नई दिल्ली देश भर में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर डिबेट जारी है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में सेकुलर प्रॉपर्टी कानून की मांग उठाते हुए एक मुस्लिम महिला ने याचिका दायर की है। इस पर शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। महिला ने अदालत में अपील की है कि यदि कोई मुस्लिम चाहे तो उसे उत्तराधिकार कानून के तहत प्रॉपर्टी में अधिकार दिया जाए। इस पर बेंच ने केंद्र सरकार से पूछा है कि कैसे एक मुस्लिम को शरिया कानून की बजाय सेकुलर कानून के तहत प्रॉपर्टी…
Read MoreDay: January 28, 2025
भोपाल-को जल्द ही मिलेगा निशातपुरा-रेलवे-स्टेशन का तोहफा-एमपी-आलोक शर्मा
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल के समीप नव निर्माणाधीन निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। नवनिर्मित प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, यात्री प्रतीक्षालय, लिफ्ट, रैंप आदि का अवलोकन किया। निशातपुरा स्टेशन से मालवा एक्सप्रेस एवं सोमनाथ वेरावल एक्सप्रेस को यहां से संचालित करने हेतु निर्देशित किया। इससे भोपाल स्टेशन पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। स्टेशन पर एंट्री सुगम बनाने, पार्किंग की व्यवस्था और सौंदर्यीकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। एंट्री गेट के पास सेंट्रल वेयरहाउस के गोदाम को हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडल…
Read Moreविधानसभा और लोकसभा के बाद नगर निगम चुनाव में नांदगांव मे तीसरी बार कमल खिलेगा : डॉ रमन सिंह
राजनांदगांव आज विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी नगर निगम चुनाव के पूर्व भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव की नामांकन रैली में शामिल हुए और नामांकन दाखिल करने के दौरान साथ पहुँचे। इस अवसर पर विस अध्यक्ष जी ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इसके साथ ही डॉ. रमन सिंह जी भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के पूर्व सांसद एवं महापौर प्रत्याशी श्री मधुसूदन यादव जी के नामांकन…
Read Moreट्रंप की टैरिफ और टैक्स को लेकर योजनाओं पर अर्थशास्त्री चिंतित, ख़त्म कर सकते है इनकम टैक्स, ले सकते हैं एक और बड़ा फैसला
वाशिंगटन अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक और बड़ा फैसला ले सकते हैं। खबर है कि वह देश में इनकम टैक्स खत्म करने पर जोर दे रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक आदेश नहीं दिया गया है। ट्रंप का कहना है कि आयकर को खत्म करके टैरिफ को बढ़ावा दिया जा सकता है, ताकि अपने नागरिकों के बजाए हम दूसरे देशों से आय हासिल कर सकें। सोमवार को ट्रंप ने आयकर खत्म करने का प्रस्ताव दिया है, ताकि अमेरिकी नागरिकों की डिस्पोजेबल इनकम को बढ़ाया जा सके। डिस्पोजेबल इनकम…
Read Moreउमंग सिंघार ने जापानी भाषा में छात्रों की तरफ से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को लैपटॉप और स्कूटी का वादा दिलाया याद, कसा तंज
भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लैपटॉप और स्कूटी योजना को लेकर एक बार फिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को घेरा है। इस बार उमंग सिंघार ने अनोखे अंदाज में मुख्यमंत्री को जापान दौरे पर होने के चलते जापानी भाषा में ही छात्रों से किया वादा याद दिलाया। दरअसल मोहन यादव जापान में हैं और छात्रों के लिए रोजगार लाने के सपने दिखा रहे हैं। इसी को लेकर उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को जापानी भाषा में ट्वीट कर कहा कि छात्रों द्वारा लगातार हिंदी और अंग्रेजी…
Read Moreशासकीय महाविद्यालय बोर्ड कॉलोनी भोपाल के 50 छात्र-छात्राओं ने नेचर कैम्प में लिया भाग
भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से छात्र-छात्राओं का पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प आयोजित किया गया। नेचर कैम्प में शासकीय महाविद्यालय बोर्ड कॉलोनी भोपाल के 50 छात्र-छात्राओं और 3 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। नेचर कैम्प में वन, वन्य-प्राणियों के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के लिये स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। विषय-विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को पक्षी दर्शन, तितली, वन्य-प्राणी दर्शन, वानिकी गतिविधियाँ और पर्यावरण से संबंधित रोचक जानकारी दी गयी। कैम्प में बाघ, तेंदुआ, भालू,…
Read Moreमौत के मुंह से खींच लिया, दिल्ली के बुराड़ी में 4 मंजिला मकान के मलबे में दबी थी लड़की
नई दिल्ली उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में चार मंजिला इमारत ढहने से दो लड़कियों समेत तीन की मौत हो गई, जबकि 14 लोगों को जिंदा निकाला गया। 'ऑस्कर पब्लिक स्कूल' के पास नई बनी यह इमारत ढह गई थी। मलबे में दबे लोगों को निकालने का एक वीडियो भी सामने आया है, जो बेहद हैरान करने वाला है। इमारत गिरने के बाद से घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चला। पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मलबे से लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाती रहीं। मलबे में दबकर साधना (17) और राधिका…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव के जापान दौरे का दूसरा दिन: आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की होगी पहल
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान दौरे के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत करेंगे। भारत की जापान के साथ आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की पहल होगी। यह दिन प्रदेश में निवेश, व्यापार और औद्योगिक सहयोग को नई ऊंचाई देने के लिए समर्पित रहेगा। परिवहन और अधोसंरचना में सहयोग पर चर्चा मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहली बैठक ईस्ट जापान रेलवे कंपनी और केइदानरेन की दक्षिण एशिया समिति के अध्यक्ष श्री यूजी फुकासावा के साथ होगी। यह बैठक टोक्यो के इम्पीरियल होटल…
Read Moreक्रियान्वयन गति को गतिमान करने का संकेत उपलब्धियां : राज्यपाल पटेल
भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उपलब्धियां क्रियान्वयन गति को गतिमान करने का संकेत है। उत्साह के साथ नए कीर्तिमान कायम करने की प्रेरणा है। उन्होंने टी.बी. उन्मूलन और सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों में प्रदेश के अग्रणी होने के लिए स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी। राज्यपाल श्री पटेल सिकल सेल, टी.बी. उन्मूलन अभियान और पेसा एक्ट क्रियान्वयन पर संबंधित विभागों के मंत्री एवं अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर मंत्री पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम श्री प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्री…
Read Moreइंडोनेशियाई राष्ट्रपति की बात पर योगी ने अल्पसंख्यकों से पूछा सवाल- क्या ये मानेंगे कि इनके पूर्वज राम थे?
