त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार बिलासपुर, छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है, सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविरों में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में सुशासन तिहार में आवेदन करने पर निगम क्षेत्र की दो हितग्राहियों रानी यादव और सीमा बघेल को त्वरित रूप से नवीन राशनकार्ड प्रदान किए गए। नगर निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक 2 की…
Read MoreDay: May 12, 2025
आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 13 मई को
गौरेला पेंड्रा मरवाही एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु प्रथम मेरिट सूची के आधार पर काउंसलिंग 8 से 10 मई तक आयोजित कर विद्यालय आवंटन की कार्रवाई किया गया। प्रथम काउंसलिंग में अनुपस्थित होने के कारण रिक्त सीटों को प्रतीक्षा सूची से द्वितीय मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाना है। इसके लिए द्वितीय काउंसलिंग 13 मई को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा (वर्तमान में संचालित 250 सीटर बालक छात्रावास लोहराझोरकी टिकट कला गौरेला में) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। काउंसलिंग…
Read Moreसतना की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, अपने नाम किया मिस साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब
सतना जिले के एक छोटे से गांव की बेटी मीनाक्षी सिंह ने मिस साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब जीता है। वे अब मिस एशिया यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मीनाक्षी मूल रूप से बिरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम नयागांव की रहने वाली हैं। उनकी मां जनपद पंचायत मझगवां के वार्ड क्रमांक 25 से जनपद सदस्य हैं साथ ही संचार संकर्म समिति में सभापति भी हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। मीनाक्षी ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से इसे कर रही हैं, हालांकि डांसिंग…
Read Moreरेत माफिया ने आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, अस्पताल में तोड़ा दम
बलरामपुर रामानुजगंज बलरामपुर रामानुजगंज में बीती रात सनवाल थाना अंतर्गत ग्राम लिबरा में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर को रोकने के दौरान ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल सनवाल थाना प्रभारी के द्वारा रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरक्षक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात 11 बजे के करीब ग्राम कुशफर में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण की सूचना पर कार्रवाई करने वन विभाग की टीम के साथ…
Read Moreरायपुर सड़क हादसे की होगी जांच, पीड़ित परिवार को दी जाएगी हर संभव मदद : डिप्टी सीएम साव
रायपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद सरकार ने कहा कि इस मामले की जांच होगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही पीड़ित परिवारों को मदद दी जाएगी। रायपुर में हुए सड़क हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। यह एक दुखद घटना है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घटना की जांच की जाएगी।…
Read MoreCG Road Accident : PM नरेंद्र मोदी ने जताया घटना पर दुःख, प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों पर 2-2 लाख रुपए, तो घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देगी केंद्र सरकार
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई और 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं । छठी कार्यक्रम से लौटते वक्त यह हादसा हुआ। इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय के तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ हैं जिसमें घटना को लेकर दुःख व्यक्त किया गया है। घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए प्रति मृत व्यक्ति और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता देने की…
Read Moreविराट के संन्यास पर अनुष्का का भावुक पोस्ट
मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के क्रिकेटर पति विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। विराट ने सोमवार को एक पोस्ट के जरिए अपने 14 साल लंबे टेस्ट करियर का अंत कर दिया। वहीं, कोहली के संन्यास पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने एक लंबा-चोड़ा पोस्ट कर अपने पति की रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ने अपने पति और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर इंस्टाग्राम के जरिए भावुक प्रतिक्रिया दी। अपनी पोस्ट में अनुष्का…
Read Moreइंटरनेशनल नर्सेस डे: एक नेतृत्व की आवाज – मंडल रेल चिकित्सालय
भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे को बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा ने की, जबकि आयोजन का संचालन मुख्य नर्सिंग अधिकारी श्रीमती ललिता लाल के नेतृत्व में किया गया। इस वर्ष की थीम "नर्सेस: एक नेतृत्व की आवाज – गुणवत्ता प्रदान करना, समानता सुनिश्चित करना" के अंतर्गत कार्यक्रम का केंद्र बिंदु नर्सिंग पेशे की महत्ता, नेतृत्व में उनकी भूमिका और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके समर्पण को उजागर करना रहा। वरिष्ठ चिकित्सक…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री शिवराज ने बैठक में कहा किसानों को भुगतान होने में नहीं होनी चाहिए देरी
भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के कृषि क्षेत्र की प्रगति के संबंध में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने किसानों से चना, मसूर, उड़द और अरहर की खरीद के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। शिवराज ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाना चाहिए, जिससे कि किसानों को उनकी उपज खरीद का भुगतान होने में देरी न हो। वहीं यह भी बताया गया कि देश में चावल और गेहूं का वास्तविक स्टॉक बफर मानक के मुकाबले काफी ज्यादा है। सोमवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण…
Read Moreइंदौर के होल्कर स्टेडियम को चार दिन में दूसरी बार धमकी भरा ईमेल मिला
इंदौर इंदौर के होल्कर स्टेडियम को एक बार फिर से धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इस ईमेल में लिखा गया है कि स्टेडियम में बम प्लांट कर दिया गया है और जल्द ही एक बड़ा धमाका होने वाला है। इस संबंध में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के एक प्रशासनिक अधिकारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और सघन जांच शुरू की, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस को मिली जानकारी, जांच में कुछ नहीं निकला…
Read Moreराज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र की कॉलोनियों का भ्रमण कर सुनीं रहवासियों की समस्याएं
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि गोविंदपुरा क्षेत्र में 20 करोड़ रुपए की लागत से केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पास स्वीमिंग पूल और ऑडिटोरियम बनेगा। उन्होंने यह बात सोमवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कहीं। राज्यमंत्री श्रीमती गौर निरंतर क्षेत्र का दौरा कर जनता से सीधे संवाद कर रही हैं। इससे मौके पर ही समस्याओं का निराकरण हो रहा है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने रजत विहार कॉलोनी के रहवासियों से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं…
Read Moreचौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
नई दिल्ली पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर निशाना बनाते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. सोमवार को इंडियन आर्मी के तीनों सेना प्रमुखों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और भारत पाकिस्तान के बीच बनी मौजूदा स्थिति पर जानकारी देने के लिए प्रेस ब्रीफिंग की. इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की कार्रवाई का पूरा ब्यौरा दिया और कई खास बातें शेयर कीं. इसी दौरान भारतीय सेना ने स्पष्ट तौर पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया कि 'भय बिन होई न प्रीति. यानी बिना डर के प्रेम…
Read Moreबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में विलुप्त प्राय सोन कुत्ताें का झुंड दिखाई दिया
उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन दिनों एक ऐसे सदस्य की दस्तक नजर आई है कि टाइगरों में भी डर का माहौल है। ये डर सोन कुत्ते नाम के एक मांसाहारी जानवर का है। बाघों से भी टक्कर लेने में ये जानवर डरते नहीं हैं। बड़े शिकारी इनसे दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अपने टाइगरों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। हाल ही में यहां सोन कुत्तों का एक झुंड देखा गया है। ये कुत्ते बहुत ही अजब-गजब होते हैं और दूसरे…
Read Moreमहिला पुलिस अधिकारी ने घायल तड़पते व्यक्ति को समय पर पहुंचाया अस्पताल
नरसिंहपुर यातायात पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बरमान डयूटी पर जा रही थी, ममता तिवारी ने घायल व्यक्ति की जान बचाई। यातायात थाना प्रभारी ने अपनी गाड़ी से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। नेशनल हाईवे पर आने वाले ग्राम कठोतिया के टाटा मोटर्स के समीप सड़क पर खून से लथपथ घायल पड़ा व्यक्ति को वर्दीधारियों ने अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश कर उसकी जान बचाई। बता दें कि बरमान डयूटी पर जा रही यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी…
Read Moreफिर जंगल से निकली चीता फैमिली, ज्वाला को देख भागा बाइक सवार, गाय का शिकार कर मिटाई भूख
मुंडापुरा करीब दो महीने बाद चीता फैमिली एक बार फिर कूनो नेशनल पार्क से तफरी के निकली है। सोमवार सुबह मादा चीता ज्वाला अपने तीन शावकों के साथ वीरपुर क्षेत्र के सीखेड़ा और मुंडापुरा गांवों के पास पहुंच गई है। उसने अपनी और शावकों की भूख मिटाने के लिए गाय का शिकार किया। चीता फैमिली जब वीरपुर थाने के पास वाली पुलिया पार कर रही थी उस दौरान एक बाइक सवार डर के मारे भागता नजर आया। कूनो नेशनल पार्क की टीम चीता फैमिली के मूवमेंट पर नजर रखे हुए…
Read More
