छत्तीसगढ़-नारायणपुर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और वन मंत्री कश्यप पहुंचे रामकृष्ण आश्रम, राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल

नारायणपुर। राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव और संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप आज रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद कर रही है। युवाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए जिले के अंदरूणी…

Read More

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दी खुली छूट, यदि गन पॉइंट पर गड़बड़ हो तो कार्यकर्ताओं को जो निर्णय लेना हो लें…

लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर लोगों को संबोधित किया। कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 'धर्म से ज्यादा रोटी की जरूरत है। गरीब को धार्मिक बात समझाना गलत होगा'। अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर सरकार को घेरा। कहा कि मिल्कीपुर चुनाव में गन पॉइंट पर गड़बड़ की गई तो मैं अपने कार्यकर्ताओं से कहूंगा, उस समय जो फैसला ले सकते हैं लें। मजबूत दल का साथ दिया जाना…

Read More

आदित्यनाथ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने वैश्विक पटल पर सनातन वैदिक संस्कृति को प्रभावी ढंग से प्रतिष्ठित किया

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने उस कालखंड में जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था, वैश्विक पटल पर सनातन वैदिक संस्कृति को प्रभावी ढंग से प्रतिष्ठित किया। इस युवा संन्यासी ने अपने विचारों और आचरण की साम्यता से राष्ट्र के प्रति चेतना जागृत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। गुलामी के कालखंड में सनातन वैदिक मूल्यों की चर्चा दुरूह होने के बावजूद स्वामी विवेकानंद ने ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’ का उद्घोष किया। सीएम योगी रविवार को नेताजी…

Read More

कैसे डिलीट करें जीमेल अकाउंट?

क्या आपके पास एक से ज्यादा जी-मेल एकाउंट है या फिर आप अपना पुराना जी-मेल एकाउंट डिलीट करके नया एकाउंट बनाने की सोंच रहे हैं। तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपना पुराना जीमेल एकाउंट डिलीट करना होगा क्योंकि एक नाम की मेल आईडी से दो जीमेल एकाउंट नहीं खोल जा सकते हैं। नया जीमेल एकाउंट बनाने के लिए आपको जीमेल में साइन अप करना पड़ता है लेकिन अगर आपको अपना पुराना जीमेल एकाउंट डिलीट करना है तो इसके लिए नीचे दी गई स्टेप को फॉलो करें। स्टेप 1:- सबसे…

Read More

सूर्य नमस्कार, ऊर्जा का उद्गम और युवा ऊर्जा का प्रवाह – लोक निर्माण मंत्री सिंह

भोपाल स्वामी विवेकानंद जी की जयंती “युवा दिवस” पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में रविवार को पंडित लज्जा शंकर झा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल जबलपुर में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार के जिला स्तरीय कार्यक्रम में लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व से कोई भी…

Read More

चरित्र शंका में पति ने ही रस्सी से गला दबाकर पत्नी लेली जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरंग पत्नी मोबाइल पर अपनी मां से बात कर रही थी, लेकिन पति को लगा कि किसी गैर मर्द से बात कर रही है. इस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी का गला रस्सी से दबा दिया. मौत के बाद होश में आया पति ससुराल वालों को कुछ और तो गांव वालों को कुछ और कहानी बताने लगा. आखिरकार पूछताछ में हत्या का राज खुलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर अब रिमांड में भेजने में जुटी है. ग्राम गौरभाट…

Read More

सुरभि चंदना को धनश्री वर्मा समझ बैठे हैं लोग, भर-भरके मारे ताने

मुंबई   सुरभि चंदना टेलीविजन जगत की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह लंबे समय से शोबिज इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं और अपने लिए एक नाम बनाया है। शानदार प्रोफेशनल करियर के अलावा सुरभि की पर्सनल लाइफ भी काफी अच्छी चल रही है। एक्ट्रेस ने पिछले साल मार्च में अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी की थी। लेकिन अब सुरभि को लेकर लोगों को कुछ कन्फ्यूजन हो गया है। दरअसल सुरभि चंदना की शक्ल युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा से काफी मिलती है।…

Read More

सराफा व्यापारी की हत्या का खुलासा, ड्राइवर और उसके भाई ने मिलकर जघन्य अपराध को दिया अंजाम

कोरबा पुलिस ने हफ्ते भर पहले हुई हत्या के उस सनसनीखेज वरदात से पर्दा उठा दिया है जिस वारदात ने कोरबा ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में सनसनी फैला दी थी. आरोपियों ने सराफा कारोबारी गोपाल राय सोनी की हत्या कर कार लूट ली थी. इस जघन्य वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी और 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, सूचना तंत्र और तकनीकी विश्लेषण के सहारे आरोपियों की पहचान की. इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी मृतक के ड्राइवर और उसका भाई था, जिन्होंने योजना बनाकर हत्या को…

