राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी, कई जगह हल्की बारिश

जयपुर,  राजस्थान के अधिकतर इलाकों में जारी भीषण गर्मी के बीच राज्य के पूर्वी हिस्से में कई जगह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 27 मिलीमीटर वर्षा झालरापाटन (झालावाड़) में दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर (46.0 डिग्री सेल्सियस) में दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो से तीन दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती…

Read More

देश के 17 सांसदों को किया जाएगा संसद रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित

नई दिल्ली संसद में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 17 सांसदों और 2 संसदीय स्थायी समितियों को संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। ये पुरस्कार संसद में सक्रियता, बहस में भागीदारी, प्रश्न पूछने और विधायी कामकाज में योगदान के आधार पर दिए जाते हैं। यह पुरस्कार प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन की तरफ से शुरू किया गया है। इस वर्ष के विजेताओं का चयन जूरी कमेटी ने किया, जिसकी अध्यक्षता हंसराज अहीर, (राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष) ने की। उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार उन सांसदों को दिए जाते…

Read More

मध्यप्रदेश में बारिश-आंधी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा, 37 जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी की चेतवानी

भोपाल मध्यप्रदेश में बारिश-आंधी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी भोपाल में गर्मी का असर देखने को मिला। वहीं मंदसौर, राजगढ़ और विदिशा में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने 37 जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी की संभावना जताई है।   एमपी में गरज चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बताया कि इन दिनों प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। जिसके कारण प्रदेश में आंधी-बारिश हो रही है। अगले हफ्ते के शुरुआती दिनों…

Read More

पुलिस मुख्यालय में लिपिकीय संवर्ग में सात वर्ष बाद 400 पदों पर निकली भर्ती

भोपाल पुलिस मुख्यालय में लिपिकीय संवर्ग में सात वर्ष बाद 400 पदों पर भर्ती होने जा रही है। अभी इन रिक्त पदों पर जिला पुलिस बल के जनरल ड्यूटी वाले पुलिसकर्मियों को पदस्थ कर काम लिया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके पहले वर्ष 2018 में इन पदों पर नियुक्तियां की गई थीं। कर्मचारी चयन मंडल इसी वर्ष इन पदों पर नियुक्तियां करेगा। इसका बड़ा लाभ यह होगा कि लिपिकीय कार्यों के लिए दक्ष कर्मचारी…

Read More

दुनिया का सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने वाला ऐसा देश जिसने चीन भी छोड़ा पीछे, रिपोर्ट में इस दिलचस्प सवाल का जवाब दिया

नई दिल्ली दुनिया की आबादी तेजी से बढ़ रही है और 2025 तक यह 8.23 अरब के पार पहुंच गई है। जनसंख्या के मामले में भारत, चीन जैसे देश टॉप पर हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस देश में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा होते हैं? एक नई रिपोर्ट में इस दिलचस्प सवाल का जवाब दिया गया है। भारत बना जन्मभूमि, चीन को छोड़ा पीछे विजुअल कैपिटलिस्ट के आंकड़ों के अनुसार भारत दुनिया का वह देश है जहां हर घंटे सबसे ज्यादा बच्चे जन्म लेते हैं। 2023 के आंकड़ों…

Read More

जबलपुर जिले की मझौली तहसील में है वीरों का गांव खुड़ावल, जहां से निकलते है हर दूसरे घर से देश का रखवाला

जबलपुर जबलपुर के मझौली ब्लाक का खुड़ावल गांव देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश करता है। इस गांव की मिट्टी में देशप्रेम इस कदर रचा-बसा है कि यहां लगभग हर दूसरे घर से एक युवा देश की रक्षा में प्रण-प्राण से जुटा है। 2019 में पुलवामा हमले में वीरगति को प्राप्त हुए सीआरपीएफ के जवान अश्विनी कुमार काछी भी इसी गांव के थे। जवान का बलिदान आज भी युवाओं को प्रेरित करता है। अश्विनी का परिवार उनके बलिदान को यादकर रोजाना पूजता है। सेवानिवृत्त सैनिक युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा देते…

