सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं से अब किसान वर्ष में तीन बार फसलें पैदा करेंगे : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को मंदसौर जिले के ग्राम रठाना और भावता में 26 करोड़ 63 लाख 76 हजार की लागत से निर्मित होने वाली 6 सड़कों का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं से अब किसान एक वर्ष में 3 बार फसल पैदा कर सकेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने कहा कि, 2047 में देश विश्व की सबसे बड़ी ताकत होगी। 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होंगे। इसके लिए सरकार ने आगामी 25 साल का रोड मैप तैयार…

Read More

गेम चेंजर का हिंदी वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर जी5 पर हुआ

मुंबई, राजनीतिक एक्शन थ्रिलर गेम चेंजर का हिंदी वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर जी5 पर आज किया गया। तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक शंकर निर्देशित गेमचेंजर में राम चरण ने आईएएस अधिकारी राम नंदन और उनके पिता अप्पन्ना के रूप में दोहरी भूमिका निभायी है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी राम की प्रेमिका के रूप में है। साथ ही अंजलि, एसजे सूर्या, प्रकाश राज और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में एसजे सूर्या मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के तहत दिल राजू द्वारा…

Read More

भारत ने ऐतिहासिक रूप से रूस से अपने सैन्य उपकरणों की काफी अधिक मात्रा खरीदी है, ट्रंप के मंत्री ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली टैरिफ को लेकर अमेरिका का कई देशों से विवाद चल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने पर अड़े हुए हैं। इसके चलते कई देशों से संबंधों में खटास आई है। उन्होंने भारत के साथ भी खुलकर टैरिफ को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। अब ट्रंप सरकार के एक मंत्री ने भारत द्वारा रूस से हथियार खरीदने पर भी आपत्ति जता दी है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने भारत से रूसी सैन्य हथियारों पर अपनी निर्भरता समाप्त करने को कहा है और तर्क दिया है कि ऐसा…

Read More

मध्यप्रदेश में खेल, खिलाड़ी व खेल मैदान के उन्नयन और युवाओं के समग्र विकास के लिए हो रहे अनवरत प्रयास- मंत्री सारंग

भोपाल मध्यप्रदेश में खेल और युवा कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे अभिनव प्रयासों ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने और उनके समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार ने 'फिट इंडिया क्लब', 'पार्थ योजना', 'खेलों बढ़ों अभियान' और (एमपीवायपी) (मध्यप्रदेश युवा प्रेरक अभियान' जैसे महत्वपूर्ण नवाचारों की शुरुआत की है। इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के खेल मैदानों, खिलाड़ियों और खेल गतिविधियों को नया आयाम मिला है। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने यह…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एम.पी. ट्रांसको की मातृशक्ति का किया गया सम्मान

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तरंग ऑडीटोरियम रामपुर में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) की मातृशक्ति का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्यालय जबलपुर स्थित सभी नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया। मातृशक्ति की उपलब्धियों का सम्मान करने का अवसरः एम.डी. इंजी. तिवारी मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सिर्फ महिलाओं के प्रति आदर व्यक्त करने का दिन नहीं है बल्कि यह उन तमाम मातृशक्ति की उपलब्धियों का सम्मान करने का अवसर है। इनके कारण…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, महिलाओं ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, कार्यालय और मीडिया प्रबंधन की कमान

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि भारत की संस्कृति माँ और बहन प्रधान है, इसी का प्रभाव है कि हमारे देश का नाम भारत "माता" से जोड़कर लिया जाता है। महिलाओं और बहनों की जिंदगी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि नारी सशक्तिकरण में मध्यप्रदेश देश में आदर्श राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर…

Read More

धामी सरकार में बड़ा फेरबदल तय, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही कैबिनेट विस्तार की घोषणा कर सकते हैं

उत्तराखंड उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य में लंबे समय से कैबिनेट में रिक्त चार पदों को भरने की चर्चा चल रही थी और अब यह तय माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही कैबिनेट विस्तार की घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ ही कई मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया उत्तराखंड दौरे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा इस बात की पुष्टि कर रहा है…

Read More

BJP के बाद अब कांग्रेस भी नया हाईटेक ऑफिस बनाने की तैयारी कर रही, रोशनपुरा चौराहे पर बनेगा 5 मंजिला कार्यलय

भोपाल बीजेपी के बाद अब कांग्रेस भी अपना हाईटेक स्टेट हेडक्वार्टर बनाने की तैयारी कर रही है। भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर स्थित वर्तमान कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स को तोड़कर नया प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) कार्यालय बनाने की योजना तैयार कर ली गई है। इस परियोजना के तहत 5 मंजिला आधुनिक भवन बनाया जाएगा, जिसमें पार्टी के विभिन्न संगठनों के लिए अलग-अलग कार्यालय होंगे। रोशनपुरा चौराहे पर है दो एकड़ जमीन कांग्रेस सूत्रों के अनुसार रोशनपुरा चौराहे पर पार्टी की करीब दो एकड़ जमीन है। भोपाल की सबसे प्राइम लोकेशन पर कांग्रेस…

