सोमवार 21 अप्रैल 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

मेष राशि- मेष राशि वालों को आज महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रोफेशनल लाइफ में क्रिएटिविटी और इनोवेटिव आइडियाज के साथ किए गए कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। फन एक्टिविटीज में शामिल हों। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। सिंगल जातकों को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर नए लोगों से मिलना चाहिए। इससे परफेक्ट पार्टनर की तलाश पूरी होगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, आज साथी संग उनका रिश्ता मजबूत होगी।…

Read More

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश की हत्या, हिरासत में पत्नी

कर्नाटक कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की रविवार को हत्या हो गई। वह अपने घर में मृत पाए गए। पूर्व आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश की लाश खून से सनी हुई हालत में बरामद की गई। इस मामले पर बोलते हुए बेंगलुरु सिटी पुलिस ने कहा, “कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश, 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी की बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में हत्या कर दी गई। घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।” मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, पुलिस को शक है कि…

Read More

पोक्सो अदालत ने एक महिला को 20 साल कैद की सजा सुनाई, 17 साल के लड़के से यौन उत्पीड़न करने का आरोप

कोटा राजस्थान की एक पोक्सो अदालत ने एक महिला को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। महिला पर 17 साल के एक लड़के का अपहरण करने और उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। दोष सिद्ध होने पर उसे जुर्माने के साथ सजा भी सुनाई गई। राजस्थान में बूंदी की एक पोक्सो अदालत ने एक महिला को अक्टूबर 2023 में 17 साल के एक लड़के का अपहरण करने और उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अधिकारियों ने बताया कि जस्टिस सलीम…

Read More

तमिलनाडु के त्रिची शहर के उरयूर क्षेत्र में प्रदूषित पानी पीने से लोग बीमार, 2 की मौत

त्रिची तमिलनाडु के त्रिची शहर के उरयूर क्षेत्र में प्रदूषित पानी पीने से लोग बीमार हो गए। पीने के पानी में सीवेज वॉटर मिलने से 30 से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे जबकि दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 58 वर्षीय लता और 4 वर्षीय बच्ची प्रियंका शामिल हैं। यह घटना पणिक्कनकरन स्ट्रीट और मिन्नप्पन स्ट्रीट इलाकों में हुई, जहां पिछले छह महीनों से स्थानीय लोग सीवेज की समस्या की शिकायत कर रहे थे, लेकिन नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि…

Read More

जेलेंस्की ने पुतिन के एक दिवसीय ‘ईस्टर युद्धविराम’ को दिखावा बताया

कीव यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक दिवसीय 'ईस्टर युद्धविराम' को दिखावा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन को अग्रिम मोर्चे पर नुकसान पहुंचाने के लिए मॉस्को की कोशिशें रात भर जारी रहीं। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "कुल मिलाकर, ईस्टर की सुबह तक हम कह सकते हैं कि रूसी सेना युद्धविराम की एक सामान्य धारणा बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कुछ जगहों पर इसने आगे बढ़ाना और यूक्रेन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश रोकी नहीं है।" यूक्रेनी…

Read More

विद्यार्थियों ने बनाई अखबार की रद्दी से थैलियां और मेंहदी के कोन

भोपाल धार जिला मुख्यालय पर स्थित महर्षि सांदीपनि (सीएम राइज) विद्यालय में रविवार को "सहृदय, सीखें, सृजन करें, समाज से जुड़ें" थीम पर आधारित ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पालकगण भी उपस्थित थे। कक्षा केजी से लेकर 10 वीं तक के लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम दिन शिविर में सहभागिता की। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्मृति रत्न मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। कक्षा 8 वीं की…

Read More

पीएसओ ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

बलौदाबाजार भाटापारा कांग्रेस विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात पीएसओ ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, भाटापारा विधायक इंद्र साव के घर के सामने ही उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ डिगेश्वर गागड़ा का सरकारी निवास है. आज दोपहर उसने छत पर चढ़कर अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. इस बात की जानकारी लगते…

Read More

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण न दिए जाने को लेकर एक बार फिर विवाद

भोपाल मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण न दिए जाने को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता जा रहा है. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर संविधान की अवहेलना का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति से प्रदेश में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है. पटवारी ने कहा कि बीजेपी सरकार ओबीसी वर्ग के अधिकारों का हनन कर रही है और विधायिका द्वारा पारित कानून को लागू करने में विफल रही है, जो एक गंभीर संवैधानिक संकट है.…

