पश्चिम मप्र में अब तक 12.10 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित

भोपाल मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा एवं पारदर्शिता के मद्देनजर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक मालवा-निमाड़ में 12 लाख 10 हजार स्मार्ट मीटर स्थापित हो चुके हैं। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ताओं को कई तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। पॉवर फैक्टर छूट एवं टाइम ऑफ द डे (टीओडी) छूट संबंधी गणना के लिए लिए भी ये मीटर उपयोगी साबित हो रहे हैं। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्य़ुत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री…

Read More

जनसेवा ही हमारा संकल्प के तहत ऊर्जा मंत्री तोमर ने की सफाई

भोपाल  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार को “जन सेवा ही हमारा संकल्प” के तहत सागर ताल रोड ग्वालियर स्थित हथियापोर चौराहा पर सफाई कर्मियों के साथ मिलकर नाले के सफाई कार्य में सहभागी बने। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह केवल एक सफाई अभियान नहीं, बल्कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और समर्पण का संदेश है। हमारा उद्देश्य सिर्फ विकास के सपने दिखाना या सिर्फ बातें करना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्य करना है। उन्होंने दोहराया कि जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता हैं। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने…

Read More

भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच रूस ने पाकिस्तान के साथ एक महत्वपूर्ण आर्थिक समझौता किया

इस्लामाबाद  भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच रूस ने पाकिस्तान के साथ एक महत्वपूर्ण आर्थिक समझौता किया है। इस अरबों की डील के तहत कराची में एक आधुनिक स्टील प्लांट का निर्माण होगा। यह समझौता 2015 से बंद पड़े सोवियत-निर्मित पाकिस्तान स्टील मिल्स (PSM) को दोबरा खड़ा करने के लिए है। इस डील की अनुमानित लागत 2.6 बिलियन डॉलर (लगभग 22,000 करोड़ रुपये) है, जो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। क्या है समझौता? रूस और पाकिस्तान के बीच यह समझौता कराची…

Read More

स्कूल शिक्षा विभाग की समेकित छात्रवृत्ति योजना, 6 विभागों की 20 प्रकार की छात्रवृत्ति का वितरण

भोपाल प्रदेश के विद्यालयों में कक्षा-1 से 12 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को वर्तमान में 6 विभागों की लगभग 20 प्रकार की छात्रवृत्ति शिक्षा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकृत कर विद्यार्थी के खाते में भुगतान किये जाने की व्यवस्था है। राज्य में समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के अंतर्गत समेकित छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2013-14 से लागू की गयी है। इसके क्रियान्वयन के लिये स्कूल शिक्षा विभाग को नोडल विभाग निर्धारित किया गया है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक विद्यार्थी का नाम समग्र यूनिक आईडी के आधार पर उसके स्कूल के डाइस…

Read More

जन-जन को जागरूक करना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का दायित्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि वास्तविक तथ्यों को जन-जन तक पहुंचने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है, इस दृष्टि से सोशल मीडिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया की इस क्षमता को पहचान कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से जन-जन से निरंतर संवाद और संपर्क में रहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय अनुसंधान संस्थान (टी.आर.आई.) द्वारा जनजातीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए आयोजित डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते…

Read More

पड़ोसी को डॉगी ने काटा तो कोर्ट ने वर्ली निवासी एक शख्स को चार महीने की जेल की सजा सुनाई

मुंबई शहरों के अपार्टमेंट या हाउसिंग सोसायटीज कल्चर में अक्सर पड़ोसियों को या सोसायटीज के निवासियों को पालतू डॉगी की वजह से आपस में उलझते हुए देखा जाता है। इसी तरह के एक मामले में मुंबई की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने हाल ही में वर्ली निवासी एक शख्स को चार महीने की जेल की सजा सुनाई है, क्योंकि उसके पालतू कुत्ते ने अपार्टमेंट की लिफ्ट के अंदर एक पड़ोसी को काट लिया था और उसे घायल कर दिया था। महाराष्ट्र राज्य बनाम ऋषभ मौशिक पटेल के मामले की सुनवाई करते…

Read More

यूपी में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 59 पहुंच गई

नोएडा उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस एक बार फिर से रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 59 पहुंच गई है। अकेले गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में बीते 24 घंटे में 19 नए केस सामने आए हैं, जिससे जिले में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 43 हो गई है। वहीं, पूरे राज्य में कोरोना से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। नोएडा के जिला अस्पतालों में एक बार फिर से कोरोना की जांच कराने वालों की लंबी कतारें देखी जा…

Read More

‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ में मरने वाले हैं गॉड ऑफ थंडर?

