30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर चार बार फायर कर हुआ था फरार

चित्तौड़गढ़ मादक पदार्थों की तस्करी और पुलिस पर फायरिंग समेत 10 गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश उदयलाल गुर्जर को सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। उदयलाल गुर्जर पर तीन मामले मादक पदार्थों की तस्करी के, चार मामले पुलिस पर फायरिंग के तथा अन्य संगीन अपराधों के कुल 10 मामले दर्ज हैं। वह जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी पर उदयपुर रेंज आईजी ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।…

Read More

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम विस्फोट, 11 लोगों की मौत

 बलूचिस्तान पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर धमाका हुआ है. कोयला खनिकों को ले जा रहे वाहन को निशाना बनाकर बम विस्फोट किया गया जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए हैं. इससे पहले भी इस क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. यह धमाका बलूचिस्तान प्रांत के हरनई में हुआ. कोयला खदान श्रमिकों को ले जा रहे एक पिकअप वाहन पर विस्फोटक उपकरण से हमला किया गया. हमले में तुरंत ही 11 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हुए हैं…

Read More

शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर छह आदिवासी बच्चे

 धमतरी एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह कुकरेल में शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर छह आदिवासी व कमार बच्चों ने स्कूल परिसर का बाउंड्रीवाल कूदकर कर भाग निकले। सभी बच्चे देर शाम पास के गांव में मिले। सरपंच व ग्रामीणों ने सभी बच्चों को गांव में सुरक्षित रखा था। घटना की जानकारी होने पर मौके में जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे और समझाईश के बाद स्कूल प्रबंधन को बच्चों को सौंप दिया गया है। इधर डीईओ ने इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित किया है। आखिर आदिवासी व…

Read More

घर में सुख-समृद्धि के लिए करें विजया एकादशी का व्रत

एकादशी का व्रत माह में दो बार रखा जाता है. इस दिन श्रीहरि विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है. कहते है यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम होता है. इस दिन पूजा और व्रत का पालन करने से व्यक्ति को जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा मिलता है. वहीं फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की विजया एकादशी के दिन विधि-विधान से पूजा करने वालों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. विजया एकादशी कब हैं? हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन…

Read More

RBI ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर लगाया प्रतिबंध, ग्राहक नहीं निकाल सकते अपने पैसे, लंबी लाइनें बैंकों के बाहर

नई दिल्ली रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मुंबई के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर रोक लगा दी है। बैंक के ग्राहक अपना पैसा भी नहीं निकाल सकते। यही नहीं, केंद्रीय बैंक ने इस बैंक पर नए लोन देने, पैसा जमा करने, एफडी आदि पर भी रोक लगा दी है। रिजर्व बैंक का कहना है कि बैंक की स्थिति सुधरने तक ये प्रतिबंध लागू रहेंगे। रिजर्व बैंक के इस आदेश के बाद शुक्रवार को बैंकों की ब्रांच के बाहर ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई। रिजर्व बैंक को इस बैंक…

Read More

राजस्थान में पहली बार हो रहे आईफा अवॉर्ड्स से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा को किया बाहर

जयपुर राजस्थान में पहली बार हो रहे आईफा अवॉर्ड्स से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा को बाहर कर दिया गया है। इंडियाज गॉट लेटेंट शो में पेरेंट्स पर की गई उनकी अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद गहराने के बाद यह फैसला लिया गया। अपूर्वा मखीजा 20 फरवरी को उदयपुर में आईफा से जुड़े प्री-इवेंट ट्रेजर हंट की शूटिंग करने वाली थीं, लेकिन राजपूत करणी सेना ने इसका विरोध करते हुए चेतावनी दी थी कि "अश्लीलता फैलाने वालों को जूते मारेंगे और डबोक एयरपोर्ट पर उतरने ही नहीं देंगे।" करणी सेना…

Read More

राजस्थान में पहली बार हो रहे आईफा अवॉर्ड्स से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा को किया बाहर

जयपुर राजस्थान में पहली बार हो रहे आईफा अवॉर्ड्स से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा को बाहर कर दिया गया है। इंडियाज गॉट लेटेंट शो में पेरेंट्स पर की गई उनकी अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद गहराने के बाद यह फैसला लिया गया। अपूर्वा मखीजा 20 फरवरी को उदयपुर में आईफा से जुड़े प्री-इवेंट ट्रेजर हंट की शूटिंग करने वाली थीं, लेकिन राजपूत करणी सेना ने इसका विरोध करते हुए चेतावनी दी थी कि "अश्लीलता फैलाने वालों को जूते मारेंगे और डबोक एयरपोर्ट पर उतरने ही नहीं देंगे।" करणी सेना…

