सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें दी बधाई

लखनऊ 5 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उत्तर प्रदेश सरकार के शीर्ष पदाधिकारियों समेत पूरे देश से शुभकामनाओं का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ, लोकप्रिय मुख्यमंत्री और हिंदू ह्रदय सम्राट जैसे ट्रेंड्स दिनभर छाए रहे। इन हैशटैग के माध्यम से सोशल मीडिया यूजर्स ने मुख्यमंत्री को देश का सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री करार देते हुए सार्वजनिक जीवन में अनुशासन, सेवा और विकास का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री योगी…

Read More

सिकल सेल रोग अनुसंधान के लिए चिकित्सक आगे आएं: राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों में शोध और अनुसंधान पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियों के द्वारा रोग उन्मूलन के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारे वनों में प्रचुर मात्रा में जड़ी-बूटियां उपलब्ध है। आवश्यकता शोध और अनुसंधान के द्वारा उनकी उनकी उपयोगिता के प्रमाणीकरण की है। राज्यपाल पटेल गांधी मेडिकल कॉलेज में आयोजित सिकलसेल सेंसेटाइजेशन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन गांधी मेडिकल कॉलेज की एलुमिनाई द्वारा किया गया। इस अवसर पर…

Read More

अगली पीढ़ी को बेहतर धरती और वातावरण सौंपने के लिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को सचेत होना होगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अगली पीढ़ी को बेहतर धरती और वातावरण सौंपने के लिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को सचेत होना होगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा का एक ही दिन पर होना, बताता है कि भारतीय संस्कृति में पर्यावरण की कितनी महत्ता है प्रधानमंत्री मोदी ने दिया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जन-जन को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने का मौका हम पौधे को पुत्र समान मानते हैं भारतीय जीवनशैली में रची-बसी है रिसाइकिल-री-यूज की प्रक्रिया जल संरक्षण के लिए 75 हजार से अधिक खेत-तालाबों का…

Read More

उज्जैन में वेलनेस निवेश को मिला मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रोत्साहन

उज्जैन  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में स्पिरिचुअल और वेलनेस समिट में वेलनेस क्षेत्र के निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए खुले दिल से आमंत्रित किया और राज्य की अनुकूल निवेश नीतियों पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। सभी निवेशकों ने मध्यप्रदेश की निवेश अनुकूल और प्रगतिशील नीतियों की सराहना की और प्रदेश में निवेश के लिए संकल्प लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अरबिंदो हॉस्पिटल ग्रुप के चेयरमैन डॉ.…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक  विक्रम उसेंडी भी उपस्थित रहे। प्रदेश में लागू होगी ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता योजना’, 16 जून से शुरू होगा निरीक्षण अभियान छत्तीसगढ़…

Read More

विकसित कृषि संकल्प अभियान के संचालन में नहीं छोड़े कोई कसर: कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल   कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिकाधिक कृषकों तक शासन की योजनाओं और नवाचारों की जानकारी पहुंचे और वे लाभान्वित हो सकें।मंत्री कंषाना ने यह बात समीक्षा बैठक के दौरान कही। कृषि मंत्री कंसाना ने बताया कि यह अभियान29 मई से प्रारंभ होकर 12 जून तकसंचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य…

Read More

पचमढ़ी सिल्क-टेक पार्क को प्रोजेक्ट मोड में विकसित किया जाए : राज्य मंत्री जायसवाल

भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा है कि पचमढ़ी सिल्क टेक पार्क को प्रोजेक्ट मोड में विकसित करने की आवश्यकता है। मंत्री जायसवाल सिल्क-टेक पार्क पचमढ़ी का भ्रमण कर रहे थे। उन्होंने प्राकृतिक सिल्क शोरूम व मूंगा रेशम उत्पादन की गतिविधियों और प्रदेश के एकमात्र रेशम बीज उत्पादन केन्द्र की गतिविधियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री नगरीय प्रशासन एवं आवास श्रीमती प्रतिमा बागरी और राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती राधारानी सिंह ने भी रेशम केन्द्र तथा प्राकृत शोरूम पचमढ़ी…

Read More

US में 1244 करोड़ रुपये के हेल्थकेयर फ्रॉड में फंसे भारतीय मूल के फार्मा टाइकून तन्मय शर्मा

वाशिंगटन अमेरिका में 1244 करोड़ रुपये (149 मिलियन डॉलर) के हेल्थकेयर फ्रॉड मामले में भारतीय मूल के फार्मा कारोबारी तन्मय शर्मा को लॉस एंजेलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। वह सॉवरेन हेल्थ ग्रुप नामक एक नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संस्था के संस्थापक और पूर्व CEO हैं। यह संस्था अब बंद हो चुकी है। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, 61 वर्षीय शर्मा ने स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को धोखा देकर करीब 149 मिलियन डॉलर के फर्जी क्लेम किए। साथ ही, मरीजों की भर्ती के लिए 21 मिलियन…

