मणिकर्ण हिमाचल प्रदेश की धार्मिक नगरी मणिकर्ण में नव संवत के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। कायल का एक पेड़ तेज हवा के चलते नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतकों में कुछ पर्यटक भी शामिल हैं। घायलों को कुल्लू अस्पताल लाया जा रहा है। फिलहाल, मरने वालों की पहचान की जा रही रही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू के मणिकर्ण में हुए हादसे पर…
Read MoreDay: March 30, 2025
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-फ़ितर की शुभकामनाएं
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फ़ितर की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि ईद का पर्व अमन, एकता और खुशियों का त्योहार है। परस्पर भाई चारे और खुशियों को बांटने का उत्सव है। राज्यपाल श्री पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि रमजान का मुबारक महीना अमन-शांति का संदेश देता है। ईद का पर्व आपसी भेदभाव को समाप्त कर सभी इंसानों को जोड़ता है। यह सभी के प्रति दया, करुणा, आत्मीयता, मानवता और इंसानियत का संदेश भी देता है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से ईद के पर्व…
Read Moreबिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए के सीएम फेस को लेकर जारी चर्चा के बीच अमित शाह ने इशारों-इशारों में दिए संकेत
पटना बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर जारी चर्चा के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इशारों-इशारों में संकेत दे दिया है, कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि ‘2025 में मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाइए और भारत सरकार को बिहार के विकास का मौका दीजिए’ बिहार को बदलने में नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही…
Read Moreविक्रम नववर्ष पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पचमठा धाम में पूजा-अर्चना की
भोपाल विक्रम संवत 2082 का प्रथम दिन उल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विक्रम नववर्ष पर पचमठा धाम में आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित शिव मंदिर में पूजन-अर्चन कर भगवान आशुतोष का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री शुक्ल सूर्य उपासना कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्म व अध्यात्म हमारी सबसे बड़ी ताकत है। माँ भगवती की आराधना के नौ दिन हमें सही दिशा में काम करने की ताकत देते हैं। माँ की…
Read Moreविक्रमोत्सव- 2025 झाबुआ में सूर्य उपासना कार्यक्रम में मंत्री भूरिया शामिल हुई
भोपाल भारत का नववर्ष विक्रम संवत्, गुड़ी पड़वा 30 मार्च 2025 को महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया की उपस्थिति में राजवाड़ा चौक झाबुआ पर पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया है। संस्कृति विभाग निर्देशानुसार विक्रमोत्सव 2025 के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर राजवाड़ा चौक में मंत्री महिला एवं बाल विकास सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में और कलेक्टर नेहा मीना की उपस्थिति में सूर्य उपासना कार्यक्रम में श्री सत्यनारायण मंदिर में पूजन कर सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सूर्य उपासना की गई। साथ ही ब्रम्हध्वज को स्थापित किया गया।…
Read Moreदीक्षांत समारोह वास्तव में सेवा के संकल्प का समारोह है : राज्यपाल पटेल
भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में रविवार को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का 29वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव और हार्टफुलनेस संस्था के संस्थापक श्री कमलेश पटेल को विश्वविद्यालय द्वारा डी-लिट की मानद उपाधि प्रदान की गई। साथ ही 70 विद्यार्थियों को उपाधि, 99 को मेडल और 2 शोधार्थियों को डी-लिट उपाधि प्रदान की गई। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि विक्रम विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यंत आनन्द का अनुभव हो…
Read Moreयुवा पीढ़ी को विक्रमोत्सव मनाए जाने की जानकारी पहुँचानी होगी : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह
नरसिंहपुर में हुआ सूर्य उपासना कार्यक्रम – जल गंगा संवर्धन अभियान की हुई शुरुआत भोपाल स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय के देव नरसिंह मंदिर परिसर नरसिंहपुर में विक्रमोत्सव 2025 के अंतर्गत कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन व दीप प्रज्ज्वलित कर ब्रह्मध्वज वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य नाट्य का मंचन की प्रस्तुति श्री प्रवीण नामदेव के निर्देशन में दी गई। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने नव संवत्सर, विक्रम…
Read Moreरामेश्वरम में नए पंबन ब्रिज के उद्घाटन से पहले सफल परीक्षण/रिहर्सल
