आज 12 मार्च इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा जबरदस्त धन लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशि- आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार में विस्तार होगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने में देरी हो सकती है। यात्रा के योग बनेंगे। ऑफिस में टीम के साथ मिलकर किए गए कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। योग व मेडिटेशन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वृषभ राशि- खर्चों पर नियंत्रण रखें। बेकार की चीजों पर पैसे खर्च न करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। प्रॉपर्टी को बेचने से धन लाभ होगा।…

Read More

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के 2 मुस्लिम संगठनों के खिलाफ लिया बड़ा ऐक्शन, 5 साल के लिए बैन, लगे गंभीर आरोप

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के 2 मुस्लिम संगठनों के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लिया है। प्रभावशाली धार्मिक नेता मिरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाले अवामी एक्शन कमेटी (AAC) और शिया नेता मसरूर अब्बास अंसारी के नेतृत्व वाले जम्मू-कश्मीर इत्तेहादुल मुस्लिमीन (JKIM) पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इन संगठनों पर देश-विरोधी गतिविधियों, आतंकवाद का समर्थन करने और अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है। फारूक अलगाववादी संगठन ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष हैं। वह कश्मीर में सबसे बड़ी और प्रभावशाली श्रीनगर की जामिया मस्जिद…

Read More

भोपाल स्टेशन पर ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग: 287 यात्री पकड़े गए, ₹1.40 लाख जुर्माना वसूला

भोपाल मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा अधिकृत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा रेल राजस्व में वृद्धि करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे है | इसी क्रम में आज दिनांक 11.03.2025  को  भोपाल स्टेशन पर एक साथ सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक वाणिज्य विभाग के 02 पर्यवेक्षक श्री अरुण श्रीवास्तव एवं श्री सुनील वर्गीस,20 टिकट चेकिंग स्टाफ  के सहयोग से किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। पर्यवेक्षक…

Read More

इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाइवे के निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों की दुर्घटना में मौत

बुरहानपुर इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाइवे के निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों की मंगलवार सुबह एक दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों मृतक पवन चौहान 22 वर्ष और नूर सलाम 25 वर्ष उत्तर प्रदेश के बनिहार जिले के उनेल के रहने वाले थे। निर्माण एजेंसी के सुपरवाइजर चंद्रकांत के अनुसार सुबह उमरदा गांव के पास क्रेन के टायर में हवा भरी जा रही थी। इसी दौरान तेज धमाके के साथ क्रेन का टायर फट गया, जिससे पास खड़े दोनों मजदूरों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर शिकारपुरा थाना पुलिस मौके…

Read More

साइबर अपराधी आटो चालक-डिलीवरी ब्‍वाॅय का काम करने वाले युवाओं का इस्तेमाल कर रहे

इंदौर साइबर अपराधी आटो चालक-डिलीवरी ब्‍वाॅय का काम करने वाले युवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। राजेंद्रनगर पुलिस ने सिंडिकेट से जुड़े तीन आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपितों ने पांच हजार रुपये का लालच देकर खाते खुलवाए और लाखों रुपये जमा करवा लिए।   यह है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक ऋषि विहार नगर निवासी आटो चालक अजय अहिरवार,रामेश्वर मेहता(डिलीवरी ब्याय) निवासी कैट रोड़ और सुनील मिनावा(कर्मचारी) निवासी आनंद फार्म की शिकायत पर शशांक गीते उर्फ लड्डू निवासी विदूरनगर,तुषार राजपूत निवासी खातेगांव और गौरव उर्फ…

Read More

भारतीय टीम की जीत पर जश्न में हंगामा हुआ, पुलिस ने युवकों का मुंडन कर जुलूस निकाला

देवास चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट के फाइनल में भारतीय टीम की जीत की खुशी में एबी रोड सयाजी गेट पर बड़ी संख्या में लोगों ने जश्न मनाकर आतिशबाजी की थी। जुलूस निकाला और पटाखे फोड़े। कोतवाली टीआइ अजय गुर्जर से अभद्रता की गई। इस मामले में अगले दिन पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उनका मुंडन करवाकर जुलूस निकाला गया। इससे पुलिस सवालों में घिर गई। अब पूरे घटनाक्रम को लेकर एसपी पुनीत गेहलोद ने जांच के आदेश दिए हैं। एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया…

Read More

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक: BLA की धमकी- एक्‍शन लिया तो सब मारे जाएंगे, 6 को उतारा मौत के घाट

क्वेटा पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक यात्री ट्रेन पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में ट्रेन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार आंतकियों ने इस ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी उस पर गोलीबारी की गई। बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी इस घटना पर अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि…

Read More

मॉरिशस में भारत की खुशबू हर तरफ, बढ़ाया भारत का मान: पीएम मोदी

मॉरीशस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस सरकार ने अपना सबसे बड़ा नागरिक सम्मान 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' से नवाजा है। पीएम मोदी इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय बने हैं। गौरतलब है कि यह पीएम मोदी को किसी देश द्वारा दिया गया 21वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। सम्मान पर क्या बोले पीएम मोदी इस सम्मान को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मैं इसे विनम्रता से स्वीकार करता हूं। यह सम्मान भारत और मॉरिशस के गहरे रिश्तों…

Read More

भाजपा ने अभी तक हर वर्ग के लोगों को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है, कब होगी भाजपा के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा?

