उत्कृष्ट स्कूल केप्राचार्य को पुलिस ने तीन स्कूली बालिकाओं के साथ छेड़खानी के जाने के मामले में किया गिरफ्तार

अनूपपुर जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को पुलिस ने तीन स्कूली बालिकाओं के साथ छेड़खानी के जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। स्कूल प्राचार्य एच एल बहेलिया 58 वर्ष को स्कूल की तीन छात्राओं के छेड़खानी किए जाने आरोप लगाए जाने की शिकायत के बाद शनिवार को कोतवाली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। शनिवार सुबह करीब बारह बजे कोतवाली पुलिस शिकायत पर उत्कृष्ट विद्यालय पहुंची थी। यहां पदस्थ प्राचार्य को पुलिस ने कुछ पूछताछ के बाद कोतवाली लेकर चली गई थी।…

Read More

जगदलपुर में दो पक्षों के बीच शव दफनाने के नाम पर फिर मचा बवाल, 11 लोग घायल

 जगदलपुर बस्तर में एक बार फिर शव दफनाने के नाम पर दो पक्षों के बीच बवाल मच गया है. मामला बेलर गांव का है, जहां धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर हुए सिर फुटौव्वल में 11 लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले में 21 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं घटना के बाद से तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. शव दफनाने को लेकर बस्तर में लगातार विवाद…

Read More

बरेली जिले में वक्फ की 3,385 संपत्तियों की जांच में दो हजार संपत्तियां सरकारी पाई गई, जानें पूरा मामला

बरेली उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में वक्फ की 3,385 संपत्तियों की जांच में दो हजार संपत्तियां सरकारी पाई गई हैं। इन संपत्तियों का कुल क्षेत्रफल लगभग 330.518 हेक्टेयर है। इनका विवरण वर्ष 1986 के सरकारी गजट और रजिस्टर 37 में दर्ज है।700 संपत्तियां नगर निगम क्षेत्र में, कई प्रसिद्ध धर्मस्थल भी शामिलनगर निगम क्षेत्र में 700 वक्फ संपत्तियां स्थित हैं, जिनमें कुछ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। हालांकि, अभी तक उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है। 1,290 संपत्तियों के दस्तावेज नहीं मिले जिले में वक्फ बोर्ड…

Read More

बीजेपी ने दिल्ली चुनाव के लिए संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया, 50 हजार सरकारी नौकरियां और साफ यमुना

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प पत्र के तीसरे पार्ट को जारी करते हुए कई बड़े वादे किए हैं जिनमें कच्ची कॉलोनियों को मालिकाना हक, 50 हजार सरकारी नौकरियां और तीन साल के अंदर युमान साफ किया जाना शामिल है। अमित शाह ने 6 महीनों के अंदर सील की गई 13 हजार दुकानों को दोबारा खोलने का वादा भी किया है। इसके अलावा पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को मालिकाना…

Read More

स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बताया- हिंदू धर्म ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ के बारे में जो सोचेगा, वह सबके कल्याण का होगा

महाकुंभ नगर आचार्य महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा के स्वामी अवधेशानंद गिरि ने प्रयागराज में शनिवार को गुरु गोरक्षनाथ अखाड़े में आयोजित 'योग की अलख' कार्यक्रम में भाग लिया और इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म सबके लिए है और वह सबके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। स्वामी अवधेशानंद गिरि ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री योगी नाथ सम्प्रदाय के अध्यक्ष हैं। इसलिए वह अपने निजी पूजा-पाठ और उपासना में थे, उन्होंने सभी संतों को भी बुलाया था। वह बड़े संवेदनशील हैं…

Read More

मेरठ में फिटजी कोचिंग इंस्टीट्यूट के अचानक बंद होने से छात्रों के भविष्य के सामने संकट छाया

मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ में इंजीनियरिंग की तैयारी करवाने वाले फिटजी कोचिंग इंस्टीट्यूट के अचानक बंद होने से छात्रों के भविष्य के सामने संकट छाया है। बच्चों से लेकर अभिभावक भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। सभी का कहना है कि सरकार दखल दे, जिससे बच्चों का भविष्य बर्बाद न हो। प्रिया सक्सेना ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ हुआ है। बहुत मुश्किल से हमने बच्चे की फीस जमा की थी। लेकिन, इंस्टीट्यूट में ताला लग चुका है। मुश्किल से बच्चे चार महीने…

Read More

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधा, कहा-BJP झूठ का रिकॉर्ड बना सकती है

लखनऊ एक बार फिर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाली भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा सिर्फ एक ट्रिलियन झूठ का रिकॉर्ड बना सकती है और कुछ नहीं। उप्र भाजपा सरकार की तरफ़ से फिर से ये जुमला उछाला जा रहा है कि अगले 4 सालों में उप्र की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी। अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट सपा प्रमुख ने शनिवार को अपने पोस्ट में कुछ…

Read More

झांसी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, चार साल के बच्चे समेत बाइक पर सवार थे तीन लोग, ट्रक ने दो किलोमीटर घसीटा

झांसी उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नवाबाद थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 2 किलोमीटर तक घसीटते हुए शहर के बीचों-बीच दौड़ाया। बाइक पर सवार बुआ, भतीजा और एक चार साल का बच्चा बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जानें कैसे हुआ हादसा झांसी के डडियापुरा निवासी रोहित साहू ने बताया कि शुक्रवार…

