सिंगरौली मुख्यमंत्री सीएम हेल्प लाईन माह दिसम्बर में जारी प्रदेश स्तरीय रैकिंग में उतकृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के जिलाधिकारियों एवं राजस्व विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदारो को समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साह वर्धन किया गया। विदित हो कि जिलें में नागरिको की शिकायतो के त्वरित और संतुष्टि पूर्ण निराकरण के लिए सीएम हेल्प लाईन का संचालन प्रदेश स्तर से किया जा रहा है। नागरिको की आपेक्षाओं पर खरा उतरना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला स्तर पर कलेक्टर…
Read MoreDay: January 14, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री पाटिल ने 3 नवनिर्मित 33/11 के.वी विद्युत उप-केन्द्रों की सौगात
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने ग्राम बामोरा में 2.5 करोड़ रूपये लागत से बने 5 एमव्हीए की क्षमता से नव निर्मित 33/11 के.वी. उप-केन्द्र का लोकार्पण किया। साथ ही तराना के ग्राम रावणखेड़ी और जवासिया कुमार के 33/11 के.वी के नवीन विद्युत उपकेन्द्रों का भी लोकार्पण किया। ग्राम बामोरा विद्युत उपकेन्द्र से 8 ग्राम बामोरा, आकासोदा, असलाना, देवराखेड़ी, बुचाखेड़ी, खेमासा, तालोद और सेमदिया में लगभग 6 हजार बिजली उपभोक्ता लाभांवित होंगे। उप-केन्द्र से ट्रिपिंग एवं वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को निजात…
Read Moreजन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र URL: https://dc.crsorgi.gov.in/ पर लॉगिन कर बनायें
भोपाल आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी ऋषि गर्ग ने बताया है कि वर्तमान में यह संज्ञान में आया है कि कई फेक पोर्टल या वेबसाइट के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे है, जिसके कारण जन-साधारण भ्रमित हो रहे हैं। जो कि वैधानिक नहीं है। आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी गर्ग ने बताया कि URL: https://dc.crsorgi.gov.in/ पर लॉगिन कर वैधानिक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवायें। अन्य किसी माध्यम से बनवाया गया प्रमाण पत्र नकली प्रमाण पत्र है, इसे बनवाने से बचें। उन्होंने बताया कि यदि किसी आवेदक को ऑनलाइन प्रमाण…
Read Moreविधायक एवं कलेक्टर ने शा. कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं को ब्लेजर कोट का किया वितरण
सिंगरौली आवासीय विद्यालय कन्या शिक्षा परिसर सिंगरौली (ग्राम गड़ेरिया) में देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम एवं कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला द्वारा हिण्डाल्को महान बरगवां के सौजन्य से सी.एस.आर के तहत छात्राओं को ब्लेजर कोट का वितरण किया । कार्यक्रम में विद्यालय के अध्ययनरत 359 छात्राओं को ब्लेजर कोट प्रदान किया गया। कलेक्टर ने एच.आर हेड हिण्डाल्को को निर्देशित किया कि छात्राओं अध्ययन हेतु कुर्सी, फर्नीचर अन्य आवश्यक सामग्री भी अपने सी.एस.आर मद से उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। तत्पश्चात माननीय विधायक जी, कलेक्टर…
Read Moreझाबुआ बना शतप्रतिशत स्मार्ट मीटर वाला दूसरा जिला
भोपाल मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी स्मार्ट मीटर परियोजना का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही हैं। कंपनी क्षेत्र का झाबुआ जिला मुख्यालय सोमवार को पूर्णतः स्मार्ट मीटर वाला शहर घोषित कर दिया गया। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों, अधिकारियों को बधाई दी हैं। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की एमडी सुरजनी सिंह ने बताया कि कंपनी क्षेत्र का खरगोन शत प्रतिशत स्मार्ट मीटर वाला प्रदेश का पहला शहर बना था, इसके बाद 13700 स्मार्ट मीटर…
Read Moreप्रदेश के 42 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, संक्रांति के बाद फिर पलटेगा मौसम
लखनऊ उत्तर प्रदेश में लोहड़ी और मकर संक्रांति त्योहारों की तैयारियों के बीच यूपी के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली। हालांकि सुबह- शाम कोहरे की मौजूदगी और पछुवा हवाएं गलन और ठंड का एहसास कराती रहीं। मौसम विभाग की मानें तो मकर संक्रांति के बाद 15 जनवरी से उत्तर प्रदेश में फिर से मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में फिर से बारिश और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। रात के पारे में गिरावट जारी रहेगी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ…
Read Moreनिकाय चुनाव में आरक्षण प्रविधानों में दुर्भावनापूर्वक संशोधन, 15 जनवरी को थाने में गिरफ्तारी देंगे कांग्रेसी
बिलासपुर भाजपा की सरकार ने प्रदेश में षडयंत्रपूर्वक ओबीसी के आरक्षण में कटौती की है। स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण प्रविधानों में किए गए दुर्भावनापूर्वक संशोधन के चलते अधिकांश जिला और जनपद पंचायतों में ओबीसी आरक्षण खत्म हो गया है। कांग्रेस इसका सड़क लेकर सदन तक विरोधी करेगी। इसी कड़ी में 15 जनवरी को पिछड़ा वर्ग के समर्थन में सिविल लाइन थाने में गिरफ्तारी भी देने का फैसला लिया गया है। यह बातें जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कही। रविवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां क्षिप्रा का पूजन कर महंत जी से लिया आशीर्वाद
