महाकुंभ: ‘ राम’ ने संगम में लगाई डुबकी, बांटा प्रसाद, लगे जय श्री राम के नारे

प्रयागराज टीवी और बॉलीवुड एक्टर अरुण गोविल को भारत के घर-घर में जाना जाता है. 1987 में आई रामानंद सागर की 'रामायण' में अरुण ने भगवान राम का रोल निभाकर सभी के फेवरेट बन गए थे. दर्शकों के मन में आज भी उनकी छवि भगवान राम की ही है. इसीलिए जहां भी वो जाते हैं उन्हें राम के नाम से ही बुलाया जाता है और पहचाना भी जाता है. अब अरुण गोविल अपनी पत्नी और परिवार के साथ महाकुंभ 2025 में पहुंच गए हैं. महाकुंभ 2025 में अरुण गोविल महाकुंभ…

Read More

जापान में डॉ. मोहन यादव ने किया रोड शो, स्किल डेवलपमेंट समेत कई सेक्टर में निवेश की दी जानकारी

भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रण देने जापान पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारतीय दूतावास में ‘इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस सेशन में उन्होंने कहा कि जापान का प्राचीन काल से आधुनिक काल तक बहुत समृद्ध इतिहास रहा। जापान की उद्यमशीलता को नमन करता हूं जिसकी बदौलत आज जापान की विश्व के सामने अलग पहचान है। जापान गौतम बुद्ध की हजारों साल पुरानी परंपरा के साथ भारत से जुड़ा हुआ है। जो आज विशिष्ट जीवन शैली और औद्योगिक शैली के साथ आर्थिक शक्ति से…

Read More

राजस्थान-बीएससी नर्सिंग परीक्षाओं की गोपनीयता भंग, एफआईआर के बाद संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ

जयपुर। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम के द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर की 23, 24 एवं 25 जनवरी, 2025 को आयोजित परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र की गोपनीयता भंग होने की सूचना पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए जांच हेतु एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है। साथ ही छात्रहित में इन परीक्षाओं को निरस्त भी कर दिया गया है। इस मामले में अनुसंधान के लिए एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। कुलपति डॉ धनंजय अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम के प्रथम…

Read More

राजस्थान-पंचायतीराज मंत्री ने बाड़मेर एवं बालोतरा में किया पंचायतों का निरीक्षण, ‘सफाई व्यवस्था सुधारें, कोताही बर्दाश्त नहीं’

बाड़मेर/जयपुर। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने सोमवार को बाड़मेर एवं बालोतरा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान गंदगी एवं कचरे को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान बाड़मेर की कल्याणपुर पंचायत समिति में कार्मिकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीईओ को कार्यवाही के निर्देश दिए। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने सोमवार को बाड़मेर जिले की ग्राम पंचायत डोली का निरीक्षण किया। इस दौरान डोली राजपुरा गांव में भारी गंदगी एवं कचरे से अटे रास्ते देखने…

Read More

राजस्थान-जयपुर कलेक्टर ने जिला यातायात प्रबंध समिति की ली बैठक, ‘सड़क दुर्घटना रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर काम करें’

जयपुर। जयपुर कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना बनाने के के निर्देश दिये। उन्होंने दुर्घटना के संभावित स्थानों पर व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये पुराने साइनेज को हटाकर नये साइनेज लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को राजमार्गों पर जारी फ्लाइओवर का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने…

Read More

राजस्थान-आवासन मण्डल को सिरमौर बनाना हमारा कर्तव्य, प्रमुख सचिव ने किया नवनियुक्त कर्मचारियों के फाउंडेशन कोर्स का शुभारम्भ

जयपुर। आवासन मण्डल को सिरमौर बनाना हमारा कर्तव्य है। नवनियुक्त कार्मिक मण्डल के भविष्य की नींव हैं, उनके कौशल विकास और सशक्तिकरण से मण्डल की कार्यप्रणाली मजबूत होगी। यह कहना है नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया का। आवासन मण्डल द्वारा हाल ही में विभिन्न पदों पर नियुक्त किए गए 191 कार्मिकों का फाउंडेशन कोर्स सोमवार से ओटीएस में प्रारंभ हुआ। श्री वैभव गालरिया ने इस अवसर पर नवनियुक्त प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिकों के पूर्ण जिम्मेदारी,…

Read More

कच्चा माल विदेशों में जाए और फिर फिनिश होकर आए और हम उसे खरीदें, ऐसा नहीं किया जा सकता: PM मोदी

नई दिल्ली भारत से कच्चा माल विदेशों में जाए और फिर फिनिश होकर आए और हम उसे खरीदें, ऐसा स्वीकार नहीं किया जा सकता। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक कार्य़क्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि अब तो यह ट्रेंड भी बदल रहा है, जो पहले था कि यहां से कच्चे माल का निर्यात होता था और फिर फिनिश आइटम हम खरीदा करते थे। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने को दो ही स्तंभ हैं। सर्विस सेक्टर में सुधार हो और…

Read More

राजस्थान-जयपुर में संभागीय हुई हितधारक परामर्श कार्यशाला, राज्य बजट में सुझावों को करेंगे शामिल