Read More

सिंजेन इंटरनेशनल की ओर से आयोजित क्लिनिकल ट्रायल में शामिल एक व्यक्ति की हुई मौत, साइड इफेक्ट का दावा

नई दिल्ली सिंजेन इंटरनेशनल की ओर से आयोजित क्लिनिकल ट्रायल में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 33 वर्षीय यह शख्स बुधवार को जलाहल्ली में अपने भाई के घर पर मृत पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान नागेश वीरन्ना के तौर पर हुई। उसके भाई ने दावा किया कि परीक्षण के दौरान दी गई दवाओं के दुष्प्रभाव के कारण मौत हुई है। नागेश के भाई का नाम रेवनासिद्दप्पा है, जो एक ड्राइवर के तौर पर काम करता है। उसने दावा किया कि ट्रायल में भाग लेने…

Read More

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया

नई दिल्ली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले उन्होंने राजनीति से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इस्तीफा किसी पद, लाभ या वित्तीय लाभ के लिए नहीं है। उन्होंने लिखा, "मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं। मेरा इस्तीफा किसी पद/स्टेटस, लाभ, या वित्तीय फायदे के लिए नहीं है। यह निर्णय पूरी तरह से व्यक्तिगत है। मुझ पर कोई दबाव नहीं है।" यह फैसला राजनीतिक हलकों में हैरानी का…

Read More

केंद्र सरकार ने 942 गैलेंट्री अवॉर्ड की घोषणा की, पांच व्यक्तियों को मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस 2025 के सम्मान में वीरता और सेवा पदक प्राप्तकर्ताओं की घोषणा की है। पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के कुल 942 कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इनमें से पांच व्यक्तियों को मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक हिमायूं मुजम्मिल, सीमा सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल गिरजेश कुमार उद्दे, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कांस्टेबल सुनील कुमार पांडे, सशस्त्र सीमा बल के हेड कांस्टेबल रवि शर्मा और सेलेक्शन ग्रेड फायरमैन सतीश…

Read More

जम्मू-कश्मीर के लोगों का बरसों का इंतजार पूरा हुआ, दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज से धड़धड़ाते हुए गुजरी वंदे भारत

न्यूज़ राइटर डेस्क, जम्मू-कश्मीर   जम्मू-कश्मीर के लोगों का बरसों का इंतजार पूरा हो गया। आज श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन कंप्लीट हो गया। इस दौरान सबसे खास बात रही इस ट्रेन का दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज से गुजरना। यह है चेनाब रेल ब्रिज। इसके अलावा यह ट्रेन अंजी खाद ब्रिज से भी गुजरी जो भारत का पहला केबल रेलवे ब्रिज है। बता दें कि यह वंदे भारत ट्रेन कश्मीर घाटी की ठंडी जलवायु के लिए खासतौर पर…

Read More

20 हजार के सिक्के इकट्ठे कर नामांकन फार्म लेने पहुंचा प्रत्याशी

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होने हैं. 21 जनवरी से महापौर और पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसी बीच जगदलपुर निगम में एक चौंका देने वाली घटना हुई. यहां महापौर पद के लिए नामांकन फार्म भरने पहुंचे एक निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सिंह आर्य ने 1 रुपए के 20 हजार सिक्के देकर फार्म की फीस जमा की, जिसे गिनते-गिनते सबके पसीने छूट गए. रोहित आर्य ने एक-एक हजार के 20 सिक्कों से भरे पैकेट में नामांकन फार्म की फीस…

Read More

परेश रावल की फिल्म ‘द स्टोंरीटेलर’ का ट्रेलर रिलीज

  मुंबई, बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल की फिल्म ‘द स्टोईरीटेलर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म द स्टोरी टेलर, महान फिल्मकार सत्यजीत रे की प्रतिष्ठित लघु कथा ‘गोल्पो बोलो तारिणी खुरो’ से प्रेरित है। इस फिल्म का निर्देशन अनंत नारायण महादेवन ने किया है। इस फिल्म में परेश रावल, आदिल हुसैन, रेवती और तनिष्ठा चटर्जी सहित कई बेहतरीन कलाकारों ने अभिनय किया है। द स्टोरीटेलर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अनंत महादेवन ने कहा,मेरे लिये ’द स्टोठरीटेलर’ पर काम करना वाकई खुद के लिए काम…

Read More

फ्रांस की कोर्ट ने शादीशुदा जीवन में सेक्स की भूमिका को लेकर अहम टिप्पणी की, कहा, ‘सेक्स वैवाहिक कर्तव्य नहीं है

फ्रांस फ्रांस की कोर्ट ने शादीशुदा जीवन में सेक्स की भूमिका को लेकर अहम टिप्पणी की है। एक फ्रांसीसी महिला को अदालतों ने तलाक के लिए दोषी ठहराया था क्योंकि वह अब अपने पति के साथ यौन संबंध नहीं बनाती थी। इसे लेकर उसने यूरोप की शीर्ष मानवाधिकार अदालत में अपील दायर की थी, जिसका फैसला उसके पक्ष में रहा। कोर्ट ने कहा, 'सेक्स वैवाहिक कर्तव्य नहीं है।' अब अदालत के ताजा फैसले को लेकर फ्रांस में महिलाओं के अधिकारों पर नए सिरे से बहस छिड़ गई है। लोग इसे…

Read More