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को क्षिप्रा मैया का पूजन कर दुग्धाभिषेक किया और चुनरी भी भेंट की। उन्होंने मंत्रोच्चारण और शंखध्वनि के बीच घाट पर पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दत्त अखाड़ा क्षेत्र स्थित आश्रम पहुंचकर महंत गुरु सुंदर जी महाराज जी के चरणों में नमन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु संत सुंदर महाराज जी द्वारा उज्जैन को पवित्र नगरी घोषित करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद अनिल फिरोजिया,…
Read Moreनिवार्चन आयोग ने चुनावों में उम्मीदवारों के लिए तय जमानत राशि की घोषणा
बिलासपुर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों में उम्मीदवारों के लिए तय जमानत राशि की घोषणा कर दी है। नगर निगम के महापौर, पार्षद, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद आदि के लिए यह राशि अलग-अलग है। इसके तहत नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी को 20 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। वहीं पार्षद के लिए यह पांच हजार रुपये है। चुनाव में केवल गंभीर उम्मीदवार ही हिस्सा लें और निवार्चन व्यय का दुरुपयोग न हो यह सुनिश्चित करने के लिए ही जमानत…
Read Moreदो-तीन दिनों में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष के नाम होंगे सामने: वीडी शर्मा
भोपाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी कार्यालय में संगठन पर्व और प्रदेश के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व को पूरे उत्साह और उमंग के साथ ऐतिहासिक बनाया। पार्टी की संवाद और समन्वय पद्धति के तहत यह प्रक्रिया पूरी हो रही है। जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द शर्मा ने कहा कि दो जिलाध्यक्षों के नाम पहले ही घोषित हो चुके हैं और आज कुछ अन्य जिलों में भी घोषणा की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दो-तीन…
Read Moreअरबी और उर्दू भाषा के प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ, 28 फरवरी तक किये जा सकेंगे आवेदन
भोपाल मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी (संस्कृति परिषद) की निगरानी में संचालित राष्ट्रीय उर्दू भाषा एवं विकास परिषद नई दिल्ली के अरबी एवं फारसी (पर्शियन) भाषा के एक वर्षीय प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम और उर्दू डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रारम्भ हो गये हैं। अरबी, फारसी और उर्दू भाषा सीखने के इच्छुक अभ्यर्थी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन 28 फरवरी, 2025 तक कर सकते हैं। मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन पत्र मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के कार्यालय, मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन, बाणगंगा रोड, भोपाल से…
Read Moreछत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं लोग, ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं
रायपुर प्रयागराज में 13 साल बाद 13 जनवरी को लगने जा रहे महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं। इसके लिए रेलवे की ओर छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जाने के लिए सात स्पेशल ट्रेनें दौड़ रही है। वहीं, नियमित ट्रेनों के पूरी तरह से पैक होने से स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग बढ़ने लगी है। रायपुर से रोज सैकड़ों यात्री महाकुंभ जाने के लिए टिकट बुक करा रहे है। बीते 15 दिनों के भीतर रायपुर-बिलासपुर से आठ हजार से अधिक सीटें बुक हो…
Read Moreमुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा किसानों को सिंचाई के लिए दिन में 8 से 10 घंटे की बिजली दी जाएगी
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर किसानों को आकर्षित करने के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए दिन में 8 से 10 घंटे की बिजली दी जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कई और महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की है. उल्लेखनीय है कि किसानों को वर्तमान में 24 घंटे में 4 से 6 घंटे बिजली मिल रही है और सबसे बड़ी बात यह है कि महीने में 15 दिन रात के समय बिजली दी जाती है. ऐसी स्थिति में कड़के…
Read More20 साल से हर बार बाजार में गिरावट, महाकुंभ कुंभ और सेंसेक्स का या कैसा संयोग है?
प्रयागराज/ मुंबई प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो चुका है। यह 26 फरवरी तक चलेगा। आज पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। लेकिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी 500 अंक तक गिर गया। इस गिरावट से निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बाजार के ऐतिहासिक पैटर्न से पता चलता है कि इस बार 45 दिन तक चलने वाले कुंभ के दौरान सेंसेक्स में गिरावट आ सकती है। पिछले दो दशकों में आयोजित कुंभ मेलों…
Read Moreप्रस्तावित 16वें वित्त आयोग की तैयारियों की करें समीक्षा : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
प्रमुख सचिव वित्त ने दी तैयारियों की जानकारी भोपाल उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंत्रालय में आगामी 5 एवं 6 मार्च को प्रस्तावित 16वें वित्त आयोग के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री देवड़ा को वित्त विभाग के अधिकारियों ने आयोग के दौरे की तैयारी की विस्तृत जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने निर्देशित किया कि बेहतर तैयारी करें, जिससे वित्त आयोग के समक्ष अपनी बात रखकर हम ज्यादा से ज्यादा बजट प्राप्त कर सकें। प्रस्तावित 16वें 5 सदस्यीय वित्त आयोग का दल आगामी 5 मार्च से भोपाल…
Read More
