मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पांच महीने पुराने राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता छगन भुजबल की मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. उन्होंने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार की उपस्थिति में शपथ ली. शपथ के दौरान मजेदार वाकया हुआ. शपथ से पहले सभी ने उनको गुलदस्ता दे कर अभिनंदन किया, मगर जैसे ही उनके पास अजित पवार पहुंचे तो सभी लोग हंसने लगे. बता दें कि सीएम फडणवीस ने अपने 5 महीने पुराने कैबिनेट…
Read MoreDay: May 20, 2025
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से हडको सीएमडी कुलश्रेष्ठ ने की सौजन्य भेंट
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए सभी आवश्यक संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मंत्रालय में हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने सौजन्य भेंट की। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, वर्तमान में संचालित अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों की अधोसंरचना के उन्नयन और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के संबंध में…
Read Moreजल संरक्षण के लिए जनभागीदारी आवश्यक : मंत्री श्रीमती उइके
सिंगरौली लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत खिरवा में 24 लाख रु. की लागत से निर्मित होने वाले अमृत सरोवर का भूमि-पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने की, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जल से ही जीवन है, जल की रक्षा हम सबका दायित्व मंत्री श्रीमती…
Read Moreसिंगरौली एनटीपीसी के मुख्य कैनाल मे मिली युवक की तैरती हुई लाश
सिंगरौली सिंगरौली एनटीपीसी के मुख्य नहर कैनाल मे मिली 29 वर्षीय युवक की नहर में तैरती हुई लाश,घटना स्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस,नहर से शव को निकलवाकर पुलिस शुरू की जांच,विवेक कुमार उपाध्याय निवासी धतुरा बरवा टोला के रूप में मृतक की हुई पहचान, मृतक के परिजनों को पुलिस ने दी सूचना,शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया,मौत का कारण है अज्ञात,मौत के हर पहलु पर जांच कर रही है पुलिस, विन्धनगर थाना क्षेत्र के एनटीपीसी के मुख्य नहर कैनाल में तैरता हुआ मिला है शव
Read Moreस्वस्थ समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका के निर्वहन के लिए मध्यप्रदेश प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत के संकल्प को साकार करने के लिये मध्यप्रदेश सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार "स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत" के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि “राइट टू हेल्थ” के साथ “राइट टू स्क्रीनिंग” भी आवश्यक है। राज्य ने सिकल सेल, टीबी और अन्य बीमारियों की समय पर पहचान और इलाज को प्राथमिकता दी है। राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन, टीबी मुक्त भारत अभियान,…
Read Moreलोक निर्माण मंत्री और भास्कराचार्य संस्थान प्रमुख के बीच उच्च स्तरीय बैठक हुई
भोपाल लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह एवं भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग संस्थान के महा निदेशक टी.पी. सिंह के बीच सोमवार को मंत्री निवास कार्यालय पर नई तकनीकों के उपयोग को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव, भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक सिबी चक्रवर्ती, लोक निर्माण के प्रमुख अभियंता केपीएस राणा एवं एस. आर. बघेल उपस्थित थे। बैठक में प्रधानमंत्री गति शक्ति प्लेटफार्म के अंतर्गत विकसित किए जा रहे विशेष जीआईएस पोर्टल और सर्वेक्षण मोबाइल ऐप की विस्तार से…
Read Moreअतिथि शिक्षकों की जानकारी अद्यतन की समय-सारणी जारी
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अतिथि शिक्षक पोर्टल (जीएफएमएस) पर आवेदकों को नवीन पंजीयन एवं पूर्व से पंजीकृत आवेदकों को अपनी शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यताओं की प्रविष्टि और संशोधन के निर्देश दिए थे। इस संदर्भ में लोक शिक्षण संचालनालय ने समय-सारणी जारी की है। अतिथि शिक्षक एजुकेशन पोर्टल 3.0 के अंतर्गत जीएफएमएस पर नियत समय अवधि पर कार्यवाही करेंगे। अतिथि शिक्षक आवेदकों द्वारा अपनी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता और मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा से संबंधित दस्तावेज 23 मई तक अपलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही 23…
Read Moreकेंद्रीय अपर सचिव सुश्री सोनल मिश्रा ने आईटीआई के प्रशिक्षण को बताया अत्याधुनिक
भोपाल भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की अपर सचिव सुश्री सोनल मिश्रा (भा.प्र.से.) ने शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) इंदौर का दौरा किया। उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न ट्रेडस का निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनके प्रशिक्षण अनुभवों को जाना। केन्द्रीय अपर सचिव सुश्री मिश्रा ने ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे नवाचार से जुड़े ट्रेड्स को विशेष रुचि से देखा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना की और इस प्रशिक्षण सुविधा को अत्याधुनिक बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक के साथ कदमताल करते हुए आईटीआई इंदौर जिस…
