नईदिल्ली भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता वर्तमान में 8,180 मेगावाट है, जिसे 2031-32 तक 22,480 मेगावाट तक विस्तारित करने की योजना है। गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में दस रिएक्टर निर्माणाधीन हैं। इसके अतिरिक्त 10 और रिएक्टरों की योजना प्रगति पर है, जिसमें कोव्वाडा, आंध्र प्रदेश में संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोग से एक प्रमुख 6 x 1208 मेगावाट का परमाणु ऊर्जा संयंत्र शामिल है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कल बुधवार को एक खास मीडिया साक्षात्कार के दौरान दी। डॉ. जितेंद्र सिंह ने…
Read MoreDay: February 6, 2025
राज्यपाल बागडे विश्व पुस्तक मेले पहुंचे, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की पुस्तक—पाठक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों की सराहना की
जयपुर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में पहुंचे। उन्होंने वहां देशभर के प्रकाशकों की प्रदर्शित पुस्तकों के स्टॉलों का अवलोकन किया और अपनी पसंद की पुस्तकें भी खरीदी। उन्होंने राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा मेले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों को देखकर मुक्त कंठ से उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि पुस्तक पाठक सरोकारों की दृष्टि से विश्व पुस्तक मेले का आयोजन महती पहल है। विश्व पुस्तक मेले में पहुंचने पर राज्यपाल श्री बागडे का राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद…
Read Moreभोपाल में बनेगा संत शिरोमणि विद्यासागर जी का स्मृति स्थल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महामुनिराज की स्मृति में भोपाल में स्मृति स्थल विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर विधानसभा परिसर में आयोजित गुरु गुणानुवाद सभा में गुरु वंदना कर अतिशय पुण्य अर्जित करने पधारे समर्पित भक्तों का राज्य शासन की ओर से अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी ने अपने जीवन में सभी आवश्यक नियमों का पालन किया। संत परंपरा का अनुसरण करते हुए उनके प्रकृति के…
Read Moreऔद्योगिक विकास के नये युग की ओर अग्रसर MP : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश अपने रणनीतिक प्रयासों से औद्योगिक विकास के नए युग की ओर अग्रसर है। निवेशकों को अधिक प्रभावी अवसर देने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राज्य के प्रमुख 6 सेक्टर्स पर केंद्रित समिट के आयोजन की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। यह पहली बार होगा जब हर सेक्टर के विशेषज्ञ, नीति-निर्माता और निवेशक एक मंच पर आकर विशेषज्ञ चर्चाओं, अवसरों और नीतिगत सुधारों पर संवाद करेंगे। इससे निवेश प्रक्रिया को अधिक सुगम, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाया जा सकेगा। देश…
Read Moreमुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा से प्रयागराज के लिए चलने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
पणजी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा से प्रयागराज के लिए चलने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने गुरुवार सुबह करमाली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "मैंने गोवा सरकार की ओर से प्रयागराज के लिए एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। मैं सभी श्रद्धालुओं को बधाई देता हूं। 13 और 21 फरवरी को दो और ट्रेनें जाएंगी। अगर और लोग जाएंगे तो हम उनके लिए भी व्यवस्था करेंगे। मैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को महाकुंभ मेला 2025…
Read Moreबस्सी विधानसभा क्षेत्र में गारण्टी अवधि की सभी 111 सड़कों की मरम्मत संवेदकों द्वारा करवाई गई है: सार्वजनिक निर्माण मंत्री
जयपुर सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि विधानसभा क्षेत्र बस्सी में गारण्टी अवधि की 111 सड़कों की मरम्मत संवेदकों द्वारा करवाई जा चुकी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सड़कों की मरम्मत संबंधित कोई शिकायत आने पर पुनःपरीक्षण कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक निर्माण मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र बस्सी में 111 सड़कें गारण्टी अवधि में हैं। इनमें से 63 सड़कों की मरम्मत संवेदक द्वारा बिना…
Read Moreउपेंद्र कुशवाहा ने एग्जिट पोल पर कहा, एग्जिट पोल में जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, वह बिल्कुल सच के करीब है
नई दिल्ली दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को चुनाव खत्म होने के साथ ही कई एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि दिल्ली में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और अरविंद केजरीवाल सरकार बनाने से चूक सकते हैं। राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने एग्जिट पोल पर कहा, "एग्जिट पोल में जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, वह बिल्कुल सच के करीब है। जमीनी सच्चाई ये है कि केजरीवाल के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। दिल्ली में…
Read Moreमनोहरथाना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के भवनों का परीक्षण करवाकर मरम्मत की कार्रवाई की जाएगी: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री
