भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 मार्च को मंत्रालय में संबल योजना में अनुग्रह सहायता के 23 हजार 162 प्रकरणों में 505 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से हितग्राहियों के खातों में अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मंत्री एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। योजना में अनुग्रह सहायता योजना अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये एवं सामान्य मृत्यु…
Read MoreDay: March 27, 2025
सराफा क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडरों का उपयोग, प्रशासन ने की कार्रवाई, ज्वेलरी दुकान से 27 घरेलू सिलेंडर जब्त किए
इंदौर जिला प्रशासन ने गुरुवार को सराफा क्षेत्र में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर बड़ी कार्रवाई की। बड़ा सराफा मोरसली गली स्थित कमला टावर में एक ज्वेलरी दुकान से 27 सिलेंडर जब्त किए गए। दुकान में मेटल पिघलाने के लिए इन सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था, जो सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन है। जांच में दुकान पर न तो अग्निश्मन यंत्र मिले और न ही संचालक भंडारण से संबंधित कोई दस्तावेज दिखा सके। इसके चलते आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज…
Read Moreबीजॉय नाम्बियार की अगली फिल्म में आदर्श गौरव का दिखेगा नया अवतार
मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता आदर्श गौरव ने बताया है कि निर्देशक बीजॉय नाम्बियार की अगली फिल्म में दर्शकों को उनका नया अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म इंडस्ट्री में जहां कई कलाकार एक ही तरह के किरदारों में बंध जाते हैं, वहीं आदर्श गौरव हर बार खुद को नए अंदाज में पेश करते हैं। रुख में एक मासूम लड़के से लेकर द व्हाइट टाइगर में चालाक ड्राइवर, गन्स एंड गुलाब्स में गैंगस्टर और खो गए हम कहां में चार्मिंग फिटनेस ट्रेनर तक,हर किरदार में उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल लिया। हाल…
Read Moreजान से मारने की धमकियों पर सलमान बोले- ‘मैं नहीं डरता, सब ईश्वर पर छोड़ दिया है’
मुंबई, अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेता ने भारी सुरक्षा के साथ घूमने-फिरने से होने वाली परेशानी पर प्रतिक्रिया दी। सलमान ने कहा कि वह धमकियों से नहीं डरते, क्योंकि उन्होंने सब कुछ ईश्वर पर छोड़ दिया है। सलमान खान जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं, जो 1990 के दशक में सुपरस्टार के काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है। ‘सिकंदर’ की रिलीज से…
Read Moreमहिला ने पति के खिलाफ 45 केस दर्ज करा दिए, इस पर कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना तो एक तरह की क्रूरता है
भुवनेश्वर एक महिला ने अपने पति के खिलाफ 45 केस दर्ज करा दिए। इस पर ओडिशा हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना तो एक तरह की क्रूरता है। इसके साथ ही अदालत ने पति की तलाक की अर्जी भी मंजूर कर ली। निचली अदालत ने पहले ही तलाक दिया था, जिसे हाई कोर्ट ने बरकरार रखा है। कोर्ट ने कहा कि जिस तरह से पति और उसके परिवार के खिलाफ 45 मुकदमे दर्ज कराए गए थे, उससे स्पष्ट है कि रिश्ते में गहरी दरार आ चुकी है। दरअसल महिला…
Read Moreयहां ‘टोल फ्री’ करने की मांग पर धरना, 31 मार्च से आंदोलन की चेतावनी
अजमेर सरवाड़ कस्बे में अजमेर-कोटा स्टेट हाइवे पर खीरियां टोल नाके पर निजी वाहनों से हो रही टोल वसूली के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरवाड़ के निजी वाहनों से टोल वसूली बंद करने की मांग की गई। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस बारे में अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भाजपा देहात पूर्व जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल एवं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष भागचंद की अगुवाई में बुधवार सुबह करीब…
Read MoreOppo ने हाल ही में बाजार में उतारी F29 सीरीज
नई दिल्ली Oppo ने हाल ही में F29 सीरीज को बाजार में उतारा है। भारतीय बाजार में आने के साथ ही इसकी चर्चा भी शुरू हो गई है। आज हम आपको फोन पर चल रहे डिस्काउंट के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अगर आप एक किफायती स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो ये डिवाइस आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। अच्छी खबर यह है कि इन स्मार्टफोन्स की सेल भारत में शुरू हो चुकी है, और कंपनी शुरुआती सेल के दौरान ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स लेकर आई…
Read Moreसलमान खान ने पहनी ‘भगवान राम-हनुमान’ वाली ‘भगवा घड़ी’, ईद पर धूम मचाने की तैयारी
