मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ आम जनता पर की फूलों की वर्षा

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को बैतूल जिले के सारणी में देश के वीर सैनिकों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। वीर सैनिकों के सम्मान में आन बान और शान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में अपार जन समूह शामिल हुआ। ढोल बाजे और मृदंग की मधुर थाप पर आदिवासी लोक नर्तको का दल आगे-आगे आकर्षक लोक-नृत्य प्रस्तुत करता हुआ चल रहा था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वंदे मातरम और भारत माता की जय का उद्घोष किया। सड़कों के दोनों और से अपार जन-समूह…

Read More

मध्यप्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के साथ पूरा देश लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती मना रहा है और हमारी सरकार महिला स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को बैतूल जिले के सारणी में स्व-सहायता समूह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां 464 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया तथा बैतूल के विकास पर केंद्रित पुस्तिका "विकास के पथ पर अग्रसर" का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

Read More

लखनऊ के बाद वाराणसी में मिले दो संक्रमित, घरों पर किए गए आइसोलेट, यूपी में कोरोना की दहशत बढ़ी

लखनऊ  यूपी में कोरोना की दहशत बढ़ गई है। राजधानी में एक मरीज मिलने के बाद बुधवार को वाराणसी में कोरोना के दो मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों मरीजों को उनके घरों पर आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना से संक्रमित पाए गए दोनों मरीज काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की प्रयोगशाला कर्मचारी हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित दोनों व्यक्ति बीएचयू की प्रयोगशाला के कर्मचारी हैं और दोनों ने हाल ही में अन्य राज्यों की यात्रा की थी, जिससे…

Read More

पति को नींद की गोली खिलाकर 2 लाख 90 हजार रुपये का सामान लेकर भागी पत्नी, मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

शिवपुरी दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामरोन में एक नवविवाहिता अपने पति को नींद की गोलियां खिलाकर घर से सोने-चांदी के जेवर व नगदी लेकर भाग गई। पुलिस ने पति की शिकायत पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डामरोन निवासी अभिषेक पुत्र मोहन वंशकार उम्र 22 साल की शादी 30 अप्रैल को ग्राम परसौंदा से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। इसी दौरान 27 मई की रात महिला ने पति के खाने में नींद की…

Read More

‘खुफिया’ में अली फजल की एक्टिंग देख प्रभावित हुए थे कमल हासन, बोले- ‘वो शानदार अभिनेता’

मुंबई, अभिनेता और फिल्म निर्माता कमल हासन ने अपने ‘ठग लाइफ’ के सह-कलाकार अली फजल की प्रशंसा की और उन्हें ‘महत्वपूर्ण अभिनेता’ बताया। हासन ने बताया कि वह साल 2023 में आई सीरीज ‘खुफिया’ में फजल की एक्टिंग को देखकर प्रभावित हो गए थे। हासन ने बताया, “मैंने अली फजल को विशाल भारद्वाज की फिल्म खुफिया में देखा और उनसे प्रभावित था। मैं तभी से आपके साथ फिल्म में काम करना चाहता था और इसे मणिरत्नम ने संभव बनाया। अली भारत के एक महत्वपूर्ण और शानदार अभिनेता हैं।” कमल हासन…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव हाटपिपल्या में भव्य तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

भोपाल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में बुधवार को हाटपिपल्या में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारम्‍भ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। तिरंगा यात्रा के साथ बजरंग चौराहा से कलश यात्रा का भी शुभारंभ हुआ।तिरंगा यात्रा हाटपीपल्या मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड पर सम्पन्न हुई। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विशेष रथ में सवार थे। सभी धर्म और समाज के लोगों ने देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत होकर उत्साह पूर्ण माहौल में यात्रा…

Read More

मध्य प्रदेश को रेल मंत्रालय की तरफ से एक साथ दो सौगातें मिलीं, 4 लाइनिंग होगा यह रूट

नई दिल्ली  मध्य प्रदेश राज्य को बुधवार को रेल मंत्रालय की तरफ से एक साथ दो सौगातें मिलीं। जिसके बारे में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी। इनमें से पहली सौगात रतलाम-नागदा रूट को चार लाइन में बदलने से जुड़ी है, वहीं दूसरी सौगात एक नई ट्रेन के रूप में है, जो कि गुना-ग्वालियर को बेंगलुरु से जोड़ेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने यात्रियों और माल दोनों के तेज परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए…

Read More

चाचा-भतीजे हत्याकांड मामले से पर्दा उठ चुका, शराब नहीं डीजल कारोबारियों ने की चाचा-भतीजे की हत्या

मुरैना  चाचा-भतीजे हत्याकांड मामले से पर्दा उठ चुका है। मुरैना जिले के सिहौनियां क्षेत्र में बीते सोमवार 26 मई को कुछ अवैध कारोबारियों ने चाचा-भतीजा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पहले कहा जा रहा था कि इस घटना के पीछे अवैध शराब कारोबारियों का हाथ है लेकिन पुलिस ने जब जांच की तो आरोपी कोई और ही निकले।   गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार व कार भी बरामद जिले के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि इस घटना को अंजाम अवैध शराब कारोबारी ने नहीं बल्कि…

