छत्तीसगढ़: राज्य सरकार ने पेट्रोल के दामों में एक रुपए की कटौती की

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में जनता को राहत देने वाले कई अहम फैसले किए हैं। पेट्रोल की कीमत में ₹1 प्रति लीटर की कमी की गई है, जिससे आम लोगों, किसानों और उद्योगों को लाभ होगा। इसके पहले सरकार ने थोक में डीजल खरीदी पर वैट घटाकर 17% कर दिया था, जिससे परिवहन और कृषि कार्यों की लागत में कमी आई है। वहीं, राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की बढ़ोतरी की गई है, जो मार्च से लागू होगी। छत्तीसगढ़ का बजट (Chhattisgarh Budget 2025)…

Read More

आज से भोपाल में 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप, 25 राज्यों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, CM करेंगे शुभारंभ

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल के बड़े तालाब स्थित मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब पर आज से 7 मार्च तक आयोजित होगी। मंत्री श्री सारंग ने 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप के आयोजन स्थल का खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 मार्च को शाम 4 बजे पांच दिवसीय 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स…

Read More

पूरी तरह ई20 के अनुरूप बनी नई निसान मैग्नाइट, निर्यात का आंकड़ा 50,000 कारों के पार पहुंचा

•    नई निसान मैग्नाइट बीआर10 (नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन) अब ई20 के अनुरूप है, जिससे पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को लेकर ब्रांड की प्रतिबद्धता मजबूत हुई है। मैग्नाइट के सभी पावरट्रेन ऑप्शन अब ई20 के अनुरूप (ई20 कंपैटिबल) हैं •    50,000 कारों के निर्यात की उपलब्धि: नई निसान मैग्नाइट ने अपनी लॉन्चिंग के बाद से 50,000 कारों के निर्यात का आंकड़ा पार लिया है। इसमें लेफ्ट हैंड ड्राइव (एलएचडी) और राइट हैंड ड्राइव (आरएचडी) मार्केट, दोनों शामिल हैं •    फरवरी, 2025 की कुल बिक्री: कंपनी ने फरवरी, 2025 में 8567 कारों…

Read More

शादी का झांसा देकर महिला स्टेशन मास्टर से दुष्कर्म, मामला दर्ज

बिलासपुर शादी का झांसा देकर महिला स्टेशन मास्टर से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने नागपुर रेल मंडल में कार्यरत स्टेशन मास्टर अनमोल घनश्याम वाकोडिकर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. तारबाहर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता महिला स्टेशन मास्टर रायगढ़ क्षेत्र की रहने वाली है. आरोपी अनमोल घनश्याम वाकोडिकर नागपुर रेल मंडल में स्टेशन मास्टर के पद पर पदस्थ है. कार्य के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और जान-पहचान बढ़ने के बाद दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल…

Read More

अंकिता लोखंडे पति लेकर अपने होमटाउन पहुंचीं, पिता को याद करके रोने लगीं

इंदौर अंकिता लोखंडे और विकी जैन सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। वह यूट्यूब पर व्लॉग्स भी शेयर कर रहे हैं। रीसेंटली अंकिता अपनी मां और विकी जैन के साथ अपने होम टाउन इंदौर गईं। वहां उन्होंने अपना वो घर दिखाया जहां वह बचपन में रहती थीं। अंकिता घर पहुंतीं तो उन्हें दिवंगत पिता याद आ गए और वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं। घर जाकर रो पड़ीं अंकिता अंकिता विकी के साथ एयरपोर्ट पर नोकझोंक करती दिखीं। वह एक किताब लिए थीं जिसमें लिखा था कि…

Read More

इंदौर में संपदा-1 पोर्टल पर स्लाट बुकिंग की संख्या बढ़ी, सब रजिस्ट्रार के पास बुक हो सकेंगे 33 स्लाट

 इंदौर  समाप्त हो रहे वित्त वर्ष 2024-25 के अंतिम माह मार्च में पंजीयन कार्यालय अवकाश के दिन भी खुले रखने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत जिले में रविवार को भी पंजीयन कार्यालय खुले रहे और दस्तावेज पंजीकृत हुए। आमजन की सुविधा के लिए अब संपदा-1 पोर्टल पर भी स्लाट बुकिंग की संख्या को बढ़ाया गया है। सोमवार से एक सब रजिस्ट्रार के पास 33 स्लाट की बुकिंग हो सकेगी। इससे पहले एक सब रजिस्ट्रार के पास सिर्फ 18 स्लाट ही बुक हो सकते थे। इससे संपदा-1 पोर्टल पर…

Read More

police station में डीजे पर पुलिसकर्मियों ने लगाए ठुमके, टीआई के बर्थडे पर मनाया जश्न, एसपी ने किया लाइन अटैच

पन्ना मध्य प्रदेश के एक थाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें थाना प्रभारी के बर्थडे पर कुछ पुलिसवाले डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। डांस करने वाले कुछ लोगों ने तो अपने कपड़े भी उतार दिए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के एक थाने से डांस एवं मौज मस्ती के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ सिपाही नाबालिग लड़कों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे…

Read More

बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार स्कूल की बस विधानसभा रोड पर पलटी

