रायपुर। समृद्ध भारत से ही दुनिया में वसुधैव कुटुंबकम की भावना साकार हो सकेगी। विकसित भारत में हर परिवार खुशहाल और समझदार बने तभी असली विकास साबित होगा। वर्तमान चुनावी प्रक्रिया में व्यक्ति को प्रभावित करने चुनावी घोषणाएं की जाती हैं, जिससे परिवार में बिखराव आते जा रहे हैं, जबकि यह संविधान की मूल भावना के विपरीत है। यह बातें वृंदावन हॉल सिविल लाइन में आयोजित विकसित भारत- सपना, योजना और वास्तविकता पर संवाद में वक्ताओं ने कही। बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन साधना फाउंडेशन और आचार्य सरयूकांत…
Read MoreDay: January 19, 2025
राजस्थान-राज्यपाल पहुंचे भोई समाज के महाधिवेशन में, ‘सबका साथ-सबका विकास’ ही सर्वोच्च लक्ष्य
जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने तिरुपति में अखिल भारतीय भोई समाज के प्रथम राष्ट्रीय महाधिवेशन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भोई समाज भारतीय संस्कृति से जुड़ा वह समुदाय है जिसने राष्ट्र निर्माण में निंरतर महती भूमिका निभाई है। उन्होंने समुद्र, खाड़ियों, नदियों, घाटियों, झीलों, झरनों आदि में मछली पकड़ उन्हें बाज़ार में बेचकर अपनी जीविका चलाने वाले इस समाज के इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि रामायण और महाभारत काल से इस समुदाय ने अपने लिए नहीं सदा दूसरों के लिए कार्य किया है। राज्यपाल…
Read Moreछत्तीसगढ़-पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी, एक एकड़ जमीन और हर महीने 3 हजार रुपए देगा पति
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने आज रायपुर कार्यालय में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की. आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर 302 सुनवाई हुई. एक प्रकरण के दौरान आवेदिका ने बताया कि पति ने बिना तलाक लिए दूसरा विवाह कर लिया है, जिससे उनकी एक बच्ची भी है. अनावेदक (पति) द्वारा आवेदिका और बच्चों को काई भी भरण-पोषण नहीं दिया जा रहा है. इस मामले में महिला आयोग ने कहा, यह एक अपराधिक प्रकरण है और सजा पाने का पर्याप्त आधार…
Read Moreपीएम मोदी ने मन की बात में कहा, हमारी संस्कृति और विरासत हमें आस-पास के पशु-पक्षियों के साथ प्यार से रहना सिखाती है
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 19 जनवरी 2025 को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात को संबोधित किया। यह मन की बात का 118वां और साल 2025 का पहला एपिसोड रहा। पीएम मोदी ने बताया कि हर बार माह के आखिरी रविवार को मन की बात का प्रसारण होता है, लेकिन इस बार एक हफ्ते पहले प्रसारण हुआ। इसका कारण यह है कि अगले रविवार को 26 जनवरी है। पीएम मोदी ने किया एमपी-छत्तीसगढ़ का जिक्र पीएम मोदी ने कहा, हमारी संस्कृति और विरासत हमें आस-पास…
Read Moreबार्सिलोना स्टार एलेजांद्रो बाल्डे ने गेटाफे के खिलाफ मैच के दौरान की नस्लीय दुर्व्यवहार की शिकायत
मैड्रिड एफसी बार्सिलोना के खिलाड़ी एलेजांद्रो बाल्डे ने बताया कि उन्हें गेटाफे के फैंस से नस्लीय दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। यह घटना शनिवार को कॉलेजियम में 1-1 से ड्रॉ मैच के दौरान हुई। बाल्डे ने हाफ टाइम पर रेफरी को इस बारे में बताया। एटलेटिको मैड्रिड की लेगनेस से हार के बाद बार्सिलोना के पास ला लिगा में अपने स्थान को मजबूत करने का अच्छा मौका था। लेकिन जीतने के बजाय, बार्सिलोना केवल एक अंक की बढ़त हासिल कर सका। यह लगातार पांचवां सीजन है जब बार्सिलोना गेटाफे के…
Read Moreसौराष्ट्र के अभ्यास सत्र में शामिल हुए जडेजा, दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेल सकते हैं
नई दिल्ली बाएं हाथ के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र की ओर से दिल्ली के खिलाफ मैच खेल सकते हैं। उन्होंने राजकोट में टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, जडेजा रविवार सुबह सौराष्ट्र की नेट प्रैक्टिस में शामिल हुए। वह उस टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं, जिसकी कप्तानी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट करेंगे। जडेजा को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। जडेजा ने आखिरी…
Read Moreकेजरीवाल ने बड़ा वादा किया, अगर केंद्र सरकार जमीन दे दे तो दिल्ली सरकार वहां सफाई करमचारियों के लिए घर बनवा देगी
नई दिल्ली दिल्ली के सभी सफाई कर्मचारियों और अन्य सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र सरकार जमीन दे दे तो दिल्ली सरकार वहां सफाई करमचारियों के लिए घर बनवा देगी। उन्होंने कहा, पहले यह योजना सफाई कर्मचारियों के लिए लाइ जाएगी फिर बाद में अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए भी दिल्ली सरकार घर बनाएगी। उन्होंने कहा, सफाई कर्मचारी जब रिटायर हो जाता है तो सड़क पर आ जाता है। उसके पास इतने…
Read Moreऑस्ट्रेलियन ओपन: सबालेंका लगातार तीसरे क्वार्टरफाइनल में
मेलबर्न दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने रविवार को मीरा एंड्रीवा को 6-1, 6-2 से हराकर लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। यह जीत सबालेंका की ऑस्ट्रेलियाई ओपन में लगातार 18वीं जीत थी। मेलबर्न पार्क में जीत का सिलसिला जारी रहने से वह इस दशक में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में विक्टोरिया अजारेंका की बराबरी पर आ गई हैं। वह लगातार तीसरा ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने की कोशिश कर रही हैं। दो बार की गत विजेता सबालेंका, जो पिछले साल रौलां गैरो में एंड्रीवा से अपनी…
