14 मार्च 2025 का राशिफल: मेष, कर्क, तुला, कुंभ वालों की स्थिति आज तनावपूर्ण हो सकती है

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। हालांकि खर्चों को लेकर मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध से बचें। अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के योग हैं। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। काम का बोझ हो…

Read More

दिल्ली में लाभार्थियों का कार्ड बनाने का काम होगा शुरू, जल्द मिलेंगे आयुष्मान कार्ड, 10 लाख तक इलाज फ्री

नई दिल्ली राजधानी में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) लागू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। 18 मार्च को केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) और दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होगा।इसके साथ ही दिल्ली में यह योजना लागू हो जाएगी और लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड जारी करने का काम शुरू हो जाएगा। इसके दायरे में आएंगे साढ़े छह लाख परिवार बताया जा रहा है कि वर्ष 2011 में हुई सामाजिक आर्थिक जनगणना के आधार ही अभी गरीब लोगों को इस…

Read More

फ्लोरोसिस के शिकार होने के बाद भी ग्रामीण नहीं कर रहे फिल्टर प्लांट के पानी का इस्तेमाल

गरियाबंद देवभोग ब्लॉक के 40 से ज्यादा गांव के 90 से ज्यादा पेयजल स्रोत में फ्लोराइड है. इस बात का खुलासा 12 माह से जल शक्ति बोर्ड के वैज्ञानिकों द्वारा 94 गांव के 175 वाटर सेंपल की जांच से हुआ है. सैकड़ों ग्रामीण डेंटल और स्केलटल फ्लोरोसिस के पीड़ित भी हैं. लेकिन सोच ऐसी है कि इन गांव में रहने वाले फ्लोराइड रिमूवल प्लांट का साफ पानी इस्तेमाल ही नहीं करते हैं. ऐसे में अब प्रशासन जागरूकता अभियान चलाने की बात कह रहा है. जिले के देवभोग ब्लॉक में फ्लोराइड…

Read More

भोपाल में 1283 स्थानों पर प्रापर्टी की दरों में 18% तक की वृद्धि प्रस्तावित, कलेक्टर गाइडलाइन के लिए 19 मार्च तक सुझाव

भोपाल कलेक्ट्रेट में गुरुवार को मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पंजीयन विभाग के अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2025- 26 की कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में भोपाल जिले में कुल 1283 स्थान पर प्रापर्टी की दरों में 18% तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। कलेक्टर गाइडलाइन के प्रस्ताव पर सुझाव के लिए 19 मार्च तक का समय दिया गया है। त्योहार पर कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की माकड्रिल भोपाल में होली व ईद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों के दौरान आपात…

Read More

इटली के शहर नेपल्स में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई इमारतों और संपत्तियों को हुआ नुकसान

नेपल्स इटली के शहर नेपल्स में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई इमारतों और संपत्तियों को नुकसान हुआ और स्थानीय लोगों में डर फैल गया। यह शहर में 40 वर्षों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है, जिसके कारण कुछ ही मिनटों में घर ढह गए और कुछ निवासी मलबे के नीचे फंस गए। इटली के भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, यह भूकंप गुरुवार सुबह 1:25 बजे स्थानीय समय के अनुसार आया था। भूकंप की गहराई केवल दो मील (लगभग 3.2 किलोमीटर) थी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 4.2 तीव्रता…

Read More

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- देश में होली, दीपावली तब तक मना सकते हैं, जब तक सनातनियों की संख्या ज्यादा

मथुरा कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर गुरुवार को मथुरा में होली महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने होली गीत गाए और भक्तों के साथ होली खेली। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि देश में होली, दीपावली, जन्माष्टमी और नवरात्रि तब तक ही मनाई जा सकती हैं, जब तक इस देश में सनातनियों की संख्या सबसे ज्यादा है। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने पाकिस्तान में बच्ची के साथ हुई घटना का जिक्र किया। कहा, "ऐसा संदेश सुनने को मिला है। 14 वर्ष की बच्ची के साथ दो महीने तक पाकिस्तान में अत्याचार किया गया।…

Read More

यूपी में होली के मौके पर दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों पर रंग की छींटे न पहुंच सकें, प्रशासन की ओर से प्रयास क‍िए गए

नई द‍िल्ली यूपी में होली के मौके पर दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों पर रंग की छींटे न पहुंच सकें, इसके लिए प्रशासन की ओर से प्रयास क‍िए गए हैं। संभल से लेकर शाहजहांपुर तक और अलीगढ़ से लेकर बरेली तक, मस्‍ज‍िदों को तिरपाल से ढकवा द‍िया गया है, जिससे किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो सके। वहीं, होली के द‍िन जुमे की नमाज का भी समय बदला गया है। होली का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। रंगों के त्‍योहार को शांति और सद्भाव पूर्ण वातावरण…

Read More

सूडानी सशस्त्र बलों ने बताया कि अर्धसैनिक बलों के हमले में 10 लोगों की मौत, 23 घायल

