मेष राशि: मेष राशि वालों का मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों का मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सान्निध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। 17 जनवरी…
Read MoreDay: January 10, 2025
छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा: केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को दे रही बढ़ावा : केंद्रीय कृषि मंत्री
प्रदेश की प्रगति में केन्द्र सरकार का मिल रहा है भरपूर सहयोग: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में तीन दिवसीय किसान सम्मेलन का शुभारंभ रायपुर केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान आज दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में आयोजित तीन दिवसीय…
Read Moreखिलाड़ी और खेल मैदानों में आगे बढ़ते युवा, सरकार युवाओं को खेल खिलाड़ी और मैदान के जरिए भी अग्रसर बनाने का काम कर रही
भोपाल मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता में युवा वर्ग सदा ही रहा है। सरकार युवाओं को खेल खिलाड़ी और मैदान के जरिए भी अग्रसर बनाने का काम कर रही है। राज्य सरकार ने खेल के माध्यम से युवाओं को सम्मान के साथ नौकरी देने का भी काम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाओं का सम्मान कर खिलाड़ियों को 25.389 करोड़ की राशि वितरित की। इसके पहले 2 अक्टूबर 2024 को 18 विक्रम अवार्ड प्राप्त खिलाड़ियों को शासकीय सेवा के नियुक्ति पत्र प्रदान…
Read Moreसंजय सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज- ‘दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी केजरीवाल की टॉयलेट के बाहर नहीं निकल पा रही’
नई दिल्ली दिल्ली में चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी घमासान तेज हो गया. इसी बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. संजय सिंह बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी अरविंद केजरीवाल की टॉयलेट के बाहर नहीं निकल पा रही है. एक चैनल से बातचीत में संजय सिंह ने कहा, हम लोग पार्टी के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. हमारे कार्यकर्ता सबसे पहले जमीन पर उतरे. उन्होंने हमारी योजनाओं को घर-घर जाकर बताया.…
Read Moreलॉस एंजिल्स काउंटी में पिछले कुछ दिनों से आग ने हाहाकार मचा रखा है, फिर भी दिल्ली की ‘जहरीली हवा’ से कई गुना बेहतर है AQI
वाशिंगटन अमेरिका के लॉस एंजिल्स काउंटी में पिछले कुछ दिनों से आग ने हाहाकार मचा रखा है. शहर का आधा हिस्सा तो आग की चपेट में आ गया है. इस आग से 10 हजार से ज्यादा घर जलकर खाक हो चुके हैं. विनाशकारी आग ने पैसिफिक पैलिसेड और मालिबू के 19,000 एकड़ से भी ज्यादा क्षेत्रों को तबाह कर के रख दिया है, लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि इस भयानक आग के बावजूद भी लॉस एंजिल्स की हवा राजधानी दिल्ली की तुलना में काफी साफ है. हैरानी वाली…
Read Moreमंत्री राजवाड़े उदयपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित चिंतन शिविर में होंगी शामिल
शिविर में राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ स्वतंत्र रुप से करेंगी चर्चा रायपुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 10 से 12 जनवरी तक राजस्थान के उदयपुर शहर में चिंतन शिविर में शामिल होंगी। शिविर में शामिल होकर राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ स्वतंत्र रुप से चर्चा करेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित प्रमुख हितधारक एक साथ एक मंच पर उपस्थित…
Read Moreवन क्षेत्र और वन्य जीवों की गतिविधियों में वृद्धि प्रदेश की उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के पन्ना जैसे क्षेत्र जहां वन्य जीवों की स्थिति शून्य हो गई थी, वहां भी वन अधिकारियों के प्रयासों के परिणामस्वरूप वन्य जीवों की गतिविधियां पुन: आरंभ हुईं, यह अपनी सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है और वे बधाई के पात्र हैं। वर्तमान में प्रदेश के पास हीरा है, चीता है और अब तो गजराज भी मध्यप्रदेश का रूख कर रहे हैं। प्रदेश का वन क्षेत्र समृद्ध है। वर्ष 2003 से 2021 के मध्य वन क्षेत्र में 1063…
Read Moreकांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, 1 करोड़ 55 लाख वोटर करेंगे वोट, क्यों लग रहा डर
नई दिल्ली कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आज मीडिया बातचीत की। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक करोड़ 55 लाख वोटर वोट करेंगे। केजरीवाल को इतना डर क्यों लग रहा है। अलका लांबा केजरीवाल के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि नई दिल्ली विधानसभा में साजिश के तहत भाजपा वोट कटवा रही है। दिल्ली में कांग्रेस के कमजोर होने के केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, देखिए हर क्षेत्रीय दल…
