पीएम मोदी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी पहुंचे, कहा- 60-70 साल रहे खाली, अब पर्यटन भी होगा

देहरादून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी पहुंचे। यहां पीएम ने मां गंगा के शीतकालीन निवास स्थल मुखवा में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम ने हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान अत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई ऐलान किए। पीएम ने चीन सीमा के उन दो गांवों को भी बसाने और वहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की चर्चा की। पीएम ने कहा कि 1962 में चीन के हमले के बाद खाली कराए गए दोनों गांव 60-70…

Read More

जाम्बिया के प्रतिनिधिमंडल ने ली राज्य के सहकारी आन्दोलन और कार्यप्रणाली की जानकारी- ‘सहकार से समृद्धि’ के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की सराहना की

जयपुर, सहकारिता विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अंतर्गत प्रदेश भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दि जयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. द्वारा बुधवार को बैंक के प्रधान कार्यालय में जाम्बिया से आये प्रतिनिधिमंडल को बैंक की कार्यप्रणाली एवं राज्य में संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई।       अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडल अन्य देशों का दौरा कर वहां के सहकारी आन्दोलन तथा कार्यप्रणाली का अध्ययन कर रहे हैं। इसी के तहत जाम्बिया का…

Read More

राज्यपाल ने जोधपुर में ली जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक, सामुदायिक उत्थान एवं क्षेत्रीय विकास पर दिया जोर

जयपुर, राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने क्षेत्रीय विकास एवं सामुदायिक उत्थान की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों को जरूरतमन्दों तक पहुंचाकर खुशहाली लाने के लिए समर्पित होकर प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्यपाल बागडे ने गुरुवार को जोधपुर में मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जिलास्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह आह्वान किया। बैठक में पीपीटी के माध्यम से जिले में संचालित केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दी गई।…

Read More

भारत के 5 में से 2 बच्चों का बीएमआई दयनीय, स्पोर्ट्ज़ विलेज के 13वें वार्षिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण से हुआ खुलासा

नई दिल्ली स्पोर्ट्ज़ विलेज के 13वें वार्षिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एएचएस) ने पूरे भारत में स्कूल जाने वाले बच्चों की फिटनेस और सेहत में चिंताजनक अंतर का खुलासा किया है। वर्ष 2010 से हर साल संचालित हो रहे इस सर्वेक्षण का उद्देश्य यह है कि समूचे भारत के स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य व फिटनेस के स्तर का विश्लेषण और मूल्यांकन किया जाए। एडुस्पोर्ट्स द्वारा समर्थित इस सर्वेक्षण के 13वें संस्करण में, देश के 85 स्थानों पर 7 से 17 वर्ष की आयु के 1,16,650 बच्चों का मूल्यांकन किया गया, जिसके…

Read More

भैया जोशी ने कहा मुंबई की कोई एक भाषा नहीं , इसलिए मुंबई आने के लिए मराठी सीखने की जरूरत नहीं

 मुंबई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी के हालिया बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है. भैयाजी जोशी ने कहा कि "मुंबई की कोई एक भाषा नहीं है, इसलिए यहां आने के लिए मराठी सीखने की जरूरत नहीं है. यहां गुजराती से भी काम चल जाएगा." इस बयान पर शिवसेना (UBT) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. गुजराती को बताया घाटकोपर की भाषा आरएसएस नेता के इस बयान का शिवसेना (UBT) नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने विरोध किया…

Read More

मार्क्वार्ट ने भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया

•    लगातार विकसित हो रहे इस महत्वपूर्ण बाज़ार में निवेश •    मेकाट्रॉनिक सिस्टम्स की क्षमताओं को बढ़ावा •    साल 2030 तक लगभग 300 नई नौकरियों के अवसर रीथेइम-वेइलहेम/ तलेगांव, मेकाट्रॉनिक्स क्षेत्र की विशेषज्ञ कंपनी, मार्क्वार्ड ने भारत में अपनी मौजूदगी के दायरे को बढ़ाते हुए, आज पुणे के निकट तलेगांव में आधिकारिक तौर पर एक नए प्लांट का शुभारंभ किया है। परिवार के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने मुंबई में स्थित अपने प्रोडक्शन साइट की जगह इस नई प्रोडक्शन फैसिलिटी की शुरुआत की है, जिससे इसकी क्षमताओं का काफी विस्तार…

Read More

आकाश एजुकेशनल ने एस्पायरिंग इंजीनियर्स के लिए पेश किया आकाश इनविक्ट– अल्टीमेट जेईई प्रिपरेशन प्रोग्राम

भोपाल परीक्षा की तैयारी में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने गर्व के साथ “आकाश इन्विक्टस” का शुभारंभ किया है। यह जेईई की तैयारी के लिए एक अनूठा और अग्रणी एडवांस्ड प्रोग्राम है, जिसे विशेष रूप से सर्वश्रेष्ठ और प्रतिभाशाली इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह उच्च-स्तरीय, व्यक्तिगत, AI आधारित और परिणाम-केंद्रित कार्यक्रम IIT या विदेशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तैयारी करने वाले छात्रों को सक्षम बनाने के लिए तैयार किया गया है। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के ऍमडी एंड सीईओ…

Read More

प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला लाल टिपारा में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड राहत कार्य में लगी

ग्वालियर  मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला के नाम से विख्यात ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि यहां रहने वाली 10000 गोवंशों की जान पर बन आई। लाल टिपारा गौशाला में आग की तेज लपटें उठते देखा सभी का जी घबरा गया। वहीं, इस घटना ने यहां मौजूद प्रबंधन के भी कान खड़े कर दिए। प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला में आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होना नगर निगम की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। गौशाला संरक्षक संत…

