मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया नव-उद्घाटित इंदौर मेट्रो ट्रेन का निरीक्षण

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव-उद्घाटित इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के गांधीनगर स्थित देवी अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन से झलकारी बाई मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की। वह अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन से वापस भी आये। उन्होंने यात्रा के दौरान मेट्रो रेल संचालन कक्ष का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो रेल संचालन से जुड़े अधिकारियों से तकनीकी और प्रबंधकीय पहलुओं…

Read More

राज्यपाल रमेन डेका ने मोहला मानपुर अंबागढ़ जिले में प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका आज जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ जिले के प्रवास पर रहे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद पहली बार जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले की सीमा क्षेत्र में पहली बार राज्यपाल का आगमन हुआ। यह पहला मौका था, जब प्रदेश के राज्यपाल जिले की सीमा में पहुंचे। राज्यपाल ने यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चलाये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, योजनाओं की जानकारी ली।  राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि अधिकारीगण प्रशासनिक उत्तरदायित्व और जवाबदेही के साथ आम…

Read More

रायपुर : छींद कांसा जशपुर की एक खास धरोहर

रायपुर : छींद कांसा जशपुर की एक खास धरोहर छींद कांसा जशपुर की एक खास धरोहर ’स्व सहायता समूह की 100 महिलाएं छिंद और कांसा से बना रही है सुन्दर और आकर्षक टोकरी जिले और अन्य राज्यों के कोने-कोने से हमेशा बनी रहती है मांग टोकरी बनाकर बन रही है लखपति दीदियाँ रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व सहायता समूहों को मजबूत किया जा रहा है और उनको विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। जशपुर जिले…

Read More

राज्य निर्माण के बाद मोहला- मानपुर जिले में पहली बार हुआ राज्यपाल का आगमन

रायपुर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य निर्माण के उपरांत 25 साल बाद आज जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी परिसीमा में राज्यपाल श्री रमेन डेका का आगमन हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रथम बार जिले की सीमा में राज्यपाल का आगमन हुआ। राज्यपाल श्री रमेन डेका का यहां पहुंचने पर जिला कलेक्टर परिसर में उन्हें गॉर्ड ऑफ आनर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर परिसर और एकलव्य विद्यालय परिसर में मौलश्री का पौधरोपण किया।  उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में कृषि…

Read More

रायपुर : जिला उपभोक्ता आयोगोें के अध्यक्ष एवं सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर : जिला उपभोक्ता आयोगोें के अध्यक्ष एवं सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न जिला उपभोक्ता आयोगोें के अध्यक्ष एवं सदस्यों का मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कार्यशाला का किया शुभारंभ रायपुर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज पंडरी, पुराना बस स्टैण्ड के पास छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया।     इस अवसर पर राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री अमरेश्वर प्रताप साही एवं…

Read More

रायपुर : कर चोरी करने वाले व्यवसायियों के विरूद्ध स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्यवाही

रायपुर मेसर्स बंसल ट्रेडिंग कार्पोरेशन, अंबिकापुर के व्यवसाय स्थल पर स्टेट जीएसटी विभाग अंबिकापुर द्वारा 29 मई को जांच की कार्यवाही की गई है। भारत सरकार द्वारा संचालित जीएसटी पोर्टल के अनुसार इनका रिस्क स्कोर 10 आ रहा था, जिसका आशय होता है कि फर्म कर अपवंचन में संलिप्त है। जब मौके पर जांच टीम पहुंची तो, देखा कि उनके व्यवसाय स्थल पर व्यवसाय से संबंधित कोई भी लेखा पुस्तक या कोई भी सॉफ्टवेयर जैसे कि टैली का संधारण नहीं पाया गया, जिससे कर अपवंचन की संभावना और भी प्रबल…

Read More

इंदौर की रफ्तार, अब मेट्रो के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर शहर के विकास की रफ्तार को अब मेट्रो ट्रेन का साथ मिल गया है। विकास अब मेट्रो ट्रेन की रफ्तार से होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को इंदौर में मेट्रो ट्रेन का सफर कर इस ऐतिहासिक और आनंदपूर्ण पल का अनुभव लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेट्रो ट्रेन की सुविधाओं, तकनीकी व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का खुद अवलोकन और अनुभव करते हुए सोशल मीडिया 'एक्स' पर इस अवसर को इंदौर शहर के लिए अत्यंत गर्व का क्षण बताया। मुख्यमंत्री…

Read More

राहत : LPG सिलेंडर के दाम में कमी, हवाई सफर होगा सस्ता… आज से देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव!

