सतना कलेक्टर ने प्राइवेट स्कूल द्वारा अभिभावकों से मनमानी वसूली करने वाले प्राइवेट स्कूल पर बड़ी की कार्रवाई

सतना  सतना जिले में कलेक्टर सतीश कुमार एस ने प्राइवेट स्कूल द्वारा अभिभावकों से मनमानी वसूली करने वाले एक प्राइवेट स्कूल पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने शहर के नामचीन प्राइवेट विद्यालय नन्ही दुनिया इंटरनेशनल स्कूल पर 2 लाख का जुर्माना ठोका है। साथ ही सात दिन के अंदर यह राशि जमा करने का आदेश दिया गया है। इस कार्यवाही के बाद से प्राइवेट स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। इसलिए ठोका जुर्माना कलेक्टर ने पुस्तकें और गणवेश एक स्थान से खरीदने की बाध्यता पर प्राइवेट स्कूल नन्ही…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिल भांडेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तराना स्थित प्राचीन तिल भांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा कर प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को तराना स्थित तिल भांडेश्वर मंदिर में पूजा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देव दर्शन के बाद कार्यक्रमों में साधु संतों का सम्मान किया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बृह्मलीन महंत प्रकाशनंद जी भारती की समाधि पर पुष्पांजलि और चादर अर्पित की। उन्होंने महारूद्र सहस्त्र चंडी महायज्ञ में आहुति दी और ईश्वर से कामना…

Read More

AIIMS भोपाल ने पहली बार ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (TAVI) किया

भोपाल  राजधानी के AIIMS में एक 70 वर्षीय मरीज का सफल ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (TAVI) किया गया। मरीज को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए उपयुक्त नहीं माना जा रहा था। यह मध्य प्रदेश के किसी सरकारी अस्पताल में पहली बार हुआ है। इस प्रक्रिया में मरीज के खराब हो चुके एओर्टिक वाल्व को बदला गया। प्राइवेट अस्पतालों के मुकाबले यहां इलाज का खर्च लगभग 40% कम था। मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जो एओर्टिक वाल्व स्टेनोसिस के कारण थी। जोखिम भरा था ऑपरेशन मरीज का…

Read More

भीम-यूपीआई लेन-देन (पी2एम) को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा प्रोत्साहन योजना को स्वीकृति देना ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भीम-यूपीआई लेन-देन (पी2एम) को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा प्रोत्साहन योजना को स्वीकृति देना ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माना आभार भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कम मूल्य वाले भीम-यूपीआई लेन-देन (पी2एम) को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना स्वीकृत करने पर आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में "डिजिटल्‍इंडिया" का संकल्प साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि छोटे व्यापारियों के प्रोत्साहन के…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व गौरैया दिवस पर पक्षियों के संरक्षण के लिए किया आह्वान

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व गौरैया दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए गौरैया के संरक्षण के लिए प्रयास करने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पर्यावरण और आधुनिक तकनीक के दौर में मासूम जीवों का अस्तित्व संकट में न आए, इसके लिए वृक्ष लगाने, घोंसलें बनाने और गौरैया तथा अन्य पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपने-अपने स्तर पर सभी को प्रयास करने की आवश्यकता है। घर में गौरैया सहित अन्य पक्षियों के लिए घोंसला और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरोज पर्व की दीं शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवरोज के पावन त्योहार पर देश के समस्त पारसी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की है कि नवरोज का त्योहार सभी नागरिकों के जीवन में खुशियां, उल्लास और नई ऊर्जा लाए। नवरोज का अर्थ नया दिन है, यह पारसी समुदाय के लिए नए साल की शुरूआत है।  

Read More

HMD ने लॉन्‍च किया Barbie कीपैड फोन

नई दिल्ली मशहूर फैशन डॉल बार्बी के बारे में तो सुना ही होगा। बार्बी अब स्‍मार्टफोन का रूप ले चुकी है। नोकिया और HMD स्‍मार्टफोन्‍स बनाने वाली HMD ने Barbie फोन लॉन्‍च किया है। यह एक कीपैड डिवाइस है, जो अपने लुक से प्रभावित करती है। पिंक कलर का फोन खासतौर पर फीमेल्‍स को लुभा सकता है। इसके बैक साइड में बड़ी सी बार्बी ब्रैंडिंग को उकेरा गया है। यह डुअल सिम को सपोर्ट करता है। एमपी3 प्‍लेयर और एफएम रेडियो जैसी खूबियां इस फोन में हैं। 1450 एमएएच की…

Read More

इंदौर गेर में चोरी के लिए दिल्ली-हरियाणा से आई थीं चोरनियां, 14 महिलाएं गिरफ्तार

इंदौर रंगपंचमी के अवसर पर निकली पारंपरिक गेर में इस बार कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ने सादी वर्दी में तैनात रहकर 40 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया, जिनमें दिल्ली और हरियाणा से आई चेन कटिंग गैंग की 14 महिलाएं भी शामिल थीं। चेन कटिंग गैंग का पर्दाफाश गेर के दौरान सक्रिय अपराधियों पर नजर रखने के लिए क्राइम ब्रांच की विशेष टीम तैनात थी। इस दौरान एक चेन लुटेरे सोनू (32) पिता तेजसिंह पंवार, निवासी मेघपुर (फरीदाबाद, हरियाणा) को…