Read Moreतकनीक से आत्मबल की ओर: संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क में सत्र 2025–26 प्रारंभ
भोपाल संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में सत्र 2025–26 का शुभारंभ विशेषज्ञों द्वारा दिए गए ओरिएंटेशन के साथ हुआ। इस सत्र में देश के विभिन्न राज्यों से आए 350 से अधिक युवा छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। यह आयोजन महज एक औपचारिक सत्र न होकर, युवाओं के जीवन में आत्मबल, तकनीकी दक्षता और नवाचार की दिशा में प्रथम निर्णायक कदम बनेगा। मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से आए विद्यार्थियों ने ग्लोबल स्किल पार्क को गुणवत्ता आधारित करियर निर्माण का केंद्र मानते…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथियों के हमले में ग्रामीणों की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथियों के हमले में ग्रामीणों की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त मृतक के वैध वारिस को 25-25 लाख रुपए सहायता राशि देने के निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर हाथियों के हमले में 3 ग्रामीणों की मृत्यु पर गहन दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि घटना अत्यंत पीड़ादायक है। दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथियों के हमले…
Read Moreइंदौर के राजवाड़ा में होगी मंत्रि-परिषद की ऐतिहासिक बैठक
इंदौर इंदौर का राजवाड़ा 20 मई को ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी बनेगा। राजवाड़ा में मंगलवार को मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक आयोजित हो रही है। कैबिनेट बैठक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती की स्मृति को चिरस्थायी बनाये जाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। यह इंदौर के लिये गौरव और ऐतिहासिक क्षण होगा। मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक के लिये राजवाड़ा को आधुनिक और परम्परागत शैली में सजाया गया है। बैठक की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह पहला अवसर होगा जब प्रदेश मंत्रि-परिषद, ऐतिहासिक विरासत…
Read Moreमदरसा बोर्ड शिक्षा सत्र-2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 मई से 30 जून 2025 तक
भोपाल राज्य मदरसा बोर्ड द्वारा शिक्षा सत्र 2025-26 में मदरसा मान्यता नवीनीकरण के ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा एम.पी. ऑनलाइन के अधिकृत पोर्टल पर 23 मई से 30 जून 2025 तक के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें वर्ष 2025 तक मान्यता प्राप्त सामान्य मदरसों के अतिरिक्त वर्ष 2022 तक मान्यता प्राप्त मदरसों के लिए यह अंतिम अवसर है। इसके बाद ऐसे मदरसों की मान्यता नवीनीकरण के ऑनलाइन आवेदन करने की पात्रता समाप्त कर दी जायेगी। ऑनलाइन आवेदन से संबंधित आवश्यक सर्कुलर एवं अभिलेखों की विस्तृत जानकारी मदरसा बोर्ड…
Read Moreलोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तिकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देवी अहिल्या सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, नारी सशक्तिकरण और सुशासन की एक मिसाल है। कुशल प्रशासक के रूप में उनके जन कल्याण के कार्य हमें आज भी समाज के हर वर्ग के कल्याण की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर के लता मंगेशकर सभागार में विश्व मांगल्य सभा द्वारा पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी अवसर पर "राष्ट्र समर्था देवी अहिल्या की पुण्य गाथा" नाट्य के मंचन में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने…
Read Moreस्कूल शिक्षा विभाग ने स्वैच्छिक स्थानांतरण आवेदन में सुधार के संबंध में दिये निर्देश
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण नीति वर्ष-2022 के क्रियान्वयन के संबंध में समय सारणी जारी की है। समय सारणी के अनुसार स्वैच्छिक आवेदन के लिये अंतिम तिथि 21 मई 2025 नियत की गई है। स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रारंभ होने के बाद बड़ी संख्या में शिक्षकों द्वारा वर्तमान पदस्थी दिनांक, विषय परिवर्तन, उच्च पद प्रभार के उपरांत से संबंधित प्रविष्ठि में सुधार किये जाने के लिये निरंतर आवेदन प्रस्तुत किये जा रहे हैं। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में राज्य शासन की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
इन्दौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन्दौर के राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या उद्यान के पास सोमवार देर शाम लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन दर्शन से प्रेरित राज्य शासन की योजना और कार्यों पर आधारित विकास यात्रा आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा,…
Read More