जयपुर। कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के हितधारकों, कर सलाहकारों एवं व्यवसायियों ने आगामी राज्य बजट के लिए राज्य सरकार को सुझाव दिए हैं। सोमवार से शुरू हुई 3 दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन इन वर्गों ने काफी सुझाव पेश किए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कार्यशाला में कहा कि विषय विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त सुझावों के आधार पर वित्तीय बजट तैयार करने सरकार को महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यशाला में  उप महानिरीक्षक पंजीयन डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने बताया कि उद्घाटन सत्र में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों , उद्योग…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में टोयोटा कंपनी के पदाधिकारियों से की मुलाकात, MP में निवेश को लेकर की चर्चा

भोपाल / टोक्यो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में टोयोटा कंपनी के पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान एक तरफ जहां पदाधिकारियों ने उन्हें कंपनी की जानकारी दी, वहीं, सीएम यादव ने भी उन्हें एमपी की खासियत बताई। उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों को बताया कि अगर वे प्रदेश में निवेश करते हैं तो उन्हें सारी सुविधाएं मिलेंगीं। सरकार उनकी हर तरह की मदद करेगी। कंपनी को प्रदेश में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी। इस चर्चा के बाद मुलाकात…

Read More

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को प्रयागराज में महाकुंभ में डुबकी लगाई

प्रयागराज बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को प्रयागराज में महाकुंभ में डूबकी लगाई. प्रयागराज के संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा, "मैंने सभी के साथ पवित्र डुबकी लगाई है, चाहे वह देशवासी हों, विदेशी हों, बागेश्वर धाम के लोग हों. धीरेंद्र शास्त्री ने सभी देशवासियों से महाकुंभ में आने और पवित्र स्नान करने की अपील की है. बागेश्वर धाम ने महाकुंभ के आयोजन पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह क्षण दोबारा मिलने वाला नहीं…

Read More

जागरूकता ही कैंसर पर जीत का पहला कदम- कलेक्टर

जागरूकता ही कैंसर पर जीत का पहला कदम- कलेक्टर देश की प्रगति के दो महत्वपूर्ण स्तंभ स्वास्थ्य एवं शिक्षा- कलेक्टर कलेक्टर ने कैंसर जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी कलेक्टर ने कैंसर जागरूकता कार्यक्रम को किया संबोधित अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा है कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो जागरूकता की कमी के कारण और भी भयावह हो सकती है, इसलिए जागरूकता ही कैंसर पर जीत का पहला कदम है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कैंसर बीमारी के संबंध में पता चल जाता है, तो कैंसर…

Read More

कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, जनसुनवाई में 52 आवेदन हुए प्राप्त

अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मंगलवार को जनसुनवाई में जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 52 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रुख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला…

Read More

सतीत्व और स्वाभिमान की रक्षा का जौहर : हितानंद शर्मा

इतिहास में अमर है 1600 वीरांगनाओं का जौहर स्‍वदेश, स्‍वाभिमान और स्‍वतंत्रता की रक्षा करने के भारतीयों के संकल्‍प और संघर्ष विश्‍व इतिहास में अनूठे हैं। किसी थोड़े से कालखंड नहीं बल्कि यह हजार वर्षों के सतत संघर्ष की शौर्यगाथा है। संस्‍कृति और धर्म की रक्षा के लिए पुरुष, स्‍त्री,  युवा, बच्‍चे, वृद्ध सभी के बलिदान प्रणम्‍य हैं। अपने स्‍वत्‍व, स्वाभिमान और सतीत्व की रक्षा के इस संघर्ष में स्‍त्र‍ियों ने भी सदैव त्‍याग और बलिदान का मार्ग चुना। पहले अपने परिवार के पुरुषों का संबल बन कर विजय की…

Read More

तेलंगाना हाई कोर्ट ने सुबह 11 बजे से पहले और रात 11 बजे के बाद थिएटरों में 16 से कम उम्र के बच्चों की एंट्री पर रोक लगाई

हैदराबाद तेलंगाना हाई कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के थिएटरों, मल्टीप्लेक्सों में सुबह 11 बजे से पहले और रात 11 बजे के बाद प्रवेश करने और फिल्म देखने पर रोक लगा दी है। यह फैसला न्यायालय द्वारा फिल्म टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी और विशेष शो के लिए परमिट से संबंधित याचिका पर सुनवाई के बाद आया है। न्यायमूर्ति विजयसेन रेड्डी ने टिप्पणी की कि बच्चों को सुबह जल्दी या देर रात फिल्म देखने देने से उनके शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर…

Read More

उज्जैन में झंडा नहीं फहराने पर प्रिंसिपल गिरफ्तार, अभिभावकों ने पुलिस में की थी शिकायत

उज्जैन  गणतंत्र दिवस पर उज्जैन के पास अमला गांव के एक मिशनरी स्कूल में तिरंगा न फहराने पर स्कूल के प्रिंसिपल को जेल भेज दिया गया। मामला 26 जनवरी का है। अभिभावकों ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया। स्कूल में न तो झंडा फहराया गया और न ही बच्चों को मिठाई बांटी गई। स्कूल में ताला भी लगा रहा। इससे अभिभावकों में काफी गुस्सा था। मिशनरी स्कूल का है मामला 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के…

Read More