प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन शुरू, अंतिम तिथि 31 जुलाई

रायपुर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष से कम आयु (31 जुलाई 2025 तक) के ऐसे बच्चों को दिया जाएगा जिन्होंने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला-संस्कृति और विज्ञान-प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में असाधारण प्रदर्शन किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जानकारी दी कि नामांकन https://awards.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। पात्र बच्चों के लिए नामांकन की आयु सीमा 5 से 18 वर्ष तय की गई है।…

Read More

एमसीबी : प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर किया गया निरीक्षण

एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम के मार्गदर्शन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक द्वारा विगत 07 एवं 08 मई को ग्राम पंचायत उजियारपुर, सोनवर्षा सेमरा, सरभोका, मनवारी एवं केल्हारी का दौरा किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों से सीधे मुलाकात की गई तथा आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने अप्रारंभ, प्रगतिरत एवं पूर्ण आवासों का स्थलीय निरीक्षण कर हितग्राहियों को आवश्यक दिशा-निर्देश…

Read More

विजय पताका फहराने के बाद ही चैन की सांस लेगा भारत’, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले

ग्वालियर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है और दुनिया को संदेश दिया है कि वह आतंकवाद को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा.BJP नेता ने ग्वालियर दौरे के दौरान कहा, "यह आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध है…आतंकवाद को खत्म करने के लिए. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है और पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि भारत आतंकवाद को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा." उन्होंने कहा, "जिस सटीकता के…

Read More

राजनाथ ने सीडीएस, तीनों सेना प्रमुखों के साथ की बैठक, सीमा पर ताजा स्थिति और सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा हुई, समीक्षा की

नई दिल्ली पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज CDS और तीनों सेना प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक लगभग दो घंटे तक चली, जिसमें सीमा पर ताजा स्थिति और सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा हुई। सेना प्रमुख ने दी जमीनी हालात की जानकारी- बैठक के दौरान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान के साथ लगे सीमावर्ती क्षेत्रों के मौजूदा हालात से रक्षा मंत्री को अवगत कराया। वहीं, एयरफोर्स प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भारतीय वायुसेना द्वारा की गई…

Read More

आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर के मारे जाने पर US डिप्लोमैट्स बोले- थैंक्यू इंडिया, न्याय हुआ

नई दिल्ली भारतीय हमलों में पाकिस्तान के अंदर बैठा खूंखार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर मारा गया है। यह आतंकी मसूद अजहर का भाई भी है, जो आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है। अब्दुल अजहर ही जैश की कमान संभालता था और लंबे समय से सीनियर कमांडर है। कंधार विमान अपहरण कांड में मसूद अजहर को छोड़ना पड़ा था और उसने ही मुंबई आतंकी हमलों की साजिश रची थी। ऐसे में उसके भाई का मारा जाना भारत के एक दुश्मन के खत्म होने जैसा है। यही नहीं अमेरिकियों ने भी इस…

Read More

सांबा में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया

 सांबा भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों भारी तनाव देखने को मिल रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. यही कारण है कि हमले की नाकाम कोशिश कर रहा है. 8 और 9 मई 2025 की दरमियानी रात को जम्मू फ्रंटियर बीएसएफ के सांबा सेक्टर में एक बड़े आतंकवादी समूह द्वारा घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. BSF ने यहां पाकिस्तान की तरफ से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. शुरुआती जानकारी…

Read More

बलौदाबाजार जिले के बलदाकछार पहुंचा सीएम साय का हेलीकॉप्टर

रायपुर छत्तीसगढ़ की आम जनता की समस्या के निराकरण के लिए साय सरकार का सुशासन तिहार जारी है। विशेष अभियान के तीसरे चरण का आज 5वां दिन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज औचक निरीक्षण पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुदूर वनांचल गांव बलदाकछार पहुंचे। सीएम के आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। बता दें कि 5 मई से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 31 मई तक आकस्मिक दौरे पर निकलेंगे। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी…

Read More

रीवा के प्रधान आरक्षक की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, सिरफिरे ने थाने में घुसकर मारी थी गोली

 रीवा  सतना जिले के जैतवारा थाने में एक सिरफिरे ने थाने में घुसकर प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को गोली मार दी थी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों को शॉर्ट एनकाउंट में पकड़ लिया है। प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को इलाज के लिए पहले रीवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत होने के बाद भी यहीं उनका इलाज होता था, जब स्थिति ज्यादा बिगड़ी…

