राम नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा

अयोध्या भगवान राम के दर्शन के लिए रामनगरी अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। भगवान राम के दर्शन के लिए रामपथ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। इस दौरान रूट को भी डायवर्ट किया गया। हाल ही में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया था, जिसके बाद से ही अयोध्या पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को भी राम मंदिर जाने वाले रास्ते पर दूर-दूर तक श्रद्धालु…

Read More

विमान कंपनियों ने सामान्य श्रेणी का किराया 200 से 700 प्रतिशत तक बढ़ाया : विनोद बंसल

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से आयोजित भव्य महाकुंभ में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बस, ट्रेन और हवाई मार्ग से श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान करने के लिए आ रहे हैं। इस बीच विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के प्रवक्ता विनोद बंसल ने दावा किया कि विमान कंपनियों ने सामान्य श्रेणी के किराए में 200 प्रतिशत से 700 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। विहिप प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए लिखा कि प्रयागराज की पावन…

Read More

महाकुंभ में 10 फरवरी से तीन दिन का सम्मेलन आयोजित होना है, जिसमें बौद्ध भंते और लामा बुलाए गए हैं

महाकुंभ नगर प्रयागराज में लगे महाकुंभ में विश्व हिंदू परिषद की ओर से भी शिविर का आयोजन किया जाता है। हर महाकुंभ में विश्व हिंदू परिषद की ओर से धर्म संसद का आयोजन होता है और हिंदू समाज में सकारात्मक परिवर्तनों के लिए प्रस्तावों पर चर्चा होती है। लेकिन इस बार का महाकुंभ खास है क्योंकि पहली बार विश्व हिंदू परिषद ने बौद्ध सम्मेलन करने का फैसला लिया है। अब तक हिंदू सम्मेलनों का आयोजन ही वीएचपी करती रही है, लेकिन पहली बार बौद्ध सम्मेलन होने वाला है। महाकुंभ में…

Read More

उपचुनाव में भाजपा की जीत के सदमे से अभी नहीं उबर पाई कांग्रेस : महरिया

जयपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के भाजपा नेताओं को लेकर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत के सदमे से अभी उबर नहीं पाई है, इसलिए उसके नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। श्री महरिया ने अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने श्री डोटासरा के बयान की निंदा करते हुए कहा कि संविधान के पावन पर्व के अवसर पर श्री डोटासरा ने भाजपा…

Read More

जापान तकनीक और आर्थिक क्षेत्र में मध्यप्रदेश के साथ जुड़कर कार्य करने का इच्छुक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जापान तकनीक और आर्थिक क्षेत्र में मध्यप्रदेश के साथ जुड़कर कार्य करने का इच्छुक है। उनकी जापान यात्रा प्रदेश के विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 24-25 फरवरी को भोपाल में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए जापान के उद्योग समूहों को नई तकनीक के साथ आमंत्रित करना उनकी जापान यात्रा का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि राज्य सरकार गरीब, महिला, किसान और…

Read More

झूठ फैलाने, समाज को बांटने और सनातन को अपमानित करने के साथ शुरू हुई कांग्रेस की रैली : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को इंदौर में जनकल्याण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सुशासन और समता मूलक समाज के आधार पर देश को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए 63 प्रकार की विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, गरीबी रेखा राशन के लाभ उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार के प्रतिनिधि घर-घर पहुंच रहे…

Read More

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने घोषणा की, कटरा शहर और कटरा उप-मंडल के सभी 41 गांवों के निवासियों को प्राथमिकता

जम्मू जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने घोषणा की है कि कटरा शहर और कटरा उप-मंडल के तहत आने वाले सभी 41 गांवों के निवासियों को माता का दर्शन करने में प्राथमिकता दी जाएगी। यानी जो लोग यहां के रहने वाले हैं, उन्हें आमजनों के मुकाबले माता के दर्शन तुरंत प्राप्त होंगे। श्राइन बोर्ड ने कहा है कि इसके लिए स्थानीय लोगों को अपना वैध पता दिखाना होगा। बोर्ड के मुताबिक, दुर्गा भवन के पास वैध पते के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड…

Read More

जन अभियान परिषद द्वारा परामर्शदाताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

अनूपपुर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत संचालित बैचलर एवं मास्टर ऑफ सोशल वर्क के शहडोल संभाग के परामर्शदाताओं का आज श्री नर्मदे हर सेवा न्यास अमरकंटक में 02 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) श्री रामलाल रौतेल की अध्यक्षता व माँ नर्मदा मन्दिर के पुजारी श्री धनेश वंदे महराज के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर जन अभियान परिषद शहडोल के जिला समन्वयक…

Read More

दिल्ली में चुनाव से ठीक पहले जल संकट ने आप पार्टी की चिंता बढ़ा दी, 30% दिल्ली को नहीं मिलेगा पानी