Read Moreरूस ने अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के माध्यम से समस्याओं को हल करने की इच्छा का स्वागत किया
मॉस्को रूस ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के माध्यम से समस्याओं को हल करने की इच्छा का स्वागत किया है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच बैठक की योजना बनाने में प्रगति हो सकती है। इससे पहले ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उनके और पुतिन के बीच बैठक की योजना बनाई जा रही है, लेकिन उन्होंने कोई समयसीमा नहीं बताई। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि व्हाइट हाउस में ट्रंप…
Read Moreअधिकारी वही, जो जनहित के करें कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अधिकारी वह है, जो जनहित में कार्य करें। इस उद्देश्य से शासकीय सेवा में प्रवेश करना आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, स्वयं को प्रधान सेवक मानते हैं। मध्यप्रदेश का मंत्रि-मंडल भी परस्पर सहयोग से जनता के सेवक के रूप में कार्य कर रहा है। पद पर आने के बाद हमारे मन में अहंकार नहीं होगा, इस संकल्प के साथ, समाज हित और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित होकर अपने दायित्व निर्वहन में आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को…
Read Moreकेंद्र सरकार ने राज्यों को जारी किए 1.73 लाख करोड़ रुपये
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने आज राज्य सरकारों को कर में हिस्सेदारी के रूप में 1,73,030 करोड़ रुपये जारी किए। यह आंकड़ा दिसंबर 2024 में जारी किए 89,086 करोड़ रुपये के हस्तांतरण से अधिक है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस महीने में किया गया अधिक हस्तांतरित राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने और विकास एवं कल्याण संबंधी खर्च को फाइनेंस करने में मदद करेगा। शुक्रवार को घोषित पैकेज के तहत 26 राज्यों को पैसे जारी किए गए हैं। इसमें पश्चिम बंगाल के लिए 13,017.06 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश…
Read Moreजम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी, पहलगाम में पारा माइनस 10 डिग्री तक पहुंचा
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी है और शुक्रवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 और पहलगाम में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी है और रात में आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 8.1 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, कटरा शहर में 6.1…
Read Moreगुजरात में एचएमपीवी का तीसरा केस, साबरकांठा जिले में 7 साल के बच्चे की रिपाेर्ट पॉजिटिव
अहमदाबाद गुजरात के साबरकांठा जिले की प्रांतिज तहसील के एक गांव का 7 वर्षीय बालक ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) पॉजिटिव आया है। बालक में वायरस के लक्षण को देखते हुए उसे प्रांतिज के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां संदिग्ध केस को देखकर अहमदाबाद और गांधीनगर के स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पल लेकर जांच की गई थी। सैम्पल पॉजिटव आने की जानकारी मिली है। फिलहाल बालक प्रांतिज के बेबीकेयर हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर है। गुजरात में एचएमपीवी के अब तक 3 केस आ चुके हैं। इनमें दो बच्चे हैं, जबकि…
Read Moreगौकशी और गौ तस्करी के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन, गौ हत्या बंद हो…’ के नारों से गूंजा रायपुर
रायपुर गौ माता की हत्या और गौ तस्करी के बढ़ते मामलों के विरोध में आज सर्व हिंदू समाज ने रायपुर में बड़ा प्रदर्शन किया. हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोगों के साथ धर्माचार्य संत, समाजसेवी, युवा और महिलाएं राजधानी के घड़ी चौक पर एकत्रित हुई. इसके बाद सर्व हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक में चक्काजाम किया. फिर जुलूस के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया. समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर…
Read Moreयुवाओं की प्रगति के लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठाने को तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाने की परंपरा आरंभ की गई है। युवा अपने सपनों को साकार करें, जीवन में आगे बढ़ें, प्रदेश और समाज को आगे बढ़ाएं, इस उद्देश्य से राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए तत्पर है। युवाओं के जीवन में एक नया सूर्य ऊगे, वे अपने जीवन को आलौकिक करें, अपनी ऊर्जा का समाज हित में उपयोग करें, युवा दिवस के संदर्भ…
Read More