भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा शुक्रवार 13 जून को प्रात: 8:30 बजे राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला अमृत हरित अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में हरित क्षेत्र के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों और पहलों का प्रसार करना है। कार्यशाला में मंत्रीगण, सांसद, विधायक, महापौर, निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यशाला में प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रत्येक नगर निगम से 6, नगरपालिका परिषद से 4 और…
Read MoreDay: June 11, 2025
सर्वेक्षण गुणात्मक एवं प्रमाणिकता के साथ करें : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जातियों के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इन जातियों के कल्याण की गतिविधियों को पावन कार्य बताते हुए कहा कि यह गर्व करने योग्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु समुदाय के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिये इन समुदायों का सर्वेक्षण के माध्यम से डाटा इक्कठा किया जायेगा। इस डाटा के आधार पर कार्यक्रम बनाये जायेगें और राज्य…
Read Moreसंतों ने समाज को दिखाई वो राह, जो कैराना और कांधला जैसी घटना नहीं होने देती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुजफ्फरनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संतों ने समाज को एकता और जोड़ने की राह दिखाई। वह राह, जो कैराना व कांधला की घटना नहीं होने देती। यह वही राह है, जो हमें सुरक्षा व संरक्षण की गारंटी देती है और उत्थान का मार्ग प्रशस्त करती है। साथ ही सम-विषम परिस्थितियों में लड़ने की प्रेरणा प्रदान करती है। स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास महाराज दिव्य संत थे। उन्होंने शुकतीर्थ में सतगुरु रविदास जी महाराज जी की प्रेरणा को आगे बढ़ाने का कार्य किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शुक्रतीर्थ…
Read Moreनाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी करार, दोषी को 20 साल की सश्रम कारावास, 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया
महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट पीसी कुशवाहा ने आरोपित उस्मान अली को दोषी सिद्ध किया है। दोषसिद्ध आरोपित को न्यायालय ने 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है । पत्रावली के अनुसार, दिसंबर 2023 में घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता की मां इलाज के लिए बाहर गई थी। उसी दौरान पड़ोसी उस्मान अली ने घर में घुसकर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद…
Read Moreप्रदेश में पेयजल स्रोतों की सफाई के साथ जनजागरूकता अभियान भी जारी
भोपाल प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से जारी है। अभियान के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाकर सुखद भविष्य के बारे में बताया जा रहा है। अभियान के दौरान जिले भर में प्राचीन बावड़ियों को चिन्हित कर उनकी मरम्मत और सफाई कार्य हाथ में लिया गया है। प्रदेश में लगातार जल यात्राएं निकाली जा रही हैं। वर्षा के मौसम को देखते हुए व्यापक पौधरोपण की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। उत्कृष्ट कार्य करने वालो किया सम्मानित सिंगरौली जिले में नौगढ़ में जन अभियान…
Read Moreग्रामोदय से राष्ट्रोदय की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय: मंत्री पटेल
भोपाल राज्य मंत्रि परिषद की गत दिवस हुई बैठक में 'मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना' के अंतर्गत 30 हजार 900 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण के लिए 21 हजार 630 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय न केवल सुदूर ग्रामीण अंचलों को शहरों से जोड़ेगा, बल्कि प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक…
Read Moreट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन तेज, लॉस एंजिल्स के बाद न्यूयॉर्क समेत कई शहरों में फैला
न्यूयॉर्क ट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं। इस समय लॉस एंजिल्स अराजकता से गुजर रहा है। यह प्रदर्शन इस शहर के अलावा भी कई जगहों पर फैल चुके हैं। अमेरिकी मीडिया के अनुसार यहां 20 से ज्यादा शहरों में हजारों लोग उतर आए हैं। लॉस एंजिल्स में प्रदर्शनकारियों ने यातायात को रोक दिया है। शिकागो में भीड़ ने डाउनटाउन लूप में मार्च किया, जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के ऊपर पुलिस के हेलीकॉप्टर मंडराते रहे। शिकागो…
Read Moreबिहार विधानसभा चुनाव में अब तक इंडिया गठबंधन की साथी रही आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतरेगी
नई दिल्ली इस साल के अंत तक बिहार का मुखिया कौन होगा,उसपर फैसला हो जाएगा। विधानसभा चुनाव के मैदान में इस बार एनडीए बनाम महागठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की पार्टी भी है। खास बात यह है कि अब तक इंडिया गठबंधन की साथी रही आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतरेगी। पार्टी ने अकेले सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इसकी पुष्टि दिल्ली में आप संयोजक सौरभ भारद्वाज ने की है। मीडिया से बात करते हुए पूर्व दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि…