Read More

हर विधान सभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये से नॉन पेचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के कार्य : सार्वजनिक निर्माण मंत्री

जयपुर, सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि इस वर्ष के बजट में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रू की राशि से नॉन पेचेबल सड़कों के नवीनीकरण तथा मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण की घोषणा की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विधानसभा क्षेत्र आमेर में परीक्षण करवाकर आवश्यकतानुसार सड़कों के कार्य किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि सड़कों के निर्माण, नवीनीकरण, मरम्मत आदि कार्यों के लिए सड़कों का चयन संबंधित जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाता है। सार्वजनिक निर्माण मंत्री…

Read More

‘नक्सलियों के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति’, बोले अमित शाह

रायपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की ओर से 22 नक्सलियों को मार गिराए जाने को ‘बड़ी सफलता’ करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अगले बड़े ऑपरेशन की तारीख भी इशारों में बता दी है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बृहस्पतिवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को और कांकेर जिले में चार नक्सलियों को मार गिराया। इन घटनाओं में एक जवान की जान भी चली गई। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'नक्सलमुक्त भारत अभियान’…

Read More

मध्यप्रदेश के मंडला, बालाघाट, सीधी-सिंगरौली समेत 7 जिलों में अगले 2 दिन तक ओले गिरने का अलर्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से इन दिनों प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। इसके चलते मंडला, बालाघाट, सीधी-सिंगरौली समेत 7 जिलों में अगले 2 दिन तक ओले गिरने का अलर्ट है। इसके अलावा प्रदेश के आधे हिस्से में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। भोपाल-जबलपुर में भी मौसम बदला रहेगा। 23 मार्च के बाद प्रदेश के रात और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। इससे पहले बुधवार को नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, शहडोल,…

Read More

सेंट्रल इंडिया लॉ इंस्ट्‌टियूट पर भोपाल क्राइम ब्रांच एफआईआर की तैयारी, मान्यता के बगैर संचालित

जबलपुर जबलपुर के सेंट्रल इंडिया लॉ इंस्ट्‌टियूट पर भोपाल क्राइम ब्रांच एफआईआर की तैयारी में है। साल 2019 से इसकी बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) मान्यता समाप्त हो चुकी है। इसके बाद भी महाविद्यालय में लगातार छात्रों को एडमिशन दिया जाता रहा। सेंट्रल इंडिया लॉ इंस्ट्‌टियूट सहित अवैध ढंग से संचालित 135 इंस्ट्‌टियूट के खिलाफ जांच के आदेश भोपाल पुलिस के कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र को दिए गए थे। जांच में जबलपुर के सेंट्रल इंडिया लॉ इंस्ट्‌टियूट को अवैध रूप से संचालित करने की बात साफ हुई। अब क्राइम ब्रांच इस…

Read More

उत्तर प्रदेश में संभल के बाद अब मुरादाबाद के बिलारी में भी इस साल नेजा मेला नहीं लगेगा

संभल उत्तर प्रदेश में संभल के बाद अब मुरादाबाद के बिलारी में भी इस साल नेजा मेला नहीं लगेगा। यहां सनातन जागरण मंडल ने इस मेले का विरोध किया है। एसडीएम ने बताया कि इस बार आयोजकों ने मेले की अनुमति ही नहीं मांगी। इसलिए इस बार मेला का आयोजन नहीं होगा। दरअसल, हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर थांवला गांव में लगने वाले नेजा मेला पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की थी। उधर, मेला के आयोजकों ने तय किया है कि एक महीने…

Read More

शराब घोटाला मामले में बंद पूर्व मंत्री लखमा से दूसरे दिन भी ईओडब्ल्यू की पूछताछ

रायपुर 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम आज फिर पूछताछ करेगी. पूछताछ के दूसरे दिन ईओडब्ल्यू के चार अफसर सेन्ट्रल जेल परिसर पहुंचे हैं, जो कवासी लखमा से 7 बिंदुओं पर पूछताछ कर रहे हैं. अफसरों की टीम पूर्व मंत्री लखमा से शराब घोटाले से मिलने वाले कमीशन को लेकर पूछताछ करेगी. बता दें कि कोर्ट ने EOW को 19 और 20 मार्च को पूछताछ करने के इजाजत दी थी. कवासी लखमा से…

Read More

करौली में मांच दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, बराबरी पर खत्म हुआ खेल

करौली करौली के समीपवर्ती मांच गांव में बुधवार को आयोजित हुए कुश्ती दंगल में कुश्ती देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। विजेताओं को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। गांव के पंच पटेलों ने फीता काटकर दंगल का उद्घाटन किया। इसके बाद करौली, धौलपुर, दौसा, भरतपुर, सवाई माधोपुर जिले एवं हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि राज्यों के पहलवानों ने दंगल में हिस्सा लिया तथा कुश्ती के अनेक दांवपेंच आजमाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दंगल को…

Read More