भोपाल प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों की पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। इसमें प्रदेशभर से करीब 25 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। दोनों कक्षाओं की परीक्षा दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक चलेंगी। पहला प्रश्नपत्र हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू व मराठी विषय का है। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश वहीं जीआइएस समिट के चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि राजधानी में जिनके परीक्षा केंद्र कार्यक्रम स्थल के आसपास हैं, उन केंद्रों पर बच्चों को पहुंचाने की जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। ऐसे…
Read MoreDay: February 24, 2025
शहरवासियों में बीमारियां बढ़ती जा रही, हर पांचवां व्यक्ति बीमार, बीपी-शुगर और फैटी लिवर जैसी गंभीर समस्याएं
इंदौर स्वच्छ इंदौर को स्वस्थ इंदौर बनाने की ओर कदम बढ़ाने की बातें की जा रही है, लेकिन दूसरी ओर शहरवासियों में बीमारियां बढ़ती जा रही है। शहर में चल रहे निरोगी काया अभियान में चौकाने वाले आकड़े सामने आए हैं। 30 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के 20 प्रतिशत लोगों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह है यानि इंदौर का हर पांचवा व्यक्ति इन बीमारियों से पीड़ित है। शहरवासी अपनी सेहत के प्रति जागरूक नहीं है। पौष्टिक आहार का सेवन और व्यायाम नहीं करते हैं। नॉन-अल्कोहल फैटी लिवर के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोगड़ा आश्रम में की पूजा-अर्चना
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को जशपुर में प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के सोगड़ा आश्रम में मां काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश के उज्जवल भविष्य और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धर्म और आस्था समाज को एकजुट करने की शक्ति देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामाजिक समरसता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों के हित में फिर दिखाई संवेदनशीलता
भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निर्धारित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के हित में परिवर्तन करते हुए एक बार फिर विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रात: 9.45 बजे जीआईएस कार्यक्रम स्थल के लिये रवाना होने वाले थे। सोमवार को विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा होने से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने कार्यक्रम को 15 मिनिट आगे बढ़ाते हुए 10 बजे का कार्यक्रम निर्धारित किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी अब प्रात: 10 बजे कार्यक्रम स्थल के लिये रवाना होंगे।…
Read Moreभोपाल में 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
भोपाल राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को श्यामला हिल्स स्थित राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट में 25 फरवरी (मंगलवार) दोपहर 2 बजे से अर्बन समिट का आयोजन होगा। इसमें शहरी विकास से जुड़ी प्रमुख नीतियों और निवेश के अवसरों पर चर्चा की जाएगी। मध्यप्रदेश में 72 हजार करोड़ रुपये की लागत से नगरीय विकास की विभिन्न परियोजनाएँ प्रगति पर हैं, जबकि 88 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएँ प्रक्रियाधीन हैं। समिट में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी…
Read Moreदिल्ली नगर निगम के 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जा रही है आप पार्टी, 25 फरवरी को लेंगे फैसला
नई दिल्ली दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह दिल्ली नगर निगम के 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जा रही है। 25 फरवरी को नगर निगम में हाउस की बैठक के दौरान यह फैसला लिया जाएगा। रविवार को आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह नगर निगम में कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने का अब तक का सबसे बड़ा निर्णय है। आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का कहना…
