वाराणसी शहर में 19 वर्षीय एक युवती के साथ कथित रूप से 23 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को रिमांड पर भेज दिया है। बुधवार को यह जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त विदुश सक्सेना ने बताया कि लालपुर पांडेयपुर इलाके में एक युवती के साथ कथित रूप से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले…
Read MoreDay: April 9, 2025
स्मार्ट पीडीएस एक मई से लागू करना प्रस्तावित : खाद्य मंत्री राजपूत
भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि स्मार्ट पीडीएस एक मई 2025 से लागू किया जाना प्रस्तावित है। मंत्री श्री राजपूत ने पीडीएस के सभी पात्र हितग्राहियों की ई-केवायसी 30 अप्रैल तक कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया है कि उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार भी सभी पात्र हितग्राहियों का ई-केवायसी कराना अनिवार्य है। अपर मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने बुधवार को ई-केवायसी अभियान और न्यूनतम समर्थन मूल्य गेहूँ उपार्जन की वीडियो कान्फ्रेंसिंग…
Read Moreदिल्ली से बैंकॉक जा रही एअर इंडिया की उड़ान में चौंकाने वाली घटना, एक यात्री ने दूसरे पर किया पेशाब
नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बैंकॉक जा रही एअर इंडिया की उड़ान में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक यात्री ने कथित तौर पर दूसरे यात्री पर पेशाब कर दिया। यह घटना विमान के भीतर यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों के लिए काफी चौंकाने वाली और असहज स्थिति उत्पन्न करने वाली थी। घटना के बाद, एअर इंडिया ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को तुरंत सूचित किया और कहा कि वह इस घटना की पूरी जांच कर रही है। यह घटना न केवल एअर इंडिया के लिए बल्कि…
Read Moreछत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मेंटल हॉस्पिटल की बदहाली पर राज्य सरकार से कड़ी जवाबदेही मांगी
बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सेंदरी मानसिक चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से कड़ी जवाबदेही मांगी है। कोर्ट ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि डॉक्टरों की अब तक हुई नियुक्तियों के आंकड़े, नाम और तिथि सहित शपथपत्र के माध्यम से पूरी जानकारी दो सप्ताह में प्रस्तुत करें। छत्तीसगढ़ में मानसिक रोगियों के इलाज के लिए सेंदरी में स्थित यह एकमात्र सरकारी अस्पताल है। यहां मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत निर्धारित प्रावधानों और सुविधाओं का अभाव होने पर विशाल कोहली…
Read Moreप्रमुख शासन सचिव ने श्रीगंगानगर का दौरा कर सीवरेज व जलापूर्ति कार्यों को जल्द पूर्ण कर लाभ दिलाने के दिये निर्देश
जयपुर स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री राजेश यादव व आरयूआईडीपी के परियोजना निदेशक श्री पीयूष समरिया ने श्रीगंगानगर शहर में किये जा रहे आधारभूत विकास कार्यों का निरीक्षण किया और परियोजना कार्याें के संबंध में आरयूआईडीपी, नगर परिषद एवं यूआईटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में ली। संयुक्त बैठक में अमृत 2.0 और आरयूआईडीपी द्वारा किये जा रहे सीवरेज व जलापूर्ति निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये ताकि इन विकास कार्यों का लाभ आमजन…
Read Moreराष्ट्रपति मुर्मू की ऐतिहासिक स्लोवाकिया यात्रा, दोनों नेताओं ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों के अलग-अलग पहलुओं की समीक्षा की
ब्रातिस्लावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ब्रातिस्लावा में स्लोवाकिया के प्रेसिडेंट पीटर पेलेग्रिनी के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों के अलग-अलग पहलुओं की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई। बैठक और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू और पेलेग्रिनी ने साझे वैश्विक और क्षेत्रीय हितों के मुद्दों पर भी चर्चा की। भारतीय पक्ष की ओर से प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में राज्य मंत्री निमूबेन बंभानिया के साथ-साथ सांसद धवल पटेल, संध्या…
Read Moreकेन्द्रीय मंत्री शाह 13 अप्रैल को करेंगे राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन में शिरकत
भोपाल केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 13 अप्रैल को रवीन्द्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल होंगे। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री श्री शाह सहकारिता विभाग की समीक्षा भी करेंगे। सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस परिप्रेक्ष्य में कार्यक्रम स्थल रवीन्द्र भवन में आयोजित होने वाले सम्मेलन की रूपरेखा तय की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। मंत्री श्री सारंग ने निर्देश दिये कि…
Read Moreभगवान महावीर का जीवन मानवता के कल्याण और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए प्रेरणास्त्रोत: उप मुख्यमंत्री
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने महावीर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन मानवता के कल्याण और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने जैन धर्म के माध्यम से पूरे विश्व को शांति, सहिष्णुता और करुणा का संदेश दिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान महावीर ने समस्त मानवता को अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अस्तेय और ब्रह्मचर्य का मार्ग दिखाया। उनका जीवन और उपदेश आज भी उतने ही…