सूडान सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) ने बताया कि पश्चिमी सूडान के उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी अल फशर में आवासीय इलाकों और एक आश्रय केंद्र पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) ने गोलाबारी की थी, जिसमें 10 लोग मारे गए और 23 अन्य घायल हो गए। सूडानी सशस्त्र बलों की 6वीं इन्फैंट्री डिवीजन ने एक बयान में कहा, "विद्रोही मिलिशिया ने अल फशर शहर के इलाकों और एक आश्रय केंद्र पर गोले दागे।" बयान में कहा गया, "इस हमले में 3 साल की बच्ची समेत 10 नागरिकों की मौत हो…

Read More

कांग्रेस के आरोप पर ईडी पर चढ़ गया ‘भगवा रंग’ को लेकर सीएम साय का पलटवार

रायपुर ईडी पर ‘भगवा रंग’ चढ़ने के कांग्रेस के आरोप पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है. सीएम साय ने कहा कि कांग्रेसी इतने बुरे तरीके से सभी चुनाव में हारे हैं. इसलिए वे बौखलाए हुए हैं, उनको अभी कुछ सूझ नहीं रहा है. रात-दिन ईवीएम और भगवा रंग ही नजर आता है. दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर सिविल लाइन हेलीपैड से अपने गृह ग्राम बगिया (जशपुर) के लिए रवाना हुए हैं. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी और भाईचारे के…

Read More

आज मैंने आशा किरण के बच्चों के साथ होली मनाई और यह बहुत अच्छा अनुभव रहा, बच्चे बहुत खुश नजर आए: दिल्ली सीएम

नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को रोहिणी स्थित आशा किरण शेल्टर होम पहुंचीं। सीएम ने शेल्टर होम में खास बच्चों के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को गुलाल लगाया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "आज मैंने आशा किरण के बच्चों के साथ होली मनाई और यह बहुत अच्छा अनुभव रहा। बच्चे बहुत खुश नजर आए।" मुख्यमंत्री ने शेल्टर होम की सुविधाओं और बच्चों की रहने की व्यवस्था का जायजा भी लिया। सीएम ने कहा, "मैं…

Read More

फर्जी सैक्स सीडी मामले में भूपेश बघेल को इतनी आसानी से नहीं मिलेगी निजात, सीबीआई ने रिवीजन फाइल की

रायपुर फर्जी सैक्स सीडी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इतनी आसानी से निजात नहीं मिलने वाली है. स्पेशल मजिस्ट्रेट द्वारा उनके खिलाफ आरोप हटाने के आदेश पर सीबीआई ने रिवीजन फाइल की है, जिसकी सुनवाई 4 अप्रैल को होगी. सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने बुधवार को रायपुर जिला न्यायाधीश की कोर्ट में रिवीजन फाइल की है, जिसे न्यायाधीश ने सीबीआई की विशेष अदालत को भेज दिया है. मामले की अगली सुनवाई सीबीआई की स्पेशल ट्रायल कोर्ट में 4 अप्रैल को होगी.

Read More

बेटी को चकाचौंध से दूर रख रही है दीपिका पादुकोण

मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले साल मां बनी थीं और तब से वह फिल्मों से ब्रेक लेकर मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। दीपिका ने 30 सितंबर 2024 को अपनी बेटी का स्वागत किया। दीपिका ने बेटी का नाम दुआ रखा। हालांकि, दीपिका अपनी बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करती हैं और अब तक उन्होंने उसका चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है। हाल ही में दीपिका अबू धाबी में आयोजित फोर्ब्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुईं, जहां उनसे पूछा गया कि उन्होंने आखिरी बार गूगल पर क्या…

Read More

113 लीटर महुआ और 100 पाव अंग्रेजी शराब सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

कटघोरा होली पर्व के मद्देनजर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 113 लीटर महुआ शराब और 100 पाव अंग्रेजी शराब जब्त की है. अलग-अलग स्थानों से इस मामले में एक महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. इसके अलावा पुलिस ने होली के दौरान मुखौटे लगाकर अपराध करने की संभावनाओं को देखते हुए…

Read More

प्रेम, आत्मीयता और सौहार्द से होली मनायें : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली आत्मीयता, प्रेम, सौहार्द का पर्व है इसे सभी के साथ खुशी से मनाये। होली हमें सामाजिक सद्भाव और समरसता का संदेश देती है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कामना की है कि होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने कहा कि हम सबको प्राकृतिक रंगों से होली खेलना चाहिये। उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह त्यौहार सभी…

Read More

एमपी के महू में होली पर हाई अलर्ट, पुलिस के 2000 जवान संभाल रहे मोर्चा

इंदौर  महू में हुए विवाद के बाद होली के त्यौहार पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इंदौर और महू में 2000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी और पुलिस लगातार मौजूद रहेगी। यह सब 9 मार्च को भारत-न्यूजीलैंड मैच के बाद हुए विवाद के बाद किया जा रहा है, जिसमें तोड़फोड़, आगजनी और पथराव हुआ था। 9 मार्च को हुई थी हिंसा महू में 9 मार्च को क्रिकेट मैच के बाद हुए विवाद के कारण होली पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर…

Read More