Read More

नगर निगम कोरबा के सभापति चुनाव में भाजपा को करना पड़ा हार का सामना

कोरबा एक बार फिर भाजपा में अंतर कलह सामने आई है, जिसके चलते नगर निगम कोरबा के सभापति चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. यहां भाजपा के बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर सभापति चुने गए. सभापति चयन के लिए बीजेपी कार्यालय में भाजपा के बड़े नेता मौजूद थे, जहां संगठन के निर्णय के आधार पर सहमति बनाई जा रही थी, लेकिन सभापति के लिए कई नाम सामने आए. काफी समय तक सभापति के नाम को लेकर गहमागहमी की स्थिति बनी रही. इस दौरान बंद कमरे में बीजेपी…

Read More

स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ में मनीष गोयल की एंट्री

मुंबई, स्टार प्लस के लोकप्रिय शो अनुपमा में अभिनेता मनीष गोयल की एंट्री हो गयी है। शो अनुमपा ,अपनी दमदार कहानी, मजबूत किरदारों और इमोशनल गहराई के साथ लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है और टीआरपी चार्ट्स में टॉप बना हुआ है। रूपाली गांगुली जहां अनुपमा के किरदार में हमेशा की तरह शानदार नजर आ रही हैं, वहीं अद्रिजा रॉय और शिवम खजुरिया भी राही और प्रेम के रोल में बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रहे हैं। फिलहाल शो में राही और प्रेम की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, जिससे…

Read More

नगर पंचायत नई लेदरी में निर्दलीय प्रत्याशी बना उपाध्यक्ष

"लगातार तीसरी बार इंद्र कुमार पटेल ने 09 मतों से हेट्रिक जीत का बनाया रिकार्ड" मनेन्द्रगढ़/एमसीबी नगर पंचायत नई लेदरी के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी इंद्र कुमार पटेल ने भाजपा प्रत्याशी निखिल यादव को 02 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। शासन के निर्देशानुसार यह चुनाव नगर पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया दोपहर 01 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए भाजपा से निखिल यादव और निर्दलीय इंद्र कुमार पटेल ने आवेदन प्रस्तुत किया। संवीक्षा के बाद…

Read More

रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में 7वीं महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 समारोह: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली महिलाओं का सम्मान

भोपाल रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश द्वारा 7वीं महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर 'ACCELERATE ACTION' थीम के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के शारदा ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती त्रिप्ती त्रिपाठी, सदस्य सचिव, मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग, रहीं। इसके अतिरिक्त, अन्य गणमान्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों में डॉ. संजीव कुमार गुप्ता (प्रो-वाइस चांसलर, रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय), कुलपति प्रो.…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने महिला थाने का किया उद्घाटन

राजनांदगांव जिले में महिला दिवस पर पहला महिला थाना का उद्घाटन किया गया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फीता काटकर नए महिला थाना का शुभारंभ किया. जिला में नया महिला थाना खुलने से महिला प्रार्थी अपनी समस्या को आसानी से और बेझिझक रख सकेंगी. एसपी मोहित गर्ग ने उप निरीक्षक गीतांजली सिन्हा को नए थाने के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. महिला संबंधित अपराधों की संजीदगी से जांच कर कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाने और महिलाओं की विशेष सुनवाई के साथ ही उन्हें न्याय दिलाने के लिए महिला…

Read More

पिपराझांपी के प्राचीन मंदिर को विधायक एवं कलेक्टर की पहल से मिलेगा एक नया रूप

श्रद्धालुओं को देवी दर्शन के लिए मिलेगा सुगम रास्ता सिंगरौली जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूरी पर ग्राम पिपराझांपी स्थित है । इस ग्राम के समीप एक पहाड़ी स्थित है जिसकी ऊंचाई लगभग 1050 मीटर है । पहाड़ी के शीर्ष पर  देवी माता का एक प्राचीन मंदिर स्थित है । किंतु उस मंदिर तक जाने के लिए कोई रास्ता या सीढ़ियां उपलब्ध नहीं है । जबकि प्रतिदिन आसपास एवं दूरस्थ क्षेत्रों से कई व्यक्ति प्रतिदिन  देवी दर्शन करने एवं सामाजिक कार्यों के लिए आते हैं । इसी प्रकार विभिन्न…

Read More

मुख्यमंत्री साय ने कॉफी टेबल बुक “सोल ऑफ द सॉयल लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़” का विमोचन किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की स्मृतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक "सोल ऑफ द सॉयल लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़" का विमोचन किया। यह पुस्तिका आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की संयुक्त परिकल्पना है। इस अवसर पर आईएएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष रितु जैन, आईपीएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति गौतम, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति साहू सहित तीनों एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

Read More