भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को भोपाल में गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक बनाए गए फ्लाई ओवर को लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भोपाल को मिली 154 करोड़ रूपये की लागत के फ्लाई-ओवर की सौगात नगर के विकास को गति देगी। यह नव निर्मित फ्लाई-ओवर हमारे महान देशभक्त और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जायेगा। भोपाल, देश का दिल है।…
Read MoreDay: January 23, 2025
तुर्की के स्की रिजॉर्ट में आग की घटना में मरने वालों की संख्या 78 हुई
अंकारा तुर्की के उत्तर-पश्चिमी बोलू प्रांत स्थित कार्तलकाया स्की रिजॉर्ट में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। देश के न्याय मंत्री यिलमाज तुनक ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। इस घटना के सिलसिले में 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। तुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनमें उप महापौर, अग्निशमन प्रमुख और होटल के मालिक तथा प्रबंधक शामिल हैं। मामले की जांच जारी है। बारह मंजिला इस…
Read Moreनेताजी सुभाषचंद्र बोस जी कांग्रेस नेताओं को कभी रास नहीं आए: डॉ. मोहन यादव
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जंयती पर सुभाष स्कूल 7 नंबर चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस देश के नायक हैं, कदम-कदम पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी ने देशभक्ति के नई मिसाल पेश की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज देश और युवाओं के लिए ऐतिहासिक…
Read Moreआप पार्टी के नेता ने दिल्ली पुलिस और भाजपा की आलोचना की, बिना नोटिस-FIR आप कार्यकर्ताओं के घर रेड
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस और भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ताओं के घरों पर बिना नोटिस या एफआईआर के कथित छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भाजपा के खिलाफ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'ये सिर्फ आरोप नहीं हैं। पुलिस रात 10 बजे हमारे कार्यकर्ताओं के घरों पर छापेमारी कर रही है। किस आधार पर वे कह रहे हैं कि संदिग्ध लोग प्रचार कर रहे हैं। क्या पुलिस को बिना…
Read Moreमहिला प्रेमी के इश्क में इस कदर पागल हो गई की पति की कर दी हत्या
अमरोहा कहते हैं अपराधी कितनी भी सफाई से घटना को अंजाम दे लेकिन सच्चाई एक दिन सामने आ ही जाती है। ऐसे ही एक हत्या मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए । दरअसल, एक महिला प्रेमी के इश्क में इस कदर पागल हो गई थी कि प्यार में रोड़ा बन रहे पति को प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद प्रेमी संग मिलकर शव को सड़क किरान फेंकवा दिया। महिला का दो युवकों से प्रेम…
Read Moreभाजपा सिर्फ सपने दिखाती है, मगर कांग्रेस सपने पूरे करती है : उमंग सिंघार
उमंग सिंघार ने सरकार की वादाखिलाफी से पीड़ित और बालिका स्कूटी योजना से वंचित मेधावी छात्रा को अपने जन्मदिन पर भेंट की स्कूटी… भोपाल/ गंधवानी मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर वो काम कर दिखाया है, जो भाजपा सरकार और उनके अधिकारी भी नहीं कर पाए। नेता प्रतिपक्ष ने खरगोन जिले की एक मेधावी छात्रा सलोनी भालेकर जिसे सरकार की बालिका स्कूटी और लैपटॉप योजना का लाभ नहीं मिला, उसकी पीड़ा सुनकर खुद ही अपने जन्मदिन के अवसर पर गंधवानी में छात्रा को स्कूटी देकर…
Read Moreस्वामी विवेकानंद का जीवन, दर्शन युवाओं के लिए प्रेरणादायक : कलेक्टर
अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र और उनके दर्शन का अध्ययन युवा अनिवार्य रूप से करें। उनके जीवन और आदर्शों को याद करें, उन्हें समझें और उनसे प्रेरणा लेकर स्वयं और देश के उत्थान के लिए कार्य करे। सभी युवा अपने सामर्थ्य, क्षमता, ऊर्जा और ओज को राष्ट्र निर्माण में लगाए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के कार्यों और विचारों से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित होना चाहिए एवं प्रत्येक युवा को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों…
Read Moreकानपुर में बिठूर के ध्रुवनगर में पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की थी, हुआ खुलासा
कानपुर कानपुर में बिठूर के ध्रुवनगर में पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। हत्या को ओवरडोज से मौत साबित करने के लिए पत्नी ने पति के पैंट की जेब में आठ सेक्सवर्धक दवाओं के रैपर रख दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। मृतक के साले ने बहन और उसके प्रेमी और दोस्त के खिलाफ हत्या और साजिश रचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने देर रात सभी को गिरफ्तार कर लिया है। औरैया…
Read Moreराजस्थान-सरकार शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध—केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री
जयपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दौरान बुधवार को गृहक्षेत्र किशनगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फरासिया एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय राजारेडी में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए शुभकामनाएं दी और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्री चौधरी ने विद्यालय परिसर में सांसद कोष सहित विभिन्न मदों से निर्मित हुए कक्षा-कक्षों का लोकार्पण भी किया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि…
Read Moreपुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की ली गई अपराध समीक्षा बैठक
अनूपपुर आज दिनांक 23.01.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर के मीटिंग हाल में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा जिले के लंबित अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, पाक्सो एक्ट के प्रकरणों, लंबित मर्ग, लंबित चालानों की थानावार समीक्षा की गयी। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देषित किया गया है कि यदि कोई फरियादी थाने में मोबाईल गुमने की शिकायत करने आता है तो उसकी शिकायत…
Read Moreस्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया, क्यों नहीं दे रही हैं AAP से इस्तीफा
नई दिल्ली राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। उसके बाद बीते कुछ महीनों से स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी के खिलाफ लगातार बयान दे रही हैं। आम आदमी पार्टी से उनकी नाराजगी जगजाहिर है। ऐसे में बीते कुछ महीनों से ये सवाल उठ रहा है कि आखिर आम आदमी पार्टी के खिलाफ खुलकर बयान देने वाली स्वाति मालीवाल जिस पार्टी के कोटे से राज्यसभा पहुंची ,हैं उससे इस्तीफा क्यों नहीं दे रही हैं? स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को इसका…
Read Moreराजस्थान-पीकेसी लिंक परियोजना अब होगी रामजल सेतु लिंक परियोजना: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर। भगवान श्रीराम की अयोध्या में रामजन्म भूमि पर भव्य प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक परियोजना का नामकरण रामजल सेतु लिंक परियोजना किए जाने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि गत 17 दिसम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में संशोधित पीकेसी परियोजना के एमओए के अवसर पर पार्वती, काली सिंध और चंबल नदियों का जल रामसेतु जल संकल्प कलश में प्रवाहित किया गया था। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर…
Read Moreराजस्थान-आरपीए में रोड सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले दिन हुए 6 सेशन
जयपुर। यातायात प्रबंधन की दिशा में हमारा हर छोटा कदम मानवीय जीवन को सुखी और सुरक्षित बनाएगा। ऐसे में पुलिसकर्मी और अधिकारी यातायत से सम्बंधित अधिनियमों में छोटी—छोटी बातों पर ध्यान देते हुए रोजमर्रा की पुलिसिंग में लॉ एनफोर्समेंट की प्रभावी कार्यवाही करें। इससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि और प्रभावित परिवारों जो संकट आता है, ऐसी दु:खद स्थितियों में सुधार आएगा। यह बात अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) पुलिस, यातायात श्री अनिल पालीवाल ने बुधवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में 'कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आन रोड सेफ्टी' विषय पर आरम्भ हुए…
Read Moreप्रयागराज महाकुंभ: संगम में डुबकी लगाने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 10 करोड़ के पार
प्रयागराज प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. यूपी सरकार ने गुरुवार को बताया कि महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 10 करोड़ के पार हो गई है. ये आंकड़ा आज दोपहर 12 बजे तक का है. महाकुंभ मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ था और अभी 26 फरवरी तक चलेगा. आधिकारिक बयान के मुताबिक, तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, प्रतिदिन लाखों लोग स्नान करने और आध्यात्मिक पुण्य प्राप्त करने के लिए आ रहे हैं. स्नान पर्वों के दौरान यह संख्या…
Read Moreशराब घोटाले पर सनसनीखेज दावा- शराब घोटाले पर कांग्रेस ने जारी किया ऑडियो, AAP के विधायक ने खुद कबूला
नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने कथित शराब घोटाले पर एक सनसनीखेज दावा किया है। कांग्रेस पार्टी ने एक ऑडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि यह आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान की किसी के साथ बातचीत है जिसमें वह शराब घोटाले को लेकर कबूल कर रहे हैं कि किस तरह इसे अंजाम दिया गया। मीडिया इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने गुरुवार को एक प्रेस…
Read More