नई दिल्ली  एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने यह कटौती कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में की है। जानकारी के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 24 रुपये कम हो गई है। यह कटौती 1 जून से लागू होगी। इस कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1723.50 रुपये होगी। यह लगातार तीसरा महीना है जब कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं। अप्रैल-मई में भी कटौती बीते एक मई को…

Read More

दिन-रात अपने फोन पर इंस्‍टाग्राम रील्‍स देख रहे हैं तो हो जाओ सावधान, वरना फोन की बैटरी ‘बोल’ जाएगी

नई दिल्ली अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो दिन-रात अपने फोन पर इंस्‍टाग्राम रील्‍स देख रहे हैं, तो एक बात पर बेहद ध्‍यान देने की जरूरत है। आपको अपने एंड्रॉयड फोन पर इंस्‍टाग्राम का लेटेस्‍ट वर्जन अपडेट करना चाहिए। यह सलाह गूगल की ओर से दी गई है। ऐसा नहीं करने पर आपके फोन की बैटरी जल्‍दी ‘बोल’ जाएगी यानी बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत पड़ेगी। रिपोर्टों के अनुसार, गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स को इंस्‍टाग्राम ऐप अपडेट करने के लिए कहा है। कुछ यूजर्स ने कंप्‍लेंट…

Read More

वॉट्सऐप अकाउंट को कर पाएंगे डिसेबल, जल्‍द लॉगआउट विकल्‍प

नई दिल्ली वॉट्सऐप अपने करोड़ों यूजर्स को एक नए और अबतक के सबसे बेहतरीन फीचर की सौगात दे सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, वॉट्सऐप पर जल्‍द लॉगआउट (Whatsapp logout) का विकल्‍प मिल सकता है। इसका फायदा यह होगा कि अगर आपका मन वॉट्सऐप चलाने का ना करे तो आप लॉगआउट कर पाएंगे। ऐसा करने पर वॉट्सऐप आपके डेटा को सुरक्ष‍ित रखेगा और आप किसी ग्रुप से भी लेफ्ट नहीं होंगे। फ‍िलहाल वॉट्सऐप पर लॉग‍आउट का ऑप्‍शन नहीं है। यूजर को अकाउंट डिलीट करने का विकल्‍प दिया जाता है, जिससे चुनने…

Read More

जून के महीने में भी कई बड़े त्योहार हैं जिसकी वजह से बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी, 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली  जून के महीने में भी कई बड़े त्योहार हैं जिसकी वजह से बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। जून के महीने में ही बकरीद का त्योहार है और महीने के आखिरी हफ्ते में रथयात्रा का भी त्योहार है। अलग-अलग शहरों में कुल मिलाकर 12 दिन जून के महीने में बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि बैंक कर्मियों की छुट्टी कब रहेगी। इसमें से 5 दिन रविवार की वजह से छुट्टी रहेगी। वहीं, 2 दिन दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। जून के महीने में कब और कहां…

Read More

देश में बदलेगा 117 साल पुराना कानून घर बैठे होगी रजिस्ट्री, केंद्र सरकार ने नया विधेयक किया तैयार

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरी तरह डिजिटल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए भूमि संसाधन विभाग ने एक नया ड्राफ्ट बिल तैयार किया है। सरकार यह एक्ट 117 साल बाद बदलने जा रही है। पुराने रजिस्ट्रेशन एक्ट की जगह अब नया कानून लेगा। नए कानून के तहत संपत्ति का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा। इसमें प्रॉपर्टी बेचने, कॉन्ट्रैक, पावर ऑफ अटॉर्नी जैसे अन्य काम के लिए भी डिजिटल वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम     सरकार ने रजिस्ट्री प्रक्रिया में…

Read More

रतलाम रेल मंडल ने कर्मचारी के रिटायरमेंट के दिन ही 8 लाख 87 हजार की रिकवरी निकाल दी

रतलाम  किसी शासकीय कर्मचारी को रिटायर होने पर उनके जीवन भर की कमाई जिसमें ग्रेच्युटी और प्रोविडेंट फंड की राशि सहित पेंशन ऑर्डर नियोक्ता द्वारा दी जाती है. लेकिन रतलाम रेल मंडल के कार्मिक विभाग के अजीबोगरीब नोटिस से आज 31 मई को रिटायर हो रहे कई रेलकर्मी परेशान हैं. रिटायरमेंट के दिन रिकवरी का फरमान रतलाम रेल मंडल ने कर्मचारी के रिटायरमेंट के दिन ही 8 लाख 87 हजार रुपए की राशि की रिकवरी निकाल दी. रेलवे के कार्मिक विभाग ने ये रिकवरी निकाली है. वेतनमान से जुड़ी गणना…

Read More

21 साल की नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को कर रही रिप्रेजेंट

 कोटा हर साल 100 से भी ज्यादा देशों की फीमेल कंटेंस्टेंट मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेती हैं. सबकी नजर सिर्फ मिस वर्ल्ड के ताज पर होती है. 31 मई को हैदराबाद में 72वें मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले है. नंदिनी गुप्ता इस बड़े इवेंट में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं. इन दिनों हर तरफ नंदिनी गुप्ता की चर्चा हो रही है. तमाम भारतीय ये चाह रहे हैं कि मिस वर्ल्ड का खिताब वही जीतें. वो अभी सिर्फ 21 साल की हैं. इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच…

Read More

‘हेरा फेरी 3’ में बाबूराव का रोल निभाएंगे पंकज त्रिपाठी ?

 हेरा फेरी सीरीज की तीसरी फिल्म को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में है। बाबू भईया के आइकॉनिक किरदार से निभाने वाले परेश रावल ने ये फिल्म छोड़ दी है। वहीं जानकारी के मुताबिक उन्होंने फिल्म की साइनिंग अमाउंट भी लौटा दिया है। जिसके बाद से ही फिल्म की कहानी और कलाकारों को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। परेश रावल के फिल्म से अचानक हटने के बाद अक्षय कुमार ने उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजा है। वहीं इन सब खबरों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि फिल्म में…

Read More