राजस्थान-चिकित्सा मंत्री ने नर्सिंग काउंसिल में नाइटिंगेल की प्रतिमा का अनावरण किया, ‘पीड़ित मानवता की सेवा में अमिट योगदान’

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में नर्सेज एवं पैरामेडिकल स्टाफ के सभी रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती हो और गांव-ढाणी तक बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हों। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में अल्पकाल में ही 20 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की गई है। खींवसर सोमवार को राजस्थान नर्सिंग काउंसिल के परिसर में…

Read More

सांसद संजय सिंह ने बड़ा दावा किया- रमेश बिधूड़ी को CM फेस बनाने जा रही BJP

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी को पार्टी सीएम फेस बनाने वाली है। उन्होंने कहा है कि अब लोगों को तय करना है कि उन्हें अरविंद केजरीवाल चाहिए या रमेश बिधूड़ी। उन्होंने कहा, बीजेपी जिस तरीके से रमेश बिधूड़ी के बचाव में उतर रही है, उससे साफ है कि पार्टी उन्हें सीएम फेस बनाने जा रही है। दिल्ली की मु्ख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान पर संजय सिंह ने कहा, भारतीय…

Read More

राजस्थान-बीकानेर में दीवार निर्माण के दौरान फायरिंग और मारपीट, सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते दिखे युवक पर मामला दर्ज

बीकानेर। गंगा शहर थाना क्षेत्र के सुजान देसर में रविवार को चारदीवारी निर्माण के दौरान मजदूरों और परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में फायरिंग, पत्थरबाजी और मारपीट की गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। परिवादी शिवप्रकाश कच्छावा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी शिवप्रकाश कच्छावा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी पत्नी भगवती और मजदूरों के साथ खातेदारी जमीन पर चारदीवारी का निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान घेवरचंद सांखला, अर्जुन, विशाल जैनाराम, साजन, मुकेश सांखला, राकेश, रमेश, मनीष,…

Read More

दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने बड़ा वादा किया, सरकार बनी तो देगी 2500 रुपए महीना

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने बड़ा वादा किया है। आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपए हर महीने देने का वादा किया है। 'आप' की 'महिला सम्मान' योजना के सामने कांग्रेस ने 'प्यारी दीदी' योजना का लाने का वादा किया है। इस योजना के तहत दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना…

Read More

अब छह माह बाद जून में ही टेस्ट सीरीज खेलेगी भारतीय टीम

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त हो गया है। अपने दो माह के इस दौरे में भारतीय टीम को अंत में 3-1 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही पिछले एक दशक से उसके पास रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी हाथ से निकल गयी है। इस सीरीज में दोनो ही टीमें बड़े स्कोर नहीं बना पायीं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से संघर्ष करती दिखी। अब भारतीय टीम करीब छह महीने के बाद जून में टेस्ट खेलेगी और उसका लक्ष्य इस ऑस्ट्रेलिया…

Read More

भारत में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने दस्तक दी, HMPV वायरस के भी कोरोना जैसे लक्षण! महाराष्ट्र में एडवायजरी जारी

मुंबई भारत में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) ने दस्तक दे दी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, कर्नाटक में HMPV के 2 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एचएमपीवी का संक्रमण पहले से ही भारत सहित कई देशों में फैल रहा है और विभिन्न देशों में इससे संबंधित श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचएमपीवी को लेकर लोगों के लिए सलाह जारी की गई है। इसमें बताया…

Read More

बल्लेबाजी शैली में बदलाव के कारण विफल रहे शुभमन : पोंटिंग

मेलबर्न भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल अपने इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रन बनाने में विफल रहे हैं। इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि शुभमन ने अपनी बल्लेबाजी शैली में पिछले कुछ समय में बदलाव किये हैं, इसलिए लिए वह विदेश दौरों पर असफल हो रहे हैं। उन्हें इससे उबरने अपना आत्मविश्वास बनाये रखना होगा इसके अलावा अपनी रक्षात्मक तकनीक को भी बेहतर करना होगा। गिल अंगूठे की चोट के कारण बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे।…

Read More

चोट से जूझ रहे थंडर की मदद के लिए रिटायरमेंट से वापस लौटे डैन क्रिस्टियन

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई टी20 के दिग्गज डैन क्रिस्टियन संन्यास से वापस आ गए हैं और बिग बैश लीग (बीबीएल) में चोट से जूझ रहे सिडनी थंडर की मदद के लिए आगे आए हैं। 41 वर्षीय ऑलराउंडर ने आखिरी बार दो साल पहले सिडनी सिक्सर्स के लिए पेशेवर रूप से खेला था और तब से थंडर में सहायक कोच के रूप में काम कर रहे हैं। क्रिस्टियन ने सिक्सर्स की बीबीएल 12 सेमीफाइनल में ब्रिसबेन हीट से हार के बाद से कोई पेशेवर क्रिकेट मैच नहीं खेला है, लेकिन वह एनएसडब्ल्यू प्रीमियर…

Read More

विधानसभा चुनाव से पहले उस बंगले को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा, 29 लाख का तो बस एक TV, खर्च किए गए 33 करोड़!

