नई दिल्ली उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 168 स्थित शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने एक ईमेल के जरिए पेरेंट्स को जानकारी दी और स्कूल कैंपस को बंद करने का फैसला लिया। स्कूल ने बच्चों को घर वापस भेज दिया और पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी है। ईमेल के जरिए दी गई थी धमकी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह…
Read MoreDay: February 7, 2025
प्रयागराज में बच्चों की बल्ले-बल्ले, एक हफ्ते तक नहीं खुलेंगे स्कूल, ठंड में घर से निकल कर पढ़ाई से मिला छुटकारा
प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान के बाद प्रयागराज में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कक्षा 8 तक सभी स्कूल 12 फरवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं। जबकि ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। जिलाधिकारी द्वारा यह पहल आवागमन में असुविधा तथा छात्र-हित के दृष्टिगत की गई है। जिला प्रशासन का यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।
Read Moreउप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्व. कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए
जयपुर, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के निजी आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्व. कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दिया कुमारी ने कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़…
Read Moreयूपी के गाजियाबाद से एक बेहद हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया, 4 साल के मासूम को गर्म तवे पर बैठाकर जलाया
गाजियाबाद यूपी के गाजियाबाद से एक बेहद हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। टीएचए स्थित शालीमार गार्डन की डीएलएफ कॉलोनी में एक सौतेली मां ने 4 साल के बच्चे को फ्रिज से लड्डू लेने पर गर्म तवे पर बैठा कर जला दिया। जिससे बच्चा बुरी तरह से जल गया। बच्चे के पिता ने सौतेली मां और सास के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले 20 सालों से ट्रांस हिंडन में…
Read Moreपंचायत प्रतिनिधियों के एक्सपोजर विजिट वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
भ्रमण कर पंचायत प्रतिनिधि ग्राम विकास के उत्कृष्ट कार्यो से होंगे अवगत अनूपपुर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान(आरजीएसए) अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के राज्य के अंदर एक्सपोजर विजिट के तहत जिले के बदरा, छातापटपर, पथरौडी, लपटा, बहेरा बांध, कोहका के उत्कृष्ट कार्यों का भ्रमण एवं अवलोकन हेतु दल के वाहन को जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के सोनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा जिले के वृक्षारोपण,नर्सरी, पंचायत भवन मुर्गी सेड, कपिलधारा कूप, पीएम जनमन आवास, दीदी…
Read More38वीं मार्डन नेशनल पेंटाथलाॅन गेम्स में छत्तीसगढ़ से 3 तकनीकी विशेषज्ञों का चयन
मुंबई/रायपुर 38वीं नेशनल पेंटाथलाॅन गेम्स का आयोजन 8 फरवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ मार्डन पेंटाथलाॅन एसोसिएशन के तीन वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञों का चयन इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। सुनील कुमार पाल, दिलीप कुमार विश्वकर्मा और प्रमोद सिंह ठाकुर इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विशेष तकनीकी विशेषज्ञों के रूप में निर्णायक मंडल में शामिल किए गए हैं। पेंटाथलॉन गेम्स प्राचीन ग्रीस में दर्ज किया गया था और यह प्राचीन ओलंपिक खेलों का हिस्सा हुआ करता था। प्राचीन ओलंपिक…
Read Moreचुनाव से पहले धान खरीदी पर सियासत, बघेल बोले- कांग्रेस की वजह से मिल रहा समर्थन मूल्य, डिप्टी सीएम का पलटवार
रायपुर छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव से पहले धान खरीदी में समर्थन मूल्य पर सियासत तेज हो गई है. विपक्ष की कांग्रेस पार्टी और सत्ताधारी भाजपा जनता का भरोसा जीतने में लगे हैं. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आज चुनावी प्रचार के दौरान कहा कि किसानों को 3100 रुपए समर्थन मूल्य कांग्रेस की वजह से मिल रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों को मेहनत का सम्मान मिलना चाहिए. भूपेश सरकार ने किसानों को 2850 समर्थन मूल्य दिया. किसानों को अब 31 सौ समर्थन मूल्य मिल रहा है तो यह कांग्रेस सरकार…
Read Moreराज्यपाल ने स्व. कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए
जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को उद्योग एवं सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्व. कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को ढाढस बंधाया। श्री बागडे ने कर्नल स्व.लक्ष्मण सिंह राठौड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि कर्नल स्व. लक्ष्मण सिंह राठौड़ मां भारती के सच्चे सपूत थे। उनकी सैन्य सेवाएं राष्ट्र को समर्पित थीं।उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए पुण्यात्मा की शांति और…
