भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए हर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डॉक्टर और अन्य चिकित्साकर्मी सेवा की भावना से रोगियों का तत्परता से उपचार कर इसे सार्थक बनाएं। रीवा का सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल जटिल रोगों का उपचार लगातार सफलतापूर्वक कर रहा है। इस अस्पताल को हर आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराये गये हैं। जिससे ओपन हार्ट सर्जरी तथा किडनी ट्रांसप्लांट जैसे आपरेशन भी यहाँ हो रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के करहिया नम्बर-दो में 60 लाख…
Read MoreDay: January 20, 2025
संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा, शिवसेना में अब नए नेता का उदय, 20 विधायकों का अलग गुट
मुंबई शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर सोमवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिंदे को हटाने की योजना तैयार कर ली है। राउत ने दावा किया, 'शिंदे इस बात को लेकर बार-बार परेशान रहते हैं और सतारा में अपने गृह नगर दारे चले जाते हैं।' उन्होंने कहा कि शिंदे गुट में नए नेतृत्व का उदय होने वाला है। उदय सामंत को 20 विधायकों का समर्थन हासिल है। राउत ने कहा कि शिंदे को जब इस प्लान के बारे में जानकारी…
Read Moreएक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान अंतर्गत नागालैंड से अधिकारियों एवं विद्यार्थियों का भ्रमण
भोपाल सी. एम. राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुरा, भेल, भोपाल, में "एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 18/01/25 नागालैंड से आए अधिकारियों एवं विद्यार्थियों के सांस्कृतिक दल का संस्था की प्राचार्य डॉ. पूनम अवस्थी एवं उप प्राचार्य श्रीमती रेखा श्रीवास्तव द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नागालैंड से आए एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान की श्रीमती. टेमसुनारो ऐएर, (आईएएस ) स्टेट मिशन डायरेक्टर समग्र शिक्षा, नागालैण्ड 2. श्री. केलहीखा केन्ये , डिप्टी मिशन डायरेक्टर समग्र शिक्षा नागालैंड डॉ. विपिन वर्मा , कोर्डिनेटर एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रोग्राम प्रभारी,…
Read Moreप्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस में प्राध्यापकों की अधिकता के चलते MP में अतिथि विद्वानों को हटाया जाएगा
भोपाल प्रदेश भर के अधिकतर प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस में प्राध्यापकों की अधिकता हो गई है। अब वहां पहले से काम कर रहे अतिथि विद्वानों को वहां से हटाने की तैयारी हो रही है। उन्हें हटाकर दूसरे महाविद्यालयों में भेजा जाना है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश भर में 52 महाविद्यालयों इस सत्र में प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस घोषित कर दिया गया। इस योजना के तहत इन महाविद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण माहौल देने के लिए सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। इसी के तहत यहां रिक्त…
Read Moreसहयोग क्रीडा मंडल की यात्रा के बारे में युवा पीढ़ी को जानना ज़रूरी- मंत्री पटेल
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सोमवार को नरसिंहपुर में राष्ट्रीय ध्वज एवं खेल ध्वज फहराकर ऑल इंडिया प्रो कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का आयोजन सहयोग क्रीड़ा मण्डल गोटेगाँव और मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम गोटेगाँव में 20 जनवरी से 23 जनवरी तक होगा। कार्यक्रम में सहयोग क्रीड़ा मण्डल के गठन से लेकर अब तक सहयोगी के रूप में शामिल वरिष्ठजनों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सहयोग…
Read Moreभाजपा ने कांग्रेस के साथ ही आप पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला, स्कूलों को बम की धमकी पर दिल्ली सरकार को घेरा
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा ने आज एक बार फिर कांग्रेस के साथ ही दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में दंगे भड़काकर देश को किसने बदनाम किया? अगर आज ताहिर हुसैन जेल में है, तो क्या आम आदमी पार्टी उससे भाग सकती है? अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये वही आम आदमी पार्टी और वही कांग्रेस पार्टी है जो बाटला हाउस की घटना पर सवाल उठाती हैं।…
Read Moreमेहनतकश किसानों को सक्षम बनाने में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं कृषि वैज्ञानिको का है महत्वपूर्ण योगदानः मंत्री नेताम
छत्तीसगढ़ में किसान हितैषी नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मंत्री नेताम को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान कृषि एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और किसान भी सम्मानित ‘‘कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक अनुसंधान पहल’’ विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 39 में स्थापना दिवस में शामिल हुए कृषि मंत्री रायपुर, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि मेहनतकश किसानों को सक्षम बनाने में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं कृषि वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खो-खो महिला और पुरूष टीम को विश्व कप जीतने पर दी बधाई
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला और पुरूष टीमों को खो-खो का पहला विश्व कप जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि खो-खो में भारत के खिलाड़ियों ने विजय प्राप्त कर तिरंगा लहराया है। आज पूरा देश खो-खो के सभी खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि पर गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दोनों टीमों के अद्वितीय कौशल, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन टीम वर्क ने देश की नव प्रतिभाओं को पारंपरिक खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी है।
Read Moreकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किये रामलला के दर्शन
अयोध्या केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर सोमवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामलला के दर्शन किए और कहा कि 1980 से ही अयोध्या से जुड़ा रहा हूं। उन्होंने कहा कि शायद ही इतने बड़े पत्थरों की नक्काशी का कोई मंदिर हो। केंद्रीय मंत्री सोमवार को महाकुंभ से लौटने पर रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मेरा सौभाग्य है कि किसी न किसी रूप से 1980 से ही अयोध्या से जुड़ा रहा हूं। उन्होंने कहा कि अशोक…
Read Moreराजस्थान में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, फंदा नहीं ले सकी जान तो एंबुलेंस के गेट ने ले ली जान!
