भोपाल मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने अहम बैठक की। जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने जयंती समारोह का भव्य और जनभागीदारी से संपन्न कराने के निर्देश दिए है। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समत्व भवन में बैठक की। जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर समारोह को लेकर चर्चा की गई। सीएम ने मीटिंग में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जयंती समारोह भव्य और जनभागीदारी से संपन्न किया जाए। वहीं इंदौर के ऐतिहासिक…
Read MoreDay: May 19, 2025
रायपुर का ह्रदयस्थल जयस्तंभ चौक इन दिनों बदहाल स्थिति में
रायपुर राजधानी रायपुर का ह्रदयस्थल कहे जाने वाला जयस्तंभ चौक इन दिनों बदहाल स्थिति में है. चौक पर चारों ओर लगाई गई एलईडी स्क्रीनें टूट चुकी हैं और कांच चकनाचूर होकर बिखरा पड़ा है. इन एलईडी में महात्मा गांधी, सुभाषचन्द्र बोस, शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महापुरुष की तस्वीर दिखती थी. स्थिति ये है कि एलईडी टूटने के बाद किसी जनप्रतिनिधि का इसमें ध्यान नहीं जा रहा है. बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक के सौंदयींकरण में लाखों रुपए खर्च किए गए थे. रायपुर…
Read Moreदुर्ग एसपी ने 14 जवानों को किया लाइन अटैच, 53 पुलिसकर्मियों के किए ट्रांसफर
दुर्ग दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने जिले के 14 जवानों को लाइन अटैच कर दिया है. इनमें से 8 जवान एसीसीयू के थे. इसके अलावा 53 पुलिस जवानों को भी ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है, जिनमें से 41 जवानों को थानों में और 11 जवानों को एसीसीयू भेजा गया है. थाने में ट्रांसफर किए गए कुल 41 जवानों में से 11 एएसआई, 9 एसआई और 33 आरक्षक हैं. इनमें से 8 महिला आरक्षक भी शामिल हैं. बता दें, लाइन अटैच किए गए 14 एसीसीयू के एएसआई पूर्ण बहादुर ,…
Read Moreदेश में एक और देशद्रोही को पुलिस ने नूंह से पकड़ा, फोन में मिले गद्दारी के सबूत
नूंह हरियाणा पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने नूंह जिले में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तावडू उपमंडल के गांव कांगरका से तारीफ पुत्र हनीफ को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दो दिन पहले राजाका गांव से अरमान की जासूसी के आरोप में हुई गिरफ्तारी के बाद हुई है। तारीफ की चैट से हुआ बड़ा खुलासा तारीफ पर आरोप है कि वह व्हाट्सएप के जरिए भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्च आयोग में तैनात दो कर्मचारियों को उपलब्ध करा रहा था।…
Read Moreतुरंत गिरफ्तारी से राहत लेकिन SIT करेगी विजय शाह मामले की जांच, कर्नल सोफिया पर टिप्पणी केस में बढ़ी मुश्किलें
भोपाल कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी का गठन कर दिया है। इसमें मध्य प्रदेश के बाहर से एक महिला अधिकारी सहित तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे। सोमवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को फटकार भी लगाई और उनकी माफी स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह मंत्री द्वारा मांगी गई माफ़ी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। कोर्ट ने कहा, आप एक…
Read Moreबेंगलुरु में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, निचले इलाके हुए जलमग्न
बेंगलुरु बेंगलुरु भारी बारिश से निचले इलाके जलमग्न हो गए है. तेज बारिश की वजह से सडकें दरिया बन गई है. जनजीवन प्रभावित हुआ. मूसलाधार बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. हजारों लोग बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित हुए हैं. कई स्थानों पर नाव चलाने की नौबत भी आ गई है. भारी जल निकासी की व्यवस्था के बावजूद, लगातार बारिश के कारण जलस्तर कम नहीं हो पा रहा है. बारिश का यह सिलसिला पिछले 48 घंटों में पूरे शहर की स्थिति…
Read Moreडिंडौरी में अफसर पर महिला से कार में रेप करने का आरोप, आरोपी परिवार के साथ शहर छोड़कर भागते समय पकड़ा
डिंडौरी जबलपुर में सरकारी नौकरी का लालच देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गढ़ा थाना क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला ने पंचायत विभाग में पदस्थ सहायक यंत्री पंकज सिंह परिहार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कुंडम थाने में मामला दर्ज कराया है. आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को डिंडौरी बुलाया और अमरकंटक ले जाकर अधिकारियों से मुलाकात का बहाना बनाकर जंगल में कार के अंदर बलात्कार किया. जानकारी के अनुसार, जबलपुर का रहने बाला आरोपी पंकज सिंह परिहार डिंडौरी…
Read Moreराजधानी में फिर से फैल रही ‘कोरोना’ के लक्षण जैसी बीमारी ! अचानक सामने आए 30% मरीज
