भोपाल रेल यात्रियों की संरक्षा और निर्बाध परिचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा स्टेशन यार्डों और लूप लाइनों के उन्नयन एवं निरीक्षण कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। रेलवे यार्ड न केवल गाड़ियों के ठहराव और पारगमन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, बल्कि मालगाड़ियों और बिना ठहराव वाली तेज गति की ट्रेनों के संचालन की दृष्टि से भी इनका बड़ा योगदान होता है। भोपाल मंडल में कुल 2224 किलोमीटर ट्रैक परिचालन हेतु उपलब्ध है, जिसमें 88 स्टेशन यार्ड सम्मिलित हैं। इन…
Read MoreDay: May 6, 2025
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए संजय सोनी ने ठोकी दावेदारी
अनूपपुर संजय सोनी मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में अनूपपुर जिलाध्यक्ष के पद पर नामांकन दाखिल किये है।संजय सोनी विगत 15 सालों से कांग्रेस के छात्र संगठन इकाई (एनएसयूआई) से जुड़कर छात्र तथा युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ते रहे कांग्रेस की छात्र संगठन में रहते हुए विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं शैक्षणिक एवं राजनीतिक सफर शैक्षणिक योग्यता – 1. एलएलबी – 2024 ! 2. एमएससी बॉटनी – 2015 3. बीएससी – 2013 4. हायर सेकेंडरी -2010 राजनीतिक गतिविधि – 1. 2010 एनएसयूआई से जुड़ा !…
Read Moreबोर्ड परिणाम जारी, उज्जैन की बेटी का कमाल, कक्षा 10वीं में प्रदेश की टॉप फाइव सूची में सुहानी का चौथा स्थान
उज्जैन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर की छात्रा सुहानी को 500 में से 497 अंक (99.4%) मिले हैं। सुहानी ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल-कोचिंग के शिक्षकों, माता-पिता और बड़ी बहन को दिया। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम आज मंगलवार को घोषित हो गए। उज्जैन की सुहानी प्रजापति ने कक्षा दसवीं में मध्यप्रदेश के टॉप फाइव में चौथा स्थान प्राप्त कर उज्जैन के साथ ही अपने माता-पिता और गुरुजनों का भी मान बढ़ाया है। आज रिजल्ट से पहले सुहानी सुबह से ही थोड़ी…
Read Moreउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मीडिया सलाहकार ताहिर अली को 40वीं वैवाहिक वर्षगाँठ पर दी शुभकामनाएँ
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने मीडिया सलाहकार ताहिर अली को उनकी विवाह की 40वीं वर्षगाँठ के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ताहिर अली को मंत्रालय भोपाल में पुष्पगुच्छ भेंट कर सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ताहिर अली और उनकी धर्मपत्नी को इस पावन अवसर पर हार्दिक बधाई दी और प्रेम, विश्वास और सौहार्द से परिपूर्ण जीवन व्यतीत करने की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल के विशेष सहायक चन्द्रप्रताप गोहल, निज सचिव आनंद भट्ट,…
Read Moreछत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत के दर्शन कराएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन
भोपाल हैरिटेज स्पेशल टूर में पर्यटकों को रायगढ़ किला, पुणे (लाल महल, कसबा गणपति और शिवसृष्टि), शिवनेरी किला, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, प्रतापगढ़ किला और कोल्हापुर (महालक्ष्मी मंदिर और पन्हाला किला) दिखाए जाएंगे। भारतीय रेल पहली बार ‘छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट’ पर हैरिटेज टूर का आयोजन करने जा रही है। इस टूर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों को कवर किया जाएगा। भारत गौरव ट्रेन अपनी यात्रा की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से करेगी, और कोंकण रेलवे नेटवर्क पर स्थित…
Read Moreकर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 महिला नक्सली ढेर, IED ब्लास्ट से कमांडेंट भी घायल
बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर हो गई. यह मुठभेड़ कर्रेकट्टा की पहाड़ियों में हुई, जो छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित है. यहां पिछले दो हफ्तों से सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम बड़े पैमाने पर नक्सल विरोधी अभियान चला रही है. एजेंसी के अनुसार, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई तो मौके से एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ. उसके पास से एक…
Read Moreजातीय हिंसा से ग्रस्त मणिपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला
इंफाल पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सदस्य को इम्फाल ईस्ट जिले के सावोमबंग काबुई खुंजाओ से जबरन वसूली में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से दो पिस्तौल, एक हथगोला और एक डेटोनेटर बरामद किया गया है। जातीय हिंसा से ग्रस्त मणिपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत राज्य में 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें पर्यटन निदेशक पूजा एलांगबम और थौबल डीसी ए सुभाष सिंह का नाम शामिल है। एलांगबम…
Read Moreमॉक ड्रिल को लेकर यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने दी बड़ी जानकारी, दिए सख्त निर्देश, किए जाएंगे ये अभ्यास