Read More

एयर फ़ोर्स के फाइटर जेट ने आबादी वाले इलाके में गिरा दिए बम, कैसे हुई इतनी बड़ी चूक

 सियोल दक्षिण कोरिया की वायुसेना के फाइटर जेट ने गलती से एक बस्ती पर ही बम गिरा दिए। इसमें 8 नागरिक बुरी तरह जख्मी हो गए। गुरुवार को एक सैन्य अभ्यास के तहत वायुसेना के केएफ-16 फाइटर जेट से 8 बम गिराए गए। इसमें आम लोग जख्मी हो गए हैं। यह हादसा उत्तर कोरिया के निकट बसे शहर पोशिओन में हुआ। यह क्षेत्र दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल से 40 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है। एक बयान में दक्षिण कोरिया की वायुसेना ने बताया कि केएफ-16 फाइटर जेट से गलती…

Read More

‘शमी ने रोजा ना रख गुनाह किया, माफी मांगें’, मैच के दौरान क्रिकेटर के एनर्जी ड्रिंक पीने पर भड़के मौलाना

 बरेली यूपी के बरेली के मौलाना इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से खफा हैं. उनका कहना है कि मोहम्मद शमी ने रमजान में रोजा नहीं रखा, वह ऑस्ट्रेलिया से मैच के दौरान ग्राउंड पर जूस/एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आए थे. उन्होंने जानबूझकर रोजा नहीं रखा, जो की गुनाह है, शरीयत की नजर में वो मुजरिम हैं. दरअसल, दुबई में खेले गए मैच के दौरान मोहम्मद शमी का जूस पीते हुए वीडियो सामने आया था. जिसपर बरेली के मौलानाओं ने नाराजगी जताई. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय…

Read More

भोपाल गैस त्रासदी के 10 टन कचरे को भस्म करने का दूसरा दौर जारी, 55 घंटे लगने का अनुमान

पीथमपुर इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के एक निपटान संयंत्र में भोपाल (Bhopal) के यूनियन कार्बाइड (Union Carbide) कारखाने के जहरीले कचरे को जलाने के दूसरे दौर के परीक्षण की प्रक्रिया बुधवार देर रात शुरू हो गई. इस चरण में 10 टन कचरे की एक और खेप को नष्ट किया जाएगा. इस प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यूनियन कार्बाइड के 10 टन जहरीले कचरे को जला कर नष्ट करने की दूसरा ट्रायल रन गुरुवार सुबह 10.30 से 11 बजे शुरू होगा. दूसरे ट्रायल रन में  180 किलो…

Read More

‘लगता है मां गंगा ने मुझे गोद लिया है’, उत्तराखंड के हर्षिल में बोले PM मोदी

हर्षिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, जहां उन्होंने मुखबा गांव में मां गंगा की पूजा-अर्चना की और हर्षिल में लोगों को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने मां गंगा के प्रति गहरी आस्था जताते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से ही उन्हें दशकों तक उत्तराखंड की सेवा का मौका मिला और काशी तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त हुआ.  उन्होंने कहा, "मां गंगा की कृपा से मैं आज उनके मायके मुखबा गांव आया हूं. यह उनका दुलार और स्नेह है कि मैं उनके…

Read More

मंत्री प्रवेश वर्मा ने किए महाकाल के दर्शन, पूजा-पाठ के साथ-साथ संकल्प भी लिया

उज्जैन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव में हराने वाले दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा गुरुवार को भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे. उन्होंने परिवार के साथ भगवान महाकाल की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की.  दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा गुरुवार को रविवार के साथ उज्जैन पहुंचे. धार्मिक यात्रा पर उज्जैन पहुंचे प्रवेश वर्मा ने सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की. पंडित राजेश शर्मा और आकाश शर्मा ने पूजा अर्चना संपन्न कराई. उल्लेखनीय है कि प्रवेश शर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री…

Read More

तमिलनाडु में एकबार बीजेपी और AIADMK के बीच दोबारा गठबंधन के संकेत

चेन्नई 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और एआईएडीएमके के बीच तल्खी कम होती नजर आ रही है। दोनों पार्टियों के बड़े नेताओं ने गठबंधन के संकेत दिए हैं। एआईडीएमके के प्रमुख ई के पलानीस्वामी से जब बीजेपी से गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 6 महीने इंतजार करिए। उन्होंने मेलमिलाप की संभावनाओं को खारिज नहीं किया। दूसरी ओर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई ने भी ऐसे ही एक सवाल के जवाब में डिप्लोमैटिक बयान देते हुए कहा कि राजनीति में कोई…

Read More

किसानों को अब तक नहीं मिला 2023-24 का गन्ना का पेमेंट, स्पीकर ने समय पर पेमेंट के साथ दिए जांच के निर्देश

रायपुर विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन पंडरिया विधानसभा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाने की माली हालत पर विधायक भावना बोहरा ने ध्यानाकर्षण में सवाल उठाया. विधायक ने बताया कि किसानों को 2023-24 का गन्ने का पेमेंट नहीं मिला है. न समर्थन मूल्य का भुगतान हो रहा , और न ही बोनस का. इस पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने समयबद्ध पेमेंट के साथ सारे बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए. भाजपा विधायक भावना बोहरा ने ध्यानाकर्षण में सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाने का…

Read More