6 फरवरी गुरुवार को बदल जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ!

मेष राशि- आज का दिन उथल-पुथल से भरपूर दिन रहेगा। अपनी लव लाइफ की हकीकत का सामना करने के लिए तैयार रहें। काम का माहौल प्रोडक्टिव रहेगा साथ ही आर्थिक खुशहाली भी रहेगी। आपका स्वास्थ्य भी पॉजिटिव है। वृषभ राशि- आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यावसायिक सफलता के साथ सुखी प्रेम जीवन की एक्सपेक्टेशन आप कर सकते हैं। सभी सौंपे गए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। मिथुन राशि- अच्छे स्वास्थ्य और धन की समृद्धि से भी दिन यादगार रहेगा। व्यावसायिक काम आपको व्यस्त रखेंगे। आपका स्वास्थ्य…

Read More

प्रयागराज में हाईड्रोजन फ्यूल से चलने वाली बस 12 मीटर लंबी, 42 लोग हो सकेंगे सवार, गंगा पथ पर दौड़ी ये स्पेशल बस

प्रयागराज प्रयागराज में हाईड्रोजन फ्यूल से चलने वाली बस का ट्रायल फाफामऊ से नागवासुकी के बीच सफल रहा। 12 मीटर लंबी यह बस 42 यात्रियों को बैठा सकती है और 600 किमी तक चल सकती है। एनटीपीसी द्वारा लाई गई इस बस को अशोक लीलैंड ने तैयार किया है। यह केवल स्वच्छ जल वाष्प उत्सर्जित करती है जिससे प्रदूषण नहीं होता। महाकुंभ के बाद इसके नियमित संचालन की योजना है। ट्रायल में यह बस फाफामऊ से नागवासुकि के बीच में पर्यावरण संरक्षण व भारत की आधुनिक परिवहन व्यवस्था का खाका…

Read More

राजस्थान: तीन सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, 25 अन्य लोग घायल

जयपुर राजस्थान के दौसा और जयपुर जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक स्कूली छात्रा सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया की दौसा के बालाहेड़ी थानाक्षेत्र में बुधवार को एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वाहन पर सवार दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये। थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि पाटोली गांव के पास एक ट्रक ने मंडावर की…

Read More

महाकुंभ में उमड़े अखाड़ों के नागा साधुओं का वसंत पंचमी के स्नान के बाद अगला पड़ाव बनती है काशी, सजेगा मिनी कुंभ

वाराणसी संगम तट पर महाकुंभ में उमड़े अखाड़ों के नागा साधुओं का वसंत पंचमी के स्नान के बाद अगला पड़ाव बनती है बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी। प्राय: वसंत पंचमी की बाद त्रिवेणी तट से उनके शिविर खुलना आरंभ हो जाते हैं और फिर उनका समूह चल देता है भगवान भूतनाथ की नगरी काशी की ओर। यहां गंगा तट पर सजता है मिनी कुंभ। इस पार के घाटों से लेकर उस पार रेती तक और विभिन्न मठाें, आश्रमों, धर्मशालाओं में नागा साधुओं का डेरा पड़ जाता है, सज जाती है…

Read More

प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट पर महाकुंभ का प्रभाव, बनाया नया कीर्तिमान, एक दिन में 11 हजार से ज्यादा यात्रियों का हुआ आवागमन

महाकुंभ नगर। कुंभ 2019 में ही शुरू हुआ प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट पर महाकुंभ का प्रभाव देखिए, प्रयागराज एयरपोर्ट नित नए कीर्तिमान बना रहा है और स्वयं उसे तोड़ भी रहा है। एयरपोर्ट पर 10 हजार से अधिक विमानों के आवागमन का कीर्तिमान मात्र तीन दिनों में ही टूट गया। चार फरवरी को पहली बार एक ही दिन में 11,560 यात्रियों और 87 विमानों का आवागमन हुआ। इसमें 179 विशिष्ट यात्रियों को लेकर 15 चार्टर भी आए-गए। इसी तिथि पर पहली बार दिल्ली के लिए दस और मुंबई के लिए आठ…

Read More

बिलासपुर के कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक के समर्थन में भूपेश बघेल ने निकाली ट्रैक्टर रैली

बिलासपुर नगरीय निकाय चुनाव में मतदान से पहले प्रदेश का सियासी पारा हाई है. न्यायधानी बिलासपुर में जिला प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ट्रैक्टर रैली निकाली. नगर निगम बिलासपुर के कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक के समर्थन में यह रैली निकली गई. जिसमें विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रैली को अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने पूर्व…

Read More

मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे, भोलेनाथ को दिया बेटे की शादी का निमंत्रण

उज्जैन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार संग महाकालेश्वर मंदिर में हाजिरी लगाई। शिवराज सिंह ने भोलेनाथ को छोटे बेटे कुणाल की शादी का निमंत्रण दिया। गर्भगृह में की पूजा अर्चना मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला हवाई पट्टी से सीधे महाकाल मंदिर पहुंचा। उन्होंने सपरिवार महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर गर्भ गृह में पूजा अर्चना की। इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। प्रशांत पुजारी और यश पुजारी ने पूजा सम्पन्न…

Read More

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में प्रसाद खाने से 250 लाेग बीमार, मेले में बांटी गई खीर खाने से बिगड़ी तबीयत