Read More

8 जून को इंदौर में इंटरनेशनल निवेशकों का मेला, यूएई-शारजाह के शाही मेहमान भी आएंगे, 100 स्टार्टअप को ऑन स्पॉट मिलेगी फंडिंग

इंदौर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 8 जून को पहली बार मेगा स्टार्टअप इन्वेस्टर मीट ‘टाइफून’ का आयोजन होने जा रहा है। इस इवेंट में दुनियाभर से 250 से अधिक वेंचर कैपिटलिस्ट, एंजेल इन्वेस्टर्स और उद्योग जगत के दिग्गज शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस मीट में चुने गए 100 स्टार्टअप आइडियाज को मौके पर ही निवेश मिलने का अवसर मिलेगा। देश-विदेश से पहुंचेंगे इन्वेस्टर्स इस आयोजन में अमेरिका, यूके, यूरोप, सिंगापुर और दुबई जैसे देशों से निवेशक पहुंचेंगे और भारत के विभिन्न हिस्सों से आए 500…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां गंगा सभी की मनोकामनाएं पूरी कर, अपनी अविरल धारा के समान सभी के जीवन में सुख, शांति और संपन्नता प्रदान करती रहें, जीवनदायिनी मां गंगा से यही प्रार्थना है।  

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीअयोध्या धाम में श्री राम दरबार प्राण-प्रतिष्ठा पर आनंद व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीअयोध्या धाम में श्रीराम दरबार सहित आठ देवाताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा होने पर आनंद व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में श्रीराम दरबार सहित आठ देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा से संपूर्ण विश्व के सनातनी आनंदित और राममय हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रार्थना की है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आशीर्वाद से हमारा भारत सदैव आलोकित होता रहे। उन्होंने भगवान श्री राम से सभी नागरिकों का जीवन सुख, समृद्धि एवं वैभव से परिपूर्ण होने की प्रार्थना…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरू गोलवलकर जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर 'गुरुजी' की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रसेवा, मानव कल्याण, गरीब उत्थान के लिए गुरू गोलवलकर जी के प्रेरक विचार देश के नव निर्माण का आधार हैं। मां भारती की सेवा के पथ पर उनके आदर्शों को आत्मसात करने के लिए हम सब संकल्पित हैं।  

Read More

खेत में बने फार्म पोंड में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

सीकर जिले के परडोली बड़ी गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेत में बने फार्म पोंड में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मंगलूना निवासी जितेंद्र पुत्र किशोर (14) और कृष्णा पुत्र प्रकाश (11) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे अपने परिवार के साथ खेतों में जुताई के काम के लिए गांव आए थे। बुधवार शाम को वे पास के एक खेत में बनी तारबंदी को तोड़कर उसमें बने फार्म पोंड में नहाने चले गए…

Read More

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीएम योगी ने किया पौधरोपण

लखनऊ विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर पौधरोपण किया. एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सीएम योगी ने बिल्व का पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का खास संदेश दिया. साथ ही सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी लिखा. सीएम योगी ने पोस्ट करते हुए कहा, ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के माध्यम से हम लोगों ने इस बार भी प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य रखा है. इसी क्रम में आज पावन ‘गंगा दशहरा’…

Read More

मध्यप्रदेश की टूरिज्म पॉलिसी निवेशकों के अनुकुल है:- प्रमुख सचिवशुक्ला

मध्यप्रदेश की टूरिज्म पॉलिसी निवेशकों के अनुकुल है:- प्रमुख सचिवशुक्ला — दुनिया में हेल्थ एण्ड वेलनेस बहुत बड़ा सेक्टर है:- राघवेन्द्र कुमार सिंह — स्पिरिचुअल एण्ड वेलनेस समिट 2025 उज्जैन में विषय विशेषज्ञों ने की पर्यटन,आध्यात्म एवं वेलनेस के क्षेत्र में निवेश संभावनाओं पर सार्थक चर्चा उज्जैन  मध्यप्रदेश की टूरिज्म पॉलिसी एवं वातावरण निवेशकों के अनुकूल है। उज्जैन नगरी हार्ट ऑफ स्पिरिचुअल इंडिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश सरकार द्वारा टूरिज्म पॉलिसी 2025 लागू की गई है। इसके तहत 10 से 30  प्रकार की अनुमतियां ऑनलाईन…

Read More