Read More

बीजापुर नक्सली मुठभेड़ पर CM साय ने किया ट्वीट, जवानों के साहस को किया नमन

रायपुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुबह से जारी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा जवानों ने 3 वर्दीधारी माओवादियों को ढेर किया है. इसे लेकर बीजापुर नक्सली मुठभेड़ पर CM साय ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ आज हुई मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जवानों के अदम्य साहस को मैं नमन करता हूं. उन्होंने आगे लिखा कि नक्सलवाद के पूर्णतः खात्मे के लिए हमारे अभियान को मिल रही यह सफलता, मार्च 2026…

Read More

देशज समारोह में हुई बुंदेलखंड जनपद के लोकगीतो की प्रस्तुति

खजुराहो मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय- खजुराहो में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को नृत्य, नाट्य, गायन एवं वादन पर केन्द्रित समारोह ‘देशज‘ का आयोजन किया जाता है। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कलाकारों के स्वागत से की गई । गतिविधि में शनिवार 11 जनवरी , 2025 को सायं 05.00 बजे  श्री मुन्ना कुशवाहा- बमीठा, श्री विक्रम सिंह बुंदेला- गंज, श्री रमेश कुमार सोनी- बमीठा, सुश्री खुशी तिवारी – छतरपुर एवं श्री गोकुल पटेल- छतरपुर द्वारा बुन्देली लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई । समारोह…

Read More

दिव्य शक्तियां पहुंचाएंगी मंज़िल तक : राज्यपाल पटेल

भोपाल   राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि ब्लाइंड चैलेंज कार रैली का आयोजन अद्भुत प्रसंग है। कार रैली में दिव्यांग नेवीगेटर, अपनी दिव्य शक्तियों से वाहन चालक को रास्ता बताकर मंज़िल तक पहुंचाएंगे। दिव्यांगजनों की शक्तियों से समाज का साक्षात्कार कराएंगे। राज्यपाल श्री पटेल आरुषि संस्था की 20 वीं ब्लाइंड चैलेंज कार रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शुभारंभ कार्यक्रम में भारत माता की जय और वंदे मातरम के जय घोष से रैली में ऊर्जा का संचार करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल ने डी.बी. मॉल…

Read More

साल भर पहले बने दुकानों का जल्द करें आवंटन, व्यापारियों की प्रशासन को चेतावनी

खैरागढ़ खैरागढ़ में 1.30 करोड़ रुपए की लागत से सालभर पहले बने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के दुकानों का आवंटन आजतक नहीं हो पाया हैं. जिससे लगातार छोटे व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. व्यापारियों का आरोप है कि बिना आवंटन के कुछ रसूखदारों ने दुकानों पर अवैध कब्जा कर लिया है. वहीं दुकानों का आवंटन नहीं करने पर व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है. जानकारी के मुताबिक, पिछली सरकार के दौरान 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से 42 दुकानों का…

Read More

कोहरे के कारण यूरिया से भरा ट्रक पलटा

बमीठा घने कोहरे के कारण फोरलेन से टू लाईन पर उतरते ही पुलिया के पास तेज घना कोहरा छाया गया एम पी 36 एच 0873 ट्रक के चालक को आगे की रोड़ नहीं दिखी ट्रक चालक पुष्पेंद्र शिवहरे खैरी ने जोरदार ब्रेक लगा दिया ट्रक का संतुलन बिगड़ा ट्रक पलट गया ट्रक में 690 यूरिया खाद की बोटी लदी हुई थी यूरिया खाद की बोरिया खदान में बिखर गई घटना सुबह साढ़े सात बजे की है

Read More

5 साल पुराने हत्या के प्रयास प्रकरण के फरार इनामी वारंटी को किया गिरफ्तार

छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत फरार इनामी बदमाश वांछित अपराधी एवं स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी निरंतर की जा रही है । थाना बाजना के वर्ष 2019 के हत्या के प्रयास संबंधी प्रकरण में आरोपी गोरेलाल यादव पिता चिटूवा यादव निवासी क्वायला फरार चल रहा था, माननीय न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माह सितंबर वर्ष 2024 में स्थाई वारंट जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने लंबित स्थाई वारंटी जो माह दिसंबर 2012 से पूर्व के हैं उन…

Read More

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा चार वर्षों से फरार 25000 रुपए की वसूली का वारण्टी गिरफ्तार

अनूपपुर  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी द्वारा  माननीय कुटुंब न्यायालय द्वारा धारा 125 दंड प्रक्रिया संहिता में जारी विभिन्न वसूली गिरफ्तारी वारंट की तमीली के लिए निर्देशित किया गया है।  जिसके पालन में थाना कोतवाली में सहायक उप निरीक्षक  महिपाल नामदेव,  आरक्षक संजय सिंह , राहुल बर्डे, अमित यादव के द्वारा विगत चार वर्षों से धारा 125(3) दंड प्रक्रिया संहिता के मामले में फरार चल रहे वसूली गिरफ्तारी वारण्टी बेनी प्रसाद राठौर पिता रमेश राठौड़ उम्र 34 साल निवासी ग्राम सेंदुरी अनूपपुर  को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त…

Read More