Read More

ज़ी सिनेमा पर 31 मई को होगा ‘पुष्पा 2: द रूल’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

मुंबई, ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 31 मई को शाम 7:30 बजे ज़ी सिनेमा पर होगा। पुष्पा' का क्रेज़ एक बार फिर लौट आया है। इस फिल्म के बड़े स्केल से मेल खाते हुए, चैनल ने एक शानदार प्रमोशनल कैंपेन भी तैयार किया है, जो उतना ही भव्य है, जितनी भव्य यह फिल्म है। इस बार ज़ी सिनेमा दर्शकों को पुष्पा के और भी करीब ला रहा है, ऐसे खास प्रोमो के ज़रिए, जिसमें पुष्पा खुद दर्शकों से अपील कर रहा है कि वे अपने…

Read More

कूलर के गोदाम में शॉर्ट-सर्किट से भीषण आग, लाखो सामान जलकर खाक

सहारनपुर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार दोपहर एक कूलर के गोदाम में भयंकर आग लग गई। दोपहर 12 बजे शॉर्ट-सर्किट से तीन मंजिला गोदाम में आग लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के लिए चार-पांच गाड़ियां मौके पर हैं, लेकिन गली संकरी होने के कारण गाड़ियां अंदर नहीं जा पाईं, जिससे आग बुझाने में परेशानी आई। बाद में 500 मीटर तक पाइप बिछाकर आग बुझाने की कोशिश की गई। राम नगर…

Read More

ज्योति मल्होत्रा से मुलाकात करने उसके पिता हरीश मल्होत्रा जेल पहुंचे, भावुक हुआ पिता

नई दिल्ली पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा 14 दिन की पुलिस हिरासत में हैं। इस बीच ज्योति से मुलाकात करने उसके पिता हरीश मल्होत्रा जेल पहुंचे। उन्होंने बेटी से हिसार की सेंट्रल जेल में मुलाकात की। बेटी से मिलकर हरीश ने मीडिया से कहा कि ज्योति का कहना है कि मेरी कोई गलती नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी का कहना है कि मैं निर्दोष हूं। इस दौरान वह भावुक नजर आए। ज्योति मल्होत्रा को पहले 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा…

Read More

भुवनेश्वर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण फैल रहा, 1 ही दिन में राजधानी में मिले 5 पॉजिटिव केस

भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण फैल रहा है।इसे लेकर एक बार फिर लोगों में डर का माहौल देखने को मिल रहे है। कोरोना संक्रमण ने देश में चिंता बढ़ा दी है। देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,000 को पार कर गई है। दूसरी ओर, इसने राज्य को भी प्रभावित किया है। बुधवार को एक ही दिन में पांच मामले सामने आने के बाद चिंता जताई गई है। भुवनेश्वर से चार और खुर्दा से एक मामला सामने आया है। पांच में से चार पुरुष…

Read More

योगी आदित्यनाथ सरकार ने बढ़ाया उपहार, सामूहिक विवाह में दुल्हन को अब उपहार में मिलेगी सिंदूरदानी भी

हरदोई  कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान पोषित आतंकियों के नरसंहार के बाद भारतीय सेना के पाकिस्तान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद सिंदूर की महत्ता काफी बढी है और सेना की कामयाबी का जश्न पूरा देश मना रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अब समाज कल्याण विभाग ने सामूहिक विवाहों में दुल्हन को उपहारों में सिंदूरदानी भी देने का निर्णय किया है। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम में हरदोई में इसकी घोषणा की। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि…

Read More

पहलगाम की हिंसक घटना के कारण पूर्व विधायक शैलेष नहीं मनायेंगे अपना जन्मदिन

बिलासपुर  पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश भर में गुस्सा है. आतंकी हमले के विरोध में अब बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने भी 30 मई को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील है कि इस दिवस पर मानवीय दृष्टिकोण का ध्यान रखते हुए इसे सेवा कार्यों तक ही सीमित रखें. इसके अतिरिक्त किसी तरह का उत्सव न मनाएं. यह उन सभी दिवंगत आत्माओं को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता का प्रतीक है. इस दुख की…

Read More

केंद्रीय राज्यमंत्री के दखल के बाद मिली एंबुलेंस, गर्भपात के लिए भटकती रही रेप पीड़िता

धार तिरला क्षेत्र की 13 वर्षीया नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसके बाद उसके गर्भवती होने के मामले में हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी मंगलवार को उसे परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को पीड़िता के पिता धार पहुंचे और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से आगामी प्रक्रिया करने के लिए कहा, लेकिन विभाग द्वारा एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की गई थी। ऐसे में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर तक मामला पहुंचा। इसके बाद मंत्री ने हस्तक्षेप किया, तब जाकर उसे एंबुलेंस कराई गई।   हाई कोर्ट के आदेश के बाद…

Read More