लखनऊ आगरा-जयपुर हाइवे पर शनिवार देर रात महुअर पुल के पास घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। घने कोहरे में तीन वाहन आपस मे टकरा गए। यात्रियों से भरी हुई बस ट्रैलर में घुसी गई, वहीं पीछे से मैक्स गाड़ी ने भी जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में तीन दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं एक की एक की मौत हो गई है। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल सीएचसी अछनेरा, किरावली, बिचपुरी व एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रैपर किया…
Read MoreDay: January 4, 2025
बंगाल को हराकर एमपी विजेता, प्लेयर ऑफ द सीरीज रही शुचि उपाध्याय
मण्डला मध्यप्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने राजकोट में खेले गये फाइनल मैच में बंगाल को हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया है। 30 दिसंबर को राजकोट में हुए फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश की क्रांति गौड़ ने 4 विकेट, शुचि उपाध्याय ने 2, वैष्णवी 2 एवं प्रियंका ने 2 विकेट हासिल कर बंगाल को 136 रनों पर ही रोक दिया। एमपी की ओर से अनुष्का और अनन्या दुबे की साझेदारी के बाद आयुषी की बल्लेबाजी ने टीम को लक्ष्य 137 तक पहुंचाया। अनुष्का ने अर्धशतक लगाया और प्लेयर ऑफ…
Read Moreकनाडा सरकार ने माता-पिता और दादा-दादी के लिए स्थायी निवास प्रायोजन के नए आवेदन अस्थायी रूप से बंद किये
कनाडा कनाडा सरकार ने माता-पिता और दादा-दादी के लिए स्थायी निवास प्रायोजन के नए आवेदन अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। यह घोषणा एक सरकारी निर्देश के माध्यम से की गई, जो कनाडा गजट में प्रकाशित हुई। सरकार ने कहा है कि वह परिवार पुनर्मिलन के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन फिलहाल वह पिछले साल प्राप्त आवेदनों की प्रक्रिया पूरी करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर का कहना है कि यह कदम सरकार के इमिग्रेशन और परिवार पुनर्मिलन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सबसे उपयुक्त…
Read Moreसरकार नए डिजिटल नियम ला रही , जिसमें इंटरनेट पर व्यक्तिगत डेटा के दुरुपयोग रोकेंगे नए कानून
नईदिल्ली नई दिल्ली। केंद्र सरकार सोशल मीडिया और इंटरनेट से जुड़े मामलों को लेकर नए नियम बनाने जा रही है। इसके लिए डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम 2023 लाया जाएगा। नए बदलाव के अनुसार 18 साल के कम उम्र के बच्चों को अपना सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के लिए माता-पिता की सहमति लेनी होगी। केंद्र ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम 2023 के मसौदा नियमों को प्रकाशित किया। MeitY (Ministry of Electronics and Information Technology) ने बताया है कि आम लोग मसौदा पर अपनी राय दे सकते हैं। बता सकते…
Read Moreछत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा की साक्षी बनीं पायलट, ‘पापा जब फ्लाइट में बैठे, तब से संजोया था सपना’
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के छोटे से कस्बा गीदम की रहने वाली साक्षी सुराना ने ऊंची उड़ान भरी है। उन्होंने अपने पिता के सपने को साकार किया है। अब वह पायलट बन चुकी है। अब फ्लाइट उड़ाने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। इसके लिये उन्हें डीजीसीए से भी लाइसेंस मिल चुका है। साक्षी हैदराबाद से ट्रेनिंग लेने के बाद पायलट बनकर अपने घर पहुंची। इसके बाद पूरे घर में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रदेश और देश में चर्चा का विषय बन गईं। उन्होंने बताया कि वो अपने…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायपुर की दल्लीराजहरा के सीएमओ निलंबित, रिनोवेशन और फर्नीचर खरीदी में की थी गड़बड़ी
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने दल्लीराजहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया है। कोंडागांव नगर पालिका में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना के दौरान अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन कार्य एवं फर्नीचर खरीदी में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर गंभीर कदाचार मानते हुए राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में वार्डेकर का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, जगदलपुर नियत…
Read Moreछत्तीसगढ़-राजिम त्रिवेणी संगम के कुंभ कल्प में 12 फरवरी से बहेगी आस्था की धारा, जुटेंगे हजारों साधु-संत और नागा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक कुंभ कल्प का आयोजन किया जायेगा। 26 फरवरी महाशिवरात्रि को इसका समापन होगा। राजिम कुंभ कल्प पैरी, महानदी और सोंढूर नदी के संगम पर आयोजित होगा। श्रद्धालु इन पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। राजिम कुंभ कल्प के संपूर्ण आयोजन के लिए पर्यटन विभाग को नोडल बनाया गया है। 15 दिनों तक चलने वाले इस कुंभ कल्प में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी साधु संतों का विराट समागम…
Read Moreछत्तीसगढ़-सूरजपुर में ब्रांडेड शराब में मिलावट, कर्मचारियों को संभागीय उड़नदस्ते ने रंगे हाथों पकड़ा
सूरजपुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर अंग्रेजी शराब दुकान में चार कर्मचारियों को ब्रांडेड शराब में मिलावट करते हुए पकड़ा है। शराब दुकान के कर्मचारी नामी शराब कंपनियों की बोतलों से शराब निकालकर उसमें पानी मिलाते थे। संभागीय उड़नदस्ता दल ने चारों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग के संभागीय उड़नदस्ता दल को प्रतापपुर में मिलावटी शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत…
Read Moreछत्तीसगढ़-जगदलपुर में पत्रकार मुकेश हत्याकांड में तीन लोग हिरासत में, शाम तक हो सकता है खुलासा
जगदलपुर। जगदलपुर में लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश मिलने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले का आज पुलिस खुलासा कर सकती है। वहीं, पत्रकार मुकेश की मौत के बाद बीजापुर में पत्रकारों में रोष देखने को मिला। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर मौत मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है। ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उसका भाई रितेश समेत…
Read Moreयूनियन कार्बाइड का कचरा जलने से कई तरह की गंभीर बीमारियों की आशंका !
