उमरिया जिले में कड़ाके की ठंड और बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित

उमरिया  मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में कड़कड़ाती ठंड के चलते सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। कलेक्टर ने 8वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यहा निर्णय लिया गया है। उमरिया जिले में मौसम लगातार खराब हो रहा है। वहीं कलेक्टर धर्मेंद्र जैन ने विजिबिलिटी कम होने के कारण देर रात एक आदेश पारित किया। जिसके तहत जिले में कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया…

Read More

राजस्थान-बूंदी में बोले ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर, ‘सौर ऊर्जा उत्‍पादन और अक्षय ऊर्जा में प्रदेश बना नम्‍बर वन’

जयपुर। बूंदी जिले में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम रविवार को शहर के नैनवां रोड़ स्थित अलगोजा रिसोर्ट के हॉल में आयोजित हुआ। जयपुर के बिडला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत कर रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी वर्चुअली जिला स्तरीय कार्यक्रम से जुड़े और नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद किया। जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री व बूंदी जिला प्रभारी मंत्री श्री हीरालाल नागर रहे। जिला प्रभारी मंत्री ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के…

Read More

मध्य प्रदेश कि धार्मिक नगरियों में शराबबंदी का फैसला जल्द लिया जाएगा: मुख्यमंत्री यादव

भपल मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरियों में जल्द ही शराबबंदी का फैसला लिया जा सकता है. साधु, संतों और लोगों के सुझाव मिलने के बाद सरकार आगामी फाइनेंशियल ईयर से धार्मिक नगरियों में शराबबंदी लागू कर सकती है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार (13 जनवरी) को कहा कि बजट सत्र का एक तरह से किनारा आ गया है.  ऐसे में हमारी सरकार विचार कर रही है कि हमारे धार्मिक नगरों पर हम अपनी नीति में संशोधन करें. धार्मिक नगरों से शराबबंदी की तरफ बढ़ें, कई साधु संत ने, कई लोगों…

Read More

राजस्थान-राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री, ‘स्वस्थ, मजबूत युवा ही बनाएंगे स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत’

जयपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन रविवार को कोटा जिले के सिआम ऑडिटोरियम में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह को संबोधित कर शिक्षा मंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि स्वस्थ, संस्कारवान और समर्थ बनकर विवेकानंद के सपनों को साकार करें। शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और उनके देश प्रेम के उदाहरण प्रस्तुत किए। कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य को साधते हुए श्रम साधना के बल पर…

Read More

राजस्थान-पाली में प्रभारी मंत्री खर्रा ने रोजगार उत्सव में सौंपे नियुक्ति पत्र, ‘स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय सभ्यता-संस्कृति का विश्व में डंका बजाया’

जयपुर। प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय सभ्यता संस्कृति का विश्व धर्म सम्मेलन में डंका बजाया। उन्होंने कहा कि  सरकार ने उनकी जंयती को युवा महोत्सव के रूप में मनाते हुये युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन के कल्याण व  युवाओं को रोजगार प्रदान की दिशा में प्रयास कर रही है।स्वायत्त शासन मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह रविवार को पाली जिला परिषद में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में आयोजित कार्यक्रम में  उपस्थित समूह को सम्बोधित…

Read More

माइली साइरस ने लॉस एंजेलिस में लगी भीषण आग के बीच एक इमोशनल पोस्ट किया शेयर

 लॉस एंजेलिस एक्ट्रेस और सिंगर माइली साइरस ने लॉस एंजेलिस में लगी भीषण आग के बीच एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि लॉस एंजेलिस 'सपने को जीने' का नुमाइंदगी करता है, लेकिन आज की वास्तविकता मलबे और विनाश की है। उन्होंने उस वक्त को याद किया, जब उन्होंने अपना घर खो दिया था, जोकि कई मिलियन डॉलर का था। ऐसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, माइली साइरस ने कई साल पहले अपने नष्ट हो चुके मालिबू घर की फोटो शेयर की। उन्होंने एक्स हसबैंड लियाम हेम्सवर्थ…

Read More

राजस्थान-जयपुर में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित, नियुक्ति पत्र पाकर कर्मयोगियों के खिले चेहरे

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव रविवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नवनियुक्त कर्मयोगियों को नियुक्ति पत्र और बधाई संदेश सौंपे। कार्यक्रम के तहत वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के लगभग 13 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। साथ ही, लगभग 31 हजार करोड रुपए के 76 हजार से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर प्रदेशवासियों को विकास की सौगातें दी गई। राज्यसभा…

Read More

राजस्थान-अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष ने 13 फीट ऊंची प्रतिमा लोकार्पित, विवेकानन्द पार्क से दिखेंगे फायसागर और आनासागर झील के नज़ारे