Read Moreउज्जैन की वसंत विहार कालोनी में बने तारामंडल में अब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर सरकार डिजिटल गैलरी बनाने जा रही
उज्जैन खगोल विज्ञान में युवाओं की रुचि बढ़ाने को उज्जैन की वसंत विहार कालोनी में बने तारामंडल में अब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर सरकार डिजिटल गैलरी बनाने जा रही है। ऐसी गैलरी जो व्यापक और आकर्षक अंतरिक्ष अन्वेषण केंद्र के रूप में आगंतुकों को प्रेरित और शिक्षित करेगी। गैलरी में आकाशीय पिंड, अंतरिक्ष यान, उपग्रहों और राकेटों के छोटे आकार के भौतिक मॉडल भी अवलोकनार्थ रखे जाएंगे। एलईडी, स्क्रीन, प्रोजेक्टर, होलोग्राफिक डिस्प्ले और एआर/वीआर सिस्टम के माध्यम से विज्ञान आधारित कहानियां दिखाने, सुनाने की व्यवस्था होगी। गैलरी तैयार करने…
Read Moreबैंक ऑफ बड़ौदा में अब 2 लाख रुपये निवेश पर गारंटीड लाभ मिलने का मौका मिल रहा, 51,050 रुपये का गारंटीड ब्याज
मुंबई अगर आप अपनी बचत पर अच्छा ब्याज पाने का सोच रहे हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) की इस नई एफडी स्कीम के बारे में जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस पब्लिक सेक्टर बैंक ने हाल ही में अपनी एफडी स्कीम में ब्याज दरों को और आकर्षक बना दिया है, और आपको अब 2 लाख रुपये निवेश पर गारंटीड लाभ मिलने का मौका मिल रहा है। खास बात यह है कि इस स्कीम में आपको 51,050 रुपये का फायदा एक निश्चित अवधि में मिलेगा, और यह सब…
Read Moreकेवल निर्माण कराना पंचायत का कार्य नहीं, हमें लोगों की विचार प्रणाली भी बदलना होगी : प्रभारी मंत्री पटेल
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम एवं भिंड जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि पंच, सरपंच वो कड़ी है जो हमें सामर्थ्य देगा और हमारे सामर्थ्य से राज्य और देश शक्तिशाली बनेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनी हुई व्यवस्था ही सबसे ऊपर होती है। त्रि-स्तरीय पंचायत राज व्यवस्था में अधिकारों और कर्त्तव्यों का सामंजस्य आवश्यक है। पंचायत पदाधिकारी संवाद, समन्वय और संपर्क का उपयोग कर बेहतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि केवल निर्माण कार्य करना ही पंचायत का काम नहीं है। हमें लोगों…
Read Moreरेडक्रॉस इकाइयों के निर्वाचन की हो नियमित व्यवस्था :राज्यपाल पटेल
भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेश की जिला रेडक्रॉस समितियों के निर्वाचन कार्य की राजभवन में समीक्षा की। उन्होंने जिला इकाइयों जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है अथवा हो गया है। उनके निवार्चन की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए है। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त श्री तरुण राठी, राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, राज्य रेडक्रॉस समिति के जनरल सेक्रेटरी सहित राजभवन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि…
Read Moreकार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी: विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को छतरपुर जिले की चंदला और पन्ना जिले की पन्ना विधानसभा में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित कर ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत पन्ना में लाभार्थियों से संपर्क कर चौपाल चर्चा एवं सामाजिक नेताओं से संपर्क किया बूथ का कार्यकर्ता पार्टी का ब्रांड एंबेसेडर जनहित की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता छतरपुर/पन्ना भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को छतरपुर जिले के चंदला सर्किट हाउस एवं पन्ना जिले की पन्ना…
Read Moreहीट वेव से आमजन की सुरक्षा के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
जयपुर राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को शासन सचिवालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य में बढ़ती गर्मी, संभावित हीट वेव और अन्य मौसमी आपदाओं से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान डॉ. किरोडी लाल ने वीसी के माध्यम से विभिन्न जिलों के जिला कलेक्टरों से व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक संसाधनों के साथ पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि हीट वेव…
Read More120वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण पासिंग आउट परेड एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन
जयपुर पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने कहा कि वनरक्षकों के लिए वन एवं वन्यजीव की रक्षा करना एक चुनौती का कार्य हैं, जिसे उन्हें पूर्ण निष्ठा एवं सजगता से करना होगा। श्री संजय शर्मा ने बुधवार को राजस्थान वानिकी एवं वन्यजीव प्रशिक्षण संस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित 120 वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण सत्र के 972 वनरक्षकों की गांडिव स्टेडियम, जयपुर में प्रस्तुत सामूहिक पासिंग आउट परेड एवं दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। इस वर्ष लगाए जाएंगे 10 करोड़ पौधे-…
Read More
