जंग से पहले ही PAK घुटनों पर घोषित किया ‘युद्धविराम’, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- हम कुछ नहीं करेंगे

लाहौर भारत ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए. ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई भारत की सैन्य कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय समेत नौ आतंकी ठिकाने तबाह हो गए हैं. भारतीय सैन्यबलों के इस हमले में 90 आतंकी मारे गए हैं. परमाणु हमले और जोरदार जवाबी कार्रवाई की गीदड़भभकी की धमकी देता आया पाकिस्तान अब बैकफुट पर आ गया है. भारत के इस हमले को दोनों देशों के बीच युद्ध की शुरुआत के संकेत के तौर पर देखा जा रहा था. पाकिस्तान ने युद्ध शुरू…

Read More

बौखलाया पाकिस्तान फायरिंग में मार डाले 10 निर्दोष कश्मीरी

श्रीनगर/जम्मू  पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के ठीक 15वें दिन मंगलवार रात करीब 1:44 बजे भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया, जिससे पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने अपनी बौखलाहट दूर करने के लिए जम्मू-कश्मीर में निंयत्रण रेखा पर रातभर गोलीबारी की है। रक्षा सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रातभर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई भारी गोलीबारी में 10 नागरिकों की मौत हो गई। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे…

Read More

ऑपरेशन सिंदूर : आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 11 लोगों की मौत, 9 आतंकवादी शिविरों को किया नष्ट

 बहावलपुर पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अड्डे मरकज सुब्हान अल्लाह पर भारतीय सेना द्वारा किए गए स्ट्राइक में मसूद अजहर की पत्नी, बेटा और बड़ी बहन सहति उसके पूरे परिवार के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, इस हमले में मौलाना काशिफ और उसका परिवार, मौलाना अब्दुल रऊफ की बड़ी बेटी, पोते और चार बच्चों के साथ-साथ अप्पा सऊदी और उसके परिवार के भी मारे जाने की पुष्टि हुई है। सूत्रों का कहना है कि ये सभी लोग उस समय मरकज परिसर…

Read More

पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की नृशंस हत्या का करारा जवाब है ‘ऑपरेशन सिंदूर’… शाह ने पाकिस्तान को ललकारा

नई दिल्ली  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पहली प्रतिक्रिया दी है। शाह ने कहा, 'हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की नृशंस हत्या का भारत का जवाब है। मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।' उधर पूरे देश में खुशी की लहर है। भारतीय सेना को आज पूरा देश सलाम कर रहा है। भारतीय…

Read More

आज से शुरू हुई भगत की कोठी-चेन्नई सेंट्रल नई सुपरफास्ट ट्रेन

जोधपुर उपनगरीय भगत की कोठी से डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशनों के बीच प्रारंभ की गई नई सुपरफास्ट ट्रेन भगत की कोठी से आज पहली बार रवाना हुई। समदड़ी-जालोर-भीलड़ी के रास्ते चलने वाली इस ट्रेन के संचालन के प्रति दक्षिण की ओर जाने वाले यात्रियों में खासा उत्साह है। ट्रेन आवागमन में सप्ताह में पांच दिन चलेगी। इस दौरान मार्ग के 28 स्टेशनों पर ठहराव करेगी। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन 20626, भगत की कोठी-डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट सप्ताह में पांच दिन (शनिवार व मंगलवार…

Read More

राज्य वक्फ बोर्ड का भोपाल में बनेगा नया भवन

राज्य वक्फ बोर्ड का भोपाल में बनेगा नया भवन पहले की विकृतियों को दूर करने और वक्फ सम्पत्तियों को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया संशोधित वक्फ कानून: मुख्यमंत्री डॉ. यादव वक्फ बोर्ड के भवन का नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे कलाम के नाम पर होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव वक्फ दान की सम्पत्ति है, दान की सम्पत्ति का उपयोग समाज हित में होना चाहिए वक्फ बोर्ड में सुशासन की पहल करने वाला मध्यप्रदेश प्रथम राज्य भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य के वक्फ बोर्ड का नया…

Read More

22 महाविद्यालयों को नए भवन की सौगात मिली, 15-15 करोड़ से निर्मित होंगे नवीन भवन

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार के निर्देश अनुरूप, उच्च शिक्षा विभाग ने इस वित्तीय वर्ष 2025-26 के शुरू होते ही 22 महाविद्यालयों के नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त कर ली है। महाविद्यालय बलवाड़ी (बड़वानी), भीमपुर (बैतूल), उदयनगर (देवास), चरगवां (जबलपुर), खालवा (खंडवा), भगवानपुरा एवं झिरन्या (खरगोन), राजोधा एवं बानमोर (मुरैना), ओरछा (निवाड़ी), खोरा (पन्ना), कुरई (सिवनी), दिनारा (शिवपुरी), माडा (सिंगरौली), कायथा (उज्जैन), घुवारा (छतरपुर), बिडवाल (धार), खिरकिया (हरदा), सुलतानपुर (रायसेन), गोविंदगढ़ (रीवा) के शासकीय महाविद्यालय एवं विधि महाविद्यालय सिवनी में नवीन महाविद्यालयों के…