भोपाल यूनियन कार्बाइड का कचरा जलने से कई तरह की गंभीर बीमारियों की आशंका है। विशेषज्ञ डॉक्टरों से रासायनिक कचरे(Union Carbide Waste) के जलने से उत्पन्न स्थिति के बारे में जाना। विशेषज्ञों ने कहा, अगर रासायनिक पदार्थ जलता है तो धुआं निकलता है। वैसे अलग-अलग तरह के धुएं होते हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं। धुएं बनते हैं कैंसर की वजह कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिगपाल धारकर के मुताबिक, ‘कुछ धुएं कैंसर का कारण बन सकते हैं। इन्हें कार्सिनोजेनिक धुआं कहा जाता है, जिनमें ऐसे पदार्थ होते हैं…
Read Moreफिल्म निर्माता प्रकाश झा ने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री साय की मुलाकात
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार एवं पटकथा लेखक प्रकाश झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रकाश झा के छत्तीसगढ़ आगमन पर उन्हें शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्मों के निर्माण और फिल्म उद्योग के विकास की संभावनाओं के संबंध में चर्चा की। प्रकाश झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री साय…
Read Moreआईआईटी छात्र ने पंखे से लटकर किया सुसाइड, हॉस्टल में मचा हड़कंप
इंदौर आईआईटी इंदौर के एक छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतक रोहित तेलंगाना का रहने वाला था और इंदौर आईआईटी में बीटेक फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। आज कैंपस के हॉस्टल में जब दोस्त उसे बुलाने पहुंचे तो उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद प्रबंधन ने सिमरोल थाना पुलिस को घटना…
Read Moreजन विरोध के बीच सीएम मोहन यादव ने लिया फैसला, पीथमपुर में फिलहाल नहीं जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा
भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनभावनाओं का आदर करते हुए पीथमपुर में फिलहाल यूनियन कार्बाइड का कचरा नहीं जलाने का फैसला किया है। राजधानी भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड संयंत्र में जमा रासायनिक कचरे को जलाने के लिए पीथमपुर ले जाने पर जनता की ओर से काफी विरोध हुआ है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार की देर रात को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई और साथ ही ऐलान किया कि सरकार जनता का अहित किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स…
Read Moreराजस्थान-जयपुर में वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र की पास आउट परेड, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने मार्चपास्ट की ली सलामी
जयपुर। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने शुक्रवार को राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण संस्थान अजमेर जिले के किशनगढ़ में वानिकी सैटेलाइट प्रशिक्षण संस्थान सिलोरा एवं जेटीआई द्वारा आयोजित 119वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण सत्र की पास आउट परेड में भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने 120वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण सत्र का विधिवत उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले वनरक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने परेड और मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में अजमेर…
Read Moreमां बगलामुखी देवी के दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रणौत
दतिया बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना राणावत ने शनिवार को दतिया स्थित विख्यात शक्ति पीठ पीतांबरा पीठ पर पहुंचकर मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। कंगना राणावत ने पूजा-अर्चना कर मां बगलामुखी और महादेव से आशीर्वाद लिया। मंदिर में दर्शन के दौरान कई पुजारियों ने उनके साथ सेल्फी ली, वहीं कुछ ने तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने कंगना का स्वागत किया। इससे पहले बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपने जन्मदिन…
Read More
