मुंबई बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सिंगर के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाए गए कि उन्होंने भगवान शिव पर 'बबम बम' गाना बनाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। यह गाना कैलाश खेर के 'कैलासा झूमो रे' एल्बम से है। हाई कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए खरी-खरी टिप्पणी की है। जस्टिस भारती डांगरे और जस्टिस श्याम चांडक की पीठ ने लेखक एजी नूरानी के हवाले से कहा…
Read MoreDay: March 13, 2025
मंदसौर में एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा… रेलिंग से टकराकर उछली फॉच्यूर्नर कार, तीन की मौत
मंदसौर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर मंदसौर जिले के गरोठ व शामगढ़ के बीच हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी एक माह में यहां तीन दुर्घटना हो चुकी है। बुधवार रात में भी हुए शामगढ़ तहसील क्षेत्र के मेलखेड़ा एवं बरडिया पुना के बीच एक कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे उतरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में दिल्ली निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी परिवार दो वाहनों से पुणे से दिल्ली लौट रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर…
Read MoreKBC 16 को अलविदा कहते हुए वो इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन
मुंबई बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उम्र के 8वें बसंत में हैं। इसके बावजूद वो सेट पर आते हैं, काम करते हैं, सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से भी जुड़े रहते हैं। वो इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 16' को होस्ट कर रहे थे, जहां पर वो अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे भी किया करते थे। पर अब इस शो के 16वें सीजन को बंद किया जा रहा है। ऐसे मौके पर बिग बी इमोशनल हो गए और कहा 'अब अगले दौर में मिलूंगा।' अमिताभ बच्चन ने तब…
Read Moreमंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- मुस्लिम भाईयों के साथ मिलकर होली मनाएंगे
इंदौर अपने बयानों को लेकर अकसर देश-प्रदेश की राजनीतिक चर्चा में बने रहने वाले मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें कि एक दिन पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुस्लिम समाज से होली का त्योहार मिलकर मनाने की अपील की थी। अब इस मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार किया है। इंदौर में कांग्रेस के एक धरना प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय…
Read Moreहोली पर भद्रा का साया, जाने कब होगा होलिका दहन
पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है. बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है. होलिका दहन से पहले महिलाएं घर में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं. उसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में होलिका का पूजा और दहन करने शुभ फलों की प्राप्ति होती है. होलिका दहन से पहले महिलाएं घर की सुख-समृद्धि के लिए पूजा पाठ करती है और होलिका दहन के दौरान इसकी कच्चा…
Read Moreभोपाल के 2 विद्यार्थी प्रेरणा कार्यक्रम से जुड़े
भोपाल के 2 विद्यार्थी प्रेरणा कार्यक्रम से जुड़े केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यक्रम बच्चों को विरासत से जुड़ने का देता है मौका भोपाल केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने "प्रेरणा" एक अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। भोपाल के 2 विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिला है। इन विद्यार्थियों ने कार्यक्रम से अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करने के साथ एक अच्छे नागरिक बनने के गुण भी सीखे हैं। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रेरणा कार्यक्रम में भोपाल के चयनित 2 विद्यार्थी छात्रा…
Read Moreपत्नी गई इम्तिहान देने, इधर पति ने रचाई साली संग शादी, पत्नी से वीडियो कॉल पर कही ये गंदी बात
अकोला पति, पत्नी और प्रेम संबंधों पर आधारित कई फिल्में आपने देखी होंगी, लेकिन ऐसे मामले असल जिंदगी में भी सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला महाराष्ट्र के अकोला जिले से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में अपनी ही साली से शादी कर ली. इसके बाद उसने पत्नी को वीडियो कॉल करके कहा कि अब उसे घर लौटने की जरूरत नहीं है. हैरान रह गई पत्नी यह सुनते ही पत्नी हैरान रह गई और गुस्से में अपने परिजनों के साथ…
Read MoreMP के तीन जिलों का पारा 39 डिग्री पार, आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम, होली बाद और बढ़ेगी गर्मी
भोपाल हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। बुधवार को प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म है। यहां दिन का तापमान 38 डिग्री पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी पारा 37 डिग्री के पार है। ऐसा ही मौसम आज गुरुवार को भी बना रहेगा। होली…
Read Moreस्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ, किडनी रोगों से बचें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर किडनी रोगों से बचा जा सकता है। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों से किडनी रोगों के प्रति जागरूक रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) के प्रमुख कारण हैं। इसके नियंत्रण के लिए समय पर जांच और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं लेकिन अधिक मात्रा में पानी…
Read More33 BLA विद्रोही ढेर, 122 पैसेंजर छुड़ाए गए… पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक की फाइनलस्टोरी
कराची पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बुधवार रात 9:30 बजे ट्रेन हाईजैक खत्म होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है।उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में कुछ बंधक भी मारे गए हैं। बाकी सभी बंधकों को रिहा करा लिया गया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि हमारे सैनिकों ने कई विद्रोहियों को नरक भेज दिया है। न्यूज एजेंसी AFP ने पाकिस्तान आर्मी के हवाले से बताया है कि ट्रेन में यात्रा कर रहे 27 ऑफ ड्यूटी पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि 1…
Read Moreतमिलनाडु सरकार ने अब बजट से हटा दिया ₹ का सिंबल, BJP भड़की
चेन्नई भाषा को लेकर तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच जारी विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने राज्य के बजट से आधिकारिक रुपये (₹) का सिंबल बदलकर तमिल भाषा में कर दिया है। स्टालिन सरकार ने तमिलनाडु के बजट से '₹' का सिंबल हटाकर उसे 'ரூ' सिंबल से रिप्लेस कर दिया है। वह सिंबल तमिल लिपि का अक्षर 'रु' है। यह पहली बार है जब किसी राज्य ने नेशनल करेंसी सिंबल को अस्वीकार कर दिया है। पूरे देश में रुपये को सिंबल ₹…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर प्रदेशवासियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सत्य,अधर्म एवं अत्याचार पर भक्ति की जीत के प्रतीक पर्व होली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से होली की पवित्र अग्नि में सभी नकारात्मक तत्वों को समर्पित कर जीवन में मंगल और शुभता का वरदान मांगने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि होली पर हम सभी देश और समाज के प्रति अपने अमूल्य योगदान की सिद्धि का संकल्प लें।
Read More2021 से अब तक तीन करोड़ से ज्यादा घरेलू पर्यटक असम आए : मुख्यमंत्री सरमा
दिसपुर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पिछले चार साल में असम में पर्यटन में बेहतरीन वृद्धि हुई है और पिछले चार साल में तीन करोड़ से ज़्यादा घरेलू पर्यटक असम आए हैं। सीएम सरमा ने कहा कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या भारत में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में असम की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और बेहतर बुनियादी ढांचे ने पर्यटकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। असम…
Read Moreसीएम साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read Moreमुख्यमंत्री साय की पहल से जोरा नाला कंट्रोल स्ट्रक्चर से इंद्रावती नदी में जल प्रवाह सुनिश्चित
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जोरा नाला कंट्रोल स्ट्रक्चर में जल प्रवाह को नियंत्रित कर इंद्रावती नदी की मुख्य धारा में पानी छोड़ा गया है। ओडिशा सरकार की सहमति के बाद स्ट्रक्चर में रेत की बोरियां डालकर पानी का प्रवाह सुनिश्चित किया गया, जिससे इंद्रावती नदी में जल स्तर में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से इंद्रावती नदी के जल संकट के समाधान हेतु चर्चा की। इस पर केंद्रीय…
Read More