प्रयागराज सीएम योगी आदित्यनाथ ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का उदाहरण देते हुए भारतीय अल्पसंख्यकों को अपने पूर्वजों पर गर्व करने की सलाह दी है। लखनऊ के ताज होटल में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया, जो दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है, वहां के राष्ट्रपति अपने भारतीय डीएनए पर गर्व करते हैं। उनका नाम भी संस्कृत से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में राम को पूर्वज माना जाता है, गरुड़ उनकी राष्ट्रीय एयरलाइंस है, गणपति उनकी मुद्रा पर है और रामलीला उनका राष्ट्रीय त्योहार…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व बन्धुत्व की भावना के साथ नई वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। जापान ऐतिहासिक रूप में गौतम बुद्ध की परंपरा से जुड़ा है और भारत गौतम बुद्ध की धरती है। भारत और जापान का सदियों से परस्पर संबंध रहा है। प्राचीनकाल से आधुनिक युग तक जापान का समृद्ध इतिहास रहा है। विनाशकारी भूकंपों और प्राकृतिक आपदाओं से उबरने में जापान द्वारा दिखाई गई उद्यमशीलता को नमन करते हुए मुख्यमंत्री…
Read Moreयमुना में जहर के दावे पर अमित शाह की केजरीवाल को चुनौती, रिपोर्ट दिखाइए जिम्मेदारी हम लेंगे
नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के कालकाजी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यमुना के पानी जहर के दावे को लेकर अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला। शाह ने कहा- कल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा था कि दिल्ली में जो यमुना का पानी आया है उसमें हरियाणा सरकार ने जहर मिला दिया है। वहीं जलबोर्ड वालों का कहना है कि केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल जी आपके पास जलबोर्ड की जो रिपोर्ट है उसे कल…
Read Moreहमास के साथ सीजफायर का पहला दौर चल रहा है, हमास की कैद में मरे 8 लोग, इजरायल के लिए बुरी खबर
तेल अवीव इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं और इस बीच हमास के साथ सीजफायर का पहला दौर चल रहा है। वहीं इजरायल को बुरी खबर भी सुनने को मिली है। हमास की कैद में बताए जा रहे 26 लोगों में से 8 की मौत हो चुकी है। इजरायल की सरकार के प्रवक्ता डेविड मेन्सर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी ग्रुप से यह सूचना मिली है। हमास की ओर से दी गई सूची इजरायल के पास मौजूद खुफिया सूचना से मिलती…
Read Moreअब राहुल गांधी ने भी शीशमहल का नाम ले अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा, कहा-छोटी सी गाड़ी में आए थे
नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली दिल्ली की पटपड़गंज सीट से जनसभा को संबोधित करते आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर 'शीशमहल' वाला हमला बोला है। दरअसल अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री रहने के दौरान जिस सीएम आवास में रहते थे, बीजेपी उसे शीशमहल बोलती है। अब राहुल गांधी ने भी शीशमहल का नाम ले अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल आए थे छोटी सी गाड़ी में, अब वे शीशमहल में रहते हैं। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल जी ने कहा था कि साफ राजनीति…
Read Moreअटल सेतु पर टोल दर को अगले एक साल तक बढ़ाने पर रोक लगाने की घोषणा: महाराष्ट्र सरकार
मुंबई महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए अटल सेतु पर टोल दर को अगले एक साल तक बढ़ाने पर रोक लगाने की घोषणा की है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि अटल बिहारी वाजपेयी शिवड़ी-न्हावा शेवा अटल सेतु के टोल टैक्स को 250 रुपये की दर पर एक और वर्ष तक जारी रखा जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल पहले 12 जनवरी, 2024 को लगभग 22 किलोमीटर लंबे इस पुल का उद्घाटन किया था। यह पुल महाराष्ट्र में…
Read More