जयपुर। भारतीय जनमानस में बसे स्वामी विवेकान्द की जयन्ती पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर शहर को एक नए पर्यटन स्थल की सौगात दी। उन्होंने कोटड़ा स्थित विवेकानन्द पार्क में स्वामी विवेकानन्द की 13 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। शहर के सबसे ऊचांई वाली जगह पर बनाए गए इस पार्क से एक साथ फायसागर और आनासागर का नजारा देखा जा सकता है। पार्क को योग एवं पर्यटन के लिए विकसित किया गया है। अजमेर शहर के लोग यहां घूमने, स्वामी विवेकानन्द की मूर्ति के साथ सेल्फी लेने…

Read More

राजस्थान-अजमेर के चूड़ी बाजार में महिलाओं को सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने रखी पिंक टॉयलेट निर्माण की नीव

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर के व्यस्ततम बाजारों मेंं  महिलाओं के लिए टॉयलेट निर्माण शुरू करवा उन्हें बड़ी राहत दी है। उन्होंने चूड़ी बाजार में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की नीवं रखी। यह टॉयलेट 22 लाख रूपए की लागत से बनेगा। चूड़ी बाजार में एक ही स्थान पर 8 टॉयलेट फरवरी तक बन कर तैयार होंगे। ऎसे ही टॉयलेट पुरानी मण्डी और डिग्गी बाजार में भी बनाए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को चूड़ी बाजार में नगर निगम की भूमि पर पिंक टॉयलेट…

Read More

मध्य प्रदेश में बादल, कोहरा और हल्की वर्षा का दौर जारी, 14 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर मौसम बदलेगा

भोपाल  हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल बने हुए हैं। शनिवार-रविवार को कुछ क्षेत्रों में वर्षा भी हुई। वातावरण में नमी रहने के कारण कोहरा एवं धुंध भी बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने से अब वर्षा होने की संभावना कम है। इससे रात के तापमान में भी कुछ कमी आने के आसार हैं। हालांकि अभी दो दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र…

Read More

इंदौर के 193 साल पुराने गोपाल मंदिर को शादी के लिए किराए पर दिया गया

इंदौर होलकर कालीन जिस ऐतिहासिक गोपाल मंदिर को स्मार्ट सिटी कंपनी ने करोड़ों रुपये खर्च कर संवारा, उस आस्था के केंद्र को रविवार को मैरिज गार्डन के रूप में तब्दील किया गया। आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए वहां न सिर्फ शादी हुई, बल्कि मेहमानों का शाही भोज भी आयोजित किया गया। प्रशासन के धर्मस्व विभाग के अफसरों ने नियमों को ताक में रखकर इस आयोजन की अनुमति दी। इस घटनाक्रम पर शहर में हल्ला मचने पर जिम्मेदार अधिकारी जागे और जांच के आदेश दिए। राजवाड़ा स्थित शहर के प्राचीन…

Read More

छत्तीसगढ़-गरियाबंद कलेक्टर ने 36 स्कूलों के प्राचार्यों को थमाए नोटिस, खराब अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम आने पर कार्रवाई

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। इस दौरान खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने टीडी हायर सेकेंडरी स्कूल फिंगेश्वर के प्राचार्य को तत्काल हटाने और 36 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर फिंगेश्वर के बीईओ और बीआरसीसी को…

Read More

भाजपा ने मध्य प्रदेश के 60 जिलों में से सिर्फ दो जिलों के अध्यक्ष घोषित किए

भाेपाल  भाजपा ने मध्य प्रदेश के 60 संगठनात्मक जिलों में से दो जिलों के जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र के विदिशा जिले और मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन का जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। उज्जैन नगर जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल को बनाया गया है, वे मुख्यमंत्री यादव के करीबी माने जाते हैं। इसी तरह विदिशा का जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी को बनाया गया है। संगठन चुनाव के तहत रविवार को दो जिला…

Read More

छत्तीसगढ़-बलरामपुर के दो स्वास्थ्य केन्द्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र, सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डीपाडीह कला और आयुष्मान आरोग्य मंदिर केवली को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर ईलाज उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र हासिल करने वाले दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टॉफ को बधाई दी है। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य लगातार जारी है। …

Read More

इंदौर कलेक्टर ने जिले में मकर संक्रांति की छुट्टी घोषित, जारी किया आदेश

इंदौर  इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को पूरे जिले में अवकाश घोषित किया है। इसी के साथ रंगपंचमी पर 19 मार्च भी अवकाश घोषित किया गया है। अहिल्या उत्सव पर 22 अगस्त को आधा दिन का अवकाश रहेगा। वहीं दहशरे के दूसरे दिन 3 अक्टूबर को भी छुट्टी की घोषणा की गई है। मकर संक्रांति पर सतना में स्थानीय अवकाश सतना जिले में 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति (Makar Sankranti Holiday in Satna) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलेक्टर…

Read More