बिलासपुर आईपीएल सीजन के साथ ही शहर में सट्टेबाजी गतिविधियों पर नजर रखने में जुटी सरकंडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा चला रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और ₹10,390 नकद जब्त किया है. इस कार्रवाई के पीछे बिलासपुर एसपी राजनेश सिंह के निर्देश थे, जिन्होंने क्रिकेट सीजन में बढ़ती सट्टा गतिविधियों पर सख्ती बरतने के आदेश दिए थे. अतिरिक्त एसपी उदयन बेहार और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन…
Read MoreDay: April 7, 2025
नक्सलियों के खिलाफ सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है. टीएस सिंह देव ने रामनवमी के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ने रावण के साथ जो किया, वैसा ही अब सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम ने रावण को पहले शांति संदेश भेजा था, कि शांति का रास्ता अपनाओ. मुख्य धारा से जुडो. लेकिन रावण ने राम की बात नही सुनी. रावण को शांति…
Read Moreआयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर से कैंसर से जूझ रहीं
मुंबई फिल्म निर्देशक और लेखिका व अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं। ताहिरा का ब्रेस्ट कैंसर सात साल बाद एक बार फिर उभर आया है। इसकी जानकारी खुद ताहिरा ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी ताहिरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा करते हुए ये बताया है कि सात साल बाद उनका ब्रेस्ट कैंसर फिर से उभर आया है। ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम…
Read Moreअज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, गाड़ी से 20 मीटर दूर मिले शव
धौलपुर आज तड़के एनएच 123 स्थिति सैपऊ कस्बे के अंडरपास पुल के ऊपर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक सैपऊ कस्बे में अंडरपास पुल के ऊपर तड़के करीब 3:00 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने…
Read Moreमध्य प्रदेश में वक्फ की 23,118 संपत्तियां में से 14,986 की जांच, सत्यापन के बाद रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज होंगे
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद वक्फ संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पास कुल 23,118 संपत्तियां हैं, जिनमें से 14,986 संपत्तियों की जांच की जाएगी। इसमें आवासीय, व्यावसायिक और अन्य प्रकार की बेशकीमती संपत्तियां शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत खरबों में आंकी जा रही है। इन संपत्तियों का सत्यापन करने के बाद, सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। सत्यापन प्रक्रिया राजस्व विभाग की सहायता से की जाएगी और राजधानी भोपाल में इसकी शुरुआत हो चुकी है। कलेक्टर…
Read Moreइंदौर प्रेस क्लब का 63वां स्थापना दिवस, ‘इंदौर का पत्रकारिता घराना’ विषय पर वरिष्ठजनों ने रखे विचार
इंदौर इंदौर प्रेस क्लब के 63वें स्थापना दिवस पर 7, 8 और 9 अप्रैल को इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। आज सोमवार को इस पत्रकारिता महोत्सव की शुरुआत हुई। पत्रकारिता महोत्सव के पहले सत्र का विषय 'इंदौर का पत्रकारिता घराना' रहा। इस आयोजन में देशभर से पत्रकारिता, फोटोग्राफी और साहित्य जगत की अनेक हस्तियां शामिल हो रही हैं। लिखने का सलीका सीखने को मिला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने कहा कि नई दुनिया के बगैर इंदौर…
Read Moreकोर्ट रूम को कार्य स्थल के साथ कर्म स्थल भी बनाएं, जज, वकीलों की सरल, सुगम, सस्ता न्याय दिलाने में अहम भूमिका होती : हाईकोर्ट
जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ ने कहा है कि अदालती प्रक्रिया को ई प्रक्रिया के साथ डिजिटल बनाएं। कोर्ट रूम को कार्य स्थल के साथ-साथ कर्म स्थल भी बनाएं। जज, वकीलों की सरल, सुगम, सस्ता न्याय दिलाने में अहम भूमिका होती है। जब न्याय में देरी होती है तो समाज में असंतोष पैदा होता है, अतः न्याय में देरी ना करें। जस्टिस कैथ ने यह विचार जिले के मालथौन में 12 करोड़ से अधिक में तैयार किए गए सिविल कोर्ट भवन का लोकार्पण करते हुए…
Read Moreराजगढ़ में लोकायुक्त टीम ने मत्स्य महासंघ के कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मत्स्य महासंघ के एक आउटसोर्स कर्मचारी मुबारिक गौरी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।यह राशि कथित तौर पर जिलाधिकारी सुरेखा सराफ के लिए ली जा रही थी। यह कार्रवाई इंदौर के मछली ठेकेदार अनवर कादरी की शिकायत पर हुई। जानकारी के मुताबिक, इंदौर के एक मछली ठेकेदार अनवर कादरी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें राजगढ़ के कुंडलिया डैम में नवंबर 2024 में 7…