रायपुर राजधानी में आज स्कूली बच्चों के साथ बड़ा हादसा होते होते टला. कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस विधानसभा रोड पर पलट गई. बस तेज रफ्तार में थी और स्कूली बच्चों को पिक (लेने) करने जा रही थी, इसी दौरान ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बस अनियंत्रित होगई और पेड़ से टकराकर वहीं पलट गई. राहत की बात यह रही कि स्कूल बस में कोई बच्चे सवार नहीं थे, केवल ड्राइवर और कंडक्टर ही सवार थे. वरना कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी. वहीं इस दुर्घटना…

Read More

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म ‘छावा’ ने 600 करोड़ का आंकड़ा छुआ

मुंबई बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'छावा' फिर एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। विकी कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रविवार तक 459 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं इस फिल्म का रिलीज के बाद से लेकर अभी तक का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 608 करोड़ 65 लाख रुपये हो चुका है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का सिनेमाघरों में यह तीसरा हफ्ता है और IMDb पर 8/10 रेटिंग वाली यह फिल्म फिर एक लंबी…

Read More

रेलवे की सौगात इंदौर-ग्वालियर के बीच शुरू हुई परीक्षा स्पेशल

इंदौर  इंदौर। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-इंदौर-ग्वालियर स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। ग्वालियर इंदौर स्पेशल ट्रेन (01825) तत्काल प्रभाव से 11 मार्च तक और 16 व 17 मार्च को ग्वालियर से दोपहर एक बजे चलकर रात दो बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में इंदौर-ग्वालियर स्पेशल ट्रेन (01826) तत्काल प्रभाव से 12 मार्च तक और 17 व 18 मार्च को इंदौर शाम सात बजे चलकर अगले दिन सुबह 10.15 बजे ग्वालियर…

Read More

इंदौर में सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ रहे , जिससे 108 एंबुलेंस सेवा पर दबाव बढ़ा

इंदौर इंदौर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे 108 एंबुलेंस सेवा पर दबाव बढ़ गया है। जनवरी के महीने में इस सेवा के माध्यम से 671 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जो विभिन्न दुर्घटनाओं में घायल हुए थे। इसके अलावा, 2662 मरीजों को 108 एंबुलेंस सेवा द्वारा 15 से 20 मिनट के भीतर स्वास्थ्य लाभ दिलाया गया। वहीं, अस्पताल से मरीजों को लाने और ले जाने की सुविधा 1822 लोगों को प्रदान की गई। 108 एंबुलेंस सेवा के साथ-साथ 54 जननी सुरक्षा एंबुलेंस भी शहर…

Read More

रुद्राक्ष महोत्सव में कथा के छठवें दिन पुराने सारे रिकॉर्ड टूटे, कुबेरेश्वर धाम में गरीब कन्याओं के नि:शुल्क विवाह कराए जाएंगे

सीहोर सीहोर जिले में रुद्राक्ष महोत्सव में कथा के छठवें दिन पुराने सारे रिकॉर्ड टूट गए। लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण धाम पूरी तरह तरह से भर गया। रविवार बीकेंड और प्रयासराज में कुंभ स्नान खत्म होने के कारण श्रद्धालुओं का जनसैलाब पूरी तरह से कुबेरेश्वर धाम पर पहुंच गया। हालत ये थे कि रविवार को रेलवे स्टेशन पर आने वाली सभी गाड़ियां सीहोर स्टेशन पर खाली हो रही थी। इसके चलते सुबह से ही हाइवे पर हुजूम के रूप में श्रद्धालु नजर आ रहे थे। एक…

Read More

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद के एक ट्वीट से भयंकर बवाल शुरू, रोहित शर्मा मोटा है, सबसे खराब कप्तान…

नई दिल्ली  एक ओर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम कमाल कर रही है और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगातार 3 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है तो दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने हिटमैन पर एक विवादित टिप्पणी कर दी है। कांग्रेस नेता ने रोहित को एक खिलाड़ी के तौर पर मोटा कहा और उनकी कप्तानी को 'बेअसर' बताया। इसके बाद तमामा क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर शमा की पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं। यह विवाद सोशल मीडिया पर शुरू हुआ। शमा मोहम्मद ने…

Read More

सेक्स वर्कर्स पर बनी एक ही फिल्म को मिले चार ऑस्कर

लॉस एंजिल्स सेक्स वर्कर्स पर बनी फिल्म ‘अनोरा’ को बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इतना ही नहीं, चार अन्य कैटेगरीज में भी ‘अनोरा’ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। बता दें, साल 2007 में आई फिल्म ‘द डिपार्टेड’ के बाद बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाली ये पहली 18+ रेटेड फिल्म है। 18+ का मतलब है वो फिल्म जिसे 18 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले लोग ही देख सकते हैं। अनोरा ने कुल पांच ऑस्कर अवॉर्ड जीते जिनमें बेस्ट पिक्चर बेस्ट डायरेक्शन बेस्ट स्क्रीनप्ले…

Read More

तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान को अब सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा, गिरफ्तारी का संकट

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेप मामले मे फरार तहसीलदार को सर्वोच्च न्यायालय से भी कोई राहत नहीं मिली हैं. महिला को शादी का झांसा देकर 17 साल तक उससे  शारीरिक संबंध बनाने के पुलिस मे दर्ज मामले मे  आरोपी तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान को अब सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा है. जिला और हाईकोर्ट के ख़ारिज किए जाने के बाद  तहसीलदार ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था. ये है मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट ने तहसीलदार को अग्रिम जमानत…

Read More