मुंबई महाराष्ट्र के कोल्हापुर में प्रसाद खाने से 250 लाेग बीमार पड़ गए. मेले में बंटी खीर खाने के बाद सभी फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. करीब 50 लाेगों को सुबह से हो रही दस्त, मतली और बुखार की शिकायत होने लगी. अब तक 255 लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है. वहीं 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में शिवनकवाड़ी गांव में एक मेले का आयोजन किया गया…

Read More

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, इलाके में पसरा मातम

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई हैई, जबकि एक घायल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह घटना कुरुद थाना क्षेत्र के कॉलेज मोड़ के पास घटी है. घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के अनुसार, घटना कुरुद थाना क्षेत्र के चर्रा गांव की है. चार नाबालिग लड़के…

Read More

भारत को साल के अंत तक मिलेगा S-400 डिफेंस सिस्टम का चौथा स्क्वॉड्रन, सिलिगुड़ी में होगा तैनात

नई दिल्ली भारत इस साल के अंत तक रूसी निर्मित एस-400 वायु रक्षा प्रणाली के चौथे स्क्वॉड्रन को प्राप्त करने वाला है. सूत्रों ने पुष्टि की है कि पांचवां स्क्वॉड्रन 2026 में आने की उम्मीद है. भारत ने पहले ही एस-400 प्रणाली के तीन स्क्वॉड्रन प्राप्त कर लिए हैं. उन्हें विभिन्न स्थानों पर तैनात किया है. भारत ने 2018 में रूस के साथ एस-400 प्रणाली के पांच स्क्वॉड्रन के लिए लगभग ₹35,000 करोड़ के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे. यह उन्नत वायु रक्षा प्रणाली भारत के रणनीतिक स्थानों की सुरक्षा…

Read More

जल और जमीन को बचाने के लिए देशभर में वाटर शेड यात्रा निकलेगी

नई दिल्ली/ भोपाल केंद्रीय ग्रामीण विकास व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल लाए धन-धान्य थीम पर आधारित वाटरशेड यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल हमारे जीवन का आधार है, जल है तो जीवन है। हम माटी से पैदा हुए और माटी में ही मिलते हैं। माटी हमारा अस्तित्व है, हमारा आधार है इसलिए मैं आह्वान करता हूँ, अपने लिए और अपनों के लिए पानी और मिट्टी बचाएं।   क्या है वॉटरशेड यात्रा?     वॉटरशेड यात्रा अभियान…

Read More

उमा भारती ने कहा- मध्य प्रदेश परिवहन घोटाले की जांच के चलते यह समय जांच एजेंसियों के लिए परीक्षा की घड़ी है

भोपाल मध्य प्रदेश के परिवहन घोटाले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुधवार को कहा कि यह समय जांच एजेंसियों के लिए परीक्षा की घड़ी है। देखना यह है कि बात यहीं खत्म हो जाती है या महा-अपराधियों को पकड़ा जाता है। राज्य के सैकड़ों करोड़ के परिवहन घोटाले में लोकायुक्त पुलिस ने तीन आरोपियों, पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके दो सहयोगियों चेतन गौर तथा शरद जायसवाल को गिरफ्तार किया। तीनों को 17 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका…

Read More

मंत्री विश्वास सारंग ने भारतीय किसान संघ के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी, कहा- हमारी सरकार हमेशा संवाद में करती है विश्वास

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भारतीय किसान संघ के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी सरकार हमेशा संवाद स्थापित करने वाली सरकार है और किसान, खेत, खेती और खलिहान के विकास के ल‍िए प्रत‍िबद्ध है। सारंग ने बताया कि भारतीय किसान संघ किसानों के उत्थान और उन्नति के लिए काम कर रहा है। हमारी सरकार इस दिशा में उनके साथ पूरी तरह से संवाद करेगी। उन्होंने कहा कि किसान संघ का उद्देश्य किसानों का भला करना है और…

Read More

कोतमा कन्या छात्रावास में अधीक्षक ने 28 आदिवासी छात्राओं को लोहे के पाइप से पीटा, पुलिस ने किया अरेस्ट

अनूपपुर मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा स्थित शासकीय कन्या छात्रावास में 28 आदिवासी छात्राओं को लोहे के पाइप से पीटने पर अधीक्षक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अधीक्षक ने छात्राओं को इसलिए बुरी तरह से पीटा, क्योंकि उसे शोरगुल बर्दाश्त नहीं हुआ। यह है पूरी घटना घटना गत रविवार रात करीब 10 बजे की है। कक्षा सात की कुछ बालिकाएं शोर मचा रहीं थी। इस दौरान पहुंची छात्रावास अधीक्षक प्रभा मरावी ने लोहे के पाइप के टुकड़े से 28 छात्राओं की पिटाई कर दी थी।…

Read More

कृषकों के भुगतान को आसान बनाने के लिये ई-अनुज्ञा प्रणाली लागू

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण एवं समस्याओं के निराकरण के लिये प्रतिबद्ध है। किसानों की उपज का भुगतान आसान बनाने के लिये प्रदेश में ई-अनुज्ञा प्रणाली लागू की गई है। कृषकों को इस प्रणाली से जोड़कर प्रत्येक भुगतान की एंट्री ई-अनुज्ञा पोर्टल पर हो रही है। व्यापारियों द्वारा इस प्रणाली का इस्तेमाल कर क्रय की गई कृषि उपज के परिवहन के लिये गेट पास बनाये जा रहे हैं। रिकॉर्ड संधारण में इस प्रणाली से बहुत लाभ हुआ है। ई-मंडी योजना, ई-अनुज्ञा प्रणाली…

Read More