लोक कला, संस्कृति के संरक्षण, प्रोत्साहन के लिए गण और तंत्र मिलकर कार्य करें: राज्यपाल मंगुभाई पटेल राज्यपाल ने गणतंत्र के उत्सव लोकरंग का किया शुभारंभ राज्यपाल ने कार्यक्रम में राष्ट्रीय सम्मान और पुरस्कार प्रदान किए भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि हमारे प्रदेश की सांस्कृतिक जड़ें बहुत मजबूत हैं और सदियों से संरक्षित है। इसलिए, हम सबकी जिम्मेदारी है कि लोक-संस्कृति, कलाओं के संरक्षण एवं प्रोत्साहन प्रयासों के लिए गण और तंत्र मिलकर कार्य करे। राज्यपाल पटेल लोकरंग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने…
Read MoreDay: January 27, 2025
राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने किया शुभकामनाओं का आदान-प्रदान
राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने किया शुभकामनाओं का आदान-प्रदान राजभवन में गणतंत्र दिवस पर हुआ स्वागत समारोह भोपाल गणतंत्र दिवस पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक-दूसरे को पुष्प-गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगंतुकों के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम में पद्मलोकगायक कालूराम बामनिया एवं साथियों ने निर्गुण भक्ति रस की स्वर लहरियों को प्रवाहित किया। संत कबीर, गोरखनाथ, बन्नानाथ, मीराबाई आदि के भजनों की प्रस्तुति दी। पुलिस बैंड ने राष्ट्रधुन…
Read Moreजयपुर में होगा 25वां आईफा अवॉर्ड्स, शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन करेंगे होस्ट
मुंबई, राजस्थान की राजधानी जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) का 25 वां संस्करण आयोजित किया जायेगा। आइफा अवॉर्ड्स का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन जयपुर में 08-09 मार्च को आयोजित होगा। इस आयोजन की शुरूआत आठ मार्च को सोभा रियल्टी आइफा डिजिटल अवार्ड्स के साथ होगी। आइफा का ग्रैंड फिनाले नौ मार्च को होगा, जिसमें सिनेमा के सितारों को सम्मानित किया जाएगा और वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा के प्रभाव का जश्न मनाया जाएगा। शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन आइफा अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे। शाहरुख खान ने कहा, आइफा…
Read Moreकॉमन हो चुका टाइप-सी चार्जर, असली-नकली की ऐसे करें पहचान
टाइप-सी चार्जिंग आज के वक्त में काफी कॉमन हो चुका है। ऐसे में कोई भी कहीं से चार्जर खरीदकर फोन चार्ज कर सकता है। साथ ही किसी का चार्जर लेकर फोन चार्ज किया जा सकता है। लेकिन ऐसा करना आपके लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। क्योंकि नकली चार्जर फोन में ब्लास्ट की वजह बन सकता है। इससे पहले कई सारे घटनाएं देखने को मिली है, जिसमें चार्जिंग के वक्त फोन में ब्लास्ट हुआ है। कई घटनाओं में फोन ब्लास्ट की वजह से जान तक जा चुकी है। अगर आप…
Read Moreश्रीहरिकोटा से 100वीं लॉन्चिंग करेगा इसरो, GSLV-F15 रॉकेट के द्वारा NVS-02 उपग्रह को किया जायेगा लॉन्च
नई दिल्ली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 29 जनवरी को एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ अपने 100वें प्रक्षेपण के लिए तैयार है। इस मिशन के तहत GSLV-F15 रॉकेट के द्वारा NVS-02 उपग्रह को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SHAR) से लॉन्च किया जाएगा। यह प्रक्षेपण भारत के स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम NavIC को एक और मजबूत क्षमता प्रदान करेगा। मिशन का उद्देश्य NVS-02 उपग्रह का लॉन्च GSLV-F15 मिशन की उड़ान ISRO के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भारत के स्वदेशी नेविगेशन उपग्रह प्रणाली NavIC को आगे बढ़ाने में मदद…
Read Moreसीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब 8 फरवरी तक करें पंजीकरण
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 8 फरवरी, 2025 तक बढ़ा दी है। पात्र छात्र आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) पर छात्रवृत्ति और नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के साथ ही स्कूल अब 15 फरवरी, 2025 तक आवेदनों का सत्यापन करेंगे। इससे पहले बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 जनवरी तक बढ़ा दी थी। जो छात्राएं अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और जिन्होंने 10वीं की परीक्षा 60% या…
Read Moreदिल्ली आबकारी विभाग ने विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान और मतगणना के दिनों को ‘ड्राई डे’ घोषित किया
नई दिल्ली दिल्ली आबकारी आयुक्त ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी करते हुए 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान और मतगणना के दिनों को 'ड्राई डे' घोषित किया है। इसका मतलब है कि इन दिनों में शराब की दुकानें और शराब परोसने वाले प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मतदान और नतीजे घोषित होने के दिन ड्राई डे दिल्ली सरकार ने आदेश दिया है कि 3 फरवरी को शाम 6 बजे से 5 फरवरी को शाम 6 बजे तक और फिर 8 फरवरी को मतगणना के दिन दिल्ली में ड्राई डे…
Read Moreमहाकुंभ: मौनी अमावस्या अमृत स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं के सुचारू यातायात और सुरक्षित मूवमेंट के लिए तैयारियां जारी