Read Moreऊर्जा मंत्री ने बिजली संबंधी शिकायतों के निपटारे में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की
भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली संबंधी शिकायतों के निपटारे पर हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रबंध संचालक से लेकर कार्यपालन स्तर तक के सभी अधिकारी रात्रि के समय क्षेत्रों का भ्रमण कर बिजली की वास्तविक स्थिति का आंकलन करें। साथ ही निरीक्षण रिपोर्ट मेरे कार्यालय में प्रस्तुत करें। श्री तोमर ने बुधवार को विद्युत आपूर्ति में आ रहे अवरोध एवं कॉल-सेंटर के माध्यम से प्राप्त हो रही शिकायतों के निराकरण की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिये। मंत्री श्री तोमर ने…
Read Moreप्रधानमंत्री बेवजह लोकतंत्र की बातें करते हैं, उन्हें लोकतंत्र पर किसी भी प्रकार का वक्तव्य देने का हक नहीं: मल्लिकार्जुन खड़गे
बेंगलुरु कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को लोकसभा में डिप्टी स्पीकर के रिक्त पद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री बेवजह लोकतंत्र की बातें करते हैं। उन्हें लोकतंत्र पर किसी भी प्रकार का वक्तव्य देने का हक नहीं है, क्योंकि उन्होंने अपने दोनों ही कार्यकाल में लोकसभा में डिप्टी स्पीकर के पद को खाली रखा। अब यह तीसरा कार्यकाल आ चुका है। लेकिन, प्रधानमंत्री की ओर से अभी तक इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम…
Read Moreनियम विरुद्ध स्वीकृति जारी करने पर सहायक यंत्री लालजी चौहान निलंबित
भोपाल आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास श्री संकेत भोंडवे ने नगरपालिक निगम भोपाल में पदस्थ सहायक यंत्री लालजी चौहान को नियम विरुद्ध भवन निर्माण की स्वीकृति जारी करने के आरोप में निलंबित किया है। इस संबंध में अपर आयुक्त श्री कैलाश वानखेड़े ने आज आदेश जारी किये हैं। आयुक्त नगर निगम भोपाल द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार लालजी चौहान ने अपने कार्यकाल के दौरान नगर निवेशक के रूप में सौंपे गये दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं अनियमितता बरती। प्रस्ताव में बताया गया कि 31 मार्च, 2025 से 2…
Read Moreसीएम योगी कल विभिन्न बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाएंगे
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल विभिन्न बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाएंगे। इस मौके पर उन्हें एक लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान करेंगे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार 12 जून को राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में विभिन्न बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉप विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति और प्रतिभाओं…
Read Moreमध्यप्रदेश में बनेंगे कामधेनु निवास, निराश्रित गौवंश के आश्रय का होगा स्थाई समाधान
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित गौवंश की आश्रय समस्या के निराकरण के लिए स्थाई समाधान निकाला गया है। अब प्रदेश में कामधेनु निवास (स्वावलंबी गौशाला) स्थापित होगी, जहां बड़ी संख्या में गौवंश की देखभाल की जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा "मध्यप्रदेश राज्य में स्वावलंबी गौशालाएं (कामधेनु निवास) स्थापना की नीति 2025" को स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। इस नीति के तहत प्रदेश में स्वावलंबी गौशालाएं स्थापित की जाएगी , जिनमें न्यूनतम 5000 गौवंश का पालन अनिवार्य होगा। इनमें से 30…
Read Moreकामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवास की सौगात, 8 नये वर्किंग वूमेन हॉस्टल को मिली मंजूरी
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की कामकाजी महिलाओं के लिये वर्किंग वुमेन हॉस्टल की सौगात दी है। भारत सरकार की स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंट ऑफ स्टेटस फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 के अंतर्गत 8 वर्किंग वूमेन हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि योजना अंतर्गत महिला श्रम बल भागीदारी दर (फीमेल लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट) को बढ़ाने और महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में 8 वर्किंग वूमेन हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान की…
Read Moreआप विधायक अमानतुल्लाह खान को झटका, बटला हाउस में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर राहत से हाई कोर्ट का इनकार
नई दिल्ली बटला हाउस क्षेत्र में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरुद्ध दिल्ली हाई कोर्ट ने राहत देने से बुधवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया व न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने मामले को जनहित याचिका के तौर पर स्वीकार करने से इन्कार करते हुए याचिका खारिज करने की बात की। अदालत के रुख को देखते हुए आप विधायक अमानतुल्ला खान की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद ने याचिका वापस लेने की अनुमति देने का अनुरोध किया। अनुरोध को स्वीकार करते…
Read More