देश के नवनिर्माण में सहभागी बने युवा – मंत्री सारंग

देश के नवनिर्माण में सहभागी बने युवा – मंत्री सारंग  युवा केवल अपने लिये नहीं, परिवार के लिए नहीं राष्ट्र और समाज के लिये कार्य करें- मंत्री सारंग मंत्री सारंग ने कहा है कि युवा देश की पूंजी है, वह देश के नवनिर्माण में सहभागी बने युवाओं के लिये उद्यमिता पूर्व परामर्श कार्यशाला भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि युवा देश की पूंजी है, वह देश के नवनिर्माण में सहभागी बने। युवा केवल अपने लिये नहीं, परिवार के लिए नहीं राष्ट्र और समाज…

Read More

बाबा महाकाल की नगरी में तपस्या से सीधे मिलता है मोक्ष : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल महालोक परिसर में रूद्रसागर पर नवनिर्मित सेतु का नामकरण इतिहास में सनातन संस्कृति और उज्जयिनी का परचम विश्व में लहराने वाले महान सम्राट अशोक के नाम पर "सम्राट अशोक सेतु" किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान महाकाल के संरक्षण में होने से अवंतिका नगरी का कभी अंत नहीं हुआ। यहां तपस्या से सीधे मोक्ष प्राप्त होता है। अवंतिका नगरी ने अनादिकाल से भारतवर्ष और सनातन संस्कृति के ध्वज-वाहकों राजा विक्रमादित्य,राजा भृतहरी, राजा अशोक आदि महान सम्राटों को संरक्षण दिया है। उन्होंने…

Read More

सॉर्टेड सीमन का प्रयोग कर पशुओं की नस्ल सुधार करें: राज्यमंत्री पटेल

भोपाल पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अन्तर्गत संचालित गोकुल ग्राम, पशु प्रजनन प्रक्षेत्र, रतोना, सागर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सॉर्टेड सीमन का प्रयोग कर पशुओं की नस्ल सुधार एवं बछिया प्रजनन पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री श्री पटेल ने निर्देश दिए कि प्रक्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसके लिए प्रक्षेत्र की संपूर्ण भूमि का समुचित उपयोग हो, इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत की जाए। साथ ही उच्च नस्ल के…

Read More

रीवा सर्किट हाउस निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिये निर्देश

 रीवा उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज रीवा में सर्किट हाउस निर्माण कार्य एवं परिसर सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए कहा कि सर्किट हाउस का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, इसको शीघ्र ही लोकार्पित कराया जायेगा। उन्होंने परिसर में सौंदर्यीकरण कार्य व सड़क निर्माण के शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में बैठक लेकर कलेक्ट्रेट से ढेकहा तिराहे तक सड़क के किनारे व डिवाइडर में पौधारोपण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। इस दौरान प्रभारी…

Read More

वन विहार, भोपाल में एशियाई सिंह को देख सकेंगे पर्यटक

वन विहार, भोपाल में एशियाई सिंह को देख सकेंगे पर्यटक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया हर्ष व्यक्त भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के वन विहार में 'एशियाटिक सिंहों' के आगमन के बाद अब पर्यटकों द्वारा सिंहों को देखने की व्यवस्था प्रारंभ होने का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में वन्य प्राणी आदान-प्रदान योजना के अंतर्गत लगभग दो महीने पहले जूनागढ़, गुजरात से लाये गये "एशियाटिक सिंह" को भोपाल के वन विहार…

Read More

ग्रीष्मकालीन सब्जियों की बुवाई के लिए यह उपयुक्त समय : कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि ग्रीष्मकालीन सब्जियों की पौध की तैयारी व बुवाई का यह उपयुक्त समय चल रहा है। बुवाई 15 फरवरी से 15 मार्च तक कर सकते हैं। ग्रीष्मकालीन सब्जियों लौकी, कद्दू, करेला, तोरई, खीरा, टिण्डा की बुवाई का यह उपयुक्त समय है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इनके लिए बलुई दोमट मिट्टी, जिसका पीएच मान 6 से 7.5 के मध्य हो उपयुक्त होती है। मृदा जांच रिपोर्ट के आधार पर गोबर की खाद या कम्पोस्ट अथवा रासायनिक उर्वरकों…