Read Moreखो खो विश्वकप के फाइनल में होगी भारत और नेपाल में भिड़ंत
नई दिल्ली अपने पारंपरिक खेल खो खो का सरताज बनने के लिए भारत की महिलाओं को अब सिर्फ एक रात और एक जीत का इंतजार है। शनिवार शाम खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय महिला खो खो टीम ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 66-16 से धूल चटा दी। रविवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भारत की भिड़ंत पड़ोसी देश नेपाल से होगी जिसने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में युगांडा को 89-18 से हराया था। नीली जर्सी में भारतीय महिलाओं ने चैथरा बी के ड्रीम रन के साथ शानदार शुरुआत…
Read Moreइजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता आज से लागू होगा, गाजा वालों के लिए क्या कुछ बदल जाएगा
इजरायल इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता आज से लागू होगा। कतर के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी थी। विदेश मंत्री माजिद अल-अंसारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करके कहा कि युद्धविराम रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे से प्रभावी होगा। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने और अधिकारियों के निर्देशों की प्रतीक्षा करने की सलाह दी। इससे पहले शनिवार सुबह इजराइल के मंत्रिमंडल ने गाजा में युद्ध विराम समझौते को मंजूरी दे दी। लंबे समय से सीजफायर को लेकर कोशिशें जारी थीं। इस समझौते के तहत…
Read Moreकर्ज देने वालों से तंग आकर एक व्यक्ति ने भारी मात्रा में नींद की दवा देकर पत्नी और बेटे की ली जान, फिर की आत्महत्या
पुणे कर्ज देने वालों के उत्पीड़न से तंग आकर एक व्यक्ति ने भारी मात्रा में नींद की दवा देकर पत्नी और बेटे की जान ले ली। इसके बाद खुद आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर के निकट चिखली निवासी वैभव हांडे का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौतों के सिलसिले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनकी पहचान संतोष कदम, सुरेखा कदम, संतोष पवार और जावेद खान के रूप में…
Read Moreनई दिल्ली सीट परके जरीवाल को चुनौती दे रहे बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने अपनी जीत को लेकर विश्वास जाहिर किया
नई दिल्ली नई दिल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दे रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अपनी जीत को लेकर विश्वास जाहिर कर रहे हैं। पूर्व सांसद ने रविवार को मीडिया के सामने लिखकर यह भविष्यवाणी की कि अरविंद केजरीवाल चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कागज को वह 8 फरवरी को दोबारा दिखाएंगे। प्रवेश वर्मा ने यह भी दावा किया कि केजरीवाल 20 हजार वोट से हारेंगे। प्रवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक कागज पर अपनी भविष्यवाणी लिखी और…
Read Moreकेंद्र सरकार ने ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का नया निदेशक जनरल (DG) किया नियुक्त
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का नया निदेशक जनरल (DG) नियुक्त किया है। विभागीय आदेश के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने मंजूरी दी। यह आदेश विभागीय कार्मिक और प्रशिक्षण (DoPT) द्वारा जारी किया गया थ। आदेश में लिखा है, "ACC ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिसमें असम कैडर के 1991 बैच के आईपीएस जीपी सिंह को सीआरपीएफ का निदेशक जनरल नियुक्त किया गया है।" ज्ञानेंद्र सिंह इससे पहले असम…
Read Moreछत्तीसगढ़-महासमुंद में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बांटे स्वामित्व कार्ड, 10 जिलों में लाखों लोगों को मिले पक्के
महासमुंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद में आयोजित स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में 25 भू-स्वामियों को स्वामित्व कार्ड प्रदान कर बधाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लाभार्थियों को हार पहनाकर उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से दमक उठे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया. लाभार्थियों ने एक स्वर में इस अभिनव योजना को ग्रामीण विकास के लिए क्रांतिकारी बताया. महासमुंद जिले के ग्राम परसट्ठी के इंदरमन धु्रव, बुधारू साहू, और सखाराम ध्रुव सहित…
Read Moreराजधानी में आंचार संहिता लागू : पुलिस ने कई पेटी शराब के साथ 25 लाख नकदी की बरामद, चुनाव के दौरान बांटने की थी तैयारी
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में आंचार संहिता लागू है. प्रशासन की टीम शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने पूरी तरह मुस्तैद है. पुलिस की टीम द्वारा जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही. दिल्ली पुलिस की अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने 7 जनवरी से 18 जनवरी तक विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब और नकदी बरामद किया. इस दौरान 25,87,700 नकदी में 22,50,000 की नकदी नजफगढ़ (Najafgarh) में पिकेट चेकिंग के दौरान पकड़ी गई साथ ही शराब…
Read More