Read More8वां इन्वेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2025, प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे जीआईएस का शुभारंभ
भोपाल मध्यप्रदेश निवेशकों, व्यवसायियों और उद्योगों के लिए 'अनंत संभावनाओं' के उद्देश्य से बहुप्रतीक्षित "इन्वेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025" की मेजबानी करने के लिए तैयार है। 24-25 फरवरी, 2025 को भोपाल में पहली बार आयोजित होने वाली समिट मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। समिट के आयोजन से प्रदेश की राजधानी भोपाल, देश के सबसे बड़े निवेश सम्मेलन का केंद्र बन गई है और म.प्र. उद्योग हब बनकर उभर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को 2 दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारंभ करेंगे। भोपाल के राष्ट्रीय मानव…
Read Moreमहाशिवरात्रि पर जागेश्वरधाम बांदकपुर में दर्शन और अभिषेक के लिए विशेष इंतजाम किए गए, कांवड़ियों के लिए अलग रास्ता
दमोह महाशिवरात्रि पर जागेश्वरधाम बांदकपुर में दर्शन और अभिषेक के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ियों के लिए गेट नंबर तीन से प्रवेश, जलहरी से अभिषेक, भीड़ नियंत्रण के लिए बेरीकेड्स और 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। पानी, पार्किंग और स्वास्थ्य सेवाओं की भी व्यापक व्यवस्था की गई है। दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वरधाम बांदकपुर में महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस बार जिला प्रशासन और मंदिर कमेटी ने मिलकर व्यवस्थाओं में बदलाव किया। यहां पर प्रदेश भर से आने वाले…
Read Moreशपथग्रहण से पहले वाईट हाउस यानी रायपुर नगर निगम दफ्तर गंगाजल से पवित्र करेंगी महापौर
रायपुर. मैं प्रयागराज गई थी… वहां से गंगाजल लेकर आई हूं और शपथग्रहण से पहले वाईट हाउस यानी रायपुर नगर निगम दफ्तर को इससे पवित्र करूंगी. ये कहना है राजधानी रायपुर की नई महापौर मीनल चौबे का . नगर निगम रायपुर में नए महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो चुकी है. 27 फरवरी को नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और पार्षद शपथ लेंगे. नई पारी की शुरुआत से पहले महापौर मीनल चौबे रायपुर निगम में महाकुंभ से लाए जल को छिड़केंगी. गंगाजल से शुद्धिकरण के बाद वह…
Read Moreइंदौर शहर में मेट्रो के अंडरग्राउंड हिस्से के निर्माण को लेकर अब इंतजार खत्म, बनेगी टनल और अंडर ग्राउंड स्टेशन
इंदौर इंदौर शहर में मेट्रो के अंडरग्राउंड (भूमिगत) हिस्से के निर्माण को लेकर अब इंतजार खत्म हो गया है। एयरपोर्ट से रीगल तिराहे तक मेट्रो का 8.9 किलोमीटर का अंडरग्राउंड हिस्सा हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लि.-टाटा प्रोजेक्ट लि. संयुक्त उपक्रम में तैयार करेगी। इस हिस्से में अप व डाउन लाइन की दो अंडरग्राउंड टनल और सात अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाएंगे। इस अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट पर कंपनी 2190.91 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस प्रोजेक्ट के लिए देश की चार बड़ी कंपनियों में मुकाबला था। इसमें से टाटा कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सबसे कम वित्तीय…
Read Moreमध्य प्रदेश सरकार गुड़ी पड़वा 30 मार्च पर उज्जैन में ड्रोन शो कराने जा रही,आकाश में बनेगी शिवजी की छवि
उज्जैन मध्य प्रदेश सरकार गुड़ी पड़वा 30 मार्च पर उज्जैन में ड्रोन शो कराने जा रही है। यह प्रदेश के इतिहास में पहला शो होगा, जिसमें मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एमपीसीओएसटी) शिप्रा नदी पर 500 से अधिक ड्रोन उड़ाकर आकाश में भगवान शिव, सम्राट विक्रमादित्य और उज्जैन के ऐतिहासिक स्थलों की छवि बनाएगी। यह दृश्य लुभावना होगा। ड्रोन शो 125 दिवसीय विक्रमोत्सव के अंतर्गत दत्त अखाड़ा घाट पर रखे नगर गौरव दिवस कार्यक्रम में होगा। कार्यक्रम में आतिशबाजी की जाएगी। इस दौरान प्रदेश का सबसे बड़ा 21 लाख रुपये…
Read More