लखनऊ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिक सुरक्षा के लिए देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 7 मई को मॉक ड्रिल कराने को कहा है, जिससे कि किसी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। गृह मंत्रालय के मॉक ड्रिल के निर्देश को लेकर यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार का बयान सामने आया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर 7 मई को देश के कई राज्यों में होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर यूपी में तैयारियां तेज हो…
Read Moreदिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बड़ा दावा कर दिया, केजरीवाल दिल्ली में अपनी हार का बदला अब लोगों से ले रहे हैं
नई दिल्ली पंजाब और हरियाणा में जल विवाद के बीच दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अपनी हार का बदला अब लोगों से ले रहे हैं। पंजाब में उनकी आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में कम पानी भेज रही है और अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों को प्यासा मारने की साजिश रच रहे हैं। उहोंने कहा, आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता से नाराज हैं क्योंकि लोगों ने उन्हें हरा दिया…
Read More48 घंटों के अंदर दूसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी से मिले अजित डोभाल, हुई मीटिंग
नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने मंगलवार सुबह ही मुलाकात की। उनकी बीते 48 घंटों के अंदर दूसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मीटिंग हुई है। पाकिस्तान के साथ जिस तरह से फिलहाल तनावपूर्ण स्थिति है, उसे देखते हुए यह अहम मुलाकात है। भारत सरकार ने देश भर में 7 मई को मॉक ड्रिल करने को कहा है। यह ड्रिल हर जिलों में की जाएगी और इस दौरान लोगों को बताया जाएगा कि किसी भी तरह की हमले की स्थिति में क्या जाना…
Read Moreप्रशासन की ओर से अवैध मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई, 3 अवैध मदरसों, 2 मजारों और एक ईदगाह पर चला बुलडोजर
लखनऊ यूपी के श्रावस्ती में प्रशासन की ओर से अवैध मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। सरकारी जमीनों में बने तीन अवेध मदरसे, दो मजार व एक ईदगाह को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इसके साथ ही बिना मान्यता के संचालित 11 मदरसों को सील किया गया। तहसील क्षेत्र जमुनहा के ग्राम प्रतापपुर कानीबोझी में मदरसा कन्जुल इमान लिल बनात मकतब सरकारी भूमि पर बना हुआ था। जिसकी जांच कर गई थी और सरकारी भूमि को खाली करने की नोटिस दी गई थी लेकिन संचालक की ओर से…
Read Moreबेटियों ने श्रेष्ठता सिद्ध कर प्रदेश को किया गौरवान्वित, असफल छात्रों का बढ़ाया मनोबल: मुख्यमंत्री यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों को बधाई दी है। वहीं असफल होने वाले छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें असफल होने की जरुरत नहीं है। विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा का मौका दिया जाएगा। बेटियों ने श्रेष्ठता सिद्ध कर प्रदेश को किया गौरवान्वित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल 10th एवं हायर सेकेण्डरी 12th परीक्षा के परिणामों को घोषित कर सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं…
Read Moreभोपाल में आज कैबिनेट बैठक में नक्सलियों से निपटने के मास्टर प्लान समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
भोपाल पचमढ़ी वन्यजीव अभयारण्य से शहरी क्षेत्र के कुछ हिस्से को बाहर कर सामान्य वन क्षेत्रों को शामिल करके उक्त अभयारण्य का दायरा बढ़ाया जाएगा। जबकि नक्सलियों से निपटने के लिए विशेष सहयोगियों की भर्ती की जाएगी, जो कि पुलिस के लिए अधिकृत तौर पर काम करेंगे। ये दोनों प्रस्ताव मंगलवार को राजधानी भोपाल में होने वाली मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में लाए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, पचमढ़ी का दायरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अभयारण्य क्षेत्र होने के कारण विकास करने में कई अड़ंगों सामना…
Read Moreनेशनल हाइवे पर देर रात कार और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत में पिता-पुत्र और भतीजे सहित चार लोगों की मौत
भिंड नेशनल हाइवे 719 पर देर रात कार और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत में पिता-पुत्र और भतीजे सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क किनारे दोनों तरफ खंती में 50 मीटर के क्षेत्रफल में मृतकों के शव बिखर गए। ग्वालियर में शादी समारोह से लौट रहे विधायक नरेंद्र सिह कुशवाह ने हाइवे पर गाड़ी रोककर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। रात 12.30 बजे पिढौरा गांव के पास मेहगांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने भिण्ड की…
Read Moreजमीन के नामांतरण को लेकर इंदौर में अब तक की सबसे बड़ी रिश्वत मांगने का मामला आया सामने
इंदौर जमीन के नामांतरण को लेकर इंदौर में अब तक की सबसे बड़ी रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। पिता की जमीन के फौती नामांतरण पर बेटे से 50 लाख रुपए मांगे गए। पटवारी ने रेसीडेंसी कोठी पर मिलने बुलाकर डिमांड की। यह सुनने के बाद आवेदक की जमीन खिसक गई। बाद में वकील ने कलेक्टर को फोन लगाकर सबूत सहित घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर पटवारी को तुरंत सस्पेंड कर तहसीलदार के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई। जमीन की कीमते आसमान पर, भ्रष्टाचार लगातार इंदौर…
Read More