प्रयागराज भाजपा ने संगठन पर्व के तहत दिसंबर में बूथ और मंडल अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया पूरी की। इसकी सूची जनवरी में जारी हुई। इधर, जिला अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया पूरी हो गयी है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक हो चुकी है। महानगर, गंगापार और यमुनापार की कमान किसे मिलेगी? उसके लिए होली तक इंतजार करना पड़ेगा। भाजपा ने अभी तक हर वर्ग के लोगों को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। इसमें खत्री समाज के…

Read More

दलित महिला से पुलिस कांस्टेबल द्वारा दुष्कर्म का मामला राजस्थान विधानसभा में जोरशोर से उठा, जाने पूरा मामला?

जयपुर सांगानेर में एक दलित महिला से पुलिस कांस्टेबल द्वारा दुष्कर्म का मामला राजस्थान विधानसभा में जोरशोर से उठा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार को घेरते हुए कहा, “जब रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं, तो प्रदेश में कानून-व्यवस्था कैसे कायम रहेगी?” उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी जयपुर में, जो मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र भी है, अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। यह मुद्दा तब उठा जब कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर स्थगन प्रस्ताव के तहत बोल रहे थे। इसी दौरान, टीकाराम जूली खड़े हुए…

Read More

रेलवे बोर्ड ने रेल भवन में उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

भोपाल भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन के विचार (सम्मेलन हॉल) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (आईडब्ल्यूडी) समारोह मनाया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान किया गया तथा लैंगिक समानता के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई, जिसमें लगभग 300 महिला अधिकारियों ने भाग लिया। रेलवे बोर्ड की सदस्य (वित्त) सुश्री रूपा श्रीनिवासन ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की अध्यक्षता की, जबकि रेलवे बोर्ड के सचिव ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाई। समारोह के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की…

Read More

अभिलेख खुर्द-बुर्द मामले में आरोपित बनाए गए सपा नेता आजम खां त्नी, बेटे और बहन की अंतरिम जमानत बढ़ी

रामपुर शत्रु संपत्ति से संबंधित अभिलेख खुर्द-बुर्द मामले में आरोपित बनाए गए सपा नेता आजम खां की पत्नी पूर्व सांसद तजीन फातमा, बड़े बेटे अदीब और बहन निगहत अखलाक की अंतरिम जमानत अवधि अब 20 मार्च तक बढ़ गई है। मंगलवार को तीनों की स्थायी जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी। इसके लिए तीनों न्यायालय में पेश हुए। उनके अधिवक्ता विनोद शर्मा ने बताया कि हड़ताल के कारण स्थायी जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी और न्यायालय ने अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ा दी है। साल 2020 का है…

Read More

2028-29 तक सकल घरेलू उत्पाद दोगुना करने का लक्ष्य : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल मध्‍यप्रदेश का सकल घरेलू उत्‍पाद वर्ष 2024-25 प्रचलित भावों पर रूपये 1503395 करोड़ पहुंच गया है, जो वर्ष 2023-24 में रूपये 1353809 करोड़ था। पिछले वित्‍तीय वर्ष से 11.05 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश ने वर्ष 2028-29 तक राज्‍य के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। मंगलवार को विधान सभा में प्रस्तुत मध्‍यप्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 के अनुसार मध्‍यप्रदेश का सकल…

Read More

बांग्लादेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार हिंसा बढ़ रही, सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं, जाने क्या है मामला?

ढाका बांग्लादेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार हिंसा बढ़ रही है। बांग्लादेश के कई जिलों में बच्चियों के साथ बलात्कार के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के विरोध में बांग्लादेश में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। दरअसल, बांग्लादेश में यूनुस सरकार के खिलाफ महिलाएं सड़कों पर हैं। बांग्लादेश में लैंगिक हिंसा के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, छह और बच्चों के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आई हैं। इस बात की जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है।…

Read More

आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना और नंदीशालाओं के बजट आवंटन को लेकर गहन चर्चा हुई, दिया कुमारी ने दिया जवाब

जयपुर राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना और नंदीशालाओं के बजट आवंटन को लेकर गहन चर्चा हुई। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने प्रदेश में नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना और बजट खर्च को लेकर सरकार से सवाल पूछा। बजट खर्च पर क्या बोलीं दिया कुमारी? विधायक रोहित बोहरा ने सरकार से यह जानकारी मांगी कि पिछले बजट में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आवंटित राशि में से कितना धन खर्च किया गया है। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना के…

Read More