अयोध्या उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के शुरूआती रुझान सामने आ गए हैं। इन रुझानों में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी पर बढ़त बनाती दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर चंद्रभानु पासवान को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, समाजवादी पार्टी फैजाबाद-अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद पर दांव लगती दिखाई दी। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर परिवारवाद की राजनीति का मुद्दा उठाते हुए पासी समाज से ही आने वाले चंद्रभानु पासवान के पक्ष में माहौल बनाया। अखिलेश यादव इस सीट पर पीडीए…
Read MoreDay: February 8, 2025
प्रदेश सरकार जन सुविधाओं को हर कोने हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिये संकल्पित – उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेश सरकार जन सुविधाओं को हर कोने हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिये संकल्पित – उप मुख्यमंत्री शुक्ल अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने में जन-जागरूकता तंत्र की भूमिका महत्वपूर्ण दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट में “आत्मनिर्भर और स्वावलंबी आदर्श ग्राम” विषय पर कार्यशाला का किया शुभारंभ भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जन सुविधाओं को हर कोने हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिये संकल्पित है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में जन सहभागिता सुनिश्चित करने में मध्यप्रदेश…
Read Moreसीएम मोहन यादव आज प्रयागराज दौरे पर, महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी
भोपाल प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में वीआईपी कल्चर जारी है। हालाकिं, अबतक यहां 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को प्रयागराज दौरे पर हैं। वो महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर वह वीआईपी घाट त्रिवेणी शंकुल में डुबकी लगाएंगे और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव आज दिनभर महाकुंभ में…
Read Moreरायपुर : अब छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंपों पर भी होगी वाहनों की प्रदूषण जांच
रायपुर पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए छत्तीसगढ़ में अब पेट्रोल पम्पों पर वाहनों की प्रदूषण जांच के सेंटर (पीयूसी) स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए पेट्रोलियम कम्पनियों ने अपनी सहमति दे दी है। पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित होने से वाहन चालकों को पीयूसी प्रमाण पत्र बनवाने में आसानी होगी और उन्हें अन्य केंद्रों की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, यह पहल वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मददगार और राज्य में पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।…
Read Moreरायपुर : छत्तीसगढ़ में वन प्रबंधन की सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं का अध्ययन करने पहुंचा आईएफएस अधिकारियों का दल
रायपुर भारतीय वन सेवा के 32 अधिकारियों का एक दल मध्य कैरियर प्रशिक्षण फेज-3 के तहत छत्तीसगढ़ के वन प्रबंधन मॉडल का अध्ययन करने के लिए रायपुर पहुंचा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून द्वारा आयोजित इस अध्ययन यात्रा का उद्देश्य लघु वनोपज प्रबंधन, सामुदायिक वन प्रबंधन और मृदा-नमी संरक्षण की सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं को समझना समझना है। रायपुर में अधिकारियों ने अरण्य भवन, नवा रायपुर में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर राव ने…
Read Moreरायपुर : सभी विभागों में ई-आफिस का पूर्ण क्रियान्वयन 31 मार्च 2025 तक करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री साय
रायपुर : सभी विभागों में ई-आफिस का पूर्ण क्रियान्वयन 31 मार्च 2025 तक करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री साय सरकार का लक्ष्य भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शी प्रशासन को मजबूत करना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ई-ऑफिस: छत्तीसगढ़ सरकार का सुशासन और पारदर्शिता की ओर एक और बड़ा कदम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रालय के सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रारंभः 16 विभागाध्यक्ष कार्यालय भी ई-ऑफिस से जुड़े सक्ती जिले में ई-ऑफिस की शुरूआत रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार सुशासन को सशक्त बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं…
Read Moreस्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता अभियान 13 फरवरी को
भोपाल सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अवसर पर सहकारिता के महत्व के प्रति लोगों को जागरूकता लाने के लिये विभाग के तहत सभी स्तर के विभागीय कार्यालय, सहकारी संस्थाओं में 13 फरवरी को "स्वभव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता" अभियान के तहत स्वच्छता दिवस कार्यक्रम मनाया जायेगा। इस संबंध में आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाऐं ने परिपत्र जारी किया है। सभी शीर्ष संस्थाओं के प्रबंध संचालक, संभाग/जिला के संयुक्त/उप/सहायक आयुक्त सहकारिता और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम…