नई दिल्ली दिल्ली में चुनाव से ठीक पहले जल संकट ने आम आदमी पार्टी (आप) की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाने की वजह से 30 फीसदी लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा। उन्होंने इसके लिए हरियाणा सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दोष मढ़ा है। चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश बताते हुए आतिशी ने कहा है कि उन्होंने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है और मिलने का समय भी मांगा है। 'आप' के मुखिया…

Read More

अपेक्स बैंक – भोपाल में 76 वें गणतंत्र दिवस पर श्री वर्णवाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

भोपाल गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर अपर मुख्य सचिव, सहकारिता एवं प्रशासक,  अपेक्स बैंक श्री अशोक बर्णवाल द्वारा भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बैंक के प्रांगण में फहराया एवं सभी ने राष्ट्रीय गान गाया ।  अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता ने गान  के पश्चात "भारत माता की जय" एवं "हिन्दुस्तान-अमर रहे" के सामूहिक नारे भी लगवाये। इस अवसर पर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक,  सहकारी संस्थायें,, मध्यप्रदेश श्री मनोज पुष्प, उप सचिव सहकारिता श्री मनोज सिन्हा, वि.क.अ. श्री अरूण मिश्र श्रीमति कृति सक्सेना, उप महाप्रबंधक श्री आर.एस.चंदेल,…

Read More

पाकिस्तानी विचारक बोले- हम मुल्लाइयत छोड़ें तो कुछ सीख पाएंगे, ब्राह्मणों की तारीफ

इस्लामाबाद पाकिस्तानी विचारक और फिजिक्स के नामी प्रोफेसर परवेज हुदभाय ने भारत की शिक्षा व्यवस्था की तारीफ की है। यही नहीं उन्होंने खासतौर पर साइंस को लेकर कहा कि भारत के प्राचीन इतिहास से पता चलता है कि वे गणित और विज्ञान में अच्छी स्थिति में थे। इफत उमर के साथ एक पॉडकास्ट में परवेज हुभाय ने कहा कि यह पता चलता है कि जीरो की खोज भारत में हुई थी। इफत उमर ने कहा कि जीरो की खोज तो भारत में ही हुई है। इस पर परवेज हुदभाय ने…

Read More

दिल्ली विधानसभा चुनाव: सरकार बनते ही महिलाओं को 2100 रुपए, यमुना की सफाई; केजरीवाल की 15 गारंटियां

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मैनिफेस्टो जारी करते हुए कई कहा है कि आज हम ‘केजरीवाल की गारंटी’ जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, आज हम 15 गारंटी जारी कर रही है जो अगले पांच साल के अंदर पूरी की जाएंगी। रोजगार की गारंटी केजरीवाल ने कहा, हम चाहते हैं कि दिल्ली में एक भी बेरोजगार नहीं होना चाहिए। तो मैंने अपनी पूरी टीम प्लान बना रही…

Read More

उत्तराखंड में आज से यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हो गया, माँ -बाप से नहीं छिपा पाएंगे Live-in के रिश्ते

देहरादून उत्तराखंड में आज से बहुचर्चित कानून यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC लागू हो रहा है. सूबे के मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा था कि हम सोमवार यानी 27 जनवरी से UCC के नियमों को लागू करने जा रहे हैं. उत्तराखंड में UCC के नियम लागू होने के साथ ही ये राज्य देश में ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया है. UCC के लागू होते ही कई सारी चीजें आज से ही बदलने जा रही हैं. राज्य सरकार ने इसे लागू करने से इसके प्रति लोगों को जागरूक भी…

Read More

डेढ़ मिलियन गाजा के लोगों को अपने यहां बसने दे, इसी तरह मिस्र भी उन्हें रहने दे, डरे मुस्लिम देश: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन इजरायल और हमास के बीच सीजफायर लागू है और दोनों तरफ से लोगों को छोड़ा जा रहा है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने नई हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने शनिवार को एक सुझाव दिया था, जिस पर मिडल ईस्ट के देशों समेत इस्लामिक वर्ल्ड में चर्चा तेज हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पट्टी के साथ सीमा साझा करने वाले जॉर्डन और मिस्र से अपील की थी कि वे गाजा की आबादी को अपने यहां बसा लें। उन्होंने जॉर्डन से कहा कि वह…

Read More

अमेरिका में अवैध प्रवासियों को ढूंढने गुरुद्वारों में घुस रही अमेरिकी पुलिस, भड़के सिख संगठन

वाशिंगटन अमेरिका में गृह मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी अवैध प्रवासियों की जांच में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी के गुरुद्वारों का दौरा किया, जिस पर कुछ सिख संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। सिख संगठनों ने इस तरह की कार्रवाई को अपनी आस्था की पवित्रता के लिए खतरा बताया। माना जाता है कि सिख अलगाववादियों के साथ-साथ वैध दस्तावेज के बगैर रह रहे कुछ अप्रवासी न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी के कुछ गुरुद्वारों का उपयोग करते हैं। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में…

Read More