Read More

Operation Sindoor: बॉलीवुड सितारों ने लगाए भारत माता की जय के नारे, सेना की जांबाजी को किया सलाम

मुंबई पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. मंगलवार रात भारत की तरफ से पाकिस्तान में बड़ी एयरस्ट्राइक की गई. इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है. हमले में पाकिस्तान और पीओके में स्थित कुल 9 आतंकवादी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई. रात करीब 1.30 बजे ये कार्रवाई भारत की तरफ से की गई थी. जानकारी के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के चार, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इस ऑपरेशन को भारतीय वायु सेना,…

Read More

खेत तालाब निर्माण में अलीराजपुर जिला प्रदेश में अव्वल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बारिश के पानी को सहेजने व पुराने जल स्त्रोतों को संवारने के लिए 30 मार्च से 30 जून 2025 तक प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों में खेत तालाब, कूप रिचार्ज, अमृत सरोवरों का (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) मनरेगा के तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा है। विगत डेढ़ माह से अधिक समय से चल रहे इस अभियान में खेत तालाब का निर्माण कराने में अलीराजपुर जिला अब…

Read More

खादी वस्त्रों एवं स्वदेशी उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर देश को समृद्ध बनायें : राज्यमंत्री जायसवाल

भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा है कि खादी वस्त्रों एवं स्वदेशी उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर देश को समृद्ध बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि खादी का देश की आजादी में बड़ा योगदान था। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का अभियान चलाकर स्वदेशी वस्तुओं को उपयोग में लाने पर जोर दिया था, जिसके कारण अंग्रेजों को देश छोड़ने के लिये मजबूर होना पड़ा। राज्यमंत्री जायसवाल गौहर महल में मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खादी…

Read More

लोक निर्माण मंत्री सिंह ने वर्षा पूर्व सड़क मरम्मत और लोक कल्याण सरोवर निर्माण के दिये निर्देश

भोपाल लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने औचक निरीक्षण की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में मंत्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए, साथ ही जिन अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य किया उनकी प्रशंसा की। मंत्री सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा और लापरवाही के प्रति विभाग में सख्त रुख अपनाया जाएगा। प्रत्येक माह की 5 और 20 तारीख को आयोजित किए जाने वाले औचक निरीक्षणों की श्रृंखला में इस माह 5 मई को…

Read More

मंत्री टेटवाल ने संभागीय आईटीआई में किया अत्याधुनिक प्लंबिंग लैब और गर्ल्स कॉमन रूम का लोकार्पण

भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने शासकीय संभागीय आईटीआई भोपाल में अत्याधुनिक प्लंबिंग लैब का लोकार्पण किया। जग्वार फाउंडेशन द्वारा लैब की स्थापना ‘दक्ष पहल’ के अंतर्गत की गई है। लैब में प्लंबिंग व्यवसाय से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों को वो व्यावहारिक अनुभव और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, जो सीधे-सीधे उन्हें इंडस्ट्री में काम करने के लिए तैयार करेगी। यहां महज पाइप जोड़ने या फिटिंग सिखाने तक बात सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को जल प्रबंधन, स्मार्ट फिटिंग्स, सेनेटरी टेक्नोलॉजी और ग्राहक सेवा जैसे…

Read More

विद्यार्थियों में मानवीय जीवन मूल्यों का बोध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगा एमओयू : मंत्री श्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की उपस्थिति में मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग एवं राज्य आनंद संस्थान (आनंद विभाग) के मध्य समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गये। उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि श्रेष्ठ नागरिक निर्माण करना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का ध्येय है। इस एमओयू का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में, उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में मानवीय जीवन मूल्यों बोध की शिक्षा दिया जाना है। इस एमओयू में दोनों उपक्रम, सहयोगी के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा…

Read More

25 मिनट में 9 कैंप तबाह… कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका ने बताई ऑपरेशन सिंदूर की एक-एक डिटेल

 25 मिनट में 9 कैंप तबाह… कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका ने बताई ऑपरेशन सिंदूर की एक-एक डिटेल गृह मंत्रालय अलर्ट, अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द; भारत-पाक में चरम पर तनाव Indian Army की मार झेलने के बाद दहशत में पाकिस्तानी, गूगल पर सर्च कर रहे- ये सिंदूर होता क्या है? नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में इंडियन आर्मी ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारत की तीनों सेनाओं ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर…

Read More

प्रदेश के 5 जिलों में होगा नागरिक सुरक्षा का अभ्यास (Mock drill)

प्रदेश के 5 जिलों में होगा नागरिक सुरक्षा का अभ्यास (Mock drill) नागरिक सुरक्षा योजनाओं का अभ्यास (Mock drill) करने के लिये केन्द्र सरकार ने निर्देश दिये Mock drill : ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और कटनी में होगा हवाई हमले से बचाव का अभ्यास भोपाल अपर मुख्य सचिव गृह जे.एन. कंसोटिया ने कहा है कि नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन राष्ट्र का महत्वपूर्ण विषय एवं जिम्मेदारी है, फलस्वरुप नागरिकों की सुरक्षा के लिये सिविल डिफेंस अधिनियम 1968 एवं अन्य नियमों में नागरिक सुरक्षा करने के प्रावधान किये गये हैं। नागरिक…

Read More