Read More

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, कांग्रेस को लगा जोर का झटका, बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, अब उठाएंगे ‘कमल’

मुंबई महाराष्ट्र में कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और तीन बार के पूर्व विधायक संग्राम थोपटे ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। पुणे जिले के भोर निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके थोपटे ने अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद इस निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।   संग्राम थोपटे ने स्पष्ट कहा कि यह कदम उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है। थोपटे ने कहा कि उनके…

Read More

जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य हो रहे हैं प्राथमिकता से

भोपाल प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान में जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन कार्य में प्राथमिकता में किये जा रहे है। जनसामान्य को जल संरचनाओं के संरक्षण किये जाने की शपथ भी दिलाई जा रही है। बच्चों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जल के महत्व, जलवायु परिवर्तन के दुषप्रभाव और पौधरोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। जल की एक-एक बूंद सहेजने की कवायद राजगढ़ जिले मेंजल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एक-एक जल संरचना का जीर्णोद्धार कर उनमें बरसात…

Read More

उपाध्याय के नेतृत्व में कुम्हारी टोल प्लाजा पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

रायपुर  पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजनों ने कुम्हारी टोल प्लाजा पर अवैध वसूली के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. इस दौरान इसे ‘भारतीय जनता पार्टी गब्बर सिंह टैक्स वसूली’ का नाम देते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया. प्रदर्शन में टोल प्लाजा के अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘बेशर्म का फूल’ भेंट किया गया, जबकि आम जनता को गुलाब का फूल देकर अनोखा प्रदर्शन किया गया. कड़ी धूप में लगातार दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान चक्का जाम जैसी स्थिति…

Read More

जीत कुनेडू मार्शल आर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के खोंगापानी से गोपाल दास बने जनरल सेकेटरी

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जीत कुनेडू मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया जो कि एशियन जीत कुनेडो मार्शल आर्ट्स फेडरेशन और जीत कूने फेडरेशन से संबंधित मान्यतां प्राप्त है कि नेशनल जनरल सेकेट्री शीफू लायन विकास गिहारा द्वारा मास्टर गोपाल दास को जीत कूनेडो एसोशिएशन ऑफ छ.ग. का जनरल सेकेट्री नियुक्त किया गया है। जीत कूने मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेलो इंडिया से मान्यता प्राप्त है। मास्टर गोपाल दास वेस्ट झगराखाण्ड कॉलरी (खोंगापानी) के साथ ही संपूर्ण मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले एवं समस्त छ.ग. राज्य में जीत कुनेडो स्पोर्ट्स मार्शल…

Read More

15वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी

भोपाल/नई दिल्ली केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी ब्राजील यात्रा से 21 अप्रैल, सोमवार को सुबह लौट रहे है। उनकी यह यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण रही। 15वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी के साथ-साथ यह दौरा भारत और ब्राजील के बीच कृषि व्यापार, तकनीक-नवाचार को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ब्राजील प्रवास के दौरान शिवराज सिंह का भारत में सोया उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर रहा। वहीं उनकी मंशा भारतीय किसानों को…

Read More

लचर कानून व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन

मनेंद्रगढ़/एमसीबी भाजपाइयों ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला मनेन्द्रगढ़.भारतीय जनता पार्टी, नागपुर मण्डल द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे आरोपियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही कार्रवाई के समर्थन में, तथा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों, हिन्दुओं के नरसंहार और पश्चिम बंगाल की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार और ममता बनर्जी के नेतृत्व में हो रहे हिंदू समाज पर अत्याचारों के खिलाफ…

Read More

आरएसएस के प्रमुख भागवत ने दिया सामाजिक एकता का मंत्र, भड़की कांग्रेस

  नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने सामाजिक एकता पर जोर दिया है। उन्होंने सभी के लिए 'एक मंदिर, एक कुआं और एक श्मशान घाट' अपनाने का आह्वान किया है। वहीं, कांग्रेस ने आरएसएस पर समुदायों को बांटने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने वक्फ संशोधन अधिनियम को बीजेपी और आरएसएस की साजिश बताया है। अलीगढ़ दौरे पर हैं मोहन भागवत मोहन भागवत ने अलीगढ़ की पांच दिवसीय यात्रा के दौरान स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत को शांति को बढ़ावा देने…

Read More