Read Moreलॉस एंजिल्स के जंगल की आग से 164 अरब डॉलर की संपत्ति और पूंजी का नुकसान: रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स अमेरिका की लॉस एंजिल्स काउंटी (Los Angeles County) में जंगल की आग पर जारी एक नई रिपोर्ट में भारी नुकसान नुसारन बताया गया है। खबरों के अनुसार, जंगल की आग पर जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार इससे कुल 164 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति और पूंजी (Property and Capital) तक का नुकसान हुआ है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (University of California ), लॉस एंजिल्स (यूसीएलए) द्वारा मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पैलिसेड्स और ईटन की आग (The Palisades and Eaton’s Fire) से होने वाली कुल संपत्ति और पूंजीगत…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव आईपीएस मीट की सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारतीय पुलिस सेवा समागम : 2025 के अंतर्गत पुलिस ऑफीसर्स मेस परिसर में शुक्रवार की शाम आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांस्कृतिक संध्या में शास्त्रीय नृत्य की कलाकार सुलता सिंह मुंशी एवं अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां देखीं। उन्होंने प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित भारतीय पुलिस सेवा के वर्तमान और सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी परिजन के साथ उपस्थित थे।
Read Moreपांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार हर जनशिक्षा केंद्र के तहत पांच केंद्र बनाए जाएंगे, तीन किमी के अंदर बनाए जाएंगे केंद्र
भोपाल मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से आयोजित हो रही है। इस बार हर जनशिक्षा केंद्र के तहत पांच केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र स्कूल से तीन किमी के अंदर ही होंगे और एक केंद्र पर 250 से अधिक विद्यार्थी शामिल नहीं होंगे। विशेष परिस्थितियों में राज्य शिक्षा केंद्र को सूचित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अनुमति से परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। इस बार परीक्षा के लिए राज्य व जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी बनाया…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव द्विवेदी परिवार के विवाह समारोह में हुए शामिल
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्विवेदी परिवार के विवाह समारोह में हुए शामिल भोपाल 07 फरवरी 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता मनोज द्विवेदी के यहाँ आयोजित विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सौभाग्य कां. दिव्यांशी और चिरंजीव कार्तिक को विवाह बंधन में बँधने पर शुभाशीष प्रदान किया। इस अवसर पर सांसद वी.डी. शर्मा और शंकर लालवानी सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Read Moreमध्य प्रदेश में सबसे पहला ड्राइविंग सेंटर छतरपुर जिले में होगा शुरू, सेंटर से मिलेगा प्रमाण पत्र
भोपाल मध्य प्रदेश में सबसे पहला ड्राइविंग सेंटर छतरपुर जिले में शुरू होगा। इस माह सेंट्रल इंस्टिट्यूट आफ रोड ट्रासपोर्ट(सीआईआरटी)पुणे से तकनीकी, फाइनेंस, सुपरविजन की तीन अलग-अलग टीम सेंटर की जांच करने आएंगी। सेंटर से मिलेगा प्रमाण पत्र सीआईआरटी से हरी झंडी मिलने के बाद परिवहन विभाग की देखरेख में तपस्या साई बाबा जन कल्याण शिक्षा प्रसाद समिति ट्रेनिंग सेंटर का संचालन शुरू करेगी। इसके बाद से सेंटर से प्रमाण पत्र के अधार पर आरटीओ की ओर से परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था से ड्राइविंग लाइसेंस…
Read Moreदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : रुझानों में भाजपा आगे, ‘आप’ पीछे, एक पर कांग्रेस को बढ़त
नई दिल्ली दिल्ली चुनाव में अब नतीजे का वक्त आ गया है. सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है. 11 जिलों के 19 केंद्रों पर काउंटिंग चल रही है. शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही है. AAP भी कड़ी टक्कर दे रही है. राजधानी में 5 फरवरी को वोट डाले गए. कुल 60.54 प्रतिशत वोट पड़े थे. दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे की घड़ी आ गई है. वोटों की काउंटिंग चल रही है. शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही है. AAP भी कड़ी टक्कर दे…
Read More10वीं-12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से होगी शुरू, इन विद्यार्थियों को मिलेगा एक घंटा ज्यादा
भोपाल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से आयोजित की जा रही है। बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। वे अपने साथ लेखक को ले जा सकेंगे। साथ ही कंप्यूटर या टाइप राइटर चयन की सुविधा भी दी गई है। इन सभी की जानकारी स्कूलों को 15 फरवरी तक माशिमं को उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा इन विद्यार्थियों को तीन घंटे की परीक्षा के दौरान एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके लिए माशिमं…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. भंडारी के निवास पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को अपने इंदौर भ्रमण के दौरान श्री अरविंदो मेडिकल कॉलेज के संस्थापक डॉ. विनोद भंडारी के परदेशीपुरा क्लर्क कॉलोनी स्थित निवास पहुंच कर डॉ. विनोद भंडारी की माताजी श्रीमती उषा भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त भंडारी परिवार को यह दुख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की। ज्ञात रहे है कि भंडारी परिवार ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्व. श्रीमती उषा भंडारी का देहदान चिकित्सा शिक्षा के लिये किया। श्रीमती भंडारी आजीवन शिक्षक के रूप में अनगिनत…
Read More