जयपुर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह ने आज विधानसभा में कहा कि मनोहरथाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कामखेड़ा तथा रवासिया स्वयं के भवन में संचालित हैं। इसलिए उनके भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करवाया जाना विचाराधीन नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि इन भवनों में मरम्मत की आवश्यकता है, तो जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समिति के माध्यम से परीक्षण कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने…
Read Moreउच्च न्यायालय से प्रस्ताव मिलने पर आहोर स्थित न्यायालय को क्रमोन्नत करने पर विचार – विधि एवं विधिक कार्य मंत्री
जयपुर विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि आहोर में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय को क्रमोन्नत करने के संबंध में उच्च न्यायालय से प्रस्ताव प्राप्त होने पर निर्धारित मापदण्डों तथा वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर विचार किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि आहोर स्थित न्यायालय को वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय की समिति में विचारार्थ लंबित है। विधि एवं विधिक कार्य मंत्री प्रश्नकाल के…
Read Moreमध्यप्रदेश को लगातार 7 बार मिले हैं कृषि कर्मण अवार्ड
भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयास से कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है। मध्यप्रदेश को वर्ष 2011-12 सें 2017-18 तक लगातार 7 बार कृषि कर्मण अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है। मध्यप्रदेश वर्ष – 2011-12 से 2012-13 एवं 2014-15 में कुल खाद्यन्न केटेगरी के लिए 2013-14, 2015-16 एवं 2016-17 में गेहूं फसल के लिये और वर्ष 2017-18 में दलहन फसल के लिये कृषि कर्मण अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है। वर्ष- 2022 में मध्यप्रदेश के भू-अभिलेखों के एकीकरण के लिये केन्द्र…
Read Moreसिंहस्थ : कलेक्टर ने महाकाल मंदिर, पेशवाई मार्ग के साथ देखा रुद्र सागर सेतु का निर्माण कार्य
उज्जैन उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए पेशवाई मार्गों का निरीक्षण किया। सभी 13 अखाड़ों की पेशवाई के रूटों का निरीक्षण कर कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने सभी मार्गों की गूगल मैप पर मार्किंग के निर्देश दिए। साथ ही मार्गों से अतिक्रमण हटाने और सौंदर्यीकरण के निर्देश भी दिए। कलेक्टर सिंह ने नीलगंगा तालाब के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। पेशवाई मार्गों के निरीक्षण के दौरान…
Read Moreपर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने आज विधानसभा में कहा- बहरोड़ मिडवे को आउटसोर्स पर पुनः प्रारम्भ करने पर शीघ्र निर्णय लिया जायेगा
जयपुर पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने आज विधानसभा में कहा कि बहरोड़ मिडवे को आउटसोर्स पद्धति पर फिर से प्रारम्भ किए जाने के संबंध में शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। पर्यटन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि इस संबंध में जल्द ही निर्णय लेकर मिडवे प्रारंभ किया जायेगा। इससे पहले विधायक श्री जसवंत सिंह यादव के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पर्यटन मंत्री ने बताया कि राजस्थान पर्यटन विकास निगम के…
Read Moreपीएम मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, कांग्रेस का मॉडल फैमिली फर्स्ट
नई दिल्ली पीएम मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। मोदी ने राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने अपने भाषण में देश की दिशा को लेकर विस्तार से बात की और हम सभी के लिए एक मार्गदर्शन दिया। राष्ट्रपति का अभिभाषण प्रेरणादायक और प्रभावी था। यह सबके लिए भविष्य की दिशा को स्पष्ट करता है। मोदी ने कहा कि इसे हर किसी ने अपनी समझ के हिसाब से अलग-अलग तरीके से समझा। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका…
Read Moreसाजिद रशीदी ने बताया बीजेपी को वोट इसलिए किया कि दिल्ली के अंदर बीजेपी जीते, वीडियो जारी कर मुस्लिमों को दिया संदेश
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है अब सबको शनिवार का इंतजार है जब नतीजे सामने आएंगे। इसी बीच भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी कह रहे हैं कि उन्होंने दिल्ली चुनाव में भाजपा को वोट दिया है। एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए अमित मालवीय ने लिखा, 'ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के साजिद रशीदी कहते हैं कि उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया है।…
Read Moreमप्र विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा, 24 मार्च तक चलने वाले सत्र में सिर्फ नौ बैठकें होंगी
भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। सोलहवीं विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा और 24 मार्च तक चलेगा। 15 दिवसीय सत्र में 9 बैठकें होंगी। इस दौरान सदन में बैठकें और विधेयकों पर चर्चा होगी।। इसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा गुरुवार को जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 19 फरवरी और अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 6 मार्च तक प्राप्त की जाएंगी। वहीं, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267- क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में चार…
Read More
