अहमदाबाद प्रधानमंत्री मोदी ने विमान हादसे पर दुख जताते हुए कहा 'अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं। सभी लोग प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।' अहमदाबाद विमान हादसे पर एअर इंडिया ने बयान जारी किया है। एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बयान में कहा कि 'हम बड़े…
Read MoreDay: June 12, 2025
दंगा-उपद्रव पर CM योगी ने जनता को दिया टास्क,’आप बस वीडियो वायरल कीजिए, वसूली सरकार कर लेगी’
लखनऊ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दंगाइयों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों को सख्त संदेश दिया. लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही होनी चाहिए. कोई भी संपत्ति राज्य की नहीं, समाज की होती है. जो व्यक्ति समाज की संपत्ति नष्ट करता है तो उसको टोकिए. अगर ज्यादा होता है तो आप मोबाइल से उसको वायरल कर सकते हैं. बाकी उसके पोस्टर लगाकर उससे वसूली का काम सरकार करेगी. सीएम योगी ने कहा कि संपत्ति बनाने में मेहनत…
Read Moreरायपुर : धमतरी जिले में एक भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं, सभी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने मिले टीचर्स, अब फैलेगा ज्ञान का उजियारा
रायपुर धमतरी जिले में स्कूलों और शिक्षकों के युतियुक्तकरण से सबसे ज्यादा फ़ायदा एक शिक्षक वाले स्कूलों को हुआ है। ऐसे 170 स्कूलों में से 133 स्कूलों को अतिरिक्त शिक्षक मिल गए है। दूरस्थ अंचलों में शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय शाला होने से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा था, जो अब शिक्षकों के पदस्थापना से दूर होने जा रहा है। धमतरी जिले में युक्तियुक्तकरण के बाद शिक्षकों की पदस्थापना से बिना टीचर वाले तीन प्राथमिक और चार मिडिल स्कूलों में भी शिक्षकों की पदस्थापना हो गई…
Read Moreविमान हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया
नई दिल्ली गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने इसे शब्दों से परे परे और दिल दहला देने वाला हादसा बताया। साथ ही, बताया कि वह अपने मंत्रियों व अधिकारियों से संपर्क में हैं। अहमदाबाद के मेघाणीनगर में हुए विमान हादसे में कई लोगों के जान गंवाने की आशंका है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। यह हादसा गुरुवार दोपहर 1.38 मिनट पर हुआ। पीएम मोदी ने विमान हादसे को लेकर 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''अहमदाबाद में हुई…
Read Moreडब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले का आज दूसरा दिन, दक्षिण अफ्रीका ने पूरे किए 100 रन, बावुमा आउट हुए
लंदन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल मुकाबले का आज दूसरा दिन है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने भी स्टंप्स तक 43 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। अब आज दोनों ही टीमें बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरे हैं। दक्षिण अफ्रीका के 100 रन पूरे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 100 रन पूरे कर लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 100 रन बनाए हैं, लेकिन वह अभी…
Read Moreरायपुर : युक्तियुक्तकरण से मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था को मिली नई मजबूती
रायपुर : युक्तियुक्तकरण से मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था को मिली नई मजबूती शिक्षक विहीन विद्यालयों की स्थिति में आया ऐतिहासिक सुधार सूरजपुर जिले की शालाएं बनीं शिक्षक युक्त, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर ऐतिहासिक पहल रायपुर : युक्तियुक्तकरण का असर: कोंडागांव जिले में अब एक भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं 10 पूर्णतः शिक्षकविहीन विद्यालयों को भी मिले शिक्षक रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित युक्तियुक्तकरण अभियान के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों की संख्या में उल्लेखनीय…
Read Moreगुजरात में एक विमान बड़ा हादसा- अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पहले पायलट ने तीन बार दिया था सिग्नल
अहमदाबाद गुरुवार दोपहर गुजरात में एक विमान बड़ा हादसा हो गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन से उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान AI171 टेक ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश होकर पांच मंजिला इमारत में गिर गया। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। अब तक 50 शव निकाले जा चुके हैं। रेस्क्यू टीम मौके पर राहत कार्यों में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, टेकऑफ के तुरंत बाद ही पायलट ने 'मेडे' (Mayday) कॉल दी थी। इसके तुरंत बाद प्लेन क्रैश हो गया। मौटे तौर पर समझें तो…
Read Moreपीएम मोदी साइप्रस यात्रा पर जा रहे, यह 23 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा
नई दिल्ली दो प्राचीन सभ्यताओं वाले देश भारत और साइप्रस भले ही भौगोलिक रूप से दूर हों, लेकिन उनके बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंध सदियों से चले आ रहे हैं। इसी सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस यात्रा पर जा रहे हैं। यह 23 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। यह न केवल इन संबंधों को नया आयाम देगी, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक कूटनीति में भारत की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाती है। यह यात्रा विशेष रूप से तुर्की और पाकिस्तान के लिए एक रणनीतिक संदेश है,…
Read Moreअहमदाबाद हवाई अड्डे पर फ्लाइट क्रैश: इंडिगो से लेकर स्पाइसजेट समेत के स्टाॅक धड़ाम, एविएशन शेयरों में हाहाकार
अहमदाबाद सरदार वल्लभभाई पटेल अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के विमान के उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की दुखद घटना की खबर और बाजार में मंदी के बीच गुरुवार को एविएशन कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। बजट एयरलाइन्स इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) और स्पाइसजेट के शेयरों में 3.4% तक की गिरावट आई। इंडिगो के शेयर आज इंट्राडे में 3.4% गिरकर एनएसई पर 5,437.50 रुपये के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गए, जबकि स्पाइसजेट के शेयर 2.6% गिरकर 44.30 पर आ गए। अन्य एविएशन शेयरों…
Read Moreपाकिस्तान की आर्थिक बदहाली के बीच चीन से 40 विमान खरीदने जा रहा, रक्षा बजट ने खोली पोल
इस्लामाबाद पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली के बीच देश ने अपने रक्षा खर्च को बढ़ाते हुए चीन से अत्याधुनिक फिफ्थ जनरेशन स्टील्थ फाइटर J-35A की खरीद की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। दरअसल पाकिस्तान ने अपने रक्षा बजट में 20% की वृद्धि की है, जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 2,550 अरब रुपये (लगभग 9 अरब डॉलर) आवंटित किए गए हैं। इस वृद्धि का प्रमुख कारण चीन से 40 अत्याधुनिक जे-35ए स्टील्थ फाइटर जेट्स की खरीद का प्रस्ताव है, जो भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की…
Read Moreबाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण के प्रयासों में सरकार के सहभागी बनें नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के नागरिकों से आहवान किया है कि वे बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण के लिए अभावग्रस्त बच्चों को उत्तम स्वास्थ्य, शिक्षा और समानता प्रदान करने के प्रयासों में सरकार के सहभागी बनें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर 'एक्स' पर कहा कि एक सभ्य समाज में बाल श्रम के लिए कोई स्थान नहीं है, इस सामाजिक अपराध पर अंकुश लगाना सभी नागरिकों का कर्तव्य है।
Read Moreशेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 823 अंक टूटा, निफ्टी 25000 के नीचे फिसला
मुंबई शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 823 अंक की गिरावट के साथ 81,691 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 253 अंक की गिरावट रही, 24,888 के स्तर पर बंद हुआ। मुंबईः शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 823 अंक की गिरावट के साथ 81,691 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 253 अंक की गिरावट रही, 24,888 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और सिर्फ 4 में तेजी रही। आज IT, FMCG,…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विमान दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि विमान में सवार यात्रियों की जीवन रक्षा का कार्य सफल रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की है। दूर से दिख रहा धुएं का गुबार अहमदाबाद के मेघानी इलाके में यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है।…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर को दी जन्मदिन की बधाई
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर को जन्म वर्षगांठ की बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि श्री तोमर पर बाबा महाकाल की कृपा सदैव बनी रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री तोमर के उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब के प्रकाश पर्व पर दीं शुभकामनाएं
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों को सिख धर्म के छठवें गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि गुरु हरगोबिंद जी शौर्य एवं वीरता के पर्याय थे। उन्होंने समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्ग की सेवा कर धर्म एवं मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। लोक कल्याण के संकल्प की सिद्धि में गुरु हरगोविंद सिंह का प्रेरणादायक जीवन एवं पथ प्रदर्शन अनंतकाल तक अनुकरणीय रहेगा।
Read More