भीलवाड़ा राजस्थान में 43 साल की एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। फंदा तो उसकी जान नहीं ले सका, लेकिन सरकारी एंबुलेंस में फंसकर उसने दम तोड़ दिया। भीलवाड़ा में सरकारी अस्पताल के एंबुलेंस का गेट जाम होने की वजह से महिला 20 मिनट तक अंदर फंसी रही और समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई। प्रतापनगर थाने के एसएचओ सुरजीत थोलिया ने कहा, 'महिला ने रविवार शाम घर में पंखे से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। तुरंत उसके परिवार…
Read Moreसुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 1 नक्सली को किया ढेर, एक जवान घायल
गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट के भालू डिग्गी जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। मैनपुर थाना क्षेत्र के इस इलाके में सुबह से उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के जवानों द्वारा संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में अब तक 1 नक्सली के मारे जाने की खबर है, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इलाके की स्थिति को देखते हुए भाटीगढ़ स्टेडियम को छावनी में तब्दील…
Read Moreमुख्यमंत्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का किया शुभारंभ
रायपुर छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों से किए गए वायदे के अनुरूप प्रधानमंत्री मोदी की एक और गारंटी पूरी हो गई है। हमारे छत्तीसगढ़ में बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर करती है लेकिन ऐसे लोग भी हैं जिनके पास कृषि भूमि भी नहीं है और वे कृषि मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते हैं। उन्हें ध्यान में रखते हुए हमने भूमिहीन कृषि मजदूर भाई-बहनों से भी एक वादा किया था। हमने कहा था कि उन्हें 10 हजार रुपये सालाना आर्थिक सहायता देंगे। आज हमने इस वादे को पूरा किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान कष्टभंजन देव बालाजी धाम, गुजरात के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर दीं शुभकामनाएँ
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान कष्टभंजन देव बाला जी धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और 100 बिस्तर वाले प्रकाश दास चिकित्सालय के भूमि-पूजन के अवसर पर शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्वामी शांति प्रिय दास को बधाई देता हूँ जिनके संकल्प एवं प्रयासों से इस भव्य हॉस्पिटल का भूमि-पूजन होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं के दृष्टिगत मैं महोत्सव में उपस्थित नहीं हो सकूंगा। भगवान कृष्णभंजन देव के दर्शन के लिए मैं स्वयं उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त करूंगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने…
Read Moreमौनी अमावस्या पर रामलला के दरबार में टूटेगा रिकॉर्ड, राम मंदिर ट्रस्ट की तैयारी!
अयोध्या श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और परिसर के सुरक्षा अधिकारी प्रतिदिन साढ़े तीन लाख से अधिक राम भक्तों को दर्शन कराने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए खाका खींचा जा रहा है। बीती 15 तारीख की तरह मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी पर फिर अप्रत्याशित भीड़ होने की संभावना है। इसलिए व्यवस्थाओं को जल्द धरातल पर उतारने की तैयारी है। अभी तक प्रतिदिन ढाई लाख श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की क्षमता और व्यवस्था ट्रस्ट और सुरक्षा अधिकारियों के पास है। बीती 15 तारीख को सबसे ज्यादा 2.42 लाख…
Read Moreडोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के कुछ घंटे पहले ही उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने अपनी क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च कर दी, मार्केट वैल्यू बढ़ी
नई दिल्ली डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के कुछ घंटे पहले ही उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने अपनी क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'डॉलरमेलानिया' ($MELANIA) को खरीदा जा सकता है। 'डॉलरमेलानिया' को डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अपना मीम कॉइन पेश करने के ठीक बाद लॉन्च किया गया, जिसने 'डॉलरट्रंप' के मूल्य को कुछ समय के लिए प्रभावित किया। सोलाना ब्लॉकचेन पर बनी करेंसी इसकी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 'डॉलरमेलानिया' क्रिप्टोकरेंसी सोलाना ब्लॉकचेन पर बनाई और ट्रैक की जाती है।…
Read More