Read Moreयूपी में एक और ‘सौरभ’ की हत्या, पत्नी ने किया रेलकर्मी पति का किया कत्ल
बिजनौर उत्तर प्रदेश में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूपी के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के जैसे ही बिजनौर जिले में भी एक महिला ने अपने पति को मार डाला। पत्नी ने हत्या के बाद पति को हार्ट अटैक आने का शोर मचा दिया, लेकिन पूरे मामले का पर्दाफाश पोस्टमार्टम से हो गया। पोस्टमार्टम में सामने आया है कि रेलकर्मी की हत्या हुई है, उसे गला घोंटकर मारा गया है। हार्ट अटैक से उसकी मौत नहीं हुई है। जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो सभी चौंक…
Read Moreउदयपुर से शादी की शॉपिंग करके लौट रहे परिवार की कार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, नौ घायल
सलूंबर जयसमंद स्टेट मेगा हाईवे पर रोडवेज बस व कार की जोरदार भिड़ंत होने से कार में सवार एक महिला की मौत हो गई, वहीं परिवार के तीन सदस्यों सहित नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार एक ही परिवार के चार जने कार में सवार होकर उदयपुर से अपने घर खुदरड़ा आसपुर लौट रहे थे, तभी ओड़ा के समीप सामने से आ रही रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार में सवार सुशीला कुंवर पत्नी राजेंद्र सिंह…
Read MoreCM डॉ मोहन ने राज्य सेवा अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ बोले- शिक्षण से व्यक्ति और प्रशिक्षण से व्यक्तित्व बनता है
भोपाल मध्य प्रदेश के भोपाल में सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्य सेवा के अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षण से व्यक्ति और प्रशिक्षण से व्यक्तित्व बनता है। शिक्षण-प्रशिक्षण का महत्व बहुत महत्वपूर्ण है। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने राज्य सेवा के अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षण से व्यक्ति बनता है। प्रशिक्षण से व्यक्तित्व बनता है। शिक्षण हुआ है प्रशिक्षण की शुरुआत हो रही है। शिक्षण-प्रशिक्षण का महत्व बहुत…
Read Moreमोटोरोला का नया edge 60 FUSION मॉडल है खास
मोटोरोला का ये मॉडल है खास Motorola ने पेश किया नया edge 60 FUSION – जो edge 50 fusion से कहीं आगे है! इसमें मिलता है दुनिया का सबसे इमर्सिव 1.5K ऑल 4 साइड कर्व्ड डिस्प्ले, दुनिया का पहला ट्रू कलर^ Sony-LYTIA 700C सेंसर, सेगमेंट का सबसे एडवांस्ड motoAI अनुभव, और मिलिट्री ग्रेड मजबूती, अब सिर्फ 20,999* रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध ● motorola edge 60 FUSION अपने पिछले संस्करण (edge 50 fusion) की तुलना में बड़े अपग्रेड के साथ आता है। यह Motorola का अब तक का सबसे…
Read Moreआगरा-मथुरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मेटाडोर-रोडवेज के बीच पिस गई कार, दो युवकों की मौत
आगरा आगरा-मथुरा हाईवे पर रविवार रात भीषण हादसा हुआ। रुनकता में हीरा लाल प्याऊ कट पर यू-टर्न ले रही मेटाडोर के पीछे चल रही कार के ब्रेक लगाने पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मेटाडोर और बस के बीच में कार पिस गई। कार सवार चालक सहित दो लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया तब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। एक मृतक की पहचान दीपक (36) के रूप में हुई है। वह मैनपुरी के थाना भोगांव स्थित कल्याणपुर के…
Read Moreअलवर में स्क्रैप गोदाम से एक हजार किलो कॉपर वायर चोरी
अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित सामोला चौक के पास एक स्क्रैप गोदाम से अज्ञात चोरों ने करीब एक हजार किलो कॉपर वायर चोरी कर लिया। चोरी गए तांबे के वायर की कीमत ढाई से तीन लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है। यह वारदात रविवार देर रात की बताई जा रही है, जिसने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार चोरी की यह वारदात मैसर्स दिनेश अग्रवाल के स्वामित्व वाले गोदाम में हुई। गोदाम मालिक दिनेश अग्रवाल ने बताया…
Read Moreबीजासन माता मेले में तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत
बूंदी बूंदी जिले के लाखेरी क्षेत्र से रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नवरात्रि के अवसर पर इंदरगढ़ स्थित प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर में तैनात एक होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय भगवान वर्मा के रूप में हुई है, जो गणेशपुरा का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान वर्मा अपनी ड्यूटी पर पूरी मुस्तैदी से तैनात थे, जब अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। कुछ ही देर में वे जमीन पर गिर पड़े।…
Read More