Read Moreविधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस करने जा रही चुनाव आयोग में शिकायत
रायपुर राजनांदगाँव में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में शामिल होने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस चुनाव आयोग में शिकायत करने जा रही है. कांग्रेस ने रमन सिंह पर संवैधानिक पद की मर्यादा के उल्लंघन का आरोप लगाया है. भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के प्रचार पर आपत्ति जताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डॉ. रमन सिंह को अपनी पद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए. वे संवैधानिक पद पर हैं. इस तरह से खुलेआम पार्टी का…
Read Moreजनता जल योजना के तहत कार्यरत पंप चालकों को कुशल श्रमिकों हेतु निर्धारित मजदूरी के अनुसार मानदेय भुगतान : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री
जयपुर, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि जनता जल योजना के अन्तर्गत अंशकालिक रूप से कार्यरत सहायक पंप चालकों को मोटर आदि को चलाने के लिए मानदेय भुगतान कुशल श्रमिकों हेतु निर्धारित न्यूनतम मजदूरी 7 हजार 410 रुपये के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन्हें स्थाई करने का कोई प्रावधान वर्तमान में विचाराधीन नहीं है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता जल…
Read Moreमोहन सरकार वन विभाग के स्थाई व दैनिक वेतन भोगियों को 10 लाख रुपये ग्रेजुएटी देगी
भोपाल मध्य प्रदेश के वन विभाग के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्थायी और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को अब रिटायरमेंट या मृत्यु पर 10 लाख रुपये तक ग्रेच्युटी मिलेगी। यह नया नियम गुरुवार, 6 फरवरी 2025 को वन मुख्यालय द्वारा जारी किया गया। यह 2010 के ग्रेच्युटी अधिनियम के तहत लागू किया गया है। कर्मचारी मंच लंबे समय से इसकी मांग कर रहा था। इस फैसले से अन्य विभागों में भी इसी तरह के बदलाव की उम्मीद है। 14 साल बाद लागू हुआ नियम वन विभाग में काम…
Read Moreग्वालियर जिला अस्पताल के डॉक्टर पर गंदी बात के आरोप महिला नर्सिंग ऑफिसर ने लगाए
ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला अस्पताल के डॉक्टर पर गंदी बात के गंभीर आरोप लगे हैं. यह आरोप किसी छोटी-मोटी महिला कर्मचारी ने नहीं बल्कि महिला नर्सिंग ऑफिसर ने लगाए हैं. पीड़ित महिला नर्सिंग ऑफिसर की शिकायत पर आला अधिकारियों ने कार्रवाई करने की बजाय महिला नर्सिंग ऑफिसर को ही पद से मुक्त कर जनरल ड्यूटी नर्स बना दिया. आखिर में पीड़िता ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता देखते हुए स्वास्थ अफसरों को फटकार लगाई पीड़िता को दोबारा नर्सिंग ऑफिसर के पद पर…
Read Moreदिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी का शक जताया
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी का शक जताया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा 2019 और लोकसभा 2024 के बीच 5 साल में 32 लाख नए मतदाता जोड़े गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा 2024 और विधानसभा 2024 के बीच 5 महीने में 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए। कांग्रेस सांसद ने पूछा कि सवाल ये है कि 5 महीने के अंदर पिछले 5 साल से ज्यादा मतदाता कैसे जोड़े गए? राहुल…
Read Moreहसदेव नदी में डूबे तीसरे युवक का शव भी मिला, परिवार में शोक की लहर
कोरबा। कोरबा में दर्री थानांतर्गत हसदेव नदी में डूबे तीसरे युवक का शव भी मिल गया है। घटना स्थल से 6 किलोमीटर दूर दर्री डैम पर तीसरे युवक की लाश मिली है। तीन दिन पहले तीन युवक दर्री स्थित हसदेव नदी में बह गए थे। घटना स्थल से पुलिस ने बाइक मोबाइल और कपड़ा बरामद किया गया था। रेस्क्यू अभियान के दौरान सागर चौधरी और बजरंग प्रसाद की लाश कल दोपहर बरामद कर ली गई थी। आशुतोष सोनकर का देर रात शव बरामद हुआ। नगर सेना के जिला प्रभारी पीबी…
Read Moreकानूनी पचड़े में फंस गए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, जारी हुआ गिरफ्तारी का वारंट
मुंबई कोरोना काल में लोगों का मसीहा बने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद हाल ही में कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. पंजाब की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में एक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है. ये वारंट लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने जारी किया है. बता दें कि पूरा मामला लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा मोहित शुक्ला नाम के व्यक्ति के खिलाफ दायर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्हें नकली रिजिका कॉइन में निवेश…
Read More