लॉस एंजिल्स यह खबर नहीं, झटका है। क्रिस हेम्‍सवर्थ ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में अपने THOR के किरदार से 15 साल बाद विदाई ले ली है। जी हां, वो अब पर्दे पर 'गॉड ऑफ थंडर' बनकर नहीं आएंगे। एक्‍टर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्‍ट लिखकर यह जानकारी दी है। एक ओर जहां, इसके बाद MCU के फैंस भी आंखें नम हो गई हैं, वहीं कयास लगने लगे हैं कि क्‍या 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे' में थॉर की मौत हो जाएगी? क्‍या यह उसी तरह होगा, जैसे 'एवेंजर्स: एंडगेम' में आयरन…

Read More

सदगुरु जग्गी वासुदेव ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपने पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए याचिका दायर की

नई दिल्ली  आध्यात्मिक गुरु सदगुरु जग्गी वासुदेव ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपने पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए याचिका दायर की है। उनका कहना है कि कई वेबसाइट्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए उनके नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। शुक्रवार को जस्टिस सौरभ बनर्जी की बेंच के सामने इस मामले की सुनवाई हुई। सदगुरु ने दावा किया कि उनकी इमेज का इस्तेमाल फ्रॉड तरीके से सामानों को प्रमोट करने के लिए हो रहा है। ऐसे में उन्होंने आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का आदेश देने की मांग…

Read More

लड़की का पीछा करने से रोकने पर उसके भाई की हत्या करने वाले जीजा-साले को मिला आजीवन कारावास

इंदौर  लड़की का पीछा करने से रोकने पर उसके भाई की हत्या करने वाले जीजा-साले को सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने सभी आरेपियों पर 14 हजार रुपये आर्थिक दंड भी लगाया है। हत्यारों के नाम आकाश साहू निवासी ग्राम रेवती और राकेश साहू निवासी शिवकंठ नगर इंदौर हैं। दोनों रिश्ते में जीजा-साला है। जानकारी हो कि यह मामला चिह्नित प्रकरणों की सूची में शामिल था और इसकी प्रतिमाह समीक्षा भी की जा रही थी।   घर आया और चाकू से कर दिया…

Read More

भोपाल रेलवे अस्पताल में डॉक्टर व चीफ ऑफिसर के बीच मारपीट, बहस के बाद दोनों के बीच हुई झूमाझटकी

भोपाल निशातपुरा स्थित रेलवे अस्पताल में शुक्रवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब बच्चों के डॉक्टर डॉ. मृणाल जोशी और चीफ ऑफिसर सुपरिटेंडेंट अमर सिंह के बीच तीखी बहस के बाद झूमाझटकी की नौबत आ गई। घटना के बाद अस्पताल का स्टाफ आक्रोशित हो गया। विरोध कर सभी विभागों में ताले लगा दिए, जिससे इलाज के लिए आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।   परिजन को नहीं मिला रेफर लेटर मामला एक रेलकर्मी के बेटे की तबीयत बिगड़ने से शुरू हुआ। बताया गया कि बच्चे…

Read More

हुंडई ब्रैंड एंबैसडर बने पंकज त्रिपाठी

मुंबई पंकज त्रिपाठी और हुंडई का साथ…. जी हां, आपने सही सुना और पढ़ा। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने पॉपुलर एक्टर पंकज त्रिपाठी को नया ब्रैंड एंबैसडर बनाया है और इसके पीछे कंपनी ने ऐसी कोशिश की है, जिसका असर आने वाले समय में बिल्कुल दिख सकता है। दरअसल, पंकज त्रिपाठी अपनी बेहतरीन एक्टिंग और ऑडियंस से कनेक्ट के लिए जाने जाते है। छोटे शहरों में और खास तौर पर नॉर्थ और सेंट्रल के साथ ही वेस्ट इंडिया में मिर्जापुर वाले कालीन भैया की अच्छी पकड़ है। हुंडई के बड़े…

Read More

अमीर बनने के चक्‍कर में 46 साल के शख्‍स ने गंवाए 11.50 करोड़

नई दिल्ली जल्‍दी पैसा कमाने, अमीर बनने के चक्‍कर में लोग ऐसे रास्‍ते अख्तियार कर रहे हैं, जो ऑनलाइन धोखाधड़ी की तरफ ले जाते हैं। आए दिन ऐसे केस रिपोर्ट हो रहे हैं। सरकार अपनी तरफ से लोगों को जागरूक कर रही है। इसके बावजूद लोग संभल नहीं रहे। वह अपनी जमापूंजी गंवा रहे हैं। एक नया केस सामने आया है। इसे 1930 नंबर पर रिपोर्ट की गई सबसे बड़ी ऑनलाइन धोखाधड़ी बताया जा रहा है, जिसमें 46 साल के शख्‍स ने साढ़े 11 करोड़ रुपये गंवा दिए। खुद पुलिस…

Read More

पीएम मोदी ने कहा- रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता में उत्तर प्रदेश निभा रहा बड़ी भूमिका

कानपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि वह देश के रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी भूमिका निभा रहा है। राज्य में निवेश का सुरक्षित माहौल बना हुआ है। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में कई विकास की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के मौके पर यह बात कही। इसमें 2,120 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन खंड का उद्घाटन भी…

Read More

दंतैल हाथी ने युवक को कुचलकर मौत के घाट उतारा

कोरबा कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में ग्राम बनिया में गुरुवार शाम 8 बजे एक युवक तीजराम पर हमला कर दिया। दंतैल हाथी ने उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक 22 वर्षीय तीजराम गांव से लगे नर्सरी जंगल मे शौच करने गया हुआ था। जब काफी समय बाद भी वह घर वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की गई, ग्रामीणों ने मौके पर जा कर देखा तो तीज राम मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। वहीं, वन विभाग ने घटना की पुष्टि की है…

Read More