मुंबई बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की घड़ियों के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। अक्सर उनके क्लासिक टाइमपीस सुर्खियां बटोरते हैं, और इस बार भी ऐसा ही हुआ जब उन्होंने अपनी ऑरेंज घड़ी के साथ फैंस का ध्यान खींचा। ‘सिकंदर’ के प्रमोशन में दिखी लाखों की युनीक घड़ी सलमान खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 27 मार्च को अभिनेता ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह एक कार के पास ब्लू शर्ट में कैजुअल अंदाज में पोज देते…
Read MorePM मोदी और नए भारत में जताया विश्वास- हुर्रियत से जुड़े दो और गुटों ने छोड़ा अलगाववाद, शाह ने दी जानकारी
नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से जुड़े दो और समूहों ने अलगाववाद का रास्ता छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और उनके नए भारत के सपनों पर अपना भरोसा जताया है। शाह ने ट्वीट कर यह जानकारी और खुशी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "कश्मीर घाटी से एक और बड़ी खुशखबरी। हुर्रियत से जुड़े दो और समूहों, जेएंडके तहरीकी इस्तेकलाल और जेएंडके तहरीक-ए-इस्तिकामत ने अलगाववाद को त्याग…
Read Moreश्रेया चौधरी ने वर्ल्ड थिएटर डे पर यादों को किया ताजा
मुंबई, अभिनेत्री श्रेया चौधरी ने वर्ल्ड थिएटर डे के मौके पर अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है। श्रेया ने इस पोस्ट में चार्ली चैपलिन और चिटी चिटी बैंग बैंग की ट्रूली स्क्रंपशस के रूप में अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं।इन तस्वीरों में श्रेया का थिएटर के प्रति गहरा जुड़ाव साफ झलकता है। खासतौर पर चार्ली चैप्लिन जैसी वेशभूषा में उनकी एक तस्वीर और चिटी चिटी बैंग बैंग की झलक ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है।…
Read More26 सुपरहीरोज की फौज दिखेगी एवेंजर्स: डूम्सडे में
लॉस एंजिल्स मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के फैंस को जिस एक फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, वो है 'एवेंजर्स: डूम्सडे', और इसकी सबसे बड़ी वजह हैं रॉबर्ट डाउनी जूनियर, जो आयरन मैन के बाद अब डॉक्टर डूम बनकर वापसी कर रहे हैं। मार्वल स्टूडियोज ने 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म की पूरी कास्ट की घोषणा कर दी है। इसी हफ्ते फिल्म के निर्माण का काम शुरू हो गया है। बुधवार को कई घंटों तक चले इंस्टाग्राम लाइव स्ट्रीम में प्रोडक्शन की टीम ने फिल्म की लंबी-चौड़ी कास्ट…
Read Moreनिगम द्वारा स्वच्छ भोपाल के लिए निरंतर किए जा रहे है नवाचार
भोपाल नगर निगम भोपाल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत् भोपाल शहर को निरंतर नये नये नवाचार कर शहर को और खूबसूरत बनाया गया है। घर घर से गीला एवं सूखा कचरा एकत्र करने की योजना को शत प्रतिशत मूर्तरूप दिया गया है और उन्हें वैज्ञानिक पद्धति से निष्पादित करने की प्रक्रिया निरंतर की जा रही है परंतु कई क्षेत्रों में भवनों के पीछे बैकलेन (आपचक) में रहवासियों द्वारा कचरा आदि फेंककर शहर के स्वच्छ वातावरण को दूषित किया जाता है जिसकी निरंतर निगरानी कर नागरिकों को समझाईश भी दी…
Read Moreअब वॉट्सऐप पर तलाश सकते हैं रील्स
नई दिल्ली रील्स देखने के लिए हर कोई अपने फोन में पहले इंस्टाग्राम खोलता है। अगर आप किसी और ऐप पर है, तो भी आपको इंस्टाग्राम पर स्विच करना पड़ता है। लेकिन वॉट्सऐप यूजर्स अपने ही ऐप यानी वॉट्सऐप पर रील्स ढूंढ सकते हैं। भले आपको यकीन ना हो, लेकिन ऐसा मुमकिन है। वॉट्सऐप ऐप पर रील्स ढूंढी जा सकती हैं और फिर जो रील पसंद आए आप उसे देख भी सकते हैं। क्या आपने कभी ये ट्रिक ट्राई की है, अगर नहीं तो हम आपको बताने जा रहे हैं।…
Read Moreनाबालिग का अपहरण, दरिंदगी, तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
बूंदी राजस्थान में 15 साल की लड़की का अपहरण कर उसका रेप करने का मामला सामने आया है। घटना बूंदी जिले की है जहां आरोपियों ने नाबालिग का अपहण किया और फिर उसके साछ दरिंदगी की। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपियों की पहचान राकेश मीना, लवकुश मीना और महावीर सिंह के रूप में हुई है। पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि राकेश और लवकुश ने शुक्रवार…
Read MoreNATO गठबंधन ने अपना ही फैसला पलटा, जिसके तहत यूक्रेन को सैन्य मदद दी जाने की योजना बनाई गई थी
वाशिंगटन यूरोपीय देशों समेत NATO गठबंधन के सदस्य देश कथित तौर पर अपनी उस योजना से पीछे हट रहे हैं, जिसके तहत यूक्रेन को सैन्य मदद दी जाने की योजना बनाई गई थी। इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि यूरोपीय देश शांति समझौता होने के स्थिति में यूक्रेन को भविष्य में रूसी आक्रमण से बचाने के लिए वहां सैनिकों की तैनाती करेंगे और सैन्य सहायता उपलब्ध कराएंगे लेकिन अब ये योजना खटाई में पड़ती दिख रही है। नाटो देशों के इस कदम से यूक्रेन को बड़ा झटका लगा है। रॉयटर्स…
Read More