Read More

स्वतंत्र भारत में पहली बार राजवाड़ा में मोहन सरकार का दरबार लगेगा, प्रदेश के विकास के कई अहम निर्णय लेंगे

इंदौर देवी अहिल्याबाई होलकर ने इंदौर के राजवाड़ा से सुशासन की नींव रखी थी। उनके बाद होलकर वंशजों ने इंदौर सहित होलकर राज्य के विकास के बड़े निर्णय राजवाड़ा के दरबार हाल में हुई बैठकों में लिए। आजादी के पहले जिस राजवाड़ा में दरबार सजा करता था, स्वतंत्र भारत में पहली बार उसी राजवाड़ा में मोहन सरकार का दरबार लगने वाला है। 20 मई को राजवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ इंदौर सहित प्रदेश के विकास के कई अहम निर्णय लेंगे। कैबिनेट बैठक की तैयारी के…

Read More

इस बार श्रावण में चार सोमवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को कैंसल रह सकती है भस्म आरती की सामान्य बुकिंग

उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में सप्ताह के तीन दिन भस्म आरती की सामान्य बुकिंग सुविधा स्थगित रह सकती है। मंदिर समिति शनिवार, रविवार व सोमवार यानी भीड़ वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने पर विचार कर रही है। बता दें इन दिनों के लिए भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा को पहले ही ब्लॉक कर दिया गया है। यानी इन तीन दिनों में ऑफलाइन, ऑनलाइन व्यवस्था की कुल 700 सीटों पर बुकिंग नहीं होगी। महाकाल मंदिर में 11 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी।…

Read More

जल गंगा संवर्धन अभियान में पुराने जल-स्त्रोतों का पुनरूद्धार पुनीत कार्य- उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान पर्यावरण और जल संरक्षण, जल संरचनाओं के पुनरुत्थान और सांस्कृतिक चेतना का समवेत संगम बन गया है। मध्यप्रदेश सरकार ने इस अभियान’ से जल संकट के समाधान के लिये गंभीर पहल की है। जल संकट देश-प्रदेश ही नहीं पूरी दुनिया की चिंता का विषय है। भारत जैसे कृषि प्रधान देश के लिए तो यह जीवन-मृत्यु का विषय है। भविष्य की चिंताओं का समाधान आज के अभियान में जल संवर्धन के प्रयासों में निहित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के…

Read More

सीहोर में सिविल डिफेंस वॉलंटियर को मजबूत करने 12 से 17 मई के बीच 2345 स्वयंसेवकों को दिया विशेष प्रशिक्षण

सीहोर भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों बने युद्ध जैसे हालात को देखते हुए देश में आंतरिक सुरक्षा की भी तैयारी की जा रही है। युद्ध होने की स्थिति में सीमा पर सेना जंग लड़ेगी और सिविल डिफेंस की टीम भी गृह युद्ध, दंगे और आपात स्थितियों के लिए तैयार रहेगी। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में सिविल डिफेंस वॉलंटियर संगठन को मजबूत करने का अभियान सफल रहा। जिले में 2641 स्वयंसेवकों का नामांकन किया गया। 12 से 17 मई के बीच 2345 स्वयंसेवकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में…

Read More

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत होने वाली नियुक्तियों को याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन कर दिया

जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति द्वारिकाधीश बंसल की एकलपीठ ने माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत होने वाली नियुक्तियों को इस याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन कर दिया है। इस अंतरिम आदेश के साथ की स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, आयुक्त लोक शिक्षण, आयुक्त आदिवासी विभाग व कर्मचारी चयन आयोग के संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। याचिकाकर्ता सतना निवासी प्रदीप कुमार पांडे की ओर से आर्यन उरमलिया ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि माध्यमिक शिक्षक (संस्कृत) पद के लिए भर्ती…

Read More