Read More

राजस्थान के कई जिलों में नौ घंटे ब्लैक आउट, यहां रातभर बजा सायरन

बाड़मेर/जैसलमेर/जोधपुर/जयपुर   पहलगाम आतंकी हमले और फिर भारत के पाकिस्तान पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के हालात हैं। पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से देश के सैन्य ठिकानों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिन्हें भारत नाकाम कर रहा है। पाक की ओर से राजस्थान के सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए हैं। यह हमले ड्रोन से उत्तरलाई, फलोदी, नाल और जैसलमेर-पोकरण में किए गए। भारतीय सेना ने सभी ड्रोन हवा में गिराकर नाकाम कर…

Read More

जंग में घाटा हो गया, कर्जा दो,भारत से तनाव के बीच भीख मांगने पर आया पाकिस्तान

इस्लामाबाद  भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच पाकिस्तान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से तत्काल वित्तीय सहायता की अपील की है। युद्ध में भारी नुकसान, स्टॉक मार्केट में गिरावट और विदेशी मुद्रा भंडार के तेजी से गिरने के चलते पाकिस्तान की आर्थिक हालत नाज़ुक हो गई है। पाकिस्तान की सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है है कि "पाकिस्तान सरकार ने दुश्मन द्वारा भारी नुकसान के बाद अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से ज्यादा ऋण की अपील की है। बढ़ते युद्ध और शेयरों में गिरावट के बीच, हम अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से तनाव कम…

Read More

इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने नई पहल, सेना के लिए तैयार MP के साढ़े सात लाख ट्रक

इंदौर.  भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच मध्य प्रदेश की साढ़े 7 लाख ट्रक सेना के परिवहन के लिए तैयार है. जिसे लेकर ट्रक और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इसके अलावा ड्राइवरों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई है. ट्रक एंड ट्रासंपोर्ट एसोसिएशन ने पीएम मोदी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बधाई देते हुए लिखा- हमारी भारतीय सेनाओं को सलाम जिन्होंने कंधार से पहलगाम तक के जख्मों को और उजड़ी मांगों के सिंदूर का बदला लिया और आतंकवादियों, पाकिस्तान सेनाओं को घर में जाकर मारा. यह…

Read More

सीएम साय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, बोले – जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

रायपुर  सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सूरजपुर जिले के जिला पंचायत सभागार में सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई. सीएम ने बैठक में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों के अनुसार जिन हैंडपंपों में मरम्मत की आवश्यकता है, उन्हें 10 दिवस के भीतर दुरुस्त कराया जाए. उन्होंने निर्देश दिए कि हैंडपंपों में राइजिंग पाइप का विस्तार कर जल्द मरम्मत…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर किया पुण्य स्मरण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उनका पु्ण्य स्मरण किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर महाराणा प्रताप के शौर्य और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित महाराणा का जीवन प्रत्येक भारतीय युवा को राष्ट्र निर्माण में सर्वोच्च योगदान के लिए प्रेरित करता रहेगा।  

Read More

दुनिया के साथ भारत ! PAK की गुहार नहीं सुनी अमेरिका ने, जेडी वेंस बोले- ‘हमें लेना-देना नहीं…

नई दिल्ली भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. वह लगातार भारत पर हमले की कोशिश कर रहा है. लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ रही है. इस बीच वह अमेरिका से लगातार मदद की गुहार भी लगा रहा है. लेकिन इस बीच अमेरिका ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की इस मौजूदा स्थिति में अमेरिका हस्तक्षेप नहीं करेगा. यह अमेरिका का काम नहीं है. वेंस ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि हम…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी गोखले की जयंती पर किया नमन

भोपाल    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर नमन किया है।      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि गोपाल कृष्ण गोखले जी ने भारतीय जनमानस के हृदय में राष्ट्रभक्ति की पवित्र ज्योत जलाई थी, जिससे ब्रिटिश सरकार के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा और गति मिली। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष की आजादी के लिए समर्पित गोखले जी का व्यक्तित्व सदैव भारतीय नागरिकों में देशभक्ति की ऊर्जा का संचार करेगा।

Read More