Read More

धार्मिक पर्यटन की गतिविधियों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिल रहा है प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आस्था, श्रद्धा और धार्मिक पर्यटन के लिए किए गए आग्रह के परिणामस्वरूप सभी धार्मिक पर्व और उत्सव, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। महाकुंभ के क्रम में मध्यप्रदेश के चित्रकूट धाम, उज्जैन, ओरछा, दतिया जैसे धार्मिक स्थानों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ पधार रहे हैं। धार्मिक पर्यटन की इन गतिविधियों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिला है। उज्जैन में ही गत वर्ष 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पधारे। आगामी…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट कर ‘श्री टेक डेटा लिमिटेड’ के सीईओ ने प्रदेश में 9100 करोड़ रूपये के निवेश का दिया प्रस्ताव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से "श्री टेक डेटा लिमिटेड कंपनी" के सीईओ श्री विजय आनंद ने भेंट की। उन्होंने प्रदेश में डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा और ट्रांसमिशन सेक्टर में निवेश की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत कर 9100 करोड़ रूपये के निवेश का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रदेश में उन्नत बुनियादी ढांचे और तकनीकी विस्तार पर चर्चा हुई। श्री टेक डेटा लिमिटेड ने इंदौर में 4 हजार करोड़ रूपये की लागत से डेटा सेंटर स्थापित करने, बीना (सागर) में 3 हजार करोड़ रूपये की लागत से ग्रीन…

Read More

खादी और स्वदेशी उत्पादों को अपना कर देश की अर्थ-व्यवस्था मजबूत करें : राज्य मंत्री जायसवाल

भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने लोगों से अपील की है कि वे खादी और स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान करें। राज्य मंत्री श्री जायसवाल ने भोपाल स्थित मृगनयनी, कबीरा और विंध्यावैली स्टोर का निरीक्षण कर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने जनता से शुद्ध और उत्कृष्ट खादी व स्वदेशी उत्पाद अपनाने का अनुरोध किया। राज्य मंत्री श्री जायवाल ने कहा कि उत्कृष्ट खादी व स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति का हो रहा है प्रसार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति का हो रहा है प्रसार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव "वसुधैव कुटुंबकम" का संदेश वैश्विक मंच पर देशों और संस्कृतियों के मध्य शांति और सौहार्द्र करेगा स्थापित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल ही जीवन और जीवन की उत्पत्ति का है मूल स्त्रोत मुख्यमंत्री डॉ. यादव यूनाइटेड कॉन्शसनेस ग्लोबल कॉन्क्लेव-2025 में हुए सम्मिलित उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा महाकाल की नगरी, भारत एवं विश्व का एक प्रमुख आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र उज्जैन, यूनाइटेड कॉन्शसनेस ग्लोबल कॉन्क्लेव-2025 आयोजन की मेजबानी…

Read More

संत सेवालाल जी महाराज ने शिक्षा, प्रकृति और समाज में सामाजिक समरता का भाव पैदा किया : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा खरगौन में संत सेवालाल जी महाराज के 286वें जन्मोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संत सेवालाल जी महाराज ने शिक्षा, प्रकृति और समाज में सामाजिक समरसता का भाव पैदा किया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि संत जी ने बंजारा समाज के उत्थान के लिये कई महत्वपूर्ण काम किये हैं। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि संत जी ने बंजारा समाज में शिक्षा और ज्ञान के महत्व पर बल दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिये काम किया और…

Read More

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स नीति से निवेश और नवाचार का प्रारंभ होगा नया युग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वैश्विक स्तर पर नीति को प्रस्तुत करने जीआईएस होगा बड़ा मंच भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने "मध्यप्रदेश ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) पॉलिसी 2025" लॉन्च की है, जो बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित करने और राज्य को एक डिजिटल एवं तकनीकी हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया विजन को गति देने में यह नीति एक मील का पत्थर साबित होगी। भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025, इस नीति को…

Read More

प्रदेश में बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन 16 फरवरी को, 17 लाख से अधिक नवसाक्षर परीक्षा में होंगे शामिल

उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम भोपाल प्रदेश के समस्त जिलों में संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता परीक्षा का आयोजन रविवार 16 फरवरी 2025 को किया जा रहा है। परीक्षा में लगभग 17 लाख से अधिक नवसाक्षर शामिल होंगे। केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के निरक्षर व्यक्तियों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान प्रदान कर साक्षर करने के लिये उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुसार प्रदेश में साक्षरता दर बढ़ाने के लिये 15 वर्ष से…

Read More

मोहन सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से ठीक पहले एक बार फिर 6000 करोड़ का लेगी कर्जा

भोपाल मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से ठीक पहले एक बार फिर 6000 करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज तीन अलग-अलग हिस्सों में 20 फरवरी को लिया जाएगा। जिसकी भरपाई 12, 15 और 23 वर्षों की अवधि में की जाएगी। इससे पहले, 1 जनवरी 2025 को सरकार ने 5,000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। नए कर्ज के बाद, चालू वित्त वर्ष में सरकार द्वारा लिया गया कुल कर्ज 41,000 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।बता दें कि पिछले साल 4 महीने में…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय राज्यमंत्री नाईक ने की उज्जैन में सौजन्य भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपाद येसो नाईक ने उज्जैन में सौजन्य भेंट की। उन्होंने प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे बेहतर कार्य की सराहना की केन्द्रीय राज्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश को सभी आवश्यक सहयोग मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्य के लिये बधाई और शुभकामनाएँ दी।  

Read More