महाकुंभ नगर महाकुंभ में मौनी अमावस्या अमृत स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं के सुचारू यातायात और सुरक्षित मूवमेंट के लिए मेला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन ने सेक्टर लेवल पर श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिस सेक्टर या जोन में श्रद्धालु आ रहे हैं, उसी सेक्टर या जोन से उन्हें वापस भेजा जाए। किसी भी सूरत में उन्हें संगम नोज या किसी अन्य…
Read More19 से 28 फरवरी तक कुवैत में होनेवाली तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत का परचम लहराएंगी सुभन्या
जम्मू जम्मू-कश्मीर की युवा तलवारबाज सुभान्या शर्मा को 19 से 28 फरवरी तक कुवैत में आयोजित होने वाली एशियाई जूनियर और कैडेट तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 19वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप; बीएंडजी 2024-2025 के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए चुना गया है। यह प्रतियोगिता 8 से 11 जनवरी 2025 तक उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित की गई थी। इसमें उन्होंने सेबर स्पर्धा में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता था। उक्त…
Read Moreमौनी अमावस्या पर महाकुंभ में शाही स्नान होगा, इस दौरान रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों को निरस्त कर खाली कराए जा रहे ट्रैक
इंदौर मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में शाही स्नान होगा। इस दौरान रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला किया। ऐसा प्रयागराज जाने वाली विशेष ट्रेनों के लिए ट्रैक को खाली करने के लिए किया है। नई सूची में 29 निरस्त ट्रेनों के नाम हैं। रेलवे की तरफ से 58 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। यह रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है, लेकिन प्रयागराज जाने वाली विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ गई है। यह महाकुंभ जाकर संगम स्नान करने का मन बना रहे…
Read Moreमहाकुंभ के सेक्टर 17 में होने वाली धर्मसभा में आने वाली आज सनातन बोर्ड का मसौदा पेश किया जाएगा
नई दिल्ली महाकुंभ के सेक्टर 17 में होने वाली धर्मसभा में आने वाली आज सनातन बोर्ड का मसौदा पेश किया जाएगा। यह दिन ‘धर्म की स्वतंत्रता का दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर ने गुरुवार को निरंजनी अखाड़े में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, "हमारा धर्म स्वतंत्र नहीं है। हमारे मंदिर सरकारों के अधीन हैं, गुरुकुल बंद हो गए हैं और गौ माता सड़कों पर भटक रही हैं। हमें अपने धर्म और संस्कृति को संरक्षित और बढ़ावा…
Read Moreमध्य प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश में जुटी, 2 लाख किसानों को सोलर पंप देगी मोहन सरकार
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने महेश्वर की कैबिनेट मीटिंग में दूरदराज इलाकों में खेती कर रहे किसानों के लिए बड़ी सौगात दी है. ऐसे इलाके जहां अभी तक बिजली नहीं पहुंची है या फिर जो किसान बिजली कनेक्शन के अभाव में अस्थाई कनेक्शन से खेती का पंप चला रहे थे, उन्हें अब मात्र 10 प्रतिशत राशि खर्च करके तीन हॉर्स पावर से लेकर 7 हॉर्स पावर तक का सोलर पंप उपलब्ध करवाया जा रहा है. मोहन यादव सरकार की प्रदेश में 2 लाख किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराने की…
Read MoreRPF एआइ की मदद से ट्रेनों के टिकट की कालाबाजारी को रोकेगी और आरोपियों पर शिकंजा कसेगी
जयपुर ट्रेनों के टिकट की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एआइ की मदद से इस तरह की गतिविधियों को रोकेगी और आरोपियों पर शिकंजा कसेगी। एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने बताया कि यात्री सुविधाओं को लेकर रेलवे नित नई तकनीक का उपयोग कर रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की मदद से असामान्य टिकट बुकिंग की गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सकेगी। इसके अलावा बायोमेट्रिक सत्यापन प्रणाली में चेहरे की पहचान व फिंगरप्रिंट स्कैनिंग जैसी तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसके शुरू होने…
Read Moreब्लैकस्टोन की भारत में $11 अरब निवेश की योजना, महाराष्ट्र में यह रकम निवेश करेगी कंपनी
नई दिल्ली देश में सबसे ज्यादा जीडीपी वाले राज्य महाराष्ट्र के लिए गुड न्यूज है। दुनिया की सबसे बड़े ऑल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेट कंपनी ब्लैकस्टोन अगले तीन से पांच साल में महाराष्ट्र में 11 अरब डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। इस रकम को राज्य के प्रमुख शहरों में डेटा सेंटर, रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी एसेट्स में इनवेस्ट किया जाएगा। अमेरिका के इस इंस्टीट्यूशनल इनेवस्टर ने भारत के तेजी से बढ़ रहे प्रॉपर्टी और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने की व्यापक रणनीति बनाई है।…
Read Moreबजट 2025 में एविएशन सेक्टर के लिए हो सकते हैं ये बड़े ऐलान, यह सेक्टर तेजी से विकसित हो रहा है
नई दिल्ली भारत का एविएशन सेक्टर तेजी से विकसित हो रहा है और आगामी बजट 2025-26 में इस क्षेत्र के लिए कई जरूरी घोषणाएं की जा सकती हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को आम बजट पेश करने जा रही हैं, जिसमें एविएशन सेक्टर के लिए कुछ बड़े ऐलान होने की उम्मीद है. इस रिपोर्ट में हम उन संभावित घोषणाओं पर बात करेंगे जो इस सेक्टर को नई दिशा दे सकती हैं और शेयर बाजार पर भी प्रभाव डाल सकती हैं. किस तरह की घोषणाएं हो सकती हैं पहली…
Read More