Read More

पहल : सिवनी में अब हर शनिवार साइकिल या पैदल आएंगे स्वास्थ्य कर्मचारी

 सिवनी स्वच्छ भारत मिशन के कायाकल्प प्रोग्राम के अन्तर्गत कार्बन फुट प्रिंट को कम करने के उद्देश्य से आमजन की जनभागीदारी एवं जनजागरूकता हेतु जिला चिकित्सालय सिवनी में शनिवार को साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली सुबह 7 बजे जिला चिकित्सालय परिसर से बाहुबली चौक होते हुए गांधी भवन, कचहरी चौक एवं फुटबॉल स्टेडियम ग्राउंड पहुंचेगी। यहां पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी व्यवस्था बनाते हुए साइकिल लेकर आएंगे। सिविल सर्जन ने बताया कि ‘हर शनिवार-ईंधन रहित वाहन दिवस’ थीम पर समस्त अधिकारी-कर्मचारी पैदल…

Read More

पनीर और चिकन की सब्‍जी खाने के बाद हंगवा गांव में 20 लोग बीमार, एक बच्‍ची की मौत

कोण्डागांव जिले के हंगवा गांव में एक छट्टी कार्यक्रम के दौरान कल फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया था, जिसमें अब एक छात्रावासी बच्ची की मौत का मामला भी जुड़ गया है। दरअसल पनीर और चिकन की सब्जी खाने से 20 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गये थे ।एक बच्ची की जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद मौत हो गई, जबकि 14 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया और 5 पीड़ितों का हंगवा गांव में ही शिविर लगाकर इलाज किया गया। यह है…

Read More

तीन दिन राहत के बाद शहर फिर जाम की चपेट में, नैनी में पांच किलोमीटर लंबा जाम

प्रयागराज तीन दिन राहत के बाद शुक्रवार को शहर फिर जाम की चपेट में आ गया। शहर के बालसन, एएन झा मार्ग सहित नया यमुना ब्रिज से लेकर सेंट्रल जेल नैनी तक लंबा जाम लगा हुआ है। दोपहर 12 बजे मिर्जापुर रोड पर पांच किलोमीटर लंबा जाम रहा। वाहन रेंगते नजर आए। डेढ़ किलोमीटर लंबा नया यमुना ब्रिज पार करने में दो घंटे से अधिक समय लग जा रहा है। माघी पूर्णिमा बीतने के बाद उम्मीद थी कि भीड़ का दबाव कम होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लगातार भीड़ बढ़ने…

Read More

WPI:देश में जनवरी में थोक महंगाई दर में राहत, दिसंबर 2024 के 2.37% से घटकर 2.31% पर पहुंचा आंकड़ा

नई दिल्ली जनवरी में थोक मुद्रास्फीति घटीजनवरी 2025 में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति घटकर 2.31 प्रतिशत पर आ गई. यह दिसंबर 2024 में 2.37 प्रतिशत थी, जबकि जनवरी 2024 में मात्र 0.33 प्रतिशत दर्ज की गई थी. मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं, विशेष रूप से सब्जियों की कीमतों में गिरावट ने इस कमी में योगदान दिया. खाद्य मुद्रास्फीति में राहत जनवरी में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति 5.88 प्रतिशत पर आ गई, जबकि दिसंबर 2024 में यह 8.47 प्रतिशत थी. खासकर सब्जियों की मुद्रास्फीति में तेज गिरावट दर्ज की…

Read More

हाईकोर्ट ने दी अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत:अतिथि शिक्षक बिना अनुभव प्रमाण पत्र के भी कर सकेंगे आवेदन

जबलपुर  मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने माध्यमिक शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है. अदालत ने अतिथि शिक्षकों को बिना अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड किए आवेदन करने की अनुमति दी है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है. खास बात ये है कि सिवनी निवासी सुनीता कटरे, कृष्णकांत शर्मा और अन्य याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता धीरज तिवारी और ईशान सोनी ने न्यायालय में तर्क भी दिया था. जानें क्या था मामला? बता दें, वर्ष 2018 और 2023 की उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती और प्राथमिक…

Read More

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, निफ्टी भी लुढ़का

मुंबई भारत के घरेलू बेंचमार्क सूचकांक हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स कारोबार के अंत में 199.76 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,939.21 पर बंद हुआ और निफ्टी 102.15 अंक या 0.44 प्रतिशत फिसलने के बाद 22,929.25 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 260.40 अंक या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के बाद 49,099.45 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स पर भारी दबाव रहा। कारोबार के अंत में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,227.05 अंक या 2.41…

Read More

ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े पर हमला, कल्याणी नंद गिरि और उनके छह शिष्य घायल

प्रयागराज हाल ही में ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े पर एक जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि और उनके छह शिष्य घायल हो गए हैं। हमले के बाद घायल शिष्यों को महाकुंभ के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि किन्नर अखाड़े में आंतरिक गुटबाजी के कारण यह घटना हुई है, लेकिन हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद इस हमले के असली कारण का पता चल पाएगा। ममता कुलकर्णी फिर से…

Read More

झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला साल का मासूम

पाली पाली जिले में झोपड़ी में आग लगने से एक 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि 2 साल की बहन भी आग की चपेट में आने से करीब 70 प्रतिशत जल गई। बालिका को देसूरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर उसे पाली और पाली से जोधपुर रेफर कर दिया गया। यह घटना गुरुवार शाम देसूरी में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने कुछ दूरी पर धुआं उठते देखा तो हादसे की आशंका के चलते वहां पहुंचे तो देखा कि…

Read More