प्रदेश की रिकार्ड विद्युत उपलब्ध क्षमता 23 हजार 788 मेगावॉट है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल मार्गदर्शन में विभाग लगातार उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण भी कर रहा है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि दिसम्बर-2023 से नवंबर-2024 तक कुल 10136 करोड़ यूनिट बिजली दी…
Read Moreनगर निगम अब जलकर के बकायादारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा, शिविर लगाकर जलकर जमा करवाएंगे
इंदौर इंदौर नगर निगम अब जलकर के बकायादारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा। इसके लिए छह जनवरी से विशेष मुहिम शुरू की जा रही है। जिन बकायादारों ने बार-बार नोटिस देने के बावजूद जलकर जमा नहीं किया है, ऐसे बड़े बकायादारों की सूची भी तैयार कर ली गई है। अब इनके खिलाफ निगम पुलिस कार्रवाई करेगा। इंदौर निगम सीमा में करीब एक लाख 89 हजार जल कनेक्शन हैं। लगभग 60 हजार कनेक्शन ऐसे हैं जो अनियमित हैं। यानी इन कनेक्शनधारियों ने सालों से नगर निगम में जलकर जमा ही नहीं…
Read Moreइंदौर रीजन में तेजी से औद्योगिक इकाईयां पैर पसार रही, तीन महीने में पूरे होंगे दो अहम प्रोजेक्ट, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
इंदौर मध्यप्रदेश में इंदौर रीजन में तेजी से औद्योगिक इकाईयां पैर पसार रही है। इससे न केवल प्रदेश में निवेश बढ़ रहा है, इसके साथ ही हजारों लेागों को रोजगार भी मिल रहा है। यही कारण है कि मप्र औद्योगिक विकास निगम(एमपीआइडीसी) द्वारा इंदौर रीजन में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर रही है। दो वर्ष पूर्व इंदौर में हुई सातवीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में तिलगारा(धार) और मोहना(धार) औद्योगिक पार्क प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ था। 282 हेक्टेयर में विकसित हुए इस प्रोजेक्ट 3 हजार करोड़ रुपए के निवेश से 10 लोगों को…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती शर्मा के स्वास्थ्य का हालचाल जाना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती शर्मा के स्वास्थ्य का हालचाल जाना नर्मदा अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा भी की भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार शाम भोपाल के नर्मदा अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र शर्मा की माता जी और पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मी नारायण शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी शर्मा के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल के चिकित्सकों से श्रीमती शर्मा के बेहतर उपचार के संबंध में चर्चा की। उन्होंने श्रीमती शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने…
Read More