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले उस बंगले को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है जिसमें बतौर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहा करते थे और जिसे भाजपा और कांग्रेस के नेता 'शीशमहल' कहते हैं। बंगले पर अब सीएजी रिपोर्ट मीडिया में लीक हो गई है, जिसमें कई चौंकाने वाली बातें कही गईं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को परिवर्तन रैली में इसका जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया था। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीएजी ने कहा है कि मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण पर 33…

Read More

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस-वे का रूका काम अब पुलिस सुरक्षा में होगा

रायपुर भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस-वे के पहले फेस का काम ग्राम नायकबांधा के किसानों ने चार माह से रुकवा रखा है। किसानों का कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता, काम शुरू करने नहीं देंगे। मगर, अब यह काम पुलिस सुरक्षा में किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जब ठेकेदार काम करने जाते हैं, तो ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच जाते हैं। दरअसल, 559 मीटर जमीन के मुआवजे का प्रकरण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने रोक दिया है। इसलिए किसान आक्रोशित हैं। रुका हुआ काम शुरू कराने…

Read More

छत्तीसगढ़-नए नगरीय निकायों का गठन, नगर पालिका में बदलीं सात नगर पंचायतें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल नगरीय निकाय चुनाव होना है। तैयारी को लेकर फुल तैयारी चल रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में पिछले साल जनवरी से दिसम्बर के बीच नौ नए नगरीय निकायों का गठन किया गया है। वहीं सात नगर पंचायतें का प्रमोशन कर उन्हें नगर पालिका के रूप में बदल दिया गया है। पिछले वर्ष गठित नगरीय निकायों को मिलाकर अब कुल 192 नगरीय निकाय हो गए हैं। इनमें 14 नगर निगम, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायत शामिल हैं। स्थानीय रहवासियों की मांगों पर राज्य शासन…

Read More

महिला क्रिकेट में भारत का आयरलैंड से होगा सामना, मंधाना बनीं कप्तान, सीरीज के लिए घोषित हुई टीम

नई दिल्ली महिला क्रिकेट में भारत का आयरलैंड से सामना होगा. भारतीय महिला टीम 10 जनवरी से वनडे सीरीज खेलेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है. हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. स्मृति मंधाना को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. मंधाना आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तान होंगी. भारत-आयरलैंड के बीच तीन वनडे मैच खेले जाने हैं. ये सभी मैच राजकोट में आयोजित होंगे. मंधाना भारत की कप्तान होंगी. वे अनुभवी खिलाड़ी…

Read More

मेसी अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ जीतने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर बने

वाशिंगटन लियोनेल मेसी ने 4 जनवरी को अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली जब उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया। व्हाइट हाउस ने अपने आधिकार एक्स हैंडल पर पुरस्कर विजेताओं के नामों की घोषणा की। यह पदक उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका की समृद्धि, मूल्यों या सुरक्षा, विश्व शांति या अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक, सार्वजनिक या निजी प्रयासों में योगदान दिया हो। मेसी यह पुरस्कार जीतने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर (सॉकर खिलाड़ी) बन…

Read More

छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के वाहन को आईईडी से उड़ाया, सात जवान शहीद और कई घायल

बीजापुर। बीजापुर के कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया है। हादसे में सात जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया है। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं इस वजह से वह घात लगाकर किसी बड़े…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा में सराफा व्यवसायी की हत्या कर क्रेटा कार लूटी, मौके पर जांच में जुटे आला अधिकारी

कोरबा। कोरबा जिले के नया ट्रांसपोर्ट नगर से लगे इलाके लालू राम कॉलोनी में सराफा व्यवसायी की हत्या कर दी गई। उन्हें लहुलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते मे ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद सोमवार को बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला कोरबा पहुंचे। कोरबा पहुंचते ही आईजी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले से अवगत हुए। आईजी और उनकी टीम ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद जिस तरह से आईजी का दौरा कोरबा में…

Read More