भोपाल कोरोना वायरस खत्म होने के बाद लोगों ने इसे भूलना शुरु ही किया था कि फिर से एक बार खबरें आने लगी हैं। एमपी में भोपाल शहर के अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, उल्टी-पेट दर्द और फेफड़े में संक्रमण के मरीजों संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना जैसी ब्रोंकाइटिस के मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ गई है। इनके लक्षण कोरोना जैसे ही बताए जा रहे हैं। हालांकि श्वास रोग चिकित्सा संस्थानों ने कोरोना के लक्षण होने से इनकार किया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि इस तरह की…
Read Moreमप्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने की घोषणा, जल्द मिलगा लाभ
भोपाल मध्य प्रदेश के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ शीघ्र मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भोपाल के रवींद्र भवन में यह घोषणा की। यहां कर्मचारी हितैषी कार्यों के लिए मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदेश के सात लाख से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा। वर्ष 2019 में कांग्रेस की तत्कालीन कमल नाथ सरकार ने कैशलेस उपचार के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना प्रारंभ करने की बात कही थी। इसके बाद आई भाजपा सरकार ने भी कई बार भरोसा दिलाया…
Read Moreमध्यप्रदेश में 2 दिन तेज गर्मी, फिर गिरेगा पारा, 21-22 मई को पूरे प्रदेश में मौसम बदलेगा
भोपाल मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल और सागर क्षेत्र में अगले 2 दिन बहुत गर्मी पड़ेगी। यहां के 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चार सिस्टम के कारण भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और नर्मदापुरम में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 21 और 22 मई को पूरे प्रदेश में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल में चलेगी लू, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़…
Read Moreगूगल का नया अपडेट बदल देगा मोबाइल की दुनिया
नई दिल्ली Google I/O शुरू होने वाला हो और आने वाले नए फीचर्स की बात न हो भला ऐसे कैसे हो सकता है। दरअसल Google भी Samsung और Motorola की तरह एक बड़े ही काम का फीचर लेकर आने वाला है। इस फीचर की मदद से आपकी जेब में रखा स्मार्टफोन सिर्फ एक फोन नहीं रहेगा बल्कि पूरी तरह से कंप्यूटर बन जाएगा। बता दें कि हम बात कर रहे हैं डेस्कटॉप मोड की जो कि फिलहाल Samsung, डेक्स मोड के नाम से और Motorola Smart Connect के नाम से…
Read Moreपाकिस्तान की पोल खोलने वाली संसदीय टीम के साथ विदेश नहीं जाएंगे यूसुफ पठान
कलकत्ता भारत ने आतंकी देश पाकिस्तान के खिलाफ मिसाइल स्ट्राइक के बाद अब पॉलिटिकल डिप्लोमेटिक स्ट्राइक का ऐलान कर दिया है. सरकार की ओर से पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए अलग-अलग देशों में संसदीय दल भेजने का ऐलान किया है. इस संसदीय दल में पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर यूसुफ पठान का भी नाम था. यूसुफ पठान ने भारत सरकार को यह जानकारी दे दी है कि वह इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक…
Read Moreसालभर पहले उज्जैन और इंदौर आई थी ज्योति मल्होत्रा, लेकिन वीडियो शेयर किए सिर्फ आने और जाने के
इंदौर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा करीब एक साल पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन और इंदौर आई थी। उसके यूट्यूब चैनल 'ट्रेवल विथ जो' पर इससे जुड़े वीडियो भी मौजूद हैं। पहला वीडियो 23 मार्च 2024 को हिसार से उज्जैन तक की ट्रेन यात्रा का है, जबकि दूसरा वीडियो 26 मार्च 2024 को इंदौर से दिल्ली तक की बस यात्रा का है। आश्चर्यजनक बात यह है कि इन दोनों शहरों में कई प्रमुख पर्यटन स्थल होने के बावजूद…
Read Moreगाजा में इजरायल का अब तक का बड़ा जमीनी ऑपरेशन, 151 मौतों के बीच बड़ी राहत का भी ऐलान
गाजा गाजा पट्टी एक बार फिर इतिहास के सबसे भयावह मानवीय संकटों में से एक का गवाह बन गई है. इजरायल की तरफ से शुरू किए गए ‘गिदओन्स चारियट्स’ ऑपरेशन के तहत महज एक दिन में 151 फिलिस्तीनियों की मौत ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में भोजन भेजने की घोषणा कर जंग और राहत का एक साथ ऐलान कर नया बवाल मचा दिया है. इजरायल ने नए जमीनी ऑपरेशन में एक दिन में 151 लोगों की जान ले ली। उधर,…
Read Moreआज मंत्री विजय शाह के बयान पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
भोपाल मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए बयान पर आज सुप्रीम कोर्ट और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई होना है। मंत्री विजय शाह ने महू के मानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था। इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश के बाद मानपुर पुलिस ने मंत्री के खिलाफ…
Read More