रामेश्वरम पंबन ब्रिज और रामेश्वरम में रेलवे, तटरक्षक, राज्य प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने 29 मार्च 2025 को नए पंबन ब्रिज के खुलने का पूर्वाभ्यास किया। तटरक्षक पोत को गुजरने की अनुमति देने के लिए शेर्ज़र स्पैन के साथ पुराने पंबन ब्रिज को भी खोलना पड़ा। इस पूर्वाभ्यास में समय को एक समान करने के लिए पुराने और नए पंबन ब्रिज को खोलना शामिल था, और तटरक्षक जहाज को नए पुल के खुले लिफ्ट स्पैन के नीचे दूसरी तरफ जाने की अनुमति देने के बाद, समय को मापने के…
Read Moreपाकिस्तान से आई करोड़ों की हीरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
तरनतारन पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत शनिवार रात सीआईए स्टाफ की टीम ने गांव रखभूसे के पास दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए तस्करों की पहचान हरदीप सिंह और हरजीत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से 6 किलो हेरोइन बरामद की. दोनों तस्कर स्विफ्ट कार में सवार थे. पुलिस को पहले ही जानकारी मिल गई थी कि ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से नशे की खेप मंगवाई गई है. इसी आधार पर डीएसपी राजिंदर सिंह मिन्हास, सीआईए…
Read Moreअब क्रोम-फायरफॉक्स को टक्कर देगा भारत का Ajna स्वदेशी ब्राउजर
भारत अब डिजिटल दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की राह पर है. हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने एक खास मुकाबले के जरिए देश का अपना वेब ब्राउजर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. वर्ल्ड हैप्पीनेस डे के मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडियन वेब ब्राउजर डेवलपमेंट चैलेंज (IWBDC) के विजेताओं का ऐलान किया. ये कदम आत्मनिर्भर भारत के सपने को सच करने की ओर एक बड़ी छलांग है, जिसका मकसद भारत को ‘सर्विस नेशन’ से ‘प्रोडक्ट नेशन’ बनाना है. 434…
Read Moreराहुल गांधी और कांग्रेस के लोग RSS के कार्यालय जाकर संघ को समझें: बाबूलाल मरांडी
पटना झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को अगर यह समझना है कि संघ क्या है और देशभक्ति क्या होती है, तो उन्हें आरएसएस कार्यालय जाना चाहिए. राहुल गांधी जहां-तहां जाकर ‘अल्ल-बल्ल’ बोलते रहते हैं. अच्छा हो कि वह संघ कार्यालय जाकर इस संगठन को समझें. मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर स्थित संघ मुख्यालय जाने पर कांग्रेस के नेताओं की आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सवाल…
Read Moreसेलेना की शादी में क्या होगा, हो गई सारी प्लानिंग
लॉस एंजिल्स सेलेना गोमेज़ और बेनी ब्लैंको की हाल ही में सगाई हुई है और सिंगर ने पहले ही शादी की कुछ प्लानिंग्स कर ली हैं। इसमें उनके 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' के को-एक्टर मार्टिन शॉर्ट शामिल हैं। सेलेना गोमेज़ ने अपनी शादी के लिए एक खास रिक्वेस्ट की है। वह चाहती हैं कि शॉर्ट एक बेहतरीन भाषण दें। गुरुवार को 'ड्रू बैरीमोर' शो में 'एमिलिया पेरेज़' स्टार ने कहा कि शॉर्ट शादी में भाषण देंगे और उन्हें यकीन है कि यह यादगार होगा। सेलेना ने कहा, 'मार्टी…
Read Moreअलवर में पानी सप्लाई चेक करने पहुंचे अभियंताओं पर चाकू से हमला
अलवर जिले में पानी सप्लाई की जांच करने गए जलदाय विभाग के सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। अधिकारियों ने किसी तरह जान बचाई, लेकिन हमले में उनके हाथों पर चोटें आई हैं। जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला के निर्देश पर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के काला कुआं इलाके में जल आपूर्ति की जांच करने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम गई थी। एसडीएम के साथ दौरे के बाद रविवार सुबह सहायक अभियंता सुनील कुमार यादव, कनिष्ठ अभियंता मोहित…
Read MoreSamsung ला रहा नया फोन Galaxy XCover 7 Pro, चेक करें लीक स्पेसिफिकेशन्स
नई दिल्ली Samsung की तरफ से एक नए स्मार्टफोन लॉन्च की तैयारी चल रही है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy XCover Phone है, जिसे जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफोन अब तक का सबसे मजबूत डिवाइस होगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को मजबूत डिजाइन के साथ पेश किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी XCover 7 प्रो को अमेरिकी FCC से मंजूरी मिल गई है, जिससे संकेत मिलता है कि Samsung Galaxy XCover सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा…
Read Moreराज्यपाल ने तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामना की
जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रविवार को पाली स्थित रणकपुर पहुंचे। उन्होंने वहां स्थित तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामना की। राज्यपाल ने अरावली पर्वतमाला के मध्य स्थित रणकपुर के भव्य जैन मंदिरों में उत्कीर्ण मूर्तियों, संगमरमर की नक्काशी और शिल्प सौंदर्य को देखते हुए कहा कि भारतीय शिल्प कला का यह अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने रणकपुर मंदिरों के कलात्मक खंभों, गुंबदों और मेहराबों पर नाजुक जालीदार काम, फूलों की आकृतियाँ को देखकर शिल्पकारों के बारीक काम